मासिक करेंट अफेयर्स अप्रैल 2023 (Current Affairs April 2023 in Hindi) – अप्रैल महीने के करेंट अफेयर्स पढ़ें

मासिक करेंट अफेयर्स अप्रैल 2023 (Monthly Current affairs April 2023 in Hindi) – हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए अप्रैल 2023 महीने का मासिक करेंट अफेयर्स हिंदी में लेकर आए हैं। अप्रैल महीने के करेंट अफेयर्स पढ़कर आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं। साथ ही अप्रैल 2023 के मासिक करेंट अफेयर्स से सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। आज कल सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज बहुत ही जरूरी है। अप्रैल 2023 महीने का करेंट अफेयर्स पूरी तरह से मुफ्त है। आपसे मासिक करेंट अफेयर्स (this month current affairs in hindi) के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।

मासिक करेंट अफेयर्स अप्रैल 2023 (Monthly Current affairs April 2023 in Hindi)

आप मासिक करेंट अफेयर्स के अलावा हमारी वेबसाइट से डेली करेंट अफेयर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप मासिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ हिंदी में (monthly current affairs pdf in hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं। हमने नीचे अप्रैल 2023 महीने का करेंट अफेयर्स तारीख अनुसार दिया हुआ है। मासिक करेंट अफेयर्स में अप्रैल महीने की महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़ा गया है। ताकि आपकी सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बन सके। आइये फिर नीचे अप्रैल 2023 महीने का करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें।

डेली करेंट अफेयर्स अप्रैल 2023

29 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – ‘अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस’ हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 29 अप्रैल।

प्रश्न 2 – भारतीय जीवन बीमा निगम के नये चेयरमैन नियुक्त हुए?

उत्तर : सिद्धार्थ मोहंती।

प्रश्न 3 – भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 अरब डॉलर घटकर पहुंचा?

उत्तर : 584.24 बिलियन डॉलर।

प्रश्न 4 – हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में किसे बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड मिला है?

उत्तर : संजय लीला भंसाली।

प्रश्न 5 – अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर स्पेसवॉक करने वाले पहले अरब यात्री बनें?

उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई ) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अलनेयादी अभियान।

28 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में किस राज्य सरकार ने 9000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की घोषणा की है?

उत्तर : झारखंड सरकार।

प्रश्न 2 – हाल ही में अभिनेता प्रेम चोपड़ा को किस पुरस्कार सम्मानित किया गया है?

उत्तर : फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 3 – किस राज्य में 3700KG खिचड़ी बनाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है?

उत्तर : मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में।

प्रश्न 4 – पीएम मोदी ने आज कितने FM के ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया है?

उत्तर : 91 ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया है।

प्रश्न 5 – सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ 12,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ एशियाई क्रिकेटर बनें?

उत्तर : बाबर आजम।

27 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक स्थान पर 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनें?

उत्तर : विराट कोहली।

प्रश्न 2 – किस भारतीय ने 64 साल बाद व्यक्तिगत रूप से 1959 का रेमन मैगसायसाय पुरस्कार ग्रहण किया?

उत्तर : दलाई लामा।

प्रश्न 3 – स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (सिपरी) रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल रक्षा पर सबसे अधिक खर्च करने वाला चौथा देश बना?

उत्तर : भारत।

प्रश्न 4 – 24 मई 2023 को किस देश में क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में।

प्रश्न 5 – हाल ही में सड़क संगठन (BRO) ने ‘भारत के प्रथम गांव’ किसे घोषित किया है?

उत्तर : भारता और चीन सीमा पर बसे उत्तराखंड के सीमांत गांव ‘माणा’ को सड़क संगठन (BRO) ने ‘भारत के प्रथम गांव’ घोषित किया है।

26 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – पंजाब के किस पूर्व मुख्यमंत्री का 95 साल की आयु में निधन हो गया?

उत्तर : प्रकाश सिंह बादल।

प्रश्न 2 – यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में दसवीं और बारहवीं में टॉप किया?

उत्तर : दसवीं कक्षा में प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। वही कक्षा 12वीं में शुभ चपरा ने 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।

प्रश्न 3 – विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 26 अप्रैल।

प्रश्न 4 – ‘अदम्य साहसिक’ कार्य के लिए ‘वायु सेना पदक’ (वीरता) से सम्मानित IAF की पहली महिला अफसर बनीं?

उत्तर : विंग कमांडर दीपिका मिश्रा।

प्रश्न 5 – हाल ही में अभिनेत्री विद्या बालन को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार।

25 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में ‘ऑपरेशन कावेरी’ किस लिए शुरू किया गया है?

उत्तर : सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया गया है।

प्रश्न 2 – हाल ही में पाकिस्तान के किस मशहूर लेखक का 73 साल की आयु में निधन हो गया है? (जो हिंदुस्तान का बेटा और “पंजाब का शेरके नाम से भी प्रशिद्ध थे)

उत्तर : तारिक फतेह।

प्रश्न 3 – विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 25 अप्रैल।

प्रश्न 4 – राष्ट्रीय संगठन नैसकॉम के अगले चेयरपर्सन नियुक्त हुए?

उत्तर : माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी।

प्रश्न 5 – हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने ”वर्ल्ड ट्रांसप्लांट ओलंपिक गेम” में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है?

उत्तर : तौहीद अहमद।

24 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – राष्ट्रीय पंचायती दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : राष्ट्रीय पंचायती दिवस हर साल 24 अप्रैल को मनाया जाता है।

प्रश्न 2 – देश की पहली वाटर मेट्रो उद्घाटन किस राज्य में किया जायेगा?

उत्तर : केरल के कोच्चि में वाटर मेट्रो उद्घाटन किया जायेगा।

प्रश्न 3 – हरियाणा सरकारी पत्रकारों पेंशन 10,000 रुपए सेबढ़कर हुई?

उत्तर : 11,000 रुपये।

प्रश्न 4 – हाल ही में ‘बिजनेस आइकॉन ऑफ इंडिया 2023’ पुरस्कार से सम्मानित हुए?

उत्तर : डा. संजीव सुनेजा।

प्रश्न 5 – भारत विश्व बैंक के लॉजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक 2023 में 6 पायदान की छलांग लगाकर पहुंचा?

उत्तर : 139 देशों की सूची में 38वें स्थान पर पहुंच गया है।

22 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 22 अप्रैल।

प्रश्न 2 – हाल ही में किस खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है?

उत्तर : नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने।

प्रश्न 3 – भारतीय मूल की किस महिला को अमेरिका की उप अवर रक्षा मंत्री नियुक्त करने का फैसला लिया गया है?

उत्तर : राधा अयंगर प्लंब।

प्रश्न 4 – केरल हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त हुए?

उत्तर : जस्टिस एस.वी. भट्टी।

प्रश्न 5 – केंद्र सरकार ने ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पूरा होने पर कितने रुपये का सिक्का जारी करने की घोषणा की है?

उत्तर : 100 रुपये का सिक्का जारी होने की घोषणा की है।

21 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 21 अप्रैल।

प्रश्न 2 – एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंध निदेशक नियुक्त हुए?

उत्तर : कैजाद भरूचा।

प्रश्न 3 – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव नियुक्त हुए?

उत्तर : अनुराग जैन।

प्रश्न 4 -हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा?

उत्तर : 4 प्रतिशत।

प्रश्न 5 – किस राज्य में देश का दूसरा सबसे बड़ा एप्पल स्टोर खुला?

उत्तर : राजधानी दिल्ली।

20 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना?

उत्तर : भारत (संख्या 142.86 करोड़)

प्रश्न 2 – वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन 20-21 अप्रैल तक किस राज्य में आयोजित हो रहा है?

उत्तर : राजधानी दिल्ली।

प्रश्न 3 – 91 वर्षीय शिवशंकरप्पा किस राज्य के सबसे बुजुर्ग विधायक उम्मीदवार?

उत्तर : कर्नाटक।

प्रश्न 4 – मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने किस अभिनेत्री को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है?

उत्तर : आलिया भट्ट।

प्रश्न 5 – साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) के अध्यक्ष बनेंगे?

उत्तर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह।

19 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – देश में एप्पल का पहला स्टोर किस शहर में खोला गया है?

उत्तर : मुंबई।

प्रश्न 2 – देश में डिजिटल तरीके से लेनदेन करने वाले शीर्ष शहरों में पहले स्थान पर पहुंचा?

उत्तर : बेंगलुरु।

प्रश्न 3 – ‘फाफ थ्रू फायर’ किस खिलाड़ी की आत्मकथा किताब का नाम है?

उत्तर : साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर फाफ डू प्लेसी।

प्रश्न 4 – ‘विश्व लीवर दिवस’ हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 19 अप्रैल।

प्रश्न 5 – हाल ही में आशा भोसले को किस पुरस्कार से सम्मनित किया जायेगा?

उत्तर : लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार।

18 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – विश्व विरासत दिवस (world heritage day 2023) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 18 अप्रैल।

प्रश्न 2 – हिमाचल उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए?

उत्तर : न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान।

प्रश्न 3 – हाल ही में भारत के किस शतरंज खिलाड़ी ने मेनोर्का इंटरनेशनल शतरंज का खिताब जीत लिया है?

उत्तर : डी गुकेश।

प्रश्न 4 – देश में अज्ञात शवों का डीएनए डेटाबेस बनाने वाला पहला राज्य बना?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश।

प्रश्न 5 – ‘राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप’ राष्ट्रीय स्तर की महिला कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार को 50 वर्षों में पहला पदक दिलाने वाले खिलाड़ी बन गई है?

उत्तर : निर्जला कुमारी।

17 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – विश्व हीमोफीलिया दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 17 अप्रैल।

प्रश्न 2 – IPL में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनें?

उत्तर : केएल राहुल।

प्रश्न 3 – हाल ही में केरल की किस परीक्षा में 108 साल की उम्र में टॉप करके महिला ने इतिहास रच दिया है?

उत्तर : केरल साक्षरता परीक्षा।

प्रश्न 4 – BCCI ने घरेलू टूर्नामेंट के लिए बढ़ाई राशि। रणजी ट्रॉफी विजेता को अब से दो करोड़ की जगह मिलेंगे?

उत्तर : 5 करोड़।

प्रश्न 5 – नेपाल के नए विदेश मंत्री होंगे?

उत्तर : नारायण प्रसाद सऊद।

15 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – हर साल ‘विश्‍व कला दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 15 अप्रैल।

प्रश्न 2 – आईपीएल 2023 में पहला शतक मारने वाले खिलाड़ी?

उत्तर : हैरी ब्रूक।

प्रश्न 3 – दिल्ली और अमृतसर नेशनल हाईवे पर 5वीं सेवा शुरू करने वाला पहला ऑपरेटर बना?

उत्तर : जियो

प्रश्न 4 – भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.30 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा?

उत्तर : 584.75 अरब डॉलर।

प्रश्न 5 – ADR की रिपोर्ट के अनुसार देश के सबसे अमीर CM की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचे?

उत्तर : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री (जगन मोहन रेड्डी)

14 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – आज किस महापुरुष की 133वीं जयंती मनाई जा रही है?

उत्तर : डॉ. भीमराव आंबडेकर।

प्रश्न 2 – हाल ही में हॉकी इंडिया के चयन समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए?

उत्तर : आरपी सिंह।

प्रश्न 3 – विश्व चगास रोग दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 14 अप्रैल।

प्रश्न 4 – आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनें?

उत्तर : कागिसो रबाडा।

प्रश्न 5 – देश का निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में छह प्रतिशत बढ़कर हुआ?

उत्तर : 447 अरब डॉलर।

13 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 में सबसे ज्यादा 13 पुरस्कार जीतने वाला राज्य बना?

उत्तर : तेलंगाना।

प्रश्न 2 – देश में पहली बार किस नदी के नीचे मेट्रो चलने की शुरुआत हुई है?

उत्तर : कोलकाता के हुगली नदी।

प्रश्न 3 – अहमदाबाद में किस पशु के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया है?

उत्तर : दुधारू पशु।

प्रश्न 4 – देश के सबसे उम्रदराज किस अरबपति का 99 साल की उम्र में निधन हो गया?

उत्तर : केशब महिंद्रा।

प्रश्न 5 – राष्ट्रीय न्यायालय विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) का किस देश में पहली बार परिसर स्थापित हुआ है?

उत्तर : युगांडा के जिंजा में स्थापित किया गया।

12 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – रैपिड रेल का नाम बदलकर किया?

उत्तर : रैपिडएक्‍स (RAPIDX).

प्रश्न 2 – पीएम मोदी 13 अप्रैल को होने वाले रोजगार मेले में कितने नियुक्ति पत्र बांटेंगे?

उत्तर : 71 हजार।

प्रश्न 3 – हाल ही में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किस संस्थान में नामांकित छात्रों के लिए रोजगार कौशल पाठ्यक्रम के डिजिटल संस्करण का अनावरण किया?

उत्तर : आईटीआई।

प्रश्न 4 – मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल मनाया जाता है?

उत्तर : 12 अप्रैल।

प्रश्न 5 – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.1 प्रतिशत से घटाकर किया?

उत्तर : 5.9 प्रतिशत।

11 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में किस राजनीतिक पार्टी को ‘राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा’ दिया गया है?

उत्तर : आम आदमी पार्टी।

प्रश्न 2 – आज किस महान समाज सुधारक महात्मा की जयंती मनाई जा रही है?

उत्तर : हर साल 11 अप्रैल को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई जाती है।

प्रश्न 3 – हर साल ‘राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 11 अप्रैल।

प्रश्न 4 – हाल ही में किस राज्य ने ट्रांसजेंडर को पिछड़ा वर्ग में जुड़ेंगे फैसला लिया है?

उत्तर : मध्य प्रदेश।

प्रश्न 5 – अमेरिका के कौन-से दो विमान पहली बार किस भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे?

उत्तर : अमेरिका के बी1 बमवर्षक विमान पहली बार भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे।

10 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – आईपीएल के इतिहास में आखिरी ओवर में पांच छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनें?

उत्तर : रिंकू सिंह।

प्रश्न 2 – विश्व होम्योपैथी दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व होम्योपैथी दिवस।

प्रश्न 3 – आज किस राज्य में ‘लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना’ बंद हो जाएगी?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश।

प्रश्न 4 – 1 साल में ₹85000 करोड़ का मोबाइल निर्यात करने वाला देश बना?

उत्तर : भारत।

प्रश्न 5 – देश में पिछले घंटों में कोरोना के कितने नए मामले आये?

उत्तर : देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5880 केस मिले और इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है। डेली पॉजिटिविटी रेट रहा 6.91 फीसदी।

09 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – 14 फसलों पर एमएसपी देने वाला पहला राज्य बना?

उत्तर : हरियाणा।

प्रश्न 2 – 2 मई से किस राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालय का समय सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक करने का फैसला किया है?

उत्तर : पंजाब।

प्रश्न 3 – हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने 2030 तक कैंसर की वैक्सीन बनाने की घोषणा की है?

उत्तर : अमेरिका।

प्रश्न 4 – मेयर कप इंदौर इंटरनेशनल शतरंज का खिताब जीता?

उत्तर : नितीश बेरुलकर।

प्रश्न 5 – ‘स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप’ की मेजबानी करेगा?

उत्तर : भारत।

08 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – जॉन प्लेयर्स कंपनी के नए ब्रांड एंबेसडर बनें?

उत्तर : सिद्धार्थ मल्होत्रा।

प्रश्न 2 – अब तक आईपीएल 2023 में सबसे तेज 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनें?

उत्तर : अजिंक्य रहाणे।

प्रश्न 3 – सुखोई 30 फाइटर जेट उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं?

उत्तर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

प्रश्न 4 – ‘टाइम मैगजीन’ की वार्षिक ‘टाइम 100’ सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया?

उत्तर : शाहरुख खान ने।

प्रश्न 5 – दुनिया के 10 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स की सूची के अनुसार पहला स्थान हासिल किया?

उत्तर : अमेरिका का हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

07 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – केंद सरकार ने सीएनजी और पीएनजी के दाम कितने प्रतिशत तक कम करने की घोषणा की है?

उत्तर : 10 प्रतिशत तक।

प्रश्न 2 – सऊदी अरब किस एशियाई देश को 2 अरब डॉलर देने की घोषणा की है?

उत्तर : पाकिस्तान।

प्रश्न 3 – ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 07 अप्रैल।

प्रश्न 4 – आयलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए?

उत्तर : मुशफिकुर रहीम।

प्रश्न 5 – बनारसी पान और बनारसी लंगड़ा आम कौन-सा टैग दिया गया है?

उत्तर : जीआई टैग (GI Tag). इस साल यूपी के 11 कृषि उत्पादों को जीआई टैग मिला है।

06 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में मुलायम सिंह यादव को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर : पद्म विभूषण।

प्रश्न 2 – आज किस राजनीति पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है?

उत्तर : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)

प्रश्न 3 – हाल ही में विदेश विभाग में प्रबंधन व संसाधन मामलों के उपसचिव नियुक्त हुए?

उत्तर : रिचर्ड वर्मा।

प्रश्न 4 – बांग्लादेश पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच नियुक्त हुए?

उत्तर : निक पोथास।

प्रश्न 5 – झारखंड के किस शिक्षा मंत्री का निधन हो गया?

उत्तर : जगरनाथ महतो।

05 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में रूस का कौन-सा पड़ोसी देश उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में आधिकारिक रूप से शामिल हो गया है?

उत्तर : फिनलैंड।

प्रश्न 2 – विश्व बैंक ने नए वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान घटाकर किया?

उत्तर : 6.3 प्रतिशत।

प्रश्न 3 – हर साल किस दिन ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस’ मनाया जाता है?

उत्तर : 05 अप्रैल।

प्रश्न 4 – फोर्ब्स वर्ल्ड बिलेनियर सूची-2023 के अनुसार फिर से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनें?

उत्तर : मुकेश अंबानी।

प्रश्न 5 – आरबीआई के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त हुए?

उत्तर : नीरज निगम।

04 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – विश्व गाजर दिवस (International Carrot Day) और अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस (International Day for Mine Awareness) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 04 अप्रैल।

प्रश्न 2 – Byju’s के नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त हुए?

उत्तर : अजय गोयल।

प्रश्न 3 – आईपीएल में 300 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनें?

उत्तर : युजवेंद्र चहल।

प्रश्न 4 – हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘CM दी योगशाला’ शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर : पंजाब सरकार।

प्रश्न 5 – मार्च महीने में देश का जीएसटी कलेक्शन 13 फीसदी बढ़कर हुआ?

उत्तर : 1,60,122 करोड़ रुपये।

03 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – लोकप्रिय सिगिंग रियेलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 13वें सीजन के विजेता बनें?

उत्तर : अयोध्या के ऋषि सिंह।

प्रश्न 2 – हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने किस रॉकेट का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : रॉकेट RLV का सफल परीक्षण किया है।

प्रश्न 3 – हाल ही में 60 के दशक में बड़ी धूम मचाने वाले किस ऑलराउंडर क्रिकटर का 88 उम्र में निधन हो गया?

उत्तर : सलीम दुर्रानी।

प्रश्न 4 – पाकिस्तान के पेशावर हाई कोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस होंगी?

उत्तर : मसर्रत हिलाली।

प्रश्न 5 – हर साल ‘विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 02 अप्रैल।

01 अप्रैल 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में केंद्र सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की है?

उत्तर : 0.2 प्रतिशत।

प्रश्न 2 – मध्य प्रदेश सरकार ने लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए प्रति व्यक्तियों को कितने रुपये देने की घोषणा की है?

उत्तर : 25 हजार।

प्रश्न 3 – ‘अधिवक्ता कल्याण योजना’ किस राज्य से जुड़ी है?

उत्तर : राजधानी दिल्ली।

प्रश्न 4 – हर साल उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 01 अप्रैल।

प्रश्न 5 – देश का विदेशी मुंद्रा मंडार 5.98 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा?

उत्तर : 578.78 अरब डॉलर।

करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपने महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर दें। हमने आपके लिए ऊपर सभी लेटेस्ट करंट अफेयर्स दिए हुए हैं। आप हमारी वेबसाइट से सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर भी पढ़ सकते हैं।

आज का करेंट अफेयर्स 2023यहाँ से पढ़ें

Leave a Reply