दिल्ली आंगनबाड़ी भर्ती (Delhi Anganwadi Bharti)- दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश की आंगनवाड़ी के लिए भर्तियों का नोटिस जारी किया जाएगा, जिसमें आवेदन करने के लिए आवेदकों को आमंत्रित जाएगा। इसकी सूचना सरकार अपनी वेबसाइट के माध्यम से देगी, जिसमें विभिन्न पदों पर रिक्तियों के चलते अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग होगी। उम्मीदवार इस लेख को ध्यान से पढ़ें ताकि फॉर्म भरने से पूर्व आपको सारी जानकारी हासिल हो सके। दिल्ली आंगनवाड़ी भर्ती 2023 की अंतिम तिथि, योग्यता, वेतनमान, पदों की संख्या, पदनाम, जरूरी कागजाद आदि विभिन्न जानकारियां आप इस लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
दिल्ली आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (Delhi Anganwadi Bharti 2023)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंगनवाड़ी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा, जिसके चलते इच्छुक उम्मीदवार अपनी पसंदीदा नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदकों को अप्लाई करने से पहले कुछ बेहद ख़ास बातों का पता होना अनिवार्य है, जैसे क्या वे इस पद के योग्य हैं या नहीं, फॉर्म के लिए अप्लाई करने की आखिरी तिथि क्या रहने वाली है? जरूरी डॉक्यूमेंट्स आदि, ताकि वे फॉर्म के लिए अप्लाई करने से पूर्व ही इन सभी चीज़ों को पूरा कर सकें। योग्यता की बात करें, तो मुख्य तौर पर हर प्रदेश में आंगनवाड़ी के लिए योग्यता ज्यादातर 10वीं/12वीं या ग्रेजुएट के समकक्ष ही मांगी जाती है और बेहद महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके लिए केवल महिला उम्मीदवार ही योग्य मानी जायेंगी। आंगनवाड़ी में महिला एवं बालकों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाता है, यही कारण है कि अधिकतर महिलाओं की ही भर्ती आंगनवाड़ी में ली जाती है।
दिल्ली आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (Delhi Anganwadi Vacancy 2023)
आगे हम दिल्ली आंगनवाड़ी 2023 की भर्ती से सम्बंधित जरूरी तिथियों एवं सारे जरूरी तथ्यों पर चर्चा करने वाले हैं-
राज्य का नाम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली |
विभाग | महिआ एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली |
पदों की संख्या | — |
पदनाम | आंगनवाड़ी कायकर्ता, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, सहायिका, शिक्षिका, समन्वयक आदि। |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
आधिकारिक वेबसाइट | wcd.delhi.gov.in |
दिल्ली आंगनबाड़ी भर्ती 2023 योग्यता मापदंड
आंगनवाड़ी केन्द्रो में महिलाओं को विभिन्न पदों के लिए चुना जाता है, जिनमें प्रत्येक पोस्ट के लिए कुछ भिन्न कार्य निर्धारित किये गए हैं। इन्हीं निर्धारित कार्यों के आधार पर कार्यकर्ताओं का वेतन तय किया जाता है। आगे हम अलग-अलग पदों के लिए योग्यता के मापदंडों पर चर्चा करेंगे-
आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक की पोस्ट के लिए वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकतें हैं जिन्होंने सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो और साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी रखता हो।
कार्यकर्ता/सहायिका की पोस्ट के लिए केवल वे अभ्यर्थी आवेदन देने योग्य होंगे जिन्होंने 10वीं/12वीं कक्षा अथवा इसके समकक्ष शिक्षा ली हो।
शिक्षिका की पोस्ट के लिए महिला उम्मीदवार का किसी भी सरकारी विश्विद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके बाद आप महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकतें हैं। आपके अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर सिलेक्शन लिया जाता है।
निर्धारित आयु सीमा
दिल्ली आंगनवाड़ी भर्ती 2023 में विभिन्न पदों जैसे- आंगनवाड़ी कायकर्ता, पर्यवेक्षक, सहायिका, शिक्षिका के लिए निर्धारित की गई आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की गई है। यदि आप ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग से आते हैं, तो आपको आयु को लेकर छूट दी जायेगी।
दिल्ली आंगनबाड़ी भर्ती 2023 वेतन
पर्यवेक्षक | 5,200 – 20,200 |
सहायिका | 6,810 |
कार्यकर्त्ता | 12,720 |
शिक्षिका | 12,000 – 18,000 |
दिल्ली आंगनबाड़ी भर्ती 2023 फॉर्म भरने की प्रक्रिया
- दिल्ली आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रिक्रूटमेंट वाले सेक्शन पर क्लिक करके अधिसूचना को पढ़ सकतें हैं।
- अधिसूचना में दी हुई लगभग सभी जरूरी जानकारी आपको इसी लेख में उपलब्ध करा दी गई है।
- दिल्ली आंगनवाड़ी में पर्यवेक्षक, शिक्षिका एवं सहायक की पोस्ट के लिए आप अधिसूचना भी पढ़ सकतें हैं।
- अब इसके बाद ‘2023 फॉर्म’ लिंक पर क्लिक करें।
- अगला पेज खुलने के बाद आपसे बेसिक डिटेल्स जैसे माता – पिता का नाम, पता, आपका पंजीकरण हेतु मोबाइल नंबर मांगा जाएगा।
- मोबाइल नंबर वही दें जो वर्तमान में चल रहा हो। आने वाले समय में इसी नंबर पर आप सभी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।
- बेसिक जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें। फॉर्म सबमिट होने के बाद आप इसमें बदलाव नहीं कर पाएंगी।
- सेव करें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसमें मुख्य रूप से आपकी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की फोटो ही मांगी जाती है।
- दोनों ही फोटो आपको जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी फॉर्मेट में देनी होंगी।
- अब फाइनल सबमिट करें और अपनी पूर्ण एप्लीकेशन की एक कॉपी आप अपने पास रख सकते हैं।
इसी विषय में और जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
दिल्ली आंगनवाड़ी भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया
आंगनवाड़ी भर्तियां मुख्य तौर पर मेरिट के आधार पर ही कराई जाती हैं। कुछ राज्यों में इसकी प्रक्रिया अलग हो सकती है।
- प्राप्त अंक के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाती है, जिसके फलस्वरूप आवेदकों का चुनाव होता है।
- कुछ पोस्ट्स के लिए पहले इंटरव्यू/परीक्षा करायी जाती है, जैसे- शिक्षिका एवं सुपरवाइज़र आदि
दिल्ली आंगनवाड़ी भर्ती 2023 आवश्यक दस्तावेज़
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र,
- जाति प्रमाण पत्र,
- आयु प्रमाण पत्र,
- पहचान पत्र,
- आवासीय पता (राशन कार्ड),
- विधवा प्रमाण पत्र (विधवा उम्मीदवार के लिए)
- विकलांग प्रमाणपत्र (पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए)
- फोटो
दिल्ली आंगनबाड़ी भर्ती 2023 लिस्ट
जिला | फॉर्म लिंक |
उत्तर-पश्चिम दिल्ली (कंझावला) आंगनवाड़ी भर्ती 2023 | जल्द अपडेट किया जाएगा |
पूर्वी दिल्ली (प्रीत विहार) आंगनवाड़ी भर्ती 2023 | जल्द अपडेट किया जाएगा |
पश्चिमी दिल्ली (राजौरी गार्डन) आंगनवाड़ी भर्ती 2023 | जल्द अपडेट किया जाएगा |
उत्तरी दिल्ली (नरेला) आंगनवाड़ी भर्ती 2023 | जल्द अपडेट किया जाएगा |
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (द्वारका) आंगनवाड़ी भर्ती 2023 | जल्द अपडेट किया जाएगा |
उत्तर-पूर्वी दिल्ली (सीलमपुर) आंगनवाड़ी भर्ती 2023 | जल्द अपडेट किया जाएगा |
नई दिल्ली आंगनवाड़ी भर्ती 2023 | जल्द अपडेट किया जाएगा |
सेंट्रल दिल्ली (दरियागंज) आंगनवाड़ी भर्ती 2023 | जल्द अपडेट किया जाएगा |
दक्षिण दिल्ली (द्वारका) आंगनवाड़ी भर्ती 2023 | जल्द अपडेट किया जाएगा |
शाहदरा आंगनवाड़ी भर्ती 2023 | जल्द अपडेट किया जाएगा |
FAQs
उत्तर- दिल्ली आंगनवाड़ी में शिक्षिका पद के लिए आवेदक को ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
उत्तर- दिल्ली के साथ-साथ लगभग सभी आंगनवाड़ियों में 6 वर्ष की आयु तक के बच्चों का दाखिला लिया जाता है।
उत्तर- दिल्ली आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ साथ सभी राज्यों के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ट्रेनिंग के लिए 6 महीने का कार्यक्रम चलाया जाता है, जिसमें उन्हें बच्चों की देखभाल के साथ-साथ बच्चों की आधारभूत शिक्षा का जिम्मा भी सौंपा जाता है।
उत्तर- दिल्ली की आंगनवाड़ी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जल्द ही दिल्ली महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
उत्तर- दिल्ली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का वेतन मान 10,000 से 12,720 के बीच रखा गया है।
उत्तर- 1) शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, 2) जाति प्रमाण पत्र, 3) आयु प्रमाण पत्र, 4) पहचान पत्र, 5) आवासीय पता आदि।
दिल्ली आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट- wcd.delhi.gov.in
अन्य राज्यों की आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए | यहां क्लिक करें |