बिहार आईटीआई (Bihar ITI): बिहार आईटीआई 2022 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार आईटीआई परीक्षा 2022 का आयोजन 12 जून, 2022 को किया था। बिहार आईटीआई प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (Bihar ITICAT) का आयोजन
न्यू अपडेट
बिहार आईटीआई 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू।
बिहार ITICAT-2022 Online Counselling के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
इस आर्टिकल की जरूरी सामग्री
बिहार आईटीआई 2022 (Bihar ITI 2022)
bihar iti exam 2022 से पहले छात्रों के बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2022 जारी हो चुके हैं। बिहार आईटीआई सिलेबस 2022 के अनुसार परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। यह प्रश्न कुल 300 अंकों के लिए पूछे जायेंगे। बिहार आईटीआई का फॉर्म कब से भरा जायेगा 2022?, बिहार आईटीआई का एडमिट कार्ड कब जारी होगा 2022?, बिहार आईटीआई का फॉर्म कब निकलेगा 2022?, बिहार आईटीआई फॉर्म 2022 last date, iti in bihar 2022 की अधिक जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
बिहार आईटीआई 2022 जरूरी तारीखें
बिहार आईटीआई एडमिशन 2022 की जरूरी तारीखें जाननें कि लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।
बिहार आईटीआई 2022 कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन की पहली तारीख | 5 अप्रैल 2022 |
आवेदन की आखिरी तारीख | |
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | |
आवेदन पत्र में सशोधन करने की तारीख | 19 मई से 21 मई 2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 02 जून 2022 |
एडमिट कार्ड में संशोधन | 02 जून से 08 जून 2022 तक |
बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा की तारीख | 12 जून 2022 |
बिहार आईटीआई रिजल्ट की तारीख | 13 जुलाई 2022 |
काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 10 अगस्त 2022 |
नया नोटिफिकेशन

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की फोटो

महत्त्वपूर्ण लिंक
बिहार आईटीआई 2022 आवेदन पत्र | यहाँ से प्राप्त करें |
बिहार आईटीआई 2022 एडमिट कार्ड | यहाँ से डाउनलोड करें |
बिहार आईटीआई 2022 रिजल्ट | यहाँ से प्राप्त करें |
बिहार आईटीआई 2022 काउंसलिंग | यहाँ से प्राप्त करें |
बिहार आईटीआई 2022 नोटिफिकेशन | यहाँ से प्राप्त करें |
बिहार आईटीआई 2022 प्रोस्पेक्टस | यहाँ से प्राप्त करें |
बिहार आईटीआई योग्यता मापदंड 2022
जो उम्मीदवार bihar iti exam 2022 में शामिल होना चाहते हैं, वो उम्मीदवार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि वो यह परीक्षा दे सकते हैं या नहीं। योग्यता मापंदड की पूरी जानकारी हमनें आपके लिए इस पेज पर दी हुई है।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
- 10वीं कक्षा में उम्मीदवार को गणित और विज्ञान विषय पढ़ा होना चाहिए।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 14 वर्ष की होनी चाहिए।
- मेकेनिक ट्रैक्टर और मोटर मैकेनिक वहिकल कोर्स के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 17 वर्ष नहीं होनी चाहिए।
- रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
राष्ट्रीयता
- उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- केवल वो उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जो बिहार के मूल निवासी हों।
बिहार आईटीआई आवेदन पत्र 2022
जो उम्मीदवार ऊपर दी गई सभी योग्यता मापदंडों को पूरा करते हों वो iti in bihar के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवारों को अपना फोटोग्राफ और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करना होगा। आवेदन पत्र में उम्मीदवारों को अपनी इच्छा व योग्यता अनुसार कोर्स का चयन करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
बिहार आईटीआई आवेदन पत्र 2022 कैसे जमा करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से अपना आवेदन पत्र आसानी से भर सकते हैं –
- रजिस्ट्रेशन– सबसे पहले उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवार को अपनी ई-मेल आईडी और फोन नंबर बताना होगा।
- जानकारी– रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अपनी सभी जानकारी आवेदन पत्र में भरनी होगी।
- फोटो और सिग्नेचर– आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवार को अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
- आवेदन शुल्क– सभी जानकारी पूरी होने के बाद आखिरी में उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- आवेदन पत्र डाउनलोड– सभी जानकारी पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें और उसे संभालकर रखें।
बिहार आईटीआई आवेदन शुल्क
- जनरल, बीसी, ईबीसी – 750 रु.
- एससी, एसटी – 100 रु.
- पीडब्ल्यूडी – 430 रु.
कैसे करें आवेदन शुल्क जमा?
- ऑनलाइन – क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग
- ऑफलाइन – बैंक चालन
बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2022
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने सही समय पर अपना आवेदन पत्र जमा कर दिया होगा उन सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि बतानी होगी।
बिहार आईटीआई एग्जाम पैटर्न 2022
एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम पैटर्न के बारे में पता होना जरूरी है। इसलिए हमनें आपकी सुविधा के लिए बिहार आईटीआई 2022 एग्जाम पैटर्न के बारे में बताया हुआ है, जिससे आप अपनी परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
- एग्जाम मोड – ऑफलाइन (पेन पेपर बेस्ड)
- कुल समय – 2 घंटे 15 मिनट
- एग्जाम टाइप – बहुविकल्पीय प्रश्न
- कुल प्रश्न – 150
- कुल अंक – 300
- विषय – मैथेमेटिक्स, जनरल साइंस, जनरल नॉलेज
बिहार आईटीआई 2022 रिजल्ट
परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी उम्मीदवारों को अपने परीणामों का इंतेजार रहता है। बिहार आईटीआई रिजल्ट 2022 की घोषणा परीक्षा होने के कुछ दिनों बाद कर दी जाएगी। अनुमानों के अनुसार बिहार आईटीआई मेरिट लिस्ट जून 2022 के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। उम्मीदवारों को bihar iti results 2022 देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि बतानी होगी। उम्मीदवारों को पोस्ट, ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी। यह रिजल्ट मेरिट लिस्ट फॉर्म में जारी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवार अपना रैंक लेटर भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने स्कोर देख सकते हैं।
बिहार आईटीआई काउंसलिंग 2022
बीसीईसीईबी द्वारा iti in bihar के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। जो उम्मीदवार एंट्रेंस एग्जाम में पास हो जाएंगे वो काउंसलिंग राउंड में शामिल हो सकेंगे। काउंसलिंग का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि काउंसलिंग की प्रक्रिया अगस्त 2022 में शुरू की जा सकती है। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। काउंसलिंग कि प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवार अलॉट किये गए कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स
यहां से आप काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं।
- बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड
- आईटीआई रिजल्ट
- बैंक चालान
- जन्म तारीख प्रमाण पत्र
- 10वीं का मार्क्स शीट
- 12वीं का मार्क्स शीट
- वैद्य आईडी प्रूफ (ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट)
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)
बिहार आईटीआई सीटें 2022
बिहार आईटीआई सीट डिस्ट्रीब्यूशन से आप सभी श्रेणियों के लिए तय की गई सीटों की संख्या देख सकते हैं।
- श्रेणी : सामान्य
- कुल सीटें : 12,589
- पुरुष उम्मीदवार : 11,127
- महिला उम्मीदवार : 1,462
- श्रेणी : एससी
- कुल सीटें : 4025
- पुरुष उम्मीदवार : 3,558
- महिला उम्मीदवार : 467
- श्रेणी : एसटी
- कुल सीटें : 254
- पुरुष उम्मीदवार : 223
- महिला उम्मीदवार : 31
- श्रेणी : ईबीसी
- कुल सीटें : 4,531
- पुरुष उम्मीदवार : 4,004
- महिला उम्मीदवार : 527
- श्रेणी : बीसी
- कुल सीटें : 3,020
- पुरुष उम्मीदवार : 2,670
- महिला उम्मीदवार : 350
- श्रेणी : आरसीजी
- कुल सीटें : 749
- पुरुष उम्मीदवार : 663
- महिला उम्मीदवार : 86
बिहार आईटीआई फॉर्म 2022 के बारे में पूछे जाने वाले सवाल – FAQ’s
People also ask
प्रश्न- बिहार आईटीआई का फॉर्म कब से भरा जायेगा 2022? या बिहार आईटीआई का फॉर्म कब से भरेंगे?
उत्तर: बिहार आईटीआई का फॉर्म 5 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक भर सकते हैं।
प्रश्न- बिहार आईटीआई का एडमिट कार्ड कब जारी होगा 2022?
उत्तर: बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड जून में जारी होगा।
प्रश्न- बिहार आईटीआई की प्रवेश परीक्षा कब होगी?
उत्तर: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी।
bihar iti की आधिकारिक वेबसाइट : bceceboard.bihar.gov.in
अन्य राज्यों के आईटीआई एडमिशन के लिए | यहाँ क्लिक करें |
Iti
Sir iti ka exam date kya hai
बिहार आईटीआई की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अब जल्द ही रिजल्ट जारी किए जायेंगे।
iti form kab se hoga
बिहार आईटीआई के लिए आवेदन फॉर्म अगले साल से शुरू होंगे। अभी इस साल का रिजल्ट आना बाकी है।
Hii
Form kab se filap hoga
अब 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अगले साल फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।