मासिक करेंट अफेयर्स मई 2023 (Monthly Current affairs May 2023 in Hindi) – हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए मई 2023 महीने का मासिक करेंट अफेयर्स हिंदी में लेकर आए हैं। मई महीने के करेंट अफेयर्स पढ़कर आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं। साथ ही मई 2023 के मासिक करेंट अफेयर्स से सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। आज कल सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज बहुत ही जरूरी है। मई 2023 महीने का करेंट अफेयर्स पूरी तरह से मुफ्त है। आपसे मासिक करेंट अफेयर्स (this month current affairs in hindi) के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।
मासिक करेंट अफेयर्स मई 2023 (Monthly Current affairs May 2023 in Hindi)
आप मासिक करेंट अफेयर्स के अलावा हमारी वेबसाइट से डेली करेंट अफेयर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप मासिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ हिंदी में (monthly current affairs pdf in hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं। हमने नीचे मई 2023 महीने का करेंट अफेयर्स तारीख अनुसार दिया हुआ है। मासिक करेंट अफेयर्स में मई महीने की महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़ा गया है। ताकि आपकी सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बन सके। आइये फिर नीचे मई 2023 महीने का करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें।
डेली करेंट अफेयर्स मई 2023
31 मई 2023
प्रश्न 1 – विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 31 मई।
प्रश्न 2 – हाल ही में किस राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता दर 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया है?
उत्तर : कर्नाटक राज्य सरकार।
प्रश्न 3 – किस राज्य सरकार ने ‘नमो शेतकरी महा सम्मान योजना’ के माध्यम से किसानों को 6000 रुपये देने की घोषणा की है?
उत्तर : महाराष्ट्र राज्य सरकार।
प्रश्न 4 – सरकारी आंकड़ों के अनुसार चौथी तिमाही में देश की जीडीपी रही?
उत्तर : 6.1 फीसदी।
प्रश्न 5 – महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में ‘स्माइल एंबेसडर’ के रूप में किस क्रिकेटर नामित किया है?
उत्तर : सचिन तेंदुलकर।
30 मई 2023
प्रश्न 1 – आईपीएल 2023 का खिताब पांचवी बार जीतने वाली दूसरी टीम बनीं?
उत्तर : चेन्नई सुपर किंग।
प्रश्न 2 – केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के पद पर नियुक्त हुए?
उत्तर : प्रवीण कुमार श्रीवास्तव।
प्रश्न 3 – दुनिया का 5वां सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बाजार बना?
उत्तर : भारत।
प्रश्न 4 – ‘ग्लोबल चेस लीग’ का 21 जून से किस देश में आयोजन होगा?
उत्तर : दुबई।
प्रश्न 5 – रेचेप तैय्यप एर्दोगन लगातार 11वीं बार किस देश के राष्ट्रपति बनें?
उत्तर : तुर्की।
29 मई 2023
प्रश्न 1 – विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 29 मई।
प्रश्न 2 – लगातार चौथे साल लीग 1 प्लेयर ऑफ द ईयर’ का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनें?
उत्तर : पेरिस सेंट जर्मेन के फुटबॉल खिलाड़ी कीलियन एम्बाप्पे।
प्रश्न 3 – ISRO ने किस नेविगेशन सैटेलाइट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण करके इतिहास रच दिया है?
उत्तर : GSLV-F12 नेविगेशन सैटेलाइट।
प्रश्न 4 – कुर्पफाज गाला टूर्नामेंट में सौ मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी बनीं?
उत्तर : ज्योति याराजी।
प्रश्न 5 – चेन्नई सुपर किंग्स के किस खिलाड़ी ने फाइनल मैच के बाद आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर : अंबाती रायुडू।
27 मई 2023
प्रश्न 1 – आज किस पूर्व प्रधानमंत्री की 59वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही हैं?
उत्तर : पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही हैं।
प्रश्न 2 – श्रीकृष्णन हरि हर शर्मा को किस बैंक का प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नियुक्त किया है?
उत्तर : कर्नाटक बैंक।
प्रश्न 3 – पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती आईपीएल टीम बनीं?
उत्तर : गुजरात टाइटन्स।
प्रश्न 4 – शारजाह मास्टर्स शतरंज 2023 का खिताब जीता?
उत्तर : अर्जुन एरिगासी।
प्रश्न 5 – मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना किस राज्य से जुड़ी हुई है?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
26 मई 2023
प्रश्न 1 – CBI के नए निदेशक नियुक्त हुए?
उत्तर : प्रवीण सूद।
प्रश्न 2 – हाल ही में पूरी तरह से ई-गवर्नेंस राज्य बना?
उत्तर : केरल।
प्रश्न 3 – हाल ही में पहली बार आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) पर रात के समय किस फाइटर जेट की लैंडिंग कराई गई है?
उत्तर : MiG-29K फाइटर जेट।
प्रश्न 4 – हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है?
उत्तर : पंजाब के CM भगवंत मान।
प्रश्न 5 – पैरा-निशानेबाजी में भारत के लिए 100वां पदक जितने वाली खिलाड़ी बनीं?
उत्तर : अवनि लेखरा।
25 मई 2023
प्रश्न 1 – विश्व थायरॉयड जागरूकता दिवस (World Thyroid Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 25 मई।
प्रश्न 2 – दुनिया की मोस्ट इनोवेटिव 50 कंपनियों की लिस्ट में पहली भारतीय कंपनी टाटा ग्रुप कौन-सा स्थान मिला है?
उत्तर : 20वां स्थान।
प्रश्न 3 – वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के अनुसार सबसे ज्यादा स्टील का उत्पादन होता है?
उत्तर : पहला स्थान चीन (53.9%) और दूसरा स्थान भारत (6.6%) का है।
प्रश्न 4 – बेंगलूरु में महावाणिज्य दूतावास स्थापित करेगा?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया।
प्रश्न 5 – हाल ही में किस भारतीय ने रामचरितमानस को 15 हजार चौपाइयों के साथ विश्व का सबसे लंबा गाना बना दिया है, जिनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है?
उत्तर : वाराणसी के जगदीश पिल्लई।
24 मई 2023
प्रश्न 1 – आईपीएल के इतिहास में दसवीं बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बनीं?
उत्तर : चेन्नई सुपर किंग।
प्रश्न 2 – राष्ट्रीय भाई दिवस (National Brother’s Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 24 मई।
प्रश्न 3 – त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड दूत नियुक्त हुए?
उत्तर : सौरव गांगुली।
प्रश्न 4 – यूपीएससी 2022 की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया?
उत्तर : उत्तर प्रदेश नोएडा शहर की इशिता किशोर ने।
प्रश्न 5 – खेलो इंडिया गेम्स 2023 का तीसरा संस्करण आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?
उत्तर : उत्तर प्रदेश।
23 मई 2023
प्रश्न 1 – विश्व कछुआ दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 23 मई।
प्रश्न 2 – जैवलिन थ्रो की रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक एथलीट बनें?
उत्तर : नीरज चोपड़ा।
प्रश्न 3 – भारतीय मूल के समीर पांडे को किस विदेशी शहर का महापौर चुना गया है?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में समीर पांडे को ‘सिटी ऑफ पररामट्टा काउंसिल” का महापौर चुना गया है।
प्रश्न 4 – 100 घंटे में 100 किमी सड़क बनाना दुनिया का पहला देश बना?
उत्तर : भारत।
प्रश्न 5 – ‘आरआरआर’ फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले किस अभिनेता का 58 साल की उम्र में निधन हो गया?
उत्तर : रे स्टीवेन्सन।
22 मई 2023
प्रश्न 1 – अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 22 मई।
प्रश्न 2 – सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी?
उत्तर : रय्याना बरनावी।
प्रश्न 3 – आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बनें?
उत्तर : विराट कोहली।
प्रश्न 4 – जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक आज से किस शहर में होगी?
उत्तर : श्रीनगर।
प्रश्न 5 – गोल्डन ग्रां प्री 2023 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत की शैली सिंह ने कौन-सा पदक अपने नाम किया?
उत्तर : कांस्य पदक।
20 मई 2023
प्रश्न 1 – अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 21 मई।
प्रश्न 2 – सरकारी बैंकों का मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 में पहुंचा?
उत्तर : एक लाख करोड़ के पार।
प्रश्न 3 – गृहलक्ष्मी योजना और अन्ना भाग्य योजना किस राज्य में फिर से शुरू की गई है?
उत्तर : कर्नाटक।
प्रश्न 4 – सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनीं?
उत्तर : फिल्म ‘2018‘.
प्रश्न 5 – सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया?
उत्तर : नगर निगम चंडीगढ़ ने।
19 मई 2023
प्रश्न 1 – कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे?
उत्तर : सिद्धारमैया।
प्रश्न 2 – स्विटजरलैंड में भारत के अगले राजदूत नियुक्त हुए?
उत्तर : मृदुल कुमार।
प्रश्न 3 – फील्ड हॉकी में योगदान के लिए सर्पाल सिंह को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार।
प्रश्न 4 – देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.55 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा?
उत्तर : 599.53 अरब डॉलर।
प्रश्न 5 – देश के नए कानून मंत्री बनें?
उत्तर : अर्जुन राम मेघवाल।
18 मई 2023
प्रश्न 1 – नौसेना की पहली स्वदेशी नौका का नाम क्या है?
उत्तर : ‘फास्ट इंटरसेप्टर’
प्रश्न 2 – ‘सीखो कमाओ योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?
उत्तर : मध्य प्रदेश।
प्रश्न 3 – हरियाणा की शूटर अंजुम मौदगिल को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : अर्जुन अवार्ड।
प्रश्न 4 – अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त हुए?
उत्तर : अब्दुल कबीर।
प्रश्न 5 – विश्व एड्स वैक्सीन दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 18 मई।
17 मई 2023
प्रश्न 1 – स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के तहत किस राज्य पुलिस को 3 महीने के भीतर मोटापा कम करने को बोला गया है?
उत्तर : असम पुलिस।
प्रश्न 2 – दूरसंचार विभाग ने हाल ही में खोए हुए मोबाइल को ढूंढने के लिए किस पोर्टल की शुरुआत की है?
उत्तर : संचार साथी पोर्टल।
प्रश्न 3 – हाल ही में किस राज्य में ‘बोट एंबुलेंस’ की शुरुआत की गई है?
उत्तर : झारखंड।
प्रश्न 4 – कौन-सी दवा निर्माता कंपनी डेंगू के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च करने वाली हैं?
उत्तर : सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ और पैनेसिया बायोटेक।
प्रश्न 5 – विश्व हाइपरटेंशन दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 17 मई।
16 मई 2023
प्रश्न 1 – थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति (WPI) 34 महीने में सबसे निचले स्तर से गिरकर पहुंची?
उत्तर : मुद्रास्फीति शून्य से 0.92 प्रतिशत (-0.92) नीचे आ गई। यह 34 महीनों में सबसे कम है।
प्रश्न 2 : DBSE बोर्ड का पूरा नाम है?
उत्तर : दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन। हाल ही में दिल्ली सरकार ने पहली बार DBSE बोर्ड के रिजल्ट घोषित किए हैं।
प्रश्न 3 – IPL 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं?
उत्तर : गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)
प्रश्न 4 – अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में किस नियम को क्रिकेट से हटा दिया है?
उत्तर : सॉफ्ट सिंगल।
प्रश्न 5 – न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित हुए?
उत्तर : शेफाली शाह और जयदीप अहलावत।
15 मई 2023
प्रश्न 1 – CBI के नए निदेशक नियुक्त हुए?
उत्तर : प्रवीण सूद।
प्रश्न 2 – अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 15 मई।
प्रश्न 3 – 2022-2023 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना?
उत्तर : नीदरलैंड।
प्रश्न 4 – हाल ही में भारत के लिओन ल्यूक मेन्दोंसा नें कौन-सा खिताब जीता है?
उत्तर : बाकू ओपन का खिताब।
प्रश्न 5 – Gucci की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनने वाली पहली भारतीय बनीं?
उत्तर : आलिया भट्ट।
13 मई 2023
प्रश्न 1 – ट्विटर की नई CEO नियुक्त हुई?
उत्तर : लिंडा याकारिनो।
प्रश्न 2 – विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : विश्व प्रवासी पक्षी दिवस साल में दो बार मई के दूसरे शनिवार और अक्टूबर के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है।
प्रश्न 3 – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड किसे हेड कोच नियुक्त किया है?
उत्तर : ग्रांट ब्रैडबर्न (Grant Bradburn)
प्रश्न 4 – हाल ही में किस राज्य में पशु के लिए एम्बुलेंस शुरू की गई है?
उत्तर : मध्य प्रदेश।
प्रश्न 5 – ‘Happy Mother’s Day’ हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : हर साल मई के दूसरे रविवार को Happy Mother’s Day मनाया जाता है।
12 मई 2023
प्रश्न 1 – अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 12 मई।
प्रश्न 2 – रेलवे अपने विभिन्न विभागों के तहत सीधी भर्ती में अग्निवीरों को गैर-राजपत्रित पदों पर कितने प्रतिशत आरक्षण मिलेगा?
उत्तर :15 प्रतिशत आरक्षण।
प्रश्न 3 – आईपीएल इतिहास में सबसे कम 13 गेंदों में 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनें?
उत्तर : यशस्वी जायसवाल।
प्रश्न 4 – मणिपुर सरकार ने किसे राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है?
उत्तर : विनीत जोशी।
प्रश्न 5 – पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान बॉलीवुड फिल्म बनीं?
उत्तर : ‘द केरल स्टोरी’
11 मई 2023
प्रश्न 1 – भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 11 मई।
प्रश्न 2 – कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कितने प्रतिशत मतदान हुए?
उत्तर : 72 प्रतिशत।
प्रश्न 3 – किस राज्य सरकार द्वारा 2030 तक राज्य में सिर्फ इलेक्ट्रिक टैक्सी चलाने फैसला लिया गया है?
उत्तर : दिल्ली सरकार।
प्रश्न 4 – वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंचने वाले तीन भारतीय खिलाड़ी बनें?
उत्तर : मोहम्मद हुसमुद्दीन, दीपक भोरिया और निशांत।
प्रश्न 5 – हाल ही में किस राज्य में इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि के रूप में प्रतिमाह 1500 रुपए देने का निर्णय लिया गया है?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
10 मई 2023
प्रश्न 1 – विश्व ल्यूपस दिवस (World Lupus Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 10 मई।
प्रश्न 2 – बैडमिंटन एशिया ने किसे तकनीकी अधिकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर : उमर राशिद।
प्रश्न 3 – हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर से सम्मानित हुए?
उत्तर : हार्दिक सिंह।
प्रश्न 4 – अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के किस पूर्व उपाध्यक्ष का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
उत्तर : एआर खलील।
प्रश्न 5 – हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन के लिए कितने अरब डॉलर अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा की है?
उत्तर : 1.2 अरब डॉलर।
09 मई 2023
प्रश्न 1 – कितने साल बाद सीरिया अरब लीग में शामिल हुआ है?
उत्तर : 12 साल बाद सीरिया अरब लीग में शामिल हुआ है।
प्रश्न 2 – किस मेट्रो ने QR कोड वाले पेपर टिकट का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है?
उत्तर : दिल्ली मेट्रो।
प्रश्न 3 – हाल ही में एसोसिएटेड प्रेस और न्यूयॉर्क टाइम्स को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : पुलित्जर पुरस्कार 2023
प्रश्न 4 – किस क्रिकेटर को अप्रैल महीने के लिए ICC Player Of The Month का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : पाकिस्तान के खिलाड़ी फखर ज़मां।
प्रश्न 5 – ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023’ में भारत किस स्थान पर है?
उत्तर : ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023’ में भारत 161वें पर है।
08 मई 2023
प्रश्न 1 – ब्रिटेन के नए राजा बनें?
उत्तर : चार्ल्स तृतीय।
प्रश्न 2 – आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनें?
उत्तर : युजवेंद्र चहल।
प्रश्न 3 – विश्व थैलेसीमिया दिवस (World Thalassemia Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 08 मई।
प्रश्न 4 – हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किस भारतवंशी को घरेलू नीति सलाहकार बनाया है?
उत्तर : नीरा टंडन।
प्रश्न 5 – विद्या संभाल योजना किस राज्य से जुड़ी है?
उत्तर : राजस्थान।
06 मई 2023
प्रश्न 1 – हाल ही में मणिपुर सरकार ने किसे सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया?
उत्तर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व प्रमुख कुलदीप सिंह सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 2 – ICC वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे?
उत्तर : पाकिस्तान के खिलाड़ी बाबर आजम।
प्रश्न 3 – दो बार ‘डायमंड लीग’ का खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बनें?
उत्तर : नीरज चोपड़ा।
प्रश्न 4 – किस भारतीय एयरलाइन ने 12 मई तक अपनी सभी फ्लाइट रद्द करने का फैसला लिया है?
उत्तर : एयरलाइन ‘गो फर्स्ट’
प्रश्न 5 – हाल ही में ‘शंघाई सहयोग संगठन’ बैठक देश की राज्य में आयोजित की गई थी?
उत्तर : गोवा।
05 मई 2023
प्रश्न 1- उत्तराखंड राज्य सरकार ने हाल ही में कौन-सी योजना की शुरुआत की है?
उत्तरः मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन रोजगार योजना।
प्रश्न 2- भारत और मिस्र ने हाल ही में किसका का आयोजन किया है?
उत्तरः विदेश कार्यालय परामर्श के 12वें दौर का।
प्रश्न 3- आंध्र प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री ने किस पार्क की आधारशिला रखी है?
उत्तरः विजाग ट्रैक पार्क।
प्रश्न 4- दुनिया के महानतम विचारक, इतिहासकार और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का जन्म कब हुआ था?
उत्तरः आज ही के दिन यानी कि 5 मई सन् 1818 को।
प्रश्न 5- परमाणु ऊर्जा आयोग का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
उत्तरः ए के मोहनती।
04 मई 2023
प्रश्न 1- हाल ही में भारत और इजराइल ने किस समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तरः औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास सहयोग समझौते पर।
प्रश्न 2- बिहार के बाद अब झारखंड राज्य में कौन-सा सर्वेक्षण शुरू हुआ है?
उत्तरः पिछड़ा वर्ग सर्वेक्षण।
प्रश्न 3- हाल हीम में पुस्तक ‘मेड इन इंडिया: 75 इयर्स ऑफ़ बिजनेस एंड एंटरप्राइज’ का विमोचन हुआ है, इस पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तरः अमिताभ कान्त।
प्रश्न 4- अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters’ Day) हर साल कब मनाया जाता है?
उत्तरः 04 मई को।
प्रश्न 5- हाल ही में इतिहासकार रणजीत गुहा का कितने वर्ष की उम्र में निधन हुआ है?
उत्तरः 100 वर्ष।
03 मई 2023
प्रश्न 1- हाल ही में हेदराबाद में किस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया?
उत्तरः फूड कॉन्क्लेव 2023
प्रश्न 2- हाल ही में दुबई में कौन-सा फेयर शुरू हुआ है?
उत्तरः इंटरनेशनल अपैरल एंड टेक्सटाइल फेयर (International Apparel And Textile Fair)।
प्रश्न 3- फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) को सेंसर बोर्ड ने कौन-सा सर्टिफिकेट दिया है?
उत्तरः ए (A) सर्टिफिकेट।
प्रश्न 4- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) कब मनाया जाता है?
उत्तरः 03 मई को।
प्रश्न 5- भारत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र कब रिलीज़ हुई थी?
उत्तरः आज ही के दिन यानी 3 मई वर्ष 1913 को।
02 मई 2023
प्रश्न 1 – 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ अप्रैल 2023 महीने में जीएसटी कलेक्शन पहुंचा?
उत्तर : 1.87 लाख करोड़ रुपये।
प्रश्न 2 – विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : हर साल मई के पहले मंगलवार को “विश्व अस्थमा दिवस” मनाया जाता है।
प्रश्न 3 – किस देश की टीम ने पहली बार एशिया कप के लिए क्वॉलिफाई किया है?
उत्तर : नेपाल।
प्रश्न 4 – महात्मा गांधी के किस पोते का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
उत्तर : अरुण मणिलाल गांधी।
प्रश्न 5 – हाल ही में रूसी लेखिका मारिया स्टेपानोवा को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : लीपज़िग बुक पुरस्कार 2023
01 मई 2023
प्रश्न 1 – एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में 58 साल बाद भारत के किन दो खिलाड़ियों ने गोल्ड जीता?
उत्तर : सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty).
प्रश्न 2 – अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Labour Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 01 मई।
प्रश्न 3 – भारत के किन दो राज्यों का 1 मई को स्थापना दिवस मनाया जाता है?
उत्तर : महाराष्ट्र और गुजरात।
प्रश्न 4 – आईपीएल का 1000वां मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला गया?
उत्तर : मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स।
प्रश्न 5 – हाल ही में दुनिया की सबसे खतरनाक Golden Globe Race में दूसरा स्थान हासिल करने वाले पहले भारतीय बनें?
उत्तर : अभिलाष टॉमी।
करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपने महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर दें। हमने आपके लिए ऊपर सभी लेटेस्ट करंट अफेयर्स दिए हुए हैं। आप हमारी वेबसाइट से सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर भी पढ़ सकते हैं।
आज का करेंट अफेयर्स 2023 | यहाँ से पढ़ें |