मासिक करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2023 (Current Affairs October 2023 in Hindi) – अक्टूबर महीने के करेंट अफेयर्स पढ़ें

Photo of author
PP Team

मासिक करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2023 (Monthly Current affairs October 2023 in Hindi) – हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए अक्टूबर 2023 महीने का मासिक करेंट अफेयर्स हिंदी में लेकर आए हैं। अक्टूबर महीने के करेंट अफेयर्स पढ़कर आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं। साथ ही अक्टूबर 2023 के मासिक करेंट अफेयर्स से सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। आज कल सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज बहुत ही जरूरी है। अक्टूबर 2023 महीने का करेंट अफेयर्स पूरी तरह से मुफ्त है। आपसे मासिक करेंट अफेयर्स (this month current affairs in hindi) के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।

मासिक करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2023 (Monthly Current affairs October 2023 in Hindi)

आप मासिक करेंट अफेयर्स के अलावा हमारी वेबसाइट से डेली करेंट अफेयर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप मासिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ हिंदी में (monthly current affairs pdf in hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं। हमने नीचे अक्टूबर 2023 महीने का करेंट अफेयर्स तारीख अनुसार दिया हुआ है। मासिक करेंट अफेयर्स में अक्टूबर महीने की महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़ा गया है। ताकि आपकी सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बन सके। आइये फिर नीचे अक्टूबर 2023 महीने का करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें।

डेली करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2023

31 अक्टूबर 2023

प्रश्न – आज देश भर में किस लौहपुरुष की 148वीं जयंती मनाई जा रही है?

उत्तर : सरदार वल्लभभाई पटेल।

प्रश्न – 8वीं बार बैलन डी’ओर (Ballon d’O) पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बनें?

उत्तर : फुटबॉलर लियोनेल मेसी।

प्रश्न – हाल ही में नीता अंबानी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड।

प्रश्न – हाल ही में किस कंपनी ने भारत की पहली उपग्रह-आधारित गीगाबिट ब्रॉडबैंड सेवा लॉन्च की है?

उत्तर : रिलायंस जियो (JioSpaceFiber)

प्रश्न – ओटीटी परफॉर्मर ‘ऑफ द ईयर’ से सम्मानित हुए?

उत्तर : अभिनेता राजकुमार राव।

30 अक्टूबर 2023

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं?

उत्तर : भारत।

प्रश्न – ‘मेरा युवा भारत’ संगठन की शुरुआत कब से होगी?

उत्तर : 31 अक्टूबर से ‘मेरा युवा भारत’ संगठन की शुरुआत होगी।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के दौरान इस संगठन की घोषणा की थी।

प्रश्न – 6 बार 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने?

उत्तर : मोहम्मद शमी।

प्रश्न – हाल ही में लॉन्च हुई पुस्तक ‘सिंधिया और 1857’ किस लेखक द्वारा लिखी गई है?

उत्तर : वरिष्ठ पत्रकार, कवि और लेखक डॉ. राकेश पाठक।

प्रश्न – हर साल हैलोवीन (Halloween) कब मनाया जाता है?

उत्तर : हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन (Halloween) मनाया जाता है।

हैलोवीन ज्यादातर पश्चिमी देशों में मनाया जाता है। हैलोवीन त्योहार अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। किसकी शुरुआत करीब 2000 साल पहले हुई थी।

29 अक्टूबर 2023

प्रश्न – यूनिलीवर की शीर्ष नेतृत्व टीम में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं?

उत्तर : प्रिया नायर।

प्रश्न – विश्व स्ट्रोक दिवस (World Stroke Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 29 अक्टूबर को हर साल विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न – हाल ही में सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर को किस देश में नया राजा चुना गया है?

उत्तर : मलेशिया।

प्रश्न – वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार तीन बार 350 प्लस का स्कोर बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया।

प्रश्न – पैरा एशियाई खेलों में भारत ने कुल कितने मेडल जीतें?

उत्तर : भारत ने कुल 111 मेडल के साथ पैरा एशियाई खेलों का अभियान समाप्त किया।

28 अक्टूबर 2023

प्रश्न – एशियाई पैरा खेलों में एक ही सत्र में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई?

उत्तर : तीरंदाज शीतल देवी।

प्रश्न – एयर इंडिया के सीओओ नियुक्त हुए?

उत्तर : क्‍लॉस गोएर्श।

प्रश्न – हाल ही में भाजपा ने किसे हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : नायब सिंह सैनी।

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस (International Animation Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : हर साल 28 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न – 5जी नेटवर्क के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंचा?

उत्तर : भारत।

27 अक्टूबर 2023

प्रश्न – हाल ही में किस सरकार द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की घोषणा की गई है?

उत्तर : केंद्र सरकार।

प्रश्न – विश्व लेमूर दिवस (World Lemur Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : हर साल 28 अक्टूबर को विश्व लेमूर दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न – किस देश में दुनिया का पहला AI सुरक्षा संस्थान बनेगा?

उत्तर : ब्रिटेन।

प्रश्न – भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए?

उत्तर : अमोल मजूमदार।

प्रश्न – अमेरिकी सदन के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए?

उत्तर : माइक जॉनसन।

26 अक्टूबर 2023

प्रश्न – चुनाव आयोग किस अभिनेता को ‘नेशनल आइकन’ नियुक्त करेगा?

उत्तर : राजकुमार राव।

प्रश्न – हेनरी हार्विन एजुकेशन के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त हुए?

उत्तर : चेतन भगत।

प्रश्न – विश्व कप (World Cup) के इतिहास में सबसे तेज 40 गेंदों में शतक मारने वाले खिलाड़ी बनें?

उत्तर : ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell).

प्रश्न – हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा “कस्तूरी कॉटन भारत” की वेबसाइट लॉन्च की गई है?

उत्तर : केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय।

प्रश्न – आज ही के दिन 26 अक्टूबर 1947 को कौन-सा राज्य भारत का हिस्सा बना था?

उत्तर : जम्मू-कश्मीर।

25 अक्टूबर 2023

प्रश्न – हाल ही में किस देश की कैबिनेट ने भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को मुफ्त वीजा देने की घोषणा की है?

उत्तर : श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को मुफ्त वीजा देने की घोषणा की है।

प्रश्न – किस देश ने हाल ही में गौरी मिसाइल का परीक्षण किया है?

उत्तर : पाकिस्तान।

प्रश्न – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किन दो भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिकों को ‘नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन’ से सम्मानित किया है?

उत्तर : भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक अशोक गाडगिल और सुब्रा सुरेश को ‘नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन’ से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न – हाल ही में किस फेमस टीचर को ‘बिहार केसरी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : खान सर को ‘बिहार केसरी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न – विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 24 अक्टूबर।

24 अक्टूबर 2023

प्रश्न – अफगानिस्तान ने पहली बार किस टीम को वनडे (ODI World Cup) में हराया है?

उत्तर : पाकिस्तान।

प्रश्न – हाल ही में भारतीय वायुसेना में किस महिला एयर मार्शल को अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर को अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) महानिदेशक के रूप नियुक्त किया गया है। ये पद को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी भी बन गई है।

प्रश्न – राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच नियुक्त हुए?

उत्तर : न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड।

प्रश्न – हाल ही में Disney+ Hotstar ने किस मैच के दौरान 4.3 करोड़ व्यूअरशिप का नया रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान एक साथ Disney+ Hotstar पर 4.3 करोड़ लोगों ने लाइव मैच देखा।

प्रश्न – किस भारतीय खिलाड़ी ने महिला एकल ‘अबू धाबी मास्टर्स बैडमिंटन 2023’ का खिताब जीता?

उत्तर : उन्नति हुड्डा।

23 अक्टूबर 2023

प्रश्न – हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश ‘डी वाई चंद्रचूड़’ को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : हार्वर्ड लॉ स्कूल के ‘सेंटर ऑन द लीगल प्रोफेशन’ ने मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को ‘अवॉर्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप’ से सम्मानित किया है।

प्रश्न – ICC के सीमित ओवर टूर्नामेंट (वनडे विश्व कप, टी-20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी) में 3,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए?

उत्तर : विराट कोहली।

प्रश्न – चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कौन-सा देश भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना है?

उत्तर : अमेरिका।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 119.5 अरब डॉलर के मुकाबले 2022-23 में 128.55 अरब डॉलर हुआ है। वही चीन दूसरे स्थान पर रहा है।

प्रश्न – तीसरी बार यूनाइटेड स्टेट्स शतरंज चैम्पियन बने?

उत्तर : फबियानों करूआना।

प्रश्न – भारतीय मूल की राजनयिक कमला शिरीन लखधीर किस देश में अमेरिकी राजदूत नियुक्त हुई है?

उत्तर : इंडोनेशिया।

22 अक्टूबर 2023

प्रश्न – कोटक महिंद्रा बैंक के नए CEO नियुक्त होंगे?

उत्तर : अशोक वासवानी।

प्रश्न – हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने किस अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक लॉन्च की है।

उत्तर : इसरो ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक लॉन्च की गई है।

प्रश्न – हाल किस राज्य में प्रदूषण ग्रेप-2 लागू किया गया है?

उत्तर : राजधानी दिल्ली।

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने ‘दुर्गा भारत सम्मान’ पुरस्कार प्रदान किए?

उत्तर : पश्चिम बंगाल राज्य के राज्यपाल सी वी आनंद बोस।

प्रश्न – क्रिकेट विश्व कप 2023 का आयोजन कुल कितने शहर में हो रहा है?

उत्तर : क्रिकेट विश्व 2023 का आयोजन कुल 10 शहरों में हो रहा है। इसमें हैदराबाद, अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई, धर्मशाला, कोलकाता शहर शामिल है।

21 अक्टूबर 2023

प्रश्न – राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 21 अक्टूबर।

प्रश्न – एचपी ने किसे भारत का नया प्रमुख नियुक्त है?

उत्तर : इप्सिता दासगुप्ता।

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य में ‘प्रीमियम बस एग्रीगेटर’ योजना की घोषणा की गई है?

उत्तर : राजधानी दिल्ली।

प्रश्न – हाल ही में गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर वाला तीसरा स्टील्थ विध्वंसक युद्धपोत किस सेना में शामिल हुआ है?

उत्तर : भारतीय नौसेना में शामिल हुआ है।

प्रश्न – मुंबई इंडियन के गेंदबाजी कोच नियुक्त हुए?

उत्तर : लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga)

20 अक्टूबर 2023

प्रश्न – साइबर अपराध के खिलाफ CBI ने कौन-सा ऑपरेशन शुरू किया है?

उत्तर : ‘ऑपरेशन चक्र -2’

ऑपरेशन चक्र का उद्देश्य भारत में संगठित सक्रिय साइबर फाइनेंशियल क्राइम को जड़ से खत्म करना है।

प्रश्न – देश की पहली रैपिड ट्रेन का नाम क्या रखा गया है?

उत्तर : ‘नमो भारत’

प्रश्न – इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 26 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने?

उत्तर : विराट कोहली।

प्रश्न – वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे (World Osteoporosis Day) और अंतरराष्ट्रीय शेफ दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 20 अक्टूबर।

प्रश्न – आज ही के दिन किस देश ने 1962 में भारत पर हमला किया था?

उत्तर : 20 अक्टूबर 1962 में चीन ने भारत पर हमला किया था। लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार एक साथ हमले शुरू हुए थे।

19 अक्टूबर 2023

प्रश्न – ओडिशा के नए राज्यपाल नियुक्त हुए?

उत्तर : रघुबर दास।

रघुवर दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

प्रश्न – हाल ही में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में कितने फीसदी की बढ़ोतरी की है?

उत्तर : 4 फीसदी।

प्रश्न – आईसीसी ने किस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप 2023 में अबतक का मोस्ट इम्पैक्टफुल फील्डर चुना है?

उत्तर : आईसीसी ने विराट कोहली को पहले स्थान पर रखा है। साथ ही इंग्लैंड के रूट दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के वॉर्नर को तीसरे नंबर पर रखा है।

प्रश्न – लेक लाडकी योजना (Lek Ladki Yojana) किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?

उत्तर : महाराष्ट्र सरकार।

प्रश्न – विदेशी मुद्रा भंडार 2.2 अरब डॉलर घटकर पहुंचा?

उत्तर : 584.7 अरब डॉलर। यह पिछले चार महीनों का सबसे निचला स्तर है।

18 अक्टूबर 2023

प्रश्न – 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न – हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने वर्ल्ड जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता है?

उत्तर : रौनक साधवानी।

प्रश्न – मणिपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने?

उत्तर : सिद्धार्थ मृदुल।

प्रश्न – यूएफसी (UFC) में चयनित होने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है?

उत्तर : पूजा तोमर।

प्रश्न – 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला?

उत्तर : साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन (पुष्पा) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दो अभिनेत्री आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी) को दिया गया है।

17 अक्टूबर 2023

प्रश्न – हाल ही में ओलंपिक खेलों में 128 साल बाद किस खेल को शामिल किया गया है?

उत्तर : क्रिकेट।

लॉस एंजिलस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा।

प्रश्न – संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत नियुक्त हुए?

उत्तर : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची जिनेवा।

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में हॉलीवुड अभिनेता ‘माइकल डगलस’ को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा?

उत्तर : सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

54वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन गोवा में किया जायेगा।

प्रश्न – हाल ही में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड में कौन-सी रैंक दी है?

उत्तर : A+ रैंक।

प्रश्न – विश्व ट्रॉमा दिवस (World Trauma Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : हर साल 17 अक्टूबर को विश्व ट्रॉमा दिवस मनाया जाता है।

16 अक्टूबर 2023

प्रश्न – वुमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किस शहर में होगा?

उत्तर :- रांची में वुमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जायेगा।

हाल ही में झारखंड के सीएम ने वुमेन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और इवेंट मैस्कोर्ट ‘जूही’ का अनावरण किया है।

इस टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाइलैंड की टीमें भाग लेंगी।

प्रश्न – विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर :- 16 अक्टूबर को हर साल विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। पहला विश्व खाद्य दिवस 1979 में मनाया गया था।

प्रश्न – साउथ इंडियन बैंक के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए?

उत्तर :-  वीजे कुरियन।

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य में ‘विंड्स योजना’ की घोषणा की गई है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश।

इस योजना के तहत किसानों को मौसम की सटीक जानकारी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रश्न – आज ही के दिन 16 अक्टूबर 1905 को किस वायसराय ने बंगाल विभाजन की घोषणा की थी?

उत्तर : 16 अक्टूबर 1905 में वायसराय लार्ड कर्जन के आदेश पर बंगाल का विभाजन हुआ था।

14 अक्टूबर 2023

प्रश्न – वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2023 में भारत को किस स्थान पर रखा गया है?

उत्तर : भारत को 125 देशों में से 111वें स्थान पर रखा गया है।

प्रश्न – देश में किस जगह 15500 फीट की ऊंचाई पर पहला मोबाइल टावर लगाया है?

उत्तर : सियाचिन ग्लेशियर पर पहला मोबाइल टावर लगाया गया है।

प्रश्न – सेना प्रमुख ने नागा रेजिमेंट की किस बटालियन को राष्ट्रपति मानक ध्वज प्रदान किया है?

उत्तर : सेना प्रमुख ने नागा रेजिमेंट की तीसरी बटालियन को राष्ट्रपति मानक ध्वज प्रदान किया।

प्रश्न – इस साल सितंबर 2023 महीने में देश का निर्यात 2.6 फीसदी घटकर पहुंचा?

उत्तर : 34.47 अरब डॉलर।

प्रश्न – विश्व छात्र दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 15 अक्टूबर को हर साल एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है।

13 अक्टूबर 2023

प्रश्न – एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के नए चेयरमैन नियुक्त हुए?

उत्तर : नवनीत मुनोत।

प्रश्न – किस राज्य में 37वें नेशनल गेम्स का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर के बीच होगा?

उत्तर : गोवा में 37वें नेशनल गेम्स का आयोजन किया जायेगा।

प्रश्न – जापानी कॉस्मेटिक कंपनी SHISEIDO की पहली इंडियन एम्बेसडर बनी?

उत्तर : तमन्ना भाटिया।

प्रश्न – विश्व अंडा दिवस (World Egg Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न – हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है?

उत्तर : विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद।

12 अक्टूबर 2023

प्रश्न – विश्व कप क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने?

उत्तर : रोहित शर्मा।

रोहित ने साथ ही कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक लगाया था। वही अब रोहित ने 63 गेंद पर अपना शतक पूरा किया।

प्रश्न – हाल ही में किस देश में सबसे लंबे रेल लिंक ब्रिज (‘पद्मा ब्रिज’) का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर : बांग्लादेश।

प्रश्न – 12 से 15 अक्टूबर के बीच ‘इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल’ का आयोजन किस शहर में हो रहा है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में आयोजन हो रहा है।

इसमें भारत के अलावा स्विटजरलैंड, फ्रांस, जर्मनी सहित कई यूरोपियन देशों के 120 पैराग्लाइडर पायलट भी शामिल होंगे।

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य में पहली 3डी-प्रिंटेड इमारत का उद्घाटन किया गया है।

उत्तर : केरल की पहली 3डी-प्रिंटेड इमारत का उद्घाटन किया गया है।

इस संरचना की 3डी प्रिंटिंग बनाने में केवल 28 घंटे लगे। इसमें कुल 11 लाख रुपये की लागत लगी है।

प्रश्न – इजराइल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने कौन-सा ऑप्रेशन लॉन्च किया है?

उत्तर : ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल में फंसे भारतीयों को निकाला जायेगा।

प्रश्न – विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : हर साल 12 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है।

11 अक्टूबर 2023

प्रश्न – हाल ही में भारत ने किस देश के साथ हरित हाइड्रोजन में सहयोग के लिए समझौता किया है?

उत्तर : भारत-सऊदी अरब ने हरित हाइड्रोजन में सहयोग के लिए समझौता किया है।

प्रश्न – भारत ने किस देश के साथ 12 साल बाद ‘फेरी सर्विस’ शुरू की है?

उत्तर : श्रीलंका।

प्रश्न – बैडमिंटन विश्व फेडरेशन (BWF) रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है?

उत्तर : चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी।

प्रश्न – अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : हर साल 11 अक्टूबर को बालिकाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न – IMF ने भारत की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर किया?

उत्तर : 6.3 प्रतिशत।

न्यूज़ – सबसे उम्रदराज शिक्षार्थी बनकर इतिहास रचने वाली कार्तियानी अम्मा का 101 आयु में निधन हो गया है। कार्तियानी अम्मा ‘नारी शक्ति पुरुस्कार’ से भी सम्मानित हो चुकी है।

10 अक्टूबर 2023

प्रश्न – प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने?

उत्तर : पवन सेहरावत।

प्रो-कबड्डी लीग (PKL) के ऑक्शन में तेलुगु टाइटंस ने 2.60 करोड़ रुपये में पवन सेहरावत को खरीदा है।

प्रश्न – एशियाई खेलों 2023 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं?

उत्तर : भारत ने एशियाई खेलों 2023 में कुल 107 पदक जीते हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा पदक जीते का रिकॉर्ड है।

प्रश्न – विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 10 अक्टूबर के दिन को हर साल ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के रूप मनाया जाता है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार दुनियाभर में आठ में एक शख्स मेंटल डिसऑर्डर (mental disorder) का शिकार है।

इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूक करना है।

प्रश्न – हाल ही में किसे अर्थशास्त्र श्रेणी में नोबेल पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : हार्वर्ड की प्रोफेसर क्लॉडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2023 दिया गया है।

प्रश्न – क्लाउड माइग्रेशन पूरा करने वाली पहली भारतीय FMCG कंपनी बनी?

उत्तर : डाबर इंडिया लिमिटेड।

09 अक्टूबर 2023

प्रश्न – हाल ही में भारतीय वायु सेना ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया है?

उत्तर : भारतीय वायु सेना ने 08 अक्टूबर को अपना 91वां स्थापना दिवस मनाया। भारतीय वायु की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी। इसके बाद प्रत्येक वर्ष 08 अक्टूबर को स्थापना दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न – विश्व डाक दिवस (World Post Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व डाक दिवस की शुरुआत 09 अक्टूबर1969 में हुई थी। उसके बाद हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है।

सर रॉलैंड हिल ने ही पहली बार दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवा की शुरू की थी।

प्रश्न – अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के 141वें सत्र की मेजबानी करेगा?

उत्तर : मुंबई।

40 साल पहले 1983 में नई दिल्ली ने आईओसी सत्र के 86वें संस्करण की मेजबानी की थी।

प्रश्न – हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान को मुंबई पुलिस द्वारा कौन-सी सिक्योरिटी दी गई है?

उत्तर : Y+ सिक्योरिटी।

Y+ श्रेणी में कुल 11 जवान तैनात किए जाते हैं। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ शामिल होते हैं।

प्रश्न – विदेशी मुद्रा भंडार 3.8 अरब डॉलर घटकर पहुंचा?

उत्तर : 586.9 अरब डॉलर।

07 अक्टूबर 2023

प्रश्न – हाल ही में ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : नोबेल शांति पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न – विश्व कपास दिवस (World Cotton Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 07 अक्टूबर।

प्रश्न – हाल ही में फोर्ब्स ने विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में किस भारतीय को शामिल किया है?

उत्तर : फोर्ब्स ने मुकेश अंबानी को 9वें स्थान पर रखा है।

प्रश्न – राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के नए निदेशक बने?

उत्तर : चितरंजन त्रिपाठी।

प्रश्न – हाल ही में किस देश ने पहली बार एशियाई खेलों में अपना 100वां पदक जीतकर इतिहास रच दिया?

उत्तर : भारत।

06 अक्टूबर 2023

प्रश्न – हाल ही में आईसीसी ने किसे वर्ल्ड कप 2023 का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है?

उत्तर : आईसीसी ने सचिन तेंदुलकर को वर्ल्ड कप 2023 का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

प्रश्न – हाल ही में साहित्य नोबेल पुरस्कार 2023 किस लेखक को दिया गया है?

उत्तर : नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को उनके नाटकों और गद्य के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है?

उत्तर : मध्य प्रदेश।

प्रश्न – विश्व मुस्कान दिवस (World Smile Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : अक्टूबर महीने के पहले शुक्रवार को विश्व मुस्कान दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न – पंजाब के नये महाधिवक्ता नियुक्त हुए?

उत्तर : गुरविंदर सिंह गैरी।

05 अक्टूबर 2023

प्रश्न – ‘विश्व शिक्षक दिवस’ हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 05 अक्टूबर को हर साल ‘विश्व शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 05 अक्टूबर 1966 में ‘विश्व शिक्षक दिवस’ मनाने की घोषणा की थी।

प्रश्न – क्वांटम डॉट्स की खोज के लिए किन तीन वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान में 2023 नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है?

उत्तर : मौंगी जी बावेंडी, लुईस ई ब्रूस और एलेक्सी आई एकिमोव को रसायन विज्ञान में 2023 नोबेल पुरस्कार दिया जायेगा।

प्रश्न – हाल ही में गूगल ने भारत में किसे पब्लिक पॉलिसी हेड नियुक्त किया है?

उत्तर : गूगल ने एप्पल के पूर्व कार्यकारी श्रीनिवास रेड्डी को भारत में पब्लिक पॉलिसी हेड नियुक्त किया है।

प्रश्न – हाल ही में RBI के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त हुए?

उत्तर : मुनीष कपूर।

प्रश्न – UK फैशन रिटेलर ब्रांड सुपरड्राई कंपनी दक्षिण एशिया के अपने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एसेट्स (IP Assets) किस भारतीय कंपनी को 40 मिलियन पाउंड यानी 402 करोड़ रुपये में बेचेगा?

उत्तर : रिलायंस रिटेल।

04 अक्टूबर 2023

प्रश्न – हाल ही में किस राज्य में प्रदूषण पर निगरानी रखने के लिए ‘ग्रीन वॉर रूम’ लॉन्च किया गया है?

उत्तर : राजधानी दिल्ली।

प्रश्न – विश्व पशु दिवस (World Animal Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 04 अक्टूबर।

प्रश्न – हाल ही में भारत ने किस देश के साथ मेघालय में वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सम्प्रीति’ का 11वां संस्करण शुरू किया है?

उत्तर : बांग्लादेश।

प्रश्न – पाकिस्तान के नए नौसेना प्रमुख नियुक्त हुए?

उत्तर : नवीद अशरफ।

प्रश्न – भौतिकी श्रेणी के लिए 2023 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया है?

उत्तर : भौतिकी श्रेणी के लिए 2023 का नोबेल पुरस्कार पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल’हुलियर को दिया गया।

03 अक्टूबर 2023

प्रश्न – जाति आधारित गणना कराने वाला पहला राज्य बना?

उत्तर : बिहार।

प्रश्न – विश्व कप के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर नियुक्त हुए?

उत्तर : अजय जडेजा।

प्रश्न – चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली 13वीं महिला बनी?

उत्तर : अमेरिकी वैज्ञानिक 68 वर्षीय कैटलिन कारिको।

प्रश्न – एशियाई खेलों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने?

उत्तर : यशस्वी जायसवाल।

प्रश्न – भारत में विदेशी मुद्रा भंडार 2.34 डॉलर घटकर पहुंचा?

उत्तर : 590.7 अरब डॉलर।

विदेशी मुद्रा भंडार 4 महीने के निचले स्तर पर है।

02 अक्टूबर 2023

प्रश्न – ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पहल की शुरूआत किसके द्वारा शुरू की गई थी?

उत्तर : प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत, हरियाणा में की थी।

हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पहल के तहत जिलों की प्रदर्शन रैंकिंग जारी करने की तैयारी में है।

इस पहल का उद्देश्य भारत में बाल लिंग अनुपात को बढ़ावा देना एवं महिलाओं को सशक्त बनाना है।

प्रश्न – कांग्रेस पार्टी के नए कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए?

उत्तर : अजय माकन।

कुछ समय पहले अजय माकन ने राजस्थान के प्रभारी कांग्रेस महासचिव के पद से इस्तीफा दिया था।

प्रश्न – आज किन दो महापुरुष की जयंती मनाई जा रही है?

उत्तर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जा रही है।

आज महात्मा गांधी की 154वीं जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती मनाई जा रही है।

आज ही के दिन ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ भी मनाया जाता है।

प्रश्न – PM Memento E-Auction 2023 का आयोजन कब से कब तक होगा?

उत्तर : 02 अक्टूबर 31 अक्टूबर के बीच आयोजन होगा। इसमें पीएम मोदी को मिले स्मृति चिन्हों की नीलामी होगी।

ये सभी स्मृति दिल्ली में जयपुर हाउस के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में है।

इस नीलामी में 100 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के उपहार शामिल हैं।

प्रश्न – सितम्बर महीने में GST कलेक्शन 10 फीसदी बढ़कर हुआ?

उत्तर : 1,62,712 करोड़ रुपये।

करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपने महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर दें। हमने आपके लिए ऊपर सभी लेटेस्ट करंट अफेयर्स दिए हुए हैं। आप हमारी वेबसाइट से सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर भी पढ़ सकते हैं।

आज का करेंट अफेयर्स 2023यहाँ से पढ़ें

Leave a Reply