बसंत पंचमी पर शुभकामनाएं संदेश (Basant Panchami Wishes In Hindi)- इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी, 2023 को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा जिस दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस भी है। बसंत पंचमी या बसंत का मौसम प्रेम और खूबसूरती का प्रतीक है। बसंत पंचमी के अवसर पर प्रकृति स्वयं अपना रंग-रूप बदल लेती है और हम सभी को वातावरण में नयी ताजगी का अहसास करवाती है। हिंदू सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन ज्ञान और संगीत की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इसलिए आज के दिन लोग देवी सरस्वती की पूजा करते हैं।
बसंत पंचमी पर शुभकामनाएं संदेश (Basant Panchami Wishes In Hindi)
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं (Basant Panchami Ki Shubhkamnaye) भी देते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपके लिए बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Basant Panchami Ki Hardik Shubhkamnaye) और सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं (Saraswati Puja Basant Panchami Wishes) के मैसेज लेकर आये हैं। आप हमारी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं संदेश (Basant Panchami Wishes In Hindi) और Happy Basant Panchami Wishes In Hindi से अपने परिजनों को हैप्पी बसंत पंचमी बोल सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी Basant Panchami Saraswati Puja Wishes को अपने व्हाटसएप स्टेटस पर भी लगा सकते हैं और सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं हिंदी में
(Basant Panchami Ki Shubhkamnaye In Hindi)
1.
बहारों में बहार बसंत
मीठा मौसम मीठी उमंग
रंग बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग
तुम साथ हो तो है इस ज़िंदगी का और ही रंग।
बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।
2.
पीले-पीले सरसों के फूल, पीली उड़ी पतंग
रंग बरसे पीले और छाए सरसों की उमंग
जीवन में आपके रहे हमेशा बसंत के ये रंग
आपके जीवन में बनी रहे खुशियों की तरंग।
हैप्पी बसंत पंचमी।
ये भी पढ़ें
बसंत पंचमी पर निबंध | यहाँ से पढ़ें |
बसंत पंचमी पर शुभकामनाएं संदेश | यहाँ से पढ़ें |
बसंत पंचमी पर 10 लाइन | यहाँ से पढ़ें |
बसंत पंचमी पर कविता | यहाँ से पढ़ें |
बसंत पंचमी का महत्व | यहाँ से पढ़ें |
बसंत पंचमी पर कोट्स | यहाँ से पढ़ें |
3.
वीणा लेकर हाथ में, सरस्वती हो आपके साथ में
मिले मां का आशीर्वाद आपको, हर दिन, हर वार
मुबारक हो आपको बसंत पंचमी का त्यौहार।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
4.
जीवन का यह बसंत, आप सबको खुशियां दे अनंत
प्रेम और उत्साह का भर दे जीवन में रंग।
बसंत पंचमी की बधाई
5.
सरस्वती पूजा का प्यारा त्योहार
जीवन में लाएगा खुशी अपार
सरस्वती विराजे आपके घर
शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
6.
अंत का भी अंत होता है, कुछ भी कहाँ अनंत होता है
पतझड़ भी एक घटना है, बारह महीने कहाँ बसंत होता है।
बसंत पंचमी 2023 की शुभकामनाएं।
7.
लो फिर बसंत आई, फूलों पे रंग है लाई
बज रहे हैं जल तरंग, दिल पे उमंग है छाई
खुशियों को लेकर संग है आई लो फिर बसंत है आई।
Happy Basant Panchami 2023
8.
फूलों की वर्षा, शरद की फुहार
सूरज की किरणे, खुशियों की बहार
मुबारक हो आप सबको बसंत पंचमी का त्योहार।
हैप्पी बसंत पंचमी 2023।
9.
सर्दी को तुम दे दो विदाई, बसंत की अब ऋतु है आई
फूलों से खुशबू लेकर महकती हवा है आई
बागों में बहार है आई, भँवरों की गुंजन है लाई
उड़ रही है पतंग हवा में जैसे तितली यौवन में आई
देखो अब बसंत है आई।
बसंत पंचमी 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।
10.
सूरज हर शाम को ढल ही जाता है
पतझड़ बसंत में बदल ही जाता हे
मेरे मन मुसीबत में हिम्मत मत हारना
समय कैसा भी हो गुजर ही जाता है।
बसंत पंचमी 2023 की बधाई
parikshapoint.com की तरफ से आप सभी को बसंत पंचमी 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।
अन्य विषयों पर शुभकामनाएं संदेश पढ़ने के लिए | यहाँ क्लिक करें |