आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (Anganwadi Bharti 2023) | Anganwadi Vacancy 2023

आंगनबाड़ी भर्ती (Anganwadi Bharti)- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा समय समय पर महिलाओं एवं इच्छुक अभियार्थियों के लिए आंगनवाड़ी में नई भर्तियां निकाली जाती हैं। जिनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायता आदि कई पोस्ट्स शामिल होते हैं। जानकारी के अनुसार ये नियुक्तियां मेरिट अथवा इंटरव्यू के आधार पर होती हैं जिनमें से पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को निर्धारित  मानदेय भी प्रति माह प्रदान किया जाता है जो उनकी योग्यता एवं पोस्ट के आधार पर भिन्न होता है। आगे आपको आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयी हैं। 

आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (Anganwadi Bharti 2023)

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी किये नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों के लिए सभी प्रकार की जानकारियां प्रदान की जाती हैं, जिसके तहत उम्मीदवारों की योग्यता, उम्र आदि का उल्लेख भी होता है। इसकी चर्चा भी हम आगे इसी लेख में करेंगे। जैसा कि हम सब जानते ही हैं की विभिन्न राज्य सरकारें अपने अपने राज्यों में कई आंगनवाड़ी भर्तियाँ निकालती हैं, जिनमें अभ्यर्थियों से केवल आठवीं, दसवीं अथवा बारहवीं तक की योग्यता ही मांगी जाती है। इसके अंतर्गत सरकारी विभाग की नौकरी पाना और भी आसान हो गया है। सरकार के आंगनवाड़ी केंद्रों हेतु कई पद शामिल हैं, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी हेल्पर, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक आदि की नियुक्तियां की जाती है। अगर आप भी सरकार के इस विभाग में नौकरी पाने के इच्छुक हैं, तो रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि से पूर्व ही अपना फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट पर जमा करवा दें। 

आंगनबाड़ी भर्ती क्या होती है?

भारत के कई क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में भारत सरकार ने माँ और बच्चों की देखभाल के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों की उपलब्धता तय की है जिसमें उन्हें बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। वहीं बच्चों की बुनियादी शिक्षा का भी ध्यान रखा जाता है। इन्हीं जिम्मेदारियों को भली भाँति निभाने के लिए सरकार द्वारा कई उम्मीदवारों का चयन किया जाता है, वहीं उन्हें वेतन भी दिया जाता है। समय समय पर सरकार नोटिफिकेशन के द्वारा नौकरी खोज रहीं महिलाओं एवं युवाओ को रोजगार का सुअवसर प्रदान करती है। 

आंगनबाड़ी भर्ती योजना कब शुरू हुई?

वर्ष 1975 में भारत सरकार ने एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यक्रम के अंग के रूप में इसकी शुरुआत की। प्रत्येक आंगनवाडी लगभग 400-800 की जनसंख्या के लिये बनाई जाती है, जिनकी जिम्मेदारी सरकार मेरिट द्वारा चुने गए उम्मीदवारों को उचित ट्रेनिंग के बाद सौंपती है। प्रत्येक आंचलिक क्षेत्र में जनसंख्या के हिसाब से एक अथवा एक से अधिक आंगनवाड़ियां हो सकती हैं। इनमे नियुक्त की गयी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका इन आंगनवाड़ी केंद्रों को चलाती हैं। 

आंगनबाड़ी भर्ती किसके लिए होती है?

आंगनवाड़ी केंद्रों में 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की देखभाल एवं महिलाओ के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के साथ साथ गर्भवती स्त्रियों की देखभाल से सम्बंधित सभी प्रकार की जरूरी सेवाएँ उपलब्ध होती हैं। इन सभी सेवाओं को क्षेत्र के सभी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिये योग्यता अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को चयनित कर उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है। स्वास्थ्य के साथ साथ 3-6 वर्ष की आयु के बच्चों को विद्यालय से पूर्व की अनौपचारिक शिक्षा भी दी जाती है जिसके लिए सरकार उम्मीदवारों से कम से कम आठवीं कक्षा तक की शिक्षा अवश्य मांगती है। 

आंगनबाड़ी भर्ती योग्यता मापदंड

सरकार जब भी किसी क्षेत्र में भर्ती निकालती है, तो उसके लिए उपयुक्त शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित करती है, जिसके तहत आप अपनी योग्यता के अनुसार निकाली गयी भर्तियों में अप्लाई कर सकते हैं।

1) आंगनवाड़ी की भर्ती में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के लिए मुख्य तौर पर सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से आठवीं, दसवीं और बारहवीं अनिवार्य है।

2) वहीं सुपरवाइज़र के पद के लिए ग्रैजुएशन की किसी भी विषय में डिग्री एवं कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना आवश्यक है। 

3) महिला का मूल निवास स्थान वही राज्य होना अनिवार्य है। 

4) न्यूनतम आयु सीमा 18 से 35 होनी चाहिये। 

5) सरकार द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज़ों का होना भी भर्ती प्रक्रिया के लिए आवश्यक है। 

आंगनबाड़ी भर्ती कैसे होती है?

राज्यों की विभिन्न आंगनवाड़ियों में कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की जरुरत होती है, जिनकी भर्तियों की प्रक्रिया लगभग समान ही है। ये भर्तियां मुख्य तौर पर मेरिट के आधार पर तथा इंटरव्यू के आधार पर होती हैं जिसमें अंतिम पड़ाव आपके दस्तावेजों की जांच होती है। डाक्यूमेंट्स की बात करें, तो उम्मीदवार का पहचान पत्र, शैक्षिक योग्यता का प्रमाण, आयु एवं जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण और राशन कार्ड आदि जैसे जरूरी दस्तावेज़ों की मांग की जा सकती है। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के कार्य

ग्रामीण क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों में उपस्थित महिलाओं का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है। इनका कार्य ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर ध्यान देना, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य आदि के सभी पहलुओं को देखना एवं उनका निवारण करना, नवजात शिशुओं और नर्स की देखरेख में रह रही माता के स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करने का प्रयास करना, 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण का ध्यान रखना एवं उनके कार्ड बनाना। साथ ही कम उम्र के बच्चों की अनौपचारिक शिक्षा की जिम्मेदारियां भी इन्हीं वर्कर्स के कंधे पर होती हैं। 

आंगनबाड़ी वेतन

केंद्र सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को मिलने वाले वेतन में पहले के मुकाबले इज़ाफ़ा किया है। जहां पहले 3,000 रुपए प्रति माह पाने वाली वर्कर्स अब 4,500 रुपए प्राप्त करेंगी वहीं 2,250 रुपए पाने वाली महिलाओ को अब 3,500 रुपए प्रति माह मिलने लगे हैं।  

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता की उपयोगिता

आंचलिक क्षेत्रों में जहां स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए कुशल पेशेवरों की कमी दिखाई पड़ती है, वहां ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलायें ही इन सुविधाओं को बेहतर पंहुचा पा रही हैं। आंगनवाड़ी के जरिये बेहतर स्वास्थ्य मुहैया करने का कार्य कुछ सरल हो सका है। ये कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच रहकर उनके भरोसे के आधार पर उन्हें सही इलाज़ सही समय पर पहुचाने में काफी हद तक सफल हो पायी हैं। वहीं आंगनवाड़ी शिक्षिकाएँ भी बच्चों के स्कूल जाने से पूर्व ही उनके बुनियादी ढांचे को बेहतर करने मे भी मदद करती हैं। 

सभी राज्यों की आंगनबाड़ी भर्ती की सूची

भारत के कई बड़े राज्यों में आंगनवाड़ी में भर्तियां आमतौर पर निकलती ही रहती हैं जिनमें सही समय पर अप्लाई करके आप भी एक सरकारी नौकरी पा सकते हैं। यदि आप भी इन्हीं राज्यों के निवासी हैं, तो अपनी योग्यता जानकर आप भी तुरंत अप्लाई करें। आंगनवाड़ी भर्ती निकालने वाले राज्य-

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023
बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2023
दिल्ली आंगनवाड़ी भर्ती 2023
हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2023
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2023
झारखण्ड आंगनवाड़ी भर्ती 2023
छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती 2023
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023
उत्तराखंड आंगनवाड़ी भर्ती 2023
हिमाचल प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023

FAQs

प्रश्न- आंगनवाड़ी में भर्तियां कब निकलेंगी?

उत्तर: आगे आने वाले समय में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आंगनवाड़ी में भर्तियों की तिथि बता दी जाएगी। 

प्रश्न– आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता की सैलरी कितनी है?

उत्तरः आंगनवाड़ी में काम कर रहीं महिलाओं की सैलरी में अब बढ़ोतरी की गई है। आंगनवाड़ी सहायिका को 2000-4000 के बीच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 4000 से 8000 के बीच, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 3000 से 6000 के बीच तक का वेतन निर्धारित किया गया है। 

प्रश्न- आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलायें किस आधार पर चुनी जाती हैं?

उत्तरः आंगनवाड़ी में कार्य करने वाली महिलाओं को मेरिट के आधार पर चुना जाता है और कुछ पदों पर इंटरव्यू भी लिया जाता है। सिलेक्शन प्रक्रिया अलग-अलग पदों के हिसाब से अलग-अलग रहती है। 

प्रश्न– क्या सभी राज्यों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के चयन की एक जैसी प्रक्रिया है?

उत्तरः सभी राज्यों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के चयन की प्रक्रिया लगभग एक जैसी ही है। कुछ राज्यों में चयन प्रक्रिया थोड़ी बहुत अलग हो सकती है, जो दस्तावेज़ों के हिसाब से अलग हो सकती है। 

प्रश्न- आंगनवाड़ी भर्ती में अप्लाई करने वाले कौन से उम्मीदवारों को आरक्षण प्रदान किया जाएगा?

उत्तरः आंगनवाड़ी भर्ती में अप्लाई करने वाले एससी/ओबीसी/एसटी जाति से सम्बन्धित उम्मीदवारों को आरक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न- आंगनवाड़ी में सुपरवाइज़र की पोस्ट पर कार्यरत महिला की सैलरी कितनी होती है?

उत्तरः किसी भी राज्य की आंगनवाड़ी में सुपरवाइज़र की पोस्ट पर कार्य करने वाली महिला की एवरेज सैलरी 15-20 हज़ार के बीच एवं इससे ज्यादा भी हो सकती है।

अन्य किसी सरकारी नौकरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply