छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती (Chhattisgarh Anganwadi Bharti)- छत्तीसगढ़ में आंगनवाड़ी भर्ती की घोषणा होने में अब कुछ समय शेष रह गया है। सरकार जल्द ही नए पदों पर भर्तियों की घोषणा करना जा रही है। कुछ पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवा दी गई है, जिसमें पर्यवेक्षक का पद शामिल है। इसके लिए बीते महीने में ही परीक्षा पूर्ण करा दी गई है। महिला उम्मीदवार जो अन्य पदों पर अप्लाई करने की इच्छुक हैं, उनके लिए फॉर्म अप्लाई करने से पहले कुछ अनिवार्य शर्तों का पता होना भी जरूरी है। इस लेख में आगे जरूरी सूचना के साथ-साथ आधिकरिक वेबसाइट से जुड़े जरूरी लिंक्स भी आपके साथ साझा किए जाएंगे। सरकार समय-समय पर भर्ती करके रोजगार प्रदान करने का कार्य करती रही है। सरकारी पोर्टलों पर जाकर भी आप इन घोषणाओं की अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (Chhattisgarh Anganwadi Bharti 2023)
छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा, जिसकी सूचना आपको मिल जाएगी। लेकिन उससे पहले उम्मीदवारों के लिए योग्यता एवं भर्ती में होने वाली प्रक्रिया की भी पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है, जिसमें शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, परीक्षा आदि सभी बिंदुओं पर इस लेख में विस्तार से चर्चा की गई है। सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन को लेकर भी कई सक्रीय कदम उठा रही है, तो रोजगार की खोज कर रही महिलाओं और सरकारी नौकरी पाने की इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए जरूर अप्लाई करें। सरकार ने छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी 2023 की भर्ती प्रक्रिया में अप्लाई करने का माध्यम ऑनलाइन रखा है जिसकी विस्तृत जानकारी आपको यहां दी गई है।
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (CG Anganwadi Vacancy 2023)
महिला एवं बाल विकास छत्तीसगढ़ के विभागीय पोर्टल पर सरकार आंगनवाड़ी भर्ती के लिए नियमित तौर पर आवेदकों को सूचना जारी करती रहती है-
राज्य | छत्तीसगढ़ |
पदों की संख्या | — |
पदनाम | आंगनवाड़ी कार्यकत्री/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री/सहायिका/पर्यवेक्षक |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
ऑफिशियल वेबसाइट | cgwcd.gov.in |
नोटिफिकेशन | जल्द जारी होगा |
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती 2023 योग्यता मापदंड
योग्यता मापदंड सभी पदों के लिए भिन्न दिए गए हैं, जैसे-
पर्यवेक्षक पद के लिए निर्धारित योग्यताएं –
- आवेदिका छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होनी चाहिए।
- केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं।
- उम्मीदवार जिसका विवाह सरकार द्वारा निर्धारित की गई आयु से पहले हुआ हो, वह उम्मीदवार योग्य नहीं माना जाएगा।
- आवेदिका पहले ही अपनी योग्यता जांच लें तथा तभी आवेदन करें, अन्यथा प्रक्रिया के प्रथम चरण में ही उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
- चयन प्रक्रिया में यदि उम्मीदवार चयन समिति पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाता पाया जाता है या निष्पक्ष प्रक्रिया में बाधा डालते पाया जाता है, तब भी उम्मीदवार का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
आंगनवाड़ी कार्यकत्री/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकरत्री/सहायिका पद के लिए निर्धारित योग्यताएं-
- आवेदिका छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होनी चाहिए।
- केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं।
- उम्मीदवार ने सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
- जो उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले अपना बारहवीं पास का प्रमाण पत्र हासिल कर लेती है, केवल वही महिला योग्य होगी। आवेदन तिथि समाप्त होने के पश्चात् प्रमाण पत्र नहीं लिया जाएगा।
- क्षेत्रीय आंगनवाड़ी केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जिसने आंगनवाड़ी में अपने 5 वर्षों की सेवा पूर्ण कर ली है, केवल वही महिला खुली सीधी भर्ती एवं परिसीमन सीधी भर्ती परीक्षा दोनों के लिए योग्य होगी।
- जो कार्यकर्ता केवल शैक्षणिक योग्यता और आयु संबंधित मापदंड पर खरी उतरती हो, लेकिन आंगनवाड़ी में अपनी सेवा के 5 वर्ष पूरे नहीं किए हों वे उम्मीदवार खुली सीधी भर्ती के लिए योग्य मानी जाएंगी।
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती 2023 पद और वेतन
पदनाम | सैलरी |
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | 1000/- रु. |
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | 7500/- रु. |
सहायिका | 5000/- रु. |
पर्यवेक्षक | 5000/- रु. – 20000/- रु. |
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती 2023 आवेदन प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदक अपना फॉर्म आसानी से भर सकते हैं।
- आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले आवेदक को पंजीकरण करना होगा, जिससे एक पंजीकरण संख्या बन जाएगी।
- इसके बाद इस पंजीकरण संख्या के द्वारा ही आगे चलकर भी आईडी लॉगिन की जा सकेगी।
- लॉगिन करने के बाद दिए गए आदेशों को ध्यान से पढ़ें ताकि फॉर्म भरने में कोई त्रुटि न हो। जानकारी देने के बाद तथा मांगे गए दस्तावेज़ों की कॉपी अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन को दोबारा से पढ़ें।
- फाइनल सबमिट पर क्लिक करें, रजिस्टर्ड नंबर पर एप्लीकेशन पूर्ण होने का मैसेज मिल जाएगा।
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती 2023 आवश्यक दस्तावेज़
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र,
- फोटो,
- पहचान पत्र,
- जाति प्रमाण पत्र,
- विधवा प्रमाण पत्र (विधवा उम्मीदवार के लिए)
- आवासीय पता (राशन कार्ड),
- विकलांग प्रमाणपत्र (पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए),
- आयु प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया
पर्यवेक्षक पद के लिए-
- छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी में भर्ती के लिए उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा कराई जाने वाली परीक्षा में बैठना होगा।
- पर्यवेक्षक का चुनाव परीक्षा में आये अंकों के आधार पर मेरिट तैयार करके किया जाएगा।
पर्यवेक्षक पद के चुनाव के लिए कराए जाने वाली परीक्षा का सिलेबस-
भाग 1) महिला एवं बाल विकास से सम्बंधित योजनाएं एवं कार्यक्रम- 20 अंक
भाग 2) सामान्य मानसिक योग्यता एवं सामान्य ज्ञान- 40 अंक
भाग 3) सामान्य हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा का सामान्य ज्ञान- 15 अंक
भाग 4) सामान्य अंग्रेजी- 10 अंक
भाग 5) सामान्य गणित- 15 अंक
प्रस्तुत सिलेबस की विस्तृत जानकारी आप इस लिंक के माध्यम से भी देख सकते हैं –
कार्यकर्ता पद के लिए-
इन पदों की भर्तियां मुख्यतौर पर मेरिट के आधार पर ही की जाती हैं। दसवीं/बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के हिसाब से एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती 2023 लिस्ट
जिला नाम | फॉर्म भरने की तारीख |
रायपुर | जल्द अपडेट होगी |
धमतरी | जल्द अपडेट होगी |
बालोद | जल्द अपडेट होगी |
बिलासपुर | जल्द अपडेट होगी |
दुर्ग | जल्द अपडेट होगी |
बलौदाबाजार | जल्द अपडेट होगी |
जांजगीर चाम्पा | जल्द अपडेट होगी |
बलरामपुर | जल्द अपडेट होगी |
कांकेर | जल्द अपडेट होगी |
कोरबा | जल्द अपडेट होगी |
कबीर धाम | जल्द अपडेट होगी |
बस्तर | जल्द अपडेट होगी |
कोड़ा गांव | जल्द अपडेट होगी |
गरियाबंद | जल्द अपडेट होगी |
कोरिया | जल्द अपडेट होगी |
बेमेतरा | जल्द अपडेट होगी |
बाजीपुर | जल्द अपडेट होगी |
मुनलेगी | जल्द अपडेट होगी |
जशपुर | जल्द अपडेट होगी |
नारायण पुर | जल्द अपडेट होगी |
दंतेवाड़ा | जल्द अपडेट होगी |
रायगढ़ | जल्द अपडेट होगी |
राजनांदगांव | जल्द अपडेट होगी |
सुकमा | जल्द अपडेट होगी |
सूरजपुर | जल्द अपडेट होगी |
सरगुजा | जल्द अपडेट होगी |
महासमुंद | जल्द अपडेट होगी |
सारगढ़- बिलाईगढ़ | जल्द अपडेट होगी |
मोहला- मानपुर-चौकी | जल्द अपडेट होगी |
सक्ति | जल्द अपडेट होगी |
भरतपुर-महेंद्रगढ़-चिरमिर | जल्द अपडेट होगी |
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | जल्द अपडेट होगी |
खैरागढ़-छुइमदान-गंडई | जल्द अपडेट होगी |
FAQs
उत्तर: सुपरवाइज़र पदों के लिए छत्तीसगढ़ में परीक्षा कराई जाती है। योग्य उम्मीदवार भर्ती के फॉर्म अप्लाई कर परीक्षा दे सकते हैं।
उत्तरः छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी में कई पर्यवेक्षक पद के लिए फॉर्म ऑनलाइन ही भरे जाते हैं, परन्तु कुछ अन्य फॉर्म आवेदिका अपने जिले/क्षेत्र की आंगनवाड़ी से प्राप्त कर सकती हैं।
उत्तरः आंगनवाड़ी कार्यकत्री को छत्तीसगढ़ में 7000 से 7500 रुपए मासिक तौर पर दिए जा रहे हैं।
उत्तरः छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी में अभी तक केवल पर्यवेक्षक पद पर भर्ती की गई हैं।
उत्तरः सरकार बहुत जल्दी ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना देगी।
छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट- cgwcd.gov.in
अन्य राज्यों की आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए | यहां क्लिक करें |