बिहार आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (Bihar Anganwadi Bharti 2023) | Bihar Anganwadi Vacancy 2023

Photo of author
PP Team

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती (Bihar Anganwadi Bharti)- बिहार में आंगनवाड़ी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये सरकार द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। नोटिफिकेशन में दी गई सारी जानकारी आप इसी लेख से प्राप्त कर सकते हैं। आप बिहार आंगनवाड़ी वेकेंसी से जुड़ी सारी इनफार्मेशन जैसे आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आखिरी तिथि आदि नीचे दी गई तालिका से ले सकते हैं। बिहार सरकार अपनी वेबसाइट पर आंगनवाड़ी के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को आमंत्रित करेगी। आप भी अपनी योग्यता के अनुसार फॉर्म फिल कर सकते हैं। एकीकृत बाल विकास सेवा बिहार की वेबसाइट समय-समय पर सूचनाएं ऑनलाइन ही अभ्यर्थियों तक पहुँचाती रहती है। 

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (Bihar Anganwadi Bharti 2023)

एकीकृत बाल विकास सेवा बिहार ने अपने नए नोटिफिकेशन में योग्य उम्मीदवारों को अप्लाई करने का मौका प्रदान किया है। यदि आप भी बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2023 में अप्लाई करना चाहते हैं, तो नोटिफिकेशन के द्वारा अपनी योग्यता जाँचना न भूलें। आवेदन से पूर्व सभी रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया, अंतिम तिथि, आवेदन मोड, वेतन, रिक्तियों की संख्या, पदनाम, नौकरी विवरण आदि सारी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत होना अनिवार्य है। महिलाओं के लिए मौका सुनहरा होने वाला है। बिहार सरकार ने आंगनवाड़ी की नौकरी खोज रहीं योग्य महिलाओं के लिए अच्छी संख्या में भर्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी यदि केवल दसवीं एवं बारहवीं पास भी हैं, तो इसमें अप्लाई करने के लिए योग्य हैं। 

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (Bihar Anganwadi Vacancy 2023)

सरकारी विभाग में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि से पूर्व ही अपना फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट पर जमा करवा दें। 

राज्य बिहार 
विभाग एकीकृत बाल विकास सेवा, बिहार 
पदनाम सेविका / सहायिका 
फॉर्म अप्लाई करने की तिथि ______
अप्लाई करने का मोड ऑनलाइन/ऑफलाइन 
वेबसाइट icdsonline.bih.nic.in
आवेदन शुल्क निःशुल्क 

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती 2023 योग्यता मापदंड

सरकार द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवा के अंतर्गत निकाली गई आंगनवाड़ी की भर्तियों में अप्लाई करने से पूर्व आपके पास ये योग्यता मापदंडों की जानकारियां होना अनिवार्य है-

  1. बिहार आंगनवाड़ी 2023 की भर्ती में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी का स्थायी निवास बिहार होना अनिवार्य है। 
  2. आंगनवाड़ी भर्ती में अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 से 40 के बीच होना आवश्यक है। 
  3. इसमें सरकार की योजना अनुसार रिज़र्वड केटेगरी को छूट भी मिलेगी। 
  4. बिहार आंगनवाड़ी सेविका के चयन के लिए शैक्षिक योग्यता दसवीं पास या इसके समकक्ष बताई गई है। इससे अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। 
  5. आंगनवाड़ी सेविका उम्मीदवार के लिए पंजीकरण के अनुसार उसी वार्ड का निवासी एवं मतदाता होना अनिवार्य है। 
  6. उम्मीदवार जिसके घर में कोई भी सरकारी/गैर सरकारी नियोजन में कार्यरत है और जिसकी मासिक आय 12000 या इससे ज्यादा है, वह उम्मीदवार सेविका/सहायिका की भर्ती के लिए अप्लाई करने योग्य नहीं होगी। 
  7. सहायिका के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है, जिसमें विधवा अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी गई है। 

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती 2023 रिक्तियों/पदों के नाम 

नीचे तालिका में सरकार द्वारा निकाली गयीं 2023 की आंगनवाड़ी की भर्तियों के पदनाम और वेतन को दर्शाया गया है-

पदों के नाम वेतन 
आंगनवाड़ी सहायिका 3700 – 4000 
आंगनवाड़ी सेविका 4000 – 4500 

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती 2023 वेतन 

बिहार सरकार ने आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का वेतन 3700 से 4500 तक कर दिया है। 

बिहार आंगनबाडी भर्ती 2023 आवेदन पत्र 

बिहार सरकार हर बार की तरह इस बार भी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर निकालेगी, जिसमें अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।  उम्मीदवारों को फॉर्म ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन ही भरकर जमा करना होगा एवं ये पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगा। एक बार सबमिट होने के बाद आप इसमें किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं कर सकते, इसलिए फॉर्म को त्रुटिपूर्ण रखने का प्रयास करें। 

आवेदन फॉर्म कैसे भरें-

  1. अभ्यर्थी को सबसे पहले बिहार आंगनवाड़ी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। 
  2. उसके बाद नीचे दिए गए अप्लाई आंगनवाड़ी भर्ती 2023 पर क्लिक करें। वेबसाइट का सीधा लिंक आपको इसी लेख में भी उपलब्ध कराया जाएगा। 
  3. फॉर्म में अपनी योग्यता भली प्रकार से पढ़ लें, उसके बाद ही आगे बढ़ें। 
  4. फॉर्म में दी गयी सारी डिटेल्स ध्यान से देखें एवं अपने दस्तावेज़ों को अपने साथ लेकर ही फॉर्म भरना शुरू करें। 
  5. दी हुई सारी जानकारी बिलकुल ठीक होनी चाहिए, इनमें बाद में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। 
  6. जानकारी देने के बाद डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। बिहार आंगनवाड़ी में मुख्य रूप से उम्मीदवार की फोटो जिसका डिजिटल आकार 20 केबी से अधिक न हो और साइन का आकार 10 केबी से अधिक नहीं हो। 
  7. इसके बाद आप अपना पेज रिव्यू करके सबमिट पर क्लिक कर दें। एप्लीकेशन की पूरी जानकारी आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त कर सकेंगे। 
  8. आप अपने एप्लीकेशन की पूर्ण कॉपी का प्रिंट भी प्रूफ के तौर पर अपने पास रख सकते हैं।

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती 2023 प्रोसेस 

देश में कहीं भी जहां आंगनवाड़ी है सभी राज्यों में आंगनवाड़ी भर्ती नियमित रूप से होती ही है, जिसके लिए राज्य लगभग एक जैसी प्रणाली के तहत की भर्ती प्रक्रिया करते हैं। 

  1. आंगनवाड़ी की भर्ती मेरिट के आधार पर ही होती है, परन्तु ऊंची पोस्ट्स जैसे सुपरवाइज़र एवं शिक्षिका आदि के लिए इंटरव्यू भी कराये जाते हैं।  
  2. बिहार में सेविका एवं सहायिका की भर्ती मेरिट के आधार पर ही होती है। 

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती 2023 जरूरी दस्तावेज़

एप्लीकेशन भरते समय उम्मीदवार से केवल उसकी फोटो और हस्ताक्षर की कॉपी ही मांगी जाती है, परन्तु भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चयनित उम्मीदवार से इन दस्तावेज़ों की मांग की जाती है-

  1. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र 
  2. जाति प्रमाण पत्र
  3. विधवा प्रमाण पत्र (विधवा उम्मीदवार के लिए)
  4. विकलांग प्रमाणपत्र (पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए)
  5. फोटो 
  6. आवास प्रमाण पत्र

FAQs 

प्रश्न- आंगनवाड़ी की नौकरी पाने के लिए क्या क्या करना पड़ता है?

उत्तरः आंगनवाड़ी की नौकरी के लिए उम्मीदवार को आठवीं/दसवीं/बारवीं पास होना अनिवार्य है। 

प्रश्न- बिहार में 2023 में आंगनवाड़ी सहायिका की नौकरी के लिए कितना वेतन दिया जाता है?

उत्तरः 2023 में बिहार सरकार ने सहायिका का वेतन बढ़ा कर 3700 कर दिया है। 

प्रश्न– आंगनवाड़ी में 2023 में भर्ती के लिए किन किन डाक्यूमेंट्स की जरुरत होगी है?

उत्तरः बिहार आंगनवाड़ी 2023 की भर्ती के लिए उम्मीदवार को आवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की आवशयकता होगी। 

प्रश्न- आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति कौन करता है ?

उत्तरः आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति राज्य सरकार के अधीन महिला एवं बाल विकास विभाग या फिर समाज कल्याण विभाग द्वारा की जाती है। 

प्रश्न- आंगनवाड़ी में सबसे बड़ा पद कौन सा है?

उत्तरः आंगनवाड़ी में वर्त्तमान में सबसे बड़ा पद आंगनवाड़ी सुपरवाइज़र का है। 

प्रश्न- ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तरः इन आंगनवाड़ी केंद्रों का मुख्य उद्देश्य 0-6 वर्ष की आयु के बालकों के पोषण एवं स्वस्थ्य में सुधार लाना। 

प्रश्न- बिहार आंगनवाड़ी में सेविका का क्या काम होता है ?

उत्तरः आंगनवाड़ी में सेविका को शिक्षिका या मैडम भी कहा जाता है, जिनका कार्य बच्चों को पढ़ना और अन्य कार्यालयी काम करने का होता है। 

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट- icdsonline.bih.nic.in

अन्य राज्यों की आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply