मासिक करेंट अफेयर्स सितम्बर 2023 (Monthly Current affairs September 2023 in Hindi) – हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए सितम्बर 2023 महीने का मासिक करेंट अफेयर्स हिंदी में लेकर आए हैं। सितम्बर महीने के करेंट अफेयर्स पढ़कर आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं। साथ ही सितम्बर 2023 के मासिक करेंट अफेयर्स से सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। आज कल सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज बहुत ही जरूरी है। सितम्बर 2023 महीने का करेंट अफेयर्स पूरी तरह से मुफ्त है। आपसे मासिक करेंट अफेयर्स (this month current affairs in hindi) के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।
मासिक करेंट अफेयर्स सितम्बर 2023 (Monthly Current affairs September 2023 in Hindi)
आप मासिक करेंट अफेयर्स के अलावा हमारी वेबसाइट से डेली करेंट अफेयर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप मासिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ हिंदी में (monthly current affairs pdf in hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं। हमने नीचे सितम्बर 2023 महीने का करेंट अफेयर्स तारीख अनुसार दिया हुआ है। मासिक करेंट अफेयर्स में सितम्बर महीने की महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़ा गया है। ताकि आपकी सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बन सके। आइये फिर नीचे सितम्बर 2023 महीने का करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें।
डेली करेंट अफेयर्स सितम्बर 2023
30 सितम्बर 2023
प्रश्न – प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के निदेशक मंडल के अध्यक्ष नियुक्त हुए?
उत्तर :- शांत कुमार।
प्रश्न – एशियन गेम्स 2023 में किस देश ने 72 साल बाद शॉटपुट में कांस्य पदक जीता है?
उत्तर :- भारत ने 72 साल बाद शॉटपुट में कांस्य पदक जीता है।
1951 के बाद भारत के लिए इस स्पर्धा में यह पहला पदक है। एशियन गेम्स 2023 में भारत अब तक कुल 34 पदक जीत चुका है।
प्रश्न – भारतीय वायु सेना किस स्वदेशी कंपनी से 156 प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर खरीदेगी?
उत्तर :- भारतीय वायु सेना ‘हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड’ (HAL) से 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर खरीदने जा रही है।
156 हेलिकॉप्टरों में से 66 भारतीय वायु सेना द्वारा शामिल किए जाएंगे, जबकि 90 भारतीय सेना में शामिल होंगे।
प्रश्न – अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर :- 01 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न – हाल ही में भारत अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित हुआ?
उत्तर : पीजीआई चंडीगढ़।
29 सितम्बर 2023
प्रश्न – किस हरित क्रांति के जनक और महान कृषि वैज्ञानिक का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
उत्तर : वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन।
स्वामीनाथन 1967 में ‘पद्म श्री’, 1972 में ‘पद्म भूषण’ और 1989 में ‘पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके हैं।
उन्होंने 1966 में मेक्सिको के बीजों को पंजाब की घरेलू किस्मों के साथ गेहूं के बीज को डेवलप किया था। इसलिए उन्हें हरित क्रांति के जनक कहा जाता है।
प्रश्न – फिक्की कास्केड की रिपोर्ट के अनुसार भारत का वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (जीटीआई) अंक और अपराध सूचकांक अंक कितना है?
उत्तर : भारत का वैश्विक आतंकवाद सूचकांक अंक 7.43 और अपराध सूचकांक अंक 44.7 है।
भारत में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। आंकड़ों में 2016 के बाद काफी सुधार है।
प्रश्न – हाल ही में किस राज्य में ‘लिथियम बैटरी प्लांट’ लगाने की घोषणा की गई है?
उत्तर : उत्तराखंड।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन में तीन हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू हस्ताक्षर किए है।
प्रश्न – हाल ही में ‘ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023’ के अनुसार भारत किस स्थान पर पहुंच गया है?
उत्तर : ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत का 40वां स्थान है। साल 2015 में भारत 81वें स्थान पर था।
प्रश्न – विश्व हृदय दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है।
विश्व हृदय दिवस पहली बार 24 सितंबर 2000 को मनाया गया था। बाद में इसकी तारीख बदलकर 29 सितम्बर कर दी गई।
इस साल की थीम ‘Use Heart, Know Heart’ रखी गई है।
इसका मुख्य उद्देश्य हृदय रोग को कम करना है।
28 सितम्बर 2023
प्रश्न – इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 550 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बने?
उत्तर : रोहित शर्मा।
रोहित ने मुकाम केवल 471 पारियों में हासिल किया है। वही वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल ने तीनों फॉर्मेट में 544 पारी में 550 छक्के पूरे किए थे।
प्रश्न – ‘विश्व रेबीज दिवस’ हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : हर साल 28 सितम्बर के दिन को विश्व रेबीज दिवस के रूप में मनाया जाता है।
लुई पाश्चर ने सन् 1885 में पहली बार रेबीज की वैक्सीन तैयार की थी। वही उनकी मृत्यु 28 सितंबर को हुई थी। इसलिए 28 सितम्बर को हर साल विश्व रेबीज दिवस के रूप मनाया जाता है।
पहली बार विश्व रेबीज दिवस 2007 में मनाया गया था।
प्रश्न – हाल ही में किस देश का परमाणु हथियार बनाना अब संविधान का हिस्सा बन गया है?
उत्तर : नॉर्थ कोरिया
प्रश्न – दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली करेंसी बनी?
उत्तर : अफगानी करेंसी। ऐसा पहली बार हुआ जब अफगानी करेंसी ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। अफगानी करेंसी ने इस साल अब तक कुल 14% की बढ़ोतरी दर्ज की है।
प्रश्न – चिप निर्माता कंपनी Intel ने भारत के लिए किसे नया अध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर : गोकुल सुब्रमण्यम।
27 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – एशियन गेम्स 2023 में किस देश ने 41 साल बाद घुड़सवारी में गोल्ड मेडल जीता है?
उत्तर : भारत ने 41 साल बाद घुड़सवारी में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले देश को 1982 में घुड़सवारी का गोल्ड मिला था।
प्रश्न 2 – ऐसी कौन-सी क्रिकेट टीम है, जो पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है?
उत्तर : वेस्टइंडीज टीम।
इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब वेस्टइंडीज टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। यदि हम विश्व कप की शुरुआत की बात करें तो, वेस्टइंडीज ऐसी टीम थी जो लगातार 1975 और 1979 में विश्व कप जीती थी।
प्रश्न 3 – भारत की तरफ से किस मलयालम फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए भेजा गया है?
उत्तर : मलयालम फिल्म ‘2018 एवरीवन इज ए हीरो’ को भारत की तरफ से ऑस्कर 2023 के लिए भेजा गया है।
प्रश्न 4 – विश्व पर्यटन दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितम्बर को मनाया जाता है। पहला विश्व पर्यटन दिवस 1980 आयोजित किया गया था। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा हुई थी।
प्रश्न 5 – अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारत के किस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा?
उत्तर : वहीदा रहमान भारत का सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
26 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – हाल ही में किस देश महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता है?
उत्तर :- भारतीय महिला टीम।
प्रश्न 2 – प्रधानमंत्री ने आज कितने कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटे?
उत्तर :– कुल 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे।
इन सभी कर्मचारियों की उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, डाक विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग आदि में नियुक्ति होंगी।
ये रोजगार मेले का 9वां आयोजन है। इससे पहले 28 अगस्त को देशभर में 45 जगहों पर 8वां रोजगार मेला आयोजित हुआ था।
प्रश्न 3 – ‘विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस’ हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर :- 26 सितम्बर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ ने 26 सितम्बर 2011 में की थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
प्रश्न 4 – हाल ही में भारतीय वायुसेना में किस विमान को पहली बार शामिल किया गया है?
उत्तर :- C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को पहली बार भारतीय वायुसेना शामिल किया गया है।
भारत ने यूरोपियन कंपनी ” एयरबस स्पेस एंड डिफेंस” के साथ 21 हज़ार 935 करोड़ रुपये में 56 एयरक्राफ्ट खरीदने का समझौता किया है।
16 विमान स्पेन से आने हैं, जबकि 17वां विमान खुद देश में बनाया जाएगा। भारत में बनाने के लिए टाटा और एयरबस के बीच समझौता हुआ है।
प्रश्न 5 – एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अभी तक कुल कितने पदक अपने नाम किए?
उत्तर : भारत कुल 12 पदकों के साथ छठे स्थान पर हैं। अभी तक भारत ने 6 ब्रोंज, 4 सिल्वर और 2 गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं।
25 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – भारत ने एशियन गेम्स 2023 में अपना पहला गोल्ड मेडल किस खेल में जीता?
उत्तर : भारत ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में पहला गोल्ड मेडल जीता है।
प्रश्न 2 – हाल ही में भारत के बाहर किस देश में सबसे बड़े स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का निर्माण हुआ है?
उत्तर : भारत के बाहर सबसे बड़ा मंदिर न्यू जर्सी बनाया गया है। जिसका उद्घाटन 8 अक्टूबर को होगा।
प्रश्न 3 – देश की पहली ‘हवा-पानी’ से चलने वाली हाइड्रोजन बस की शुरुआत किस राज्य में हुई है?
उत्तर : राजधानी दिल्ली।
प्रश्न 4 – महिला क्रिकेट में भारत के लिए 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली पहली कप्तान बनी?
उत्तर : हरमनप्रीत कौर।
प्रश्न 5 – ”राष्ट्रीय बेटी दिवस” हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है।
23 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टी-20, वनडे और टेस्ट में नंबर-वन टीम बन गई है?
उत्तर : भारतीय टीम।
प्रश्न 2 – जर्मनी की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के अस्थायी मुख्य कोच नियुक्त हुए?
उत्तर : जूलियन नगेल्समैन।
प्रश्न 3 – अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 23 सितम्बर।
प्रश्न 4 – भारत में सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्यातक कंपनी बनी?
उत्तर : Apple.
प्रश्न 5 – आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में विजेता टीम को मिलेंगे?
उत्तर : 40 लाख डॉलर यानि 33 करोड़ 17 लाख रूपए।
22 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – भारत के किस खिलाड़ी ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और साथ ही भारत को पहला ओलिंपिक कोटा भी दिलाया?
उत्तर : अंतिम पंघाल।
प्रश्न 2 – आईटी कंपनी विप्रो की नई सीएफओ नियुक्त हुई?
उत्तर : अपर्णा अय्यर।
प्रश्न 3 – हाल ही में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करने के लिए किस राज्य में ‘बहुप्रतीक्षित सतर्कता शिकायत सूचना प्रबंधन प्रणाली’ (VCIMS) पोर्टल लॉन्च किया गया?
उत्तर : राजधानी दिल्ली।
प्रश्न 4 – ‘इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन द केमिस्ट्री ऑफ सीमेंट’ 2027 की मेजबानी करेगा?
उत्तर : भारत।
प्रश्न 5 – हाल ही में भारत ने किस देश के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं बंद कर दी है?
उत्तर : भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी है।
21 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण आज किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर : मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में। इस प्रतिमा को ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ का नाम दिया गया है।
प्रश्न 2 – हाल ही में केंद्र सरकार ने किस भारतीय एयरलाइंस को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए मंजूरी दी है?
उत्तर : Akasa Air .
प्रश्न 3 -एशियन गेम्स में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी?
उत्तर : शेफाली वर्मा।
प्रश्न 4 – आईसीसी ODI रैंकिंग में जोश हेजलवुड को पीछे छोड़ दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बने?
उत्तर : मोहम्मद सिराज।
प्रश्न 5 – NHPC बोर्ड के डायरेक्टर नियुक्त हुए?
उत्तर : राज कुमार चौधरी।
20 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ केंद्र सरकार ने किस सभा में पेश किया है?
उत्तर : लोकसभा।
प्रश्न 2 – ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ के तहत विधानसभाओं में महिलाओं को कितने प्रतिशत सीट आरक्षण दिया जायेगा?
उत्तर : 33 प्रतिशत।
प्रश्न 3 – ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ के तहत कितने साल तक आरक्षण का प्रावधान किया गया है?
उत्तर : 15 साल।
प्रश्न 4 – पेंगुइन रैंडम हाउस के स्थायी सीईओ नियुक्त हुए?
उत्तर : निहार मालवीय।
प्रश्न 5 – इतिहास में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण पहुंचा?
उत्तर : 33 ट्रिलियन डॉलर।
19 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने 2007 आईसीसी विश्व टी20 मैच में आज ही के दिन किस टीम के खिलाफ 6 बॉल पर 6 छक्के लगाए थे?
उत्तर : इंग्लैंड (गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड)
प्रश्न 2 -किस IIT छात्र को 3.67 करोड़ का इंटरनेशनल जॉब ऑफर मिला?
उत्तर : IIT Bombay से ग्रेजुएट छात्र को इस साल सबसे बड़ा 3.67 करोड़ का इंटरनेशनल जॉब ऑफर मिला है।
प्रश्न 3 – “निपाह” वायरस संक्रमण का नाम किस देश से आया है?
उत्तर : ‘निपाह’ नाम मलेशिया के एक गांव से आया है।
प्रश्न 4 – ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?
उत्तर : तेलंगाना।
प्रश्न 5 – दूरसंचार उद्योग निकाय DIPA के अध्यक्ष नियुक्त हुए?
उत्तर : धनंजय जोशी।
18 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – एशिया कप 2023 का खिताब जीता?
उत्तर : भारतीय टीम ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीता।
प्रश्न 2 – ”अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस” और ‘विश्व बांस दिवस’ हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 18 सितम्बर।
प्रश्न 3 – एरिका रॉबिन किस देश के लिए पहली मिस युनिवर्स की कंटेस्टेंट चुनी गई है?
उत्तर : पाकिस्तान।
प्रश्न 4 – पाकिस्तान के 29वें प्रधान न्यायाधीश बने?
उत्तर : न्यायमूर्ति काजी फैज।
प्रश्न 5 – लगातार दूसरी बार दुनिया की नंबर वन टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी?
उत्तर : सुहाना सैनी।
16 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – ”पलामुरु-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना” आज किस राज्य सरकार द्वारा लॉन्च की गई है?
उत्तर : तेलंगाना सरकार।
प्रश्न 2 – निपाह वायरस के इलाज के लिए भारत किस देश से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी खरीदेगा?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया।
प्रश्न 3 – “यशोभूमि” नामक इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) किस राज्य में बनाया गया है?
उत्तर : दिल्ली के द्वारका।
प्रश्न 4 – देश की पहली महिला पैरा कमांडो बनी?
उत्तर : हरियाणा की पायल छाबड़ा।
प्रश्न 5 – जूनियर राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप 2023 का ख़िताब जीता?
उत्तर : उत्तर प्रदेश ने।
15 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा “मिशन रोजगार” अभियान शुरू किया गया है?
उत्तर : पंजाब सरकार।
प्रश्न 2 – हाल ही में किस देश के बोर्ड ने क्रिकेट खेलते समय नेक गार्ड पहनना अनिवार्य कर दिया है?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड।
प्रश्न 3 – एशिया कप के फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम बनी?
उत्तर : श्रीलंका।
प्रश्न 4 – हाल ही में पीएम मोदी ने किस राज्य को 6,350 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं समर्पित कीं?
उत्तर : छत्तीसगढ़।
प्रश्न 5 – देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.74 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा?
उत्तर : 609.02 अरब डॉलर।
14 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – हिंदी दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 14 सितम्बर।
प्रश्न 2 – तालिबान के शासन में अफगानिस्तान में राजदूत नियुक्त करने वाला पहला देश बना?
उत्तर : चीन।
प्रश्न 3 – आस्ट्रेलिया में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त हुए?
उत्तर : गोपाल बागले।
प्रश्न 4 – विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली टीम बनी?
उत्तर : जॉर्जिया टीम।
प्रश्न 5 – मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना किस राज्य से जुड़ी हुई है?
उत्तर : मध्य प्रदेश।
13 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – ODI में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बनें?
उत्तर : कुलदीप यादव।
प्रश्न 2 – हाल ही में किस राज्य में “स्कूल ऑफ एमिनेंस” की शुरुआत की गई है?
उत्तर : पंजाब।
प्रश्न 3 – एशिया कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी?
उत्तर : भारत।
प्रश्न 4 – पांचवीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैम्पियनशिप जीतने वाला राज्य बना?
उत्तर : महाराष्ट्र।
प्रश्न 5 – ICICI बैंक के एमडी और CEO बनें?
उत्तर : संदीप बख्शी।
12 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – आयुष्मान भाव अभियान की शुरुआत कब से होगी?
उत्तर : आयुष्मान भाव अभियान शुरुआत 13 सितम्बर से होगी। जबकि जमीनी गतिविधियां 17 सितम्बर से शुरू होंगी।
प्रश्न 2 – हाल ही में अर्थव्यवस्था को गति के लिए किन देशों के बीच 50 अरब डॉलर की पश्चिमी तटीय तेल शोधक परियोजना शुरू की गई है?
उत्तर : भारत-सऊदी अरब।
प्रश्न 3 – हाल ही में किस राज्य में महिलाओं से छेड़छाड़ या दुष्कर्म के आरोपियों को सरकारी नौकरी न देने की घोषणा की गई है?
उत्तर : छत्तीसगढ़।
प्रश्न 4 – वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए?
उत्तर : विराट कोहली।
प्रश्न 5 – हाल ही में किस देश ने ”सैफ U-16 चैंपियनशिप 2023” का खिताब जीता?
उत्तर : भारत।
11 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बनें?
उत्तर : नोवाक जोकोविकच।
प्रश्न 2 – पीएम मोदी ने जी-20 सम्मेलन में ‘वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन’ का शुभारंभ किन देशों के नेताओं के साथ किया?
उत्तर : वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का शुभारंभ अमेरिका, सिंगापुर, बांग्लादेश, इटली, ब्राजील, अर्जेंटीना, मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं साथ किया।
प्रश्न 3 – अफ्रीकन यूनियन में कुल कितने देश शामिल हैं?
उत्तर : अफ्रीकन यूनियन 55 अफ्रीकी देशों का एक समूह है।
प्रश्न 4 – जी20 सम्मेलन 2023 का विषय क्या है?
उत्तर : “वसुधैव कुटुम्बकम्” वन अर्थ, वन फ्यूचर और वन फैमिली।
प्रश्न 5 – 2024 में जी-20 की मेजबानी कौन-सा देश करेगा?
उत्तर : ब्राजील।
09 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – विश्व की सबसे ऊंची नटराज प्रतिमा कहा स्थापित की गई है?
उत्तर : (नई दिल्ली) G20 शिखर सम्मेलन स्थल पर विश्व की सबसे ऊंची नटराज प्रतिमा स्थापित की गई हैं।
प्रश्न 2 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर उपन्यास, ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ किस प्रसिद्ध लेखक द्वारा लिखा गया है?
उत्तर : प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता।
प्रश्न 3 – G20 में किस यूनियन को शामिल किया गया है?
उत्तर : अफ्रीकन यूनियन।
प्रश्न 4 – अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 08 अक्टूबर।
प्रश्न 5 – 23 सितम्बर से स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप का आयोजन किस राज्य में होगा?
उत्तर : चेन्नई।
08 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – यूएस ओपन (ग्रैंड स्लैम) के फाइनल में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने?
उत्तर : भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना 43 साल की उम्र में यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है।
प्रश्न 2 – यूनाइटेड ब्रेवरीज के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ नियुक्त हुए?
उत्तर : विवेक गुप्ता।
प्रश्न 3 – हाल ही में किस राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को घोषणा की गई है?
उत्तर : मध्यप्रदेश।
प्रश्न 4 – हाल ही में किस देश ने मून मिशन ‘मून स्नाइपर’ लॉन्च किया?
उत्तर : जापान।
प्रश्न 5 – भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए सलाहकार बोर्ड में शामिल हुए?
उत्तर : भारतीय जनरल (सेवानिवृत्त) मनोज मुकुंद नरवणे और अमेरिकी जनरल (सेवानिवृत्त) रिचर्ड क्लार्क।
07 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – दिल्ली विश्वविद्यालय के हिमालय अध्ययन केन्द्र के निदेशक नियुक्त हुए?
उत्तर : प्रो. विंध्यवासिनी पांडेय।
प्रश्न 2 – केंद्र सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के लिए उत्तराखंड और हिमाचल को कितने रुपये की अतिरिक्त धनराशि दी गई है?
उत्तर : 1,164.53 करोड़।
प्रश्न 3 – हाल ही में किस देश में सरकारी कर्मचारियों को आईफोन इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है?
उत्तर : चीन।
प्रश्न 4 – भारत की पहली सोलर सिटी बनी?
उत्तर : सांची (मध्य प्रदेश)
प्रश्न 5 – ‘मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना’ योजना किस राज्य से जुड़ी हुई है?
उत्तर : राजस्थान।
06 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – हाल ही में ‘गृहलक्ष्मी योजना’ किस राज्य में शुरू की गई है?
उत्तर : कर्नाटक।
प्रश्न 2 – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5,000 रन पूरे करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बनें?
उत्तर : मोहम्मद नबी।
प्रश्न 3 – हाल ही में भाजपा ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता किसे नियुक्त किया है?
उत्तर : तुहिन सिन्हा।
प्रश्न 4 – जी20 का शिखर सम्मेलन साल में कितने बार होता है?
उत्तर : साल में एक बार।
प्रश्न 5 – बीसीसीआई ने किस अभिनेता को वर्ल्ड कप 2023 का गोल्डन टिकट दिया है?
उत्तर : अभिनेता अभिताभ बच्चन।
05 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस किस महापुरुष के सम्मान में मनाया जाता है?
उत्तर : शिक्षक दिवस हर साल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है।
प्रश्न 2 – आसियान शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किस देश में हो रहा है?
उत्तर : इंडोनेशिया।
प्रश्न 3 – हाल में किस टीम ने 23 साल बाद डूरंड कप 2023 का खिताब जीता?
उत्तर : मोहन बागान सुपर जायंट्स।
प्रश्न 4 – आज किन राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं?
उत्तर : कुल 6 राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, उत्तराखंड, झारखंड और त्रिपुरा।
प्रश्न 5 – ‘अटल आवासीय विद्यालय योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?
उत्तर : उत्तर प्रदेश।
04 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस (World Sexual Health Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 04 सितम्बर।
प्रश्न 2 – भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के अध्यक्ष नियुक्त हुए?
उत्तर : अभिनेता आर. माधवन।
प्रश्न 3 – टाटा स्टील चेस इंडिया रैपिड (महिला) टूर्नामेंट 2023 अपने नाम किया?
उत्तर : भारत की 17 साल महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने।
प्रश्न 4 – अगस्त महीने में GST कलेक्शन पहुंचा?
उत्तर : 1.44 लाख करोड़ रुपये।
प्रश्न 5 – हाल ही में किस हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर अपना पहला हॉकी 5s एशिया कप जीता?
उत्तर : भारत।
02 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को किस विश्वविद्यालय का दर्जा देने की घोषणा की गई है?
उत्तर : डीम्ड विश्वविद्यालय।
प्रश्न 2 – केन्द्रीय संचार ब्यूरो (CBC) महानिदेशक नियुक्त हुए?
उत्तर : धीरेन्द्र ओझा।
प्रश्न 3 – पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक (पीआईबी) नियुक्त हुए?
उत्तर : भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई।
प्रश्न 4 – ”राजीव युवा मितान सम्मेलन” किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है?
उत्तर : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार।
प्रश्न 5 – भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम किस देश के राष्ट्रपति बनें?
उत्तर : सिंगापुर।
01 सितम्बर 2023
प्रश्न 1 – दिल्ली आर्मी अस्पताल के नए प्रमुख बने?
उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल अजित नीलकांतन।
प्रश्न 2 – विश्व पत्र लेखन दिवस (World Letter Writing Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 01 सितम्बर।
प्रश्न 3 – अब तक लगातार सबसे ज्यादा वनडे मुकाबलों में विरोधी टीम को ऑलआउट करने वाली टीम बनी?
उत्तर : श्रीलंका।
प्रश्न 4 – हाल ही में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रवि कन्नन को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : रेमन मैग्सेसे पुरस्कार।
प्रश्न 5 – किस कंपनी ने 5963 करोड़ रुपये में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले पांच साल (2023-2028) के लिए मीडिया अधिकार खरीद लिए हैं?
उत्तर : वायकॉम 18 ग्रुप।
करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपने महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर दें। हमने आपके लिए ऊपर सभी लेटेस्ट करंट अफेयर्स दिए हुए हैं। आप हमारी वेबसाइट से सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर भी पढ़ सकते हैं।
आज का करेंट अफेयर्स 2023 | यहाँ से पढ़ें |