बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 (Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023) | ekalyan.bih.nic.in

Photo of author
Ekta Ranga

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana)- सभी राज्य की सरकारें कोई ना कोई योजना निकालती ही रहती हैं। सभी योजनाएं राज्य के लोगों के लिए बहुत कल्याणकारी होती हैं। हर एक योजना का अपना-अपना महत्व होता है। देश की लड़कियों को लेकर हमारे देश की सरकार हर पल सजग रहती है। इसलिए ही वह देश की महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं तैयार करवाती है। ऐसी ही एक योजना है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना। यह बिहार राज्य की योजना है। इस योजना के तहत बिहार की लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 (Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023)

हमारे देश में अगर कोई ऐसा राज्य है जिसका शिक्षा स्तर बिगड़ा हुआ है तो वह है भारत का बिहार राज्य। इस राज्य में शिक्षा को लेकर इतनी जागरूकता नहीं है जितनी कि देश के अन्य राज्यों में है। सबसे ज्यादा किसी की शिक्षा पर अगर असर पड़ता है तो वह है बिहार राज्य की कन्याओं पर। बहुत सी कन्याएं ऐसी भी हैं जो कि गरीबी के चलते पढ़ ही नहीं कर पाती हैं। ऐसी में महिलाओं का उत्थान होने की बजाय उनका पतन होने लगता है। इससे हमारे देश पर भी बहुत असर पड़ता है। हमारे देश का शिक्षा स्तर बहुत ज्यादा गिरने लग जाता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य की सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत राज्य की कन्याओं को अनेक प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वह भी सबसे ज्यादा लाभ उनको शिक्षा को लेकर मिलेगा।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 (Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023) | ekalyan.bih.nic.in

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी संक्षिप्त में-

योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
किसके द्वारा लॉन्च किया गयाबिहार सरकार द्वारा
विभागमहिला कल्याण विभाग
आवेदन की तिथिअभी कोई जानकारी नहीं है
उद्देश्य बिहार की महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाना
लाभार्थी बिहार की कुंवारी बालिकाएं
स्कीम का प्रकारराज्य सरकार की योजना
आवेदन का तरीकाऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइटekalyan.bih.nic.in

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना प्रस्तावना

एक समय था जब पाटलिपुत्र नाम की एक राजधानी बहुत शक्तिशाली थी। आज से 2000 वर्ष पूर्व यह बिहार की ही राजधानी थी। आज के समय में पाटलिपुत्र का नाम हो गया है पटना। एक समय था जब बिहार के नालन्दा जिले में एक दुनिया का सबसे बड़ा और मशहूर नालंदा विश्वविद्यालय था। इस विश्वविद्यालय में देश-विदेश के सभी छात्र पढ़ा करते थे। उस समय बिहार राज्य को शिक्षा का गढ़ माना जाता था। लेकिन आज का दृश्य थोड़ा अलग है। आज बिहार का शिक्षा स्तर बहुत कमजोर हो चुका है। वर्ष 2020 की एक राष्ट्रीय रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 79.7 फीसदी पुरूष पढ़े लिखे हैं और इस राज्य में केवल 60 फीसदी महिलाएं ही पढ़ी-लिखी हैं। महिलाओं की साक्षरता दर बहुत कम है। इससे देश को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि देश की महिलाओं को साक्षर बनाया जाए। बिहार के मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा सपना यह है कि बिहार की महिलाएं पढ़ लिखकर बड़ी बनें। इसलिए ही तो बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना जैसी शानदार योजना को तैयार किया है। यह योजना इसलिए तैयार की गई है ताकि बिहार की लड़कियां पढ़ लिखकर बड़ी इंसान बन सके।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत बिहार राज्य की महिलाओं को शिक्षा हेतु सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। सरकार बालिकाओं को किश्तों में रुपए प्रदान करेगी। इसी योजना के तहत बालिकाओं को स्कूल यूनिफाॅर्म और सैनिटरी पैड खरीदने के लिए भी रुपए प्रदान करेगी। सरकार चाहती है कि वह बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर काॅलेज की पढ़ाई पूरी करने तक आर्थिक रूप से सहायता उपलब्ध करवाए। ऐसा होने से राज्य की बालिकाओं का हौसला बढ़ेगा। वह सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। सरकार तकरीबन 1 करोड़ से भी ज्यादा लड़कियों को इस योजना का हिस्सा बना रही है। सरकार किश्तों में धनराशि जुटाएगी। इस योजना का लाभ परिवार की दो बेटियों को आराम से मिल सकता है। सरकार का यह कदम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को मजबूत बनाएगा। इस योजना के तहत 50,000 रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी। सरकार इस योजना पर 300 करोड़ रुपए का बजट खर्च करेगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना किसके लिए है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार राज्य की उन सभी बालिकाओं के लिए है जो गरीब होने की वजह से अपनी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकती हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार बिहार में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहती है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सरकार की तरफ से कुल मिलाकर 50 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। राज्य की 1.50 करोड़ महिलाएं इस योजना का हिस्सा बनेंगी। इस योजना के तहत बालिकाओं को सैनेटरी नैपकिन और स्कूल यूनिफाॅर्म खरीदने के लिए भी आर्थिक राशि दी जाएगी। सैनेटरी नैपकिन के लिए 500 रुपए दिए जाएंगे और स्कूल यूनिफाॅर्म के लिए कुल 1500 रुपए प्रदान किए जाएंगे। अगर किसी के परिवार में दो बेटिया हैं तो वह भी इस योजना का हिस्सा बन सकती हैं। इस योजना के तहत राज्य की किसी भी वर्ग की बालिका के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। इस योजना से सभी वर्ग की बालिकाओं को फायदा मिलेगा। यह योजना कहीं ना कहीं बाल विवाह जैसी कुरीति पर ताला लगाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार राज्य की योजना है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी।
  • इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत काॅलेज तक पहुंचने के लिए जो आर्थिक धनराशि मिलेगी उससे बेटियों के माता-पिता को बहुत लाभ प्राप्त होगा। वह चिंतामुक्त होकर अपनी बच्चियों को पढ़ा सकेंगे।
  • सरकार ने यह लक्ष्य तय किया है कि वह तकरीबन 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करेगी।
  • यह योजना बिहार राज्य की महिलाओं के लिए एक कल्याणकारी योजना है।
  • यह योजना हर प्रकार के वर्ग की बालिकाओं के लिए है।
  • यह योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में सहायक होगी।
  • इस योजना से देश के शिक्षा स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
  • यह कल्याणकारी योजना बाल विवाह जैसी कुरीति पर ताला जड़ने में सक्षम होगी।
  • एक ही परिवार की दो बेटिया इस योजना का हिस्सा बन सकती हैं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य है बिहार राज्य की बालिकाओं को शिक्षा हासिल करवाना। इस योजना के तहत बालिकाओं के जन्म से लेकर उनके काॅलेज तक की सारी शिक्षा सरकार द्वारा करवाई जाएगी और वह भी मुफ्त में। इसी योजना की मदद से सरकार बालिकाओं के लिए फ्री में सैनिटरी पैड उपलब्ध करवाना चाहती है और साथ ही साथ वह बालिकाओं को मुफ्त में स्कूल यूनिफाॅर्म भी दिलवाना चाहती है। सरकार के इस कदम से बिहार की गरीब परिवार की बेटी का हौसला बढ़ेगा। वह सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी। इस योजना के चलते तकरीबन 1 करोड़ कन्याओं को फायदा मिलेगा। अगर किसी दंपति के एक बेटी की जगह दो बेटी हैं तो वह भी इस योजना का हिस्सा बन सकती हैं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की धनराशि

सैनिटरी पैड के लिए 300 रुपए
यूनिफाॅर्म के लिए 1 से 2 वर्ष की आयु में600 रुपए
3 से 5 वर्ष की आयु में700 रुपए
6 से 8 वर्ष की आयु में1000 रुपए
9 से 12 वर्ष की आयु में1500 रुपए

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की पात्रता

  • जो कोई भी कन्या इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है वह यह ध्यान रखे कि वह बिहार राज्य की मूल निवासी हो।
  • जो कोई भी कन्या इस योजना के लिए आवेदन कर रही हो वह गरीब परिवार की बेटी होनी चाहिए।
  • उस कन्या के घर में कोई भी सदस्य सरकारी नौकर नहीं होना चाहिए।
  • अविवाहित लड़की को ही इस योजना का हिस्सा बनाया जाएगा। विवाहित महिलाएं इस योजना की हकदर नहीं होंगी।
  • जो कोई भी कन्याएं इस योजना का हिस्सा बनना चाहती हैं उनके लिए यह जरूरी है कि वह स्कूल या फिर काॅलेज की छात्रा हो।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आवेदक को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आगे वेबसाइट पर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2023 के लिए आवेदन करें या फिर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2023 के लिए आवेदन करें । आप दोनो ऑप्शन में से किसी एक को चुन सकते हैं।
  • अब आपको क्लिक बटन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आगे आवेदक को Registration No, Total Obtained Marks और Captcha Code जानकारी भरनी होगी।
  • जब आवेदक सारी जानकारी भर देगा तब बाद में एप्लीकेशन फाॅर्म भरने की बारी आएगी।
  • एप्लीकेशन फाॅर्म में सारी जरूरी जानकारी भरनी होगी और साथ ही साथ दस्तावेज भी एप्लीकेशन के साथ अटैच करने होंगे।
  • अब अंतिम में ऑनलाइन आवेदन प्रकिया पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक की खाता कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट 

FAQs

Q1. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

A1. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत बिहार राज्य की महिलाओं को शिक्षा हेतु सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। सरकार बालिकाओं को किश्तों में रुपए प्रदान करेगी। इसी योजना के तहत बालिकाओं को स्कूल यूनिफाॅर्म और सैनिटरी पैड खरीदने के लिए भी रुपए प्रदान करेगी। सरकार चाहती है कि वह बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर काॅलेज की पढ़ाई पूरी करने तक आर्थिक रूप से सहायता उपलब्ध करवाए।

Q2. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना किस सरकर की योजना है?

A2. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार की योजना है। इस योजना को शुरू करने का श्रेय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है।

Q3. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सैनिटरी पैड खरीदने के लिए कितने रुपए दिए जाते हैं?

A3. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सैनिटरी पैड खरीदने के लिए 300 रुपए बालिकाओं को दिए जाते हैं।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट- ekalyan.bih.nic.in

अन्य योजनाओं के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply