मासिक करेंट अफेयर्स मार्च 2023 (Current Affairs March 2023 in Hindi) – मार्च महीने के करेंट अफेयर्स पढ़ें

मासिक करेंट अफेयर्स मार्च 2023 (Monthly Current affairs March 2023 in Hindi) – हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए मार्च 2023 महीने का मासिक करेंट अफेयर्स हिंदी में लेकर आए हैं। मार्च महीने के करेंट अफेयर्स पढ़कर आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं। साथ ही मार्च 2023 के मासिक करेंट अफेयर्स से सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। आज कल सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज बहुत ही जरूरी है। मार्च 2023 महीने का करेंट अफेयर्स पूरी तरह से मुफ्त है। आपसे मासिक करेंट अफेयर्स (this month current affairs in hindi) के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।

मासिक करेंट अफेयर्स मार्च 2023 (Monthly Current affairs March 2023 in Hindi)

आप मासिक करेंट अफेयर्स के अलावा हमारी वेबसाइट से डेली करेंट अफेयर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप मासिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ हिंदी में (monthly current affairs pdf in hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं। हमने नीचे मार्च 2023 महीने का करेंट अफेयर्स तारीख अनुसार दिया हुआ है। मासिक करेंट अफेयर्स में मार्च महीने की महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़ा गया है। ताकि आपकी सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बन सके। आइये फिर नीचे मार्च 2023 महीने का करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें।

डेली करेंट अफेयर्स मार्च 2023

31 मार्च 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में भारत में किस देश की सरकार का ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया गया है?

उत्तर : पाकिस्तान सरकार।

प्रश्न 2 – हाल ही में बिजली उत्पादक कंपनी टाटा पावर ने किसे कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्त करने का फैसा लिया है?

उत्तर : प्रवीर सिन्हा।

प्रश्न 3 – विश्व बैकअप दिवस (World Backup Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 31 मार्च।

प्रश्न 4 – 20वां दिल्ली इंटरनेशनल शतरंज का खिताब जीता?

उत्तर : अरविंद चितांबरम।

प्रश्न 5 – किस राज्य में स्टार्ट-अप के लिए अंतरिक्ष डिजाइन प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर : गुजरात के अहमबाद शहर में।

30 मार्च 2023

प्रश्न 1 – कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे?

उत्तर : 10 मई को मतदान और 13 मई को आएंगे नतीजे।

प्रश्न 2 – हाल ही में भारतीय रेलवे ने किस राज्य में रेल नेटवर्क का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा किया?

उत्तर : हरियाणा रेलवे नेटवर्क।

प्रश्न 3 – राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अनुसार देश की आजादी के बाद से अब तक अल्पसंख्यक समुदायों की जनसंख्या कितने प्रतिशत बढ़ी और बहुसंख्यक समुदाय की आबादी कितने प्रतिशत घटी है?

उत्तर : अल्पसंख्यक समुदायों की जनसंख्या पांच प्रतिशत बढ़ी है तो वही बहुसंख्यक समुदाय की आबादी पांच प्रतिशत घटी है।

प्रश्न 4 – आज किस राज्य का 74वां स्थापना दिवस मनाया रहा है?

उत्तर : राजस्थान।

प्रश्न 5 -हाल ही में किसे पंजाब विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है?

उत्तर : रेणु चीमा विज।

29 मार्च 2023

प्रश्न 1 – केंद्र सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की समयसीमा 31 मार्च से बढ़ाकर कर दी?

उत्तर : 30 जून 2023.

प्रश्न 2 – ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है और कब से शुरू होने वाली है?

उत्तर : ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ झारखण्ड सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है। इस योजना की शुरुआत 01 अप्रैल से होगी।

प्रश्न 3 – श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान होंगे?

उत्तर : नितीश राणा।

प्रश्न 4 – 273 महिला अग्निवीरों सहित करीब 2600 अग्निवीरों पहला बैच किस भारतीय सेना शामिल किया गया है?

उत्तर : भारतीय नौसेना।

प्रश्न 5 – अर्जेंटीना के लिए 100वां अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बनें?

उत्तर : लियोनल मेसी।

28 मार्च 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में ‘क्वांटम कंप्यूटिंग’ आधारित देश का पहला दूरसंचार नेटवर्क लिंक किस राज्य में शुरू किया गया है?

उत्तर : राजधानी दिल्ली।

प्रश्न 2 – हाल ही में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट जारी होने के बाद किस खिलाड़ी को ‘ए’ श्रेणी में जगह दी गई है?

उत्तर : रवींद्र जडेजा।

प्रश्न 3 – किस पाकिस्तानी मूल के नेता को स्कॉटलैंड का फर्स्ट मिनिस्टर बनाया गया है?

उत्तर : हमजा यूसुफ।

प्रश्न 4 – NDTV ने SEBI के किस पूर्व चेयरमैन को नॉन-एक्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है?

उत्तर : यूके सिन्हा।

प्रश्न 5 – EPFO ने 8.1 प्रतिशत से ब्याज दर बढ़ाकर किया?

उत्तर : 8.15 प्रतिशत।

27 मार्च 2023

प्रश्न 1 – केंद्र सरकार ने ‘पीएम पोषण योजना’ में किस पोषण को शामिल करने की घोषणा की है?

उत्तर : बच्चों के लिए मिलने वाले पोषण में शहद को शामिल किया जाएगा।

प्रश्न 2 – विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 27 मार्च।

प्रश्न 3 – हाल ही में किस राज्य में दुनिया का सबसे लंबा चॉकलेट केक बनाया गया, जिसने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे बड़े केक के रूप नाम दर्ज किया है?

उत्तर : केरल के कन्नूर में दुनिया का सबसे बड़ा केक बनाया गया।

प्रश्न 4 – भारत किस पड़ोसी देश के साथ अप्रैल से नौका सेवा शुरू करने जा रहा है?

उत्तर : श्रीलंका।

प्रश्न 5 – हाल ही में ISRO ने भारत के किस रॉकेट के साथ 36 सैटेलाइट को सफ़लतापूर्वक लॉन्च किया है?

उत्तर : ISRO ने भारत के सबसे बड़े LVM3 रॉकेट के साथ 36 सैटेलाइट को सफ़लतापूर्वक लॉन्च किया है।

26 मार्च 2023

प्रश्न 1 – वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई?

उत्तर : भारत की स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन।

प्रश्न 2 – हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किसे नया सीएफओ नियुक्त किया है?

उत्तर : श्रीकांत वेंकटचारी।

प्रश्न 3 – पहला विमेन्स प्रीमियर लीग जीतने वाली पहली टीम बनीं?

उत्तर : मुंबई इंडियंस।

प्रश्न 4 – किस राज्य में बना भारत का पहला केबल आधारित रेल पुल?

उत्तर : जम्मू-कश्मीर में अंजी नदी पर भारत का पहला केबल आधारित रेल पुल बनकर तैयार है।

प्रश्न 5 – 5G नेटवर्क को रोलआउट करने के लिए देशभर में कितने टावर लगाए है?

उत्तर : लगभग 1 लाख टावर लगाए गए है।

25 मार्च 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म ‘परिणीता’ के किस डायरेक्टर का निधन हो गया?

उत्तर : प्रदीप सरकार।

प्रश्न 2 – हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितने प्रतिशत बढ़ाया गया है?

उत्तर : 4 प्रतिशत।

प्रश्न 3 -एशियन हॉकी फेडरेशन ने किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी को “इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड” से सम्मानित किया है?

उत्तर : सलीमा टेटे।

प्रश्न 4 – भारत में स्मार्टफोन का एवरेज सेलिंग प्राइस 2022 में बढ़कर हुआ?

उत्तर : 224 डॉलर यानी करीब 18,500 रुपये।

प्रश्न 5 – हाल ही में किस भारतीय ने “हिट ओपन इंटरनेशनल शतरंज” का खिताब जीत लिया है?

उत्तर : भारत के 17 वर्षीय शतरंज ग्रांड मास्टर लियॉन ल्यूक मन्डोन्सा।

24 मार्च 2023

प्रश्न 1 – बीजेपी ने हाल ही में किसे दिल्ली बीजेपी प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : वीरेंद्र सचदेवा।

प्रश्न 2 – विश्व क्षयरोग दिवस या विश्व टीबी दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 24 मार्च।

प्रश्न 3 – पाकिस्तान का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ‘सितारा-ए-इम्तियाज’ हाल ही में किस क्रिकेटर को दिया गया है?

उत्तर : बाबर आजम।

प्रश्न 4 – ‘लेक लाडकी योजना’ का संबंध किस राज्य से है?

उत्तर : महाराष्ट्र।

प्रश्न 5 – संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़ अभी भी कितने प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पेयजल नहीं है?

उत्तर : 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पेयजल नहीं है।

23 मार्च 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कितने लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है?

उत्तर : 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है।

प्रश्न 2 – आज किस राज्य में युवा नीति और युवा पोर्टल लॉन्च किया जायेगा?

उत्तर : मध्य प्रदेश।

प्रश्न 3 – हर साल किस दिन शहीद दिवस मनाया जाता है?

उत्तर : 23 मार्च 1931 को स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी। इसलिए हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 4 – इस्लामिक गणराज्य ईरान में भारत के अगले राजदूत होंगे?

उत्तर : रुद्र गौरव श्रेष्ठ।

प्रश्न 5 – ब्रिटेन में मुद्रास्फीति बढ़कर पहुंची?

उत्तर : 10.4 फीसदी पर।

22 मार्च 2023

प्रश्न 1 – आज किस राज्य की 111वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है?

उत्तर : आज बिहार राज्य को पुरे 111 साल हो गए है। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। 22 मार्च 1912 को बिहार को एक अलग राज्य घोषित किया गया था।

प्रश्न 2 – विश्व जल दिवस (World Water Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 22 मार्च।

प्रश्न 3 – तमिलनाडु सरकार ने ‘तमिलनाडु मिलेट मिशन’ कितने साल के लिए शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर : पांच साल।

प्रश्न 4 – दिल्ली सरकार ने साल 2023-24 के लिए कितने करोड़ रुपये का बजट पेश किया है?

उत्तर : 78 हजार 800 करोड़ रुपए।

प्रश्न 5 – चौथी एशियाई खो खो चैंपियनशिप का आयोजन किस राज्य में हो रहा है?

उत्तर : असम।

21 मार्च 2023

प्रश्न 1 – आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?

उत्तर : 21 मार्च से 27 मार्च 2023 के बीच मध्य प्रदेश राज्य में आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप का आयोजन हो रहा है।

प्रश्न 2 – लगातार 6 साल तक इस पद पर यूपी के ऐसे एकमात्र मुख्‍यमंत्री बन गए?

उत्तर : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

प्रश्न 3 – विश्व कविता दिवस (World Poetry Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 21 मार्च।

प्रश्न 4 – संयुक्त राष्ट्र सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क द्वारा वर्ल्ड हैप्पीनेस रैंक में लगातार छठे वर्ष शीर्ष पर रहा?

उत्तर : फ़िनलैंड।

प्रश्न 5 – वैश्विक मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन’ की मेजबानी कर रहा है?

उत्तर : राजधानी दिल्ली।

20 मार्च 2023

प्रश्न 1 – विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day 2023) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 20 मार्च को हर साल विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 2 – एटीपी मास्टर्स 1000 जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए?

उत्तर : भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना।

प्रश्न 3 – सातवीं बार नेशनल ब्लाइंड शतरंज चैम्पियन बनें?

उत्तर : किशन गांगुली।

प्रश्न 4 – सोना पहली बार ऐतिहासिक लेवल पार कर पहुंचा?

उत्तर : 60,065 रुपये प्रति 10 ग्राम।

प्रश्न 5 – हाल ही में किस बैंक द्वारा यूपीआई रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है?

उत्तर : केनरा बैंक।

18 मार्च 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में किस राज्य सरकार ने 2.31 लाख महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की घोषणा की है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश।

प्रश्न 2 – ‘वैश्विक रीसाइक्लिंग दिवस’ हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 18 मार्च।

प्रश्न 3 – हाल ही में किस एयरलाइंस ने वालंटियर रिटायरमेंट स्कीम लाने की घोषणा की है?

उत्तर : एयर इंडिया।

प्रश्न 4 – 2022 के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी बनें?

उत्तर : हार्दिक सिंह और सविता पूनिया।

प्रश्न 5 – नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति चुने गए?

उत्तर : रामसहाय यादव।

17 मार्च 2023

प्रश्न 1 –  हर साल वर्ल्ड स्लीप डे (World Sleep Day 2023) कब मनाया जाता है?

उत्तर : हर साल वसंत विषुव से पहले आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है।

प्रश्न 2 – भारत में अमेरिकी राजदूत बनें?

उत्तर : एरिक गार्सेटी।

प्रश्न 3 – हाल ही में इंटरनेशनल पब्लिकेशन सेंट्रल बैंकिंग द्वारा किसे ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

प्रश्न 4 – अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन रेटिंग संगठन स्काईट्रैक्स के अनुसार दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा का अवार्ड किसे दिया गया है?

उत्तर : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा का अवार्ड मिला है।

प्रश्न 5 – किस भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को अमेरिकी वायुसेना में सहायक सचिव बनाया गया है?

उत्तर : रवि चौधरी।

16 मार्च 2023

प्रश्न 1 – ‘नुक्कड़’ और ‘सर्कस’ जैसे टीवी धारावाहिकों में अपनी भूमिका के लिए मशहूर किस दिग्गज कलाकार का निधन हो गया?

उत्तर : समीर खाखर।

प्रश्न 2 – उत्तराखंड सरकार ने 2023-24 के लिए कितने करोड रुपये का बजट पेश किया है?

उत्तर : 77,407.08 करोड़ रुपए, जोकि चालू वित्त वर्ष के बजट के मुकाबले 18.05 प्रतिशत अधिक है।

प्रश्न 3 – हाल ही में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के अनुसार फिर से नंबर 1 गेंदबाज बनें?

उत्तर : रविचंद्रन अश्विन।

प्रश्न 4 – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त हुए?

उत्तर : अब्दुर रहमान।

प्रश्न 5 – किस भारतीय ने जीता 38वां चेसऑर्ग फेस्टिवल का खिताब?

उत्तर : भारत के 17 वर्षीय ग्रांड मास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंसा।

15 मार्च 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में DRDO द्वारा शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किस राज्य में किया गया?

उत्तर : ओडिशा।

प्रश्न 2 – हाल ही में डॉ. सय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन को किस यूनिवर्सिटी का कुलाधिपति नियुक्ति किया गया है?

उत्तर : जामिया मिल्लिया इस्लामिया।

प्रश्न 3 – विको लैबोरेटरीज के नए ब्रांड एंबेसेडर बनें?

उत्तर : पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली।

प्रश्न 4 – हिंडनबर्ग रिपोर्ट के अनुसार भारत के सबसे वैल्युएबल ब्रांड बनें?

उत्तर : टाटा और रिलायंस।

प्रश्न 5 – विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 15 मार्च।

14 मार्च 2023

प्रश्न 1 – ऑस्कर 2023 में सर्वाधिक खिताब जीतने वाली फिल्म बनीं?

उत्तर : ‘एवरीथिंग एवरिवेयर ऑल एट वंस’ फिल्म ने कुल 7 ऑस्कर अवार्ड जीतें।

प्रश्न 2 – विश्व पाई दिवस (World Pi Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 14 मार्च।

प्रश्न 3 – एलआईसी के प्रबंध निदेशक नियुक्त हुए?

उत्तर : तबलेश पांडेय।

प्रश्न 4 – खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में मामूली गिरावट के साथ पहुंची?

उत्तर : 6.44 प्रतिशत पर।

प्रश्न 5 – चिरंजीवी योजना किस राज्य से जुड़ी हुई है?

उत्तर : राजस्थान।

13 मार्च 2023

प्रश्न 1 – ऑस्कर 2023 में किस भारतीय फिल्म को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है?

उत्तर : आरआरआर फिल्म के ‘नाटू-नाटू’ गाने ने जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड।

प्रश्न 2 – लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम बनीं?

उत्तर : भारत।

प्रश्न 3 – सचिन तेंदुलकर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें?

उत्तर : विराट कोहली।

प्रश्न 4 – ओलंपिक ईस्पोर्ट्स सीरीज में किस नए खेल को शामिल किया गया है?

उत्तर : शतरंज।

प्रश्न 5 – हाल ही में पीएम मोदी ने विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफ़ॉर्म का उद्घाटन किस राज्य में किया है?

उत्तर : कर्नाटक के हुबली शहर में।

12 मार्च 2023

प्रश्न 1 – अब से दिल्ली के विधायकों को अब हर महीने कितने रुपये सैलरी मिलेगी?

उत्तर : 90 हजार।

प्रश्न 2 – साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष बनें?

उत्तर : माधव कौशिक।

प्रश्न 3 – चीन के नए प्रधानमंत्री बनें?

उत्तर : ली किआंग।

प्रश्न 4 – हाल ही किस क्रिकेट टीम ने पहली बार इंग्लैंड हराकर इतिहास रच दिया है?

उत्तर : बांग्लादेश।

प्रश्न 5 – हाल ही में किसे LIC का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सिद्धार्थ मोहंती।

11 मार्च 2023

प्रश्न 1 – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों को बीएसएफ में कितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है?

उत्तर : 10 प्रतिशत आरक्षण।

प्रश्न 2 – हाल ही में किस राज्य में नई खेल नीति 2023 का प्रस्ताव पास किया गया है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश।

प्रश्न 3 – खेलो इंडिया-दस का दम प्रतियोगिता का आयोजन किन तारीखों के बीच किया जायेगा?

उत्तर : 10 मार्च से 31 मार्च 2023 के बीच खेलो इंडिया-दस का दम प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान 15000 महिलाएं भाग लेंगी।

प्रश्न 4 – हाल ही में किस राज्य को ”सुभाष चन्द्र बोष आपदा प्रबंधन पुरस्कार” दिया गया है?

उत्तर : ओडिशा।

प्रश्न 5 – 26वीं बार भारत में पांच विकेट लेने वाले एकलौते गेंदबाज बनें?

उत्तर : रविचंद्रन अश्विन।

10 मार्च 2023

प्रश्न 1 – पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

उत्तर : कर्नल गीता राणा।

प्रश्न 2 – कतर के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए?

उत्तर : शेख मोहम्मद।

प्रश्न 3 – सीआईएसएफ स्थापना दिवस (CISF Raising Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 10 मार्च।

प्रश्न 4 – नेपाल में नए राष्ट्रपति बनें?

उत्तर : राम चंद्र पौडेल।

प्रश्न 5 – भारत ने बड़ी बिल्लियों के संरक्षण के लिए क्या लॉन्च करने की घोषणा की है?

उत्तर : “इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस”

09 मार्च 2023

प्रश्न 1 – पहली बार भारतीय वायु सेना के लड़ाकू दस्ते ‘फ्रंटलाइन कॉम्बैट यूनिट’ की कमान किस महिला को दी गई है?

उत्तर : ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी।

प्रश्न 2 – दर्शकों को अपनी कॉमेडी और मिस्टर इंडिया, राम लखन, साजन चले ससुराल, डबल धमाल जैसी फिल्मों में एक्टिंग से हंसाने वाले किस एक्टर का निधन हो गया?

उत्तर : सतीश कौशिक।

प्रश्न 3 – हाल ही में सल्लौतुऔनी किस राज्य की कैबिनेट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं है?

उत्तर : नागालैंड।

प्रश्न 4 – ‘बेटी है अनमोल योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश।

प्रश्न 5 – महिलाओं के नेतृत्व में तीन सप्ताह तक चलने वाले स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छोत्सव’ का शुभारंभ किस मंत्री द्वारा किया गया है?

उत्तर : केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी।

08 मार्च 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र।

प्रश्न 2 – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 08 मार्च।

प्रश्न 3 – क्रिकेट स्कॉटलैंड ने किसे टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की है?

उत्तर : डग वॉटसन।

प्रश्न 4 – हाल ही में किस फोटो पत्रकार को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : शिप्रा दास।

प्रश्न 5 – ‘संत रविदास शिक्षा सहायता योजना’ का किस राज्य से जुड़ी हुई है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश।

07 मार्च 2023

प्रश्न 1 – ट्विटर ने 280 कैरेक्टर्स वाले ट्वीट पोस्ट को बढ़ाकर कितने कैरेक्टर्स करने फैसला लिया है?

उत्तर : जल्द ही 10,000 कैरेक्टर्स के ट्वीट कर सकेंगे पोस्ट।

प्रश्न 2 – देश में 5वां जन औषधि दिवस मनाया गया?

उत्तर : 07 मार्च को।

प्रश्न 3 – “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना” किस राज्य में शुरू की जाएगी?

उत्तर : उत्तराखंड।

प्रश्न 4 – बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड जीत लिया है?

उत्तर : मीराबाई चानू ने।

प्रश्न 5 – दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री बनें?

उत्तर : कोनराड संगमा।

06 मार्च 2023

प्रश्न 1 – विश्व बेरोजगारी दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 06 मार्च।

प्रश्न 2 – किस राज्य में जी20 फ्लावर फेस्टिवल 11 और 12 मार्च के बीच आयोजित किया जायेगा?

उत्तर : दिल्ली के सेंट्रल पार्क जी20 फ्लावर फेस्टिवल आयोजित किया जायेगा।

प्रश्न 3 – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर को मिले उपहार को कितने रुपये में नीलम किया गया है?

उत्तर : एक करोड़।

प्रश्न 4 – राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार मौजूदा कीमतों पर वार्षिक प्रति व्यक्ति (नेट नेशनल इनकम) 2022-23 में कितने रुपये हो गई है?

उत्तर : 1,72,000 रुपये।

प्रश्न 5 – भारत ने रूस से फरवरी महीने में रिकॉर्ड कितने लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा?

उत्तर : भारत ने रुस से फरवरी महीने में 1.6 लाख बैरल प्रति दिन कच्चा तेल खरीदा।

04 मार्च 2023

प्रश्न 1 – भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए?

उत्तर : क्रेग फुल्टन।

प्रश्न 2 – विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया।

प्रश्न 3 – ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 04 मार्च।

प्रश्न 4 – ‘कृषि ऋण माफी और सुखाड़ राहत योजना’ का संबंध किस राज्य से है?

उत्तर : झारखंड।

प्रश्न 5 – ‘7वां अंतर्राष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन’ का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

उत्तर : मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में।

03 मार्च 2023

प्रश्न 1 – नेफ्यू रियो किस राज्य के पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं?

उत्तर : नागालैंड।

प्रश्न 2 – विश्व श्रवण दिवस और विश्व वन्यजीव दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 03 मार्च को हर साल विश्व श्रवण दिवस और विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 3 – एशियाई शतरंज महासंघ (एसीएफ) ने किस भारतीय खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ चुना है?

उत्तर : भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश।

प्रश्न 4 – BCCI ने किस लीग के लिए महिलाओं के लिए स्टेडियम में एंट्री फ्री कर दी है?

उत्तर : विमेन्स प्रीमियर लीग (WPL)

प्रश्न 5 – हर साल 3 मार्च को ‘टाटा समूह स्थापना दिवस’ क्यों मनाया जाता है?

उत्तर : भारतीय अग्रणी उद्योगपति जमशेदजी टाटा का जन्म 3 मार्च 1839 को हुआ था। इसलिए हर साल 3 मार्च को टाटा समूह स्थापना दिवस मनाया जाता है।

02 मार्च 2023

प्रश्न 1 -पत्र सूचना कार्यालय के नये प्रधान महानिदेशक नियुक्त हुए?

उत्तर : राजेश मल्होत्रा।

प्रश्न 2 – हाल ही में किस भारतीय मूल के प्रोफेसर को प्रतिष्ठित ”मार्कोनी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : भारतीय मूल के एमआईटी प्रोफेसर हरि बालाकृष्णन।

प्रश्न 3 – 2 मार्च को देशभर में सरोजिनी नायडू की पुन्यतिथि मनाई जाती है। प्रभावी वाणी और ओजपूर्ण लेखनी के कारण उन्हें किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर : ”नाइटेंगेल ऑफ इंडिया”

प्रश्न 4 – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट लेने और 5,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनें?

उत्तर : रवींद्र जडेजा।

प्रश्न 5 – फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 12 प्रतिशत बढ़कर पहुंचा?

उत्तर : 1.49 लाख करोड़ रुपये।

01 मार्च 2023

प्रश्न 1 – देश की आर्थिक वृद्धि दर तीसरी तिमाही में घटकर हुई?

उत्तर : 4.4 फीसदी।

प्रश्न 2 – विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस (World Civil Defence Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 01 मार्च।

प्रश्न 3 – थल सेना उप प्रमुख नियुक्त हए?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल MV सुचिंद्र कुमार।

प्रश्न 4 – फीफा पुरस्कार वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए?

उत्तर : लियोनेल मेसी और एलेक्सिया पुटेलस।

प्रश्न 5 – WPL की सबसे युवा क्रिकेटर बनीं?

उत्तर : सोनम यादव।

करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपने महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर दें। हमने आपके लिए ऊपर सभी लेटेस्ट करंट अफेयर्स दिए हुए हैं। आप हमारी वेबसाइट से सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर भी पढ़ सकते हैं।

आज का करेंट अफेयर्स 2023यहाँ से पढ़ें

Leave a Reply