गाय पर निबंध (Essay On Cow In Hindi)- गाय पर निबंध हिंदी में पढ़ें

Photo of author
PP Team

गाय पर निबंध (Essay On Cow In Hindi)- जिस देश में आज भी पहली रोटी गाय के नाम की निकाली जाती हो, गाय को माँ के समान पूजा जाता हो, गौमाता या गैया कहकर पुकारा जाता हो, गौशाला में जाकर चारा खिलाया जाता हो और उनकी सेवा की जाती हो, उस देश में गौ हत्या होना और गौ रक्षा पर सवाल खड़ा होना वाकई अपमानजनक बात है। हमारे देश में पौराणिक काल से ही सभी जानवरों में गाय (Cow) का महत्व सबसे अधिक रहा है। शहरों से ज़्यादा गांव के लोग इस बात को ज़्यादा अच्छे से समझते हैं कि हमारे लिए गाय क्या महत्व रखती है। हिंदू धर्म में ऐसी भी मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और गाय से मिलनी वाली हर चीज़ गाय का दूध, गौमूत्र, गाय का गोबर आदि सभी दैवीय हैं।

गाय पर निबंध (Essay On Cow In Hindi)

गाय सिर्फ एक पशु ही नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। बावजूद इसके भारत में गौ हत्या हो रही है और गौ रक्षा एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। अगर आप गाय के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो आप parikshapoint.com के इस पेज पर दिए गए गाय पर निबंध हिंदी में (Cow Essay In Hindi) पढ़ सकते हैं। Gay Per Nibandh पढ़ते हुए आप जानेंगे कि गाय हमारे जीवन के लिए क्यों उपयोगी है। हमने गाय का निबंध (Gay Ka Nibandh) एकदम सरल, सहज और आसान शब्दों में दिया है। हमारे गाय का निबंध हिंदी में (Gay Ka Nibandh Hindi Mein) पढ़कर हर कोई इसे आसानी से समझ सकता है। इस पेज से आप Cow Ka Essay के साथ-साथ गाय पर निबंध हिंदी में 10 लाइन (Cow Essay In Hindi 10 Lines) भी पढ़ सकते हैं।

स्कूल के दिनों में लगभग हम सभी ने कभी-न-कभी गाय पर निबंध (Gaye Par Nibandh) तो ज़रूर लिखकर दिखाया होगा। इसीलिए हमनें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी ध्यान में रखकर गाय पर निबंध Class 1 से लेकर Class 12 तक के लिए तैयार किया है, ताकि वह भी हमारे इस Gay Par Nibandh In Hindi को पढ़कर समझ सकें और स्कूल में होने वाली हिंदी में गाय पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर Gay Par Nibandh Hindi Mein लिखकर दिखा सकें। छात्र हमारे इस Cow Nibandh को आसानी से याद भी कर सकते हैं और स्कूल में अपने कक्षा अध्यापक को Cow Essay सुना भी सकते हैं। Hindi Mein Gay Ka Nibandh पढ़ने के लिए नीचे देखें।

गाय पर निबंध
(Cow Essay In Hindi)

भूमिका

गाय जिसे हम अंग्रेजी में Cow बोलते हैं। वो गाय जिस पर हम शुरुआती शिक्षा के दौरान स्‍कूल में अक्‍सर निबंध लिखते आए हैं, वो गाय जिसकी हम माँ के समान पूजा करते हैं, वो गाय जिससे हमें दूध प्राप्त होता है, वो गाय जिसमें सभी देवी-देवता वास करते हैं, वो गाय जिसे द्वापर युग में भगवान कृष्ण चराया करते थे, वो गाय जिसके सिर पर दों सींग होते हैं, पीछे एक लंबी सी पूंछ होती है, चार बड़ी-बड़ी टांगे होती हैं और दो बड़ी-बड़ी आंखे होती हैं। हिंदू संस्कृति के अनुसार गाय पूरे भारतवर्ष के लोगों की माता है, जो पूजनीय और वंदनीय है। हिंदू धर्म के लोगों में ऐसी मान्यता है कि गाय की सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है। हिंदुस्तान में आज भी पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है। गाय भारत के गांवों की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने मुख्य भूमिका निभाती है।

अन्य जानवरों पर निबंध भी पढ़ें

हाथी पर निबंध यहां से पढ़ें
कुत्ते पर निबंध यहां से पढ़ें

गाय का महत्व

ये मान्यता है कि गायों का जन्म समुद्र मंथन के दौरान हुआ था और उन्हें स्वर्ग में जगह मिली थी। हमारी पौराणिक कथाओं में भी गायों की महिमा और उनके महत्व के बारे में बताया गया है। गाय सभी जानवरों में सबसे सीधी पशु है, जो जिंदा रहने तक ही नहीं बल्कि मरने के बाद भी इंसानों के काम आती है। गाय का घी, गाय का दूध, गौमूत्र और गाय का गोबर भी अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने भी इस बात को माना है कि गाय बहुत ही गुणकारी पशु है।

गाय का दूध ही नहीं बल्कि गाय के दूध से बनीं दूसरी चीज़ें, जैसे- दही, मक्खन, पनीर, छाछ आदि सभी डेयरी उत्पाद बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इन सभी चीज़ों का सेवन करने से हमें ताकत और प्रोटीन मिलता है। गांवों में आज भी गाय के गोबर के उपले बनाकर उन्हें आग जलाने के काम में लिया जाता है और गाय के गोबर से खाद बनाई जाती है, जो खेती के काम में आती है। आयुर्वेद में भी इन सभी चीज़ों का अधिक महत्व है। कुल मिलाकर देखा जाए, तो गाय का हम सभी के जीवन में बहुत महत्व है।

गाय के प्रकार

हमारे देश में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग प्रकार की गाय पाई जाती हैं, जैसे-

साहीवाल गाय- उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब

गिर गाय- गुजरात

लाल सिंधी गाय- कर्नाटक

राठी नस्ल, कांकरेज, थारपरकर- राजस्थान

दज्जल, धन्नी- पंजाब

मेवाती- हरियाणा

गाय की उपयोगिता

गाय एक पालतू जानवर है, जिस घरों और गौशाला में पाला जाता है। गाय का दूध सुबह और शाम के समय निकाला जाता है। अच्छी नस्ल की गाय एक समय में पांच से दस लीटर तक दूध दे सकती है। दुधारू गाय की नस्ल और कुछ अलग नस्ल की गाय ज़्यादा दूध भी देती हैं। गांवों में किसान गाय-बैलों को खेतों में हल जोतने के काम में लेते हैं, बैलगाड़ी बनाकर उसकी सवारी करते हैं और माल ढोने के काम में भी लेते हैं। गाय का दूध दही, छाछ, पनीर, मिठाइयां बनाने के काम में लिया जाता है। गाय का गोबर सुखाकर उसे ईंधन के काम में लिया जाता है और खेतों में खाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

अब तो लोग गाय का मांस भी खाने लगे हैं, जिसे बीफ के नाम से जाना जाता है। गाय अपने पूरे जीवन में हमें कुछ ना कुछ देती ही रहती है। एक गाय के मरने के बाद उसकी हड्डियाँ कलाकृतियाँ बनाने के काम में ली जाती हैं और गाय की चमड़ी का इस्तेमाल चमड़े की चीज़ों को बनाने के लिए किया जाता है। गाय के मूत्र यानी कि गौमूत्र को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। गौमूत्र को आयुर्वेदिक औषधियाँ और दवाइयाँ बनाने के लिये इस्तेमाल में लिया जाता है, जिससे कई बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज किया जाता है।

निष्कर्ष

धर्म और जाति से ऊपर उठकर हमें इंसानियत के नाते हमेशा गाय की रक्षा करनी चाहिए, सेवा करनी चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। गाय भले ही बोल न पाती हो लेकिन हमें इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि हमारी वजह से उन्हें को तकलीफ न पहुँचे। अगर हम गाय की रक्षा नहीं कर सकते, तो हमें उन्हें दुखः भी नहीं पहुँचाना चाहिए।

गाय पर निबंध कक्षा 1 से 12 के लिए

अगर आप और आसान भाषा में Cow Nibandh In Hindi पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे से आप हिंदी में गाय पर निबंध कक्षा 1 से 12 (Cow Essay In Hindi For Class 1st to 12th) तक के लिए प्राप्त कर सकते हैं।

गाय पर आसान निबंध 100 शब्द

गाय पर निबंध (Gay Par Nibandh)- गाय एक पालतू और शाकाहारी पशु है। गाय का स्वभाव बहुत की कोमल होता है। हिंदू धर्म के लोग गाय की पूजा करते हैं। भारत में गाय को गौमाता कहकर बुलाया जाता है। गाय के चार पैर, एक लंबी पूंछ, दो सींग, दो कान, दो आंखें, एक बड़ी नाक, एक बड़ा मुंह और एक सिर होता है। देश के हर राज्य में अलग-अलग तरह की गाय पाई जाती हैं। गाय से हमें दूध मिलता है। गाय का दूध बहुत ही पौष्टिक होता है। गाय के दूध से घी, दही, मक्खन, छाछ, मिठाई आदि तैयारी की जाती है। गाय हरी घास और चारा खाती है। गाय के गोबर से बनी खाद खेती के काम में ली जाती है। हम सभी को गाय का सम्मान करना चाहिए।

गाय पर 10 लाइनें

गाय का निबंध 10 लाइन (Gay Par Nibandh 10 Line)-

1. गाय को इंग्लिश में काऊ (Cow) कहा जाता है।

2. गाय एक पालतू जानवर है।

3. हिंदू धर्म के लोग गाय को माँ मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं।

4. गाय केवल शाकाहारी भोजन, घास और चारा खाती है।

5. गाय का दूध पीने से हमारे शरीर को ताकत मिलती है।

6. गाय के दूध से घी, दही, मलाई आदि बहुत सी खाने की चीज़ें बनाई जाती हैं।

7. गाय का वजन 400 से 500 किलो तक होता है।

8. गाय के मूत्र से कई आयुर्वेदिक औषधियाँ बनाई जाती हैं।

9. गाय बहुत ही लाभकारी जानवर है।

10. हम सभी को गाय की सेवा और उनकी रक्षा करनी चाहिए।

गाय पर अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल (Cow FAQ’s In Hindi)

People also ask on cow par nibandh in hindi

प्रश्न- क्या गाय पालतू जानवर है?

उत्तरः हाँ, गाय एक पालतू जानवर है।

प्रश्न- गाय का वाक्य क्या होगा?

उत्तरः मोहन सोहन की गाय को लेकर नौ-दो ग्यारह हो गया।

प्रश्न- गाय हमें क्या-क्या देती है?

उत्तरः गाय हमें दूध देती है।

प्रश्न- गाय के पैर छूने से क्या होता है?

उत्तरः हिंदू धर्म के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवाताओं का वास होता है और उनके पैरों में सारे तीर्थ का वास माना गया है। गाय के पैर छूने से पुण्य मिलता है।

प्रश्न- गायों को पालने वाले को क्या कहते हैं?

उत्तरः गायों को पालने वाले को गौ सेवा करने वाला कहते हैं।

प्रश्न- काली गाय का क्या महत्व है?

उत्तरः हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार काली गाय को घास खिलाने से पापों से मुक्ति मिलती है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह निबंध ज़रूर पसंद आया होगा और आपको इस निबंध से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी भी मिल गई होगी। इस निबंध को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

अन्य विषयों पर निबंध पढ़ने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply