बसंत पंचमी पर 10 लाइनें (10 Lines On Basant Panchami In Hindi): 10 वाक्यों में पढ़ें बसंत पंचमी के बारे में

बसंत पंचमी पर 10 लाइनें (10 Lines On Basant Panchami In Hindi)- इस देश में आए दिन एक नये उत्सव का रंग देखने को मिलता है। भारत में भिन्न-भिन्न प्रकार की जाति-पंथ और त्यौहार देखकर किसको आनंद नहीं आता है भला? त्यौहारों की रौनक और आनंद हमें सिर्फ इसी देश मेें देखने को मिल सकती है। मकर संक्रांति के बाद दूसरा बड़ा त्यौहार आता है बसंत पंचमी का। इस साल बसंत ऋतु का यह त्यौहार 26 जनवरी को मनाया जाएगा। आज हमने आपके लिए बसंत पंचमी पर 10 लाइनें (Basant Panchami 10 Lines In Hindi) तैयार की हैं। आज आप इस पोस्ट के माध्यम से बसंत पंचमी के बारे में संक्षिप्त में जानेंगे। तो आइए हम बसंत पंचमी पर यह पोस्ट पढ़ना चालू करें।

बसंत पंचमी के बारे में

बंसत ऋतु का नाम सुनते ही मन में अलग तरह की प्रफुल्लता तैर जाती है। यह त्यौहार माता सरस्वती का त्यौहार माना जाता है। यह त्यौहार दर्शाता है कि सर्दी अब खत्म होने को आई है और अब वसंत ऋतु का आगमन होने वाला है। इस दिन लोग मां सरस्वती की वंदना करते हैं। मां सरस्वती की मूर्ति को पीले रंग की माला पहनाई जाती है। पीले रंग का प्रसाद भी मां को अर्पित किया जाता है। मां सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है।

यही एक वजह है कि बसंत पंचमी पढ़ाई की शुरुआत करने वाले बच्चों के लिए खास मानी जाती है। इसी दिन लोग पीले रंग के वस्त्र भी पहनते हैं। यह त्यौहार कवियों के लिए भी बहुत खास माना जाता है। बसंत की शुरुआत होते ही कवियों के मन और दिमाग में कविताओं के भंवरे गूंजने लगते हैं। संगीतकार भी बसंत ऋतु से अपना रियाज़ चालू कर देते हैं। बसंत का यह त्यौहार किसानों के शरीर और मन में भी स्फूर्ति और प्रसन्नता का संचार पैदा कर देता है। बसंत की इस ऋतु में हर जगह हरियाली की चादर बिछ जाती है। हमारे पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन को रति और कामदेव की पूजा का भी दिन माना जाता है। बसंत का यह खूबसूरत त्यौहार लेकर आता है अपने साथ अनेकों त्यौहार।

बसंत पंचमी पर 10 लाइनें

  1. इस साल बसंत पंचमी का त्यौहार 26 जनवरी को मनाया जाएगा।
  2. बसंत पंचमी को माता सरस्वती का त्यौहार माना जाता है।
  3. इस खास अवसर पर पीले रंग के वस्त्र धारण करने की परंपरा है।
  4. यह त्यौहार देश के सभी स्कूल और काॅलेजों में मनाया जाता है।
  5. हमारी पौराणिक कथाओं के अनुसार यह माना जाता कि यह त्यौहार आर्य काल से शुरू हुआ था।
  6. यह त्यौहार कवियों के लिए भी बहुत खास माना जाता है।
  7. यह एक खास दिन होता है जो शिक्षा और ज्ञान को समर्पित होता है।
  8. बसंत ऋतु पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।
  9. प्राचीन काल में बसंत ऋतु की रौनक होली तक भी बनी रहती थी।
  10. बसंत पंचमी पर लोग अपने छोटे बच्चों को पहली बार पढ़ाई का ज्ञान देते हैं।

ये भी पढ़ें

बसंत पंचमी पर निबंधयहाँ से पढ़ें
बसंत पंचमी पर शुभकामनाएं संदेशयहाँ से पढ़ें
बसंत पंचमी पर 10 लाइनयहाँ से पढ़ें
बसंत पंचमी पर कवितायहाँ से पढ़ें
बसंत पंचमी का महत्वयहाँ से पढ़ें
बसंत पंचमी पर कोट्सयहाँ से पढ़ें

बसंत पंचमी पर 10 वाक्य

  1. बसंत पंचमी पर लोग माता सरस्वती को पीले रंग के प्रसाद का भोग लगाते हैं।
  2. बसंत ऋतु यह दर्शाता है कि अब शीतलहर का अंत हो रहा है।
  3. बसंत के समय मौसम एकदम अनुकूल बना रहता है।
  4. यह त्यौहार अधिकतर फरवरी के महीने में ही आता है।
  5. इस समय खेतों में पीले सरसों के फूलों की चादर बिछ जाती है।
  6. सभी विधार्थी बुद्धि को तेज बनाने के लिए मां सरस्वती की अराधना करते हैं।
  7. यह त्यौहार उतर भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।
  8. इस दिन को मां सरस्वती के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है।
  9. यह त्यौहार बंगाल और केरल राज्यों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
  10. वसंत ऋतु के आगमन से इस धरती के सभी जीवित प्राणी खुशी से झूम उठते हैं।

हमारे द्वारा लिखी गईं बसंत पंचमी पर 10 लाइनें आपको कैसी लगीं? हमें अपना बहुमूल्य कमेंट ज़रूर साझा करें। parikshapoint.com की तरफ से आप सभी को “बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।”

अन्य किसी विषय पर 10 लाइनें पढ़ने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply