दिल्ली लाडली योजना (Delhi Ladli Yojana)- हमारे देश में आज भी लड़कियों को लेकर नकारात्मक सोच बनी रहती है। जिनके परिवार में अगर लड़की पैदा हो जाए तो वह अपने आप को बदकिस्मत मानते हैं। आज भी समाज में लड़का पैदा होने पर खुशियां मनाई जाती है और लड़की पैदा होने पर दुख। ऐसी सोच से ही देश में लिंगानुपात घटने लग जाता है। समाज में लड़का और लड़की में भेदभाव होना शुरू हो जाता है। यह हमारे देश के लिए खतरे की घंटी के समान होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली लाडली योजना नामक योजना लागू कर रखी है।
दिल्ली लाडली योजना 2023 (Delhi Ladli Yojana 2023)
हमारे देश की मानसिकता को बदलना बहुत जरूरी है। यहां पर अक्सर देखा जाता है कि लड़कों को लड़कियों से ज्यादा महत्व दिया जाता है। यह वर्षों से चली आ रही गलत परंपरा है। इस गलत परंपरा के चलते ही लड़कियों की शिक्षा को लेकर सजगता नहीं रहती है। लोग लड़कों की शिक्षा पर लड़कियों से ज्यादा खर्च करते हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में लड़का और लड़की के बीच भेदभाव कम हुआ है। देश की सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेती है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली लाडली योजना चालू की थी। यह योजना दिल्ली राज्य की महिलाओं के हित में काम कर रही है। इस योजना से दिल्ली की महिलाओं का उत्थान हो रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस योजना के चलते दिल्ली की महिलाएं साक्षर और आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़ी हो पा रही हैं।
दिल्ली लाडली योजना 2023 (Delhi Ladli Yojana 2023) | Delhi Ladli Scheme 2023
दिल्ली लाडली योजना की जानकारी संक्षिप्त में-
योजना का नाम | दिल्ली लाडली योजना |
किस राज्य की योजना है | दिल्ली राज्य की |
लाभार्थी | दिल्ली में जन्म लेने वाली बालिकाएं |
उद्देश्य | बालिकाओं को हर प्रकार की सुविधाएं पहुंचाना |
आधिकारिक वेबसाइट | wcddel.in |
साल | 2023 |
कितनी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी | ₹5000 से लेकर ₹11000 तक |
आरंभ होने की तिथि | 1 जनवरी 2008 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
दिल्ली लाडली योजना प्रस्तावना
आज के समय में लड़कियां भी हर क्षेत्र में बड़ी ही तेजी से प्रगति कर रही हैं। वह आज के समय में एक डाॅक्टर, इंजीनियर या बैंकर की भूमिका को अच्छे से निभा रही हैं। आज की इस 21वीं शताब्दी में लड़कियां हर प्रकार की सुविधाएं प्राप्त कर रही हैं। लेकिन हर एक लड़की की किस्मत एक जैसी नहीं होती है। आज के समय में बहुत सी ऐसी लड़कियां हैं जो आर्थिक तंगी के चलते पढ़ नहीं पाती हैं। पैसों की तंगी के चलते ही बहुत से परिवार अपनी बेटियों को जन्म के बाद लावारिस की तरह छोड़ देते हैं। या फिर अगर नहीं छोड़े तो वह मजबूरी के चलते अपनी बच्चियों का बाल विवाह करवा देते हैं। ऐसे में बालिकाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। महिलाओं का उत्थान होने की बजाय पतन होता जाता है। इसी को देखते हुए दिल्ली की सरकार ने महिलाओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। दिल्ली की सरकार ने वर्ष 2008 में दिल्ली लाडली योजना को लागू किया था। इस योजना के तहत सरकार दिल्ली की लड़कियों को ₹5000 से लेकर ₹11000 तक की सहायता धनराशि प्रदान करवाती है। इस योजना का आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में किया जा सकता है। इस योजना से साक्षरता दर में भी तेजी आएगी।
दिल्ली लाडली योजना क्या है?
दिल्ली लाडली योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत दिल्ली सरकार दिल्ली की बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी बारहवीं कक्षा तक का सारा खर्च खुद उठाएगी। बालिकाओं के उत्थान के हेतु सरकार ₹5000 से लेकर ₹11000 तक की धनराशि उपलब्ध करवाएगी। यह योजना इसलिए शुरू की गई थी ताकि कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसे अपराध पर लगाम लगाई जा सके। इस योजन के तहत बालिकाओं का कल्याण हो पाएगा। इस योजना से सामाजिक-आर्थिक चुनौतियाँ से निपटने का मौका मिलेगा। महिलाएं फल-फूल सकेंगी। यह योजना बालिका की वित्तीय सुरक्षा मजबूत करेगी। यह योजना समाज में परिवर्तन और प्रगति लाएगी। इस योजना के तहत जब गरीब परिवार में बच्ची का जन्म होगा तो परिवर खुशियां बांटेगें। यह योजना समाज में जागरूकता लाने में कामयाब होगी। इस योजना के चलते लिंगानुपात में सुधार आएगा और महिलाओं के प्रति होने वाले भेदभावों में भी गिरावट आएगी।
दिल्ली लाडली योजना किसके लिए है?
दिल्ली लाडली योजना दिल्ली की उन सभी महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके साथ समाज में भेदभाव किया जाता है। ऐसी लड़कियां समाज में रहकर प्रगति नहीं कर पाती हैं। वह उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने वर्ष 2008 में एक शानदार योजना शुरू की थी जिसका नाम था दिल्ली लाडली योजना। इस योजना के तहत राज्य की बालिकाओं को 5000 रूपए से लेकर 11000 तक की सहायता धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना से बालिकाओं की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हो पाएगा। यह योजना लड़कियों के प्रति होने वाली नकारात्मक सोच को खत्म करेगी। यह योजना दिल्ली राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी। दिल्ली लाड़ली योजना से बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या में भी गिरावट आएगी।
दिल्ली लाडली योजना के लाभ
- यह योजना दिल्ली सरकार की एक शानदार योजना है। यह योजना वर्ष 2008 में शुरू की गई थी।
- इस योजना की मदद से लिंगानुपात दर में सुधार देखने को मिला है।
- इस योजना की मदद से शिक्षा में सुधार देखा गया है। इस योजना ने लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया है।
- यह योजना लड़कियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि से वह अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठा सकती हैं।
- इस योजना से लड़का और लड़की के बीच होने वाला भेदभाव कम हुआ है।
- लाडली योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।
- लड़कियों की स्कूल छोड़ने की दर बहुत हद तक कम हुई है।
- इस योजना से कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह में कमी देखने को मिली है।
- यह योजना समाज में बहुत बड़ा बदलाव लाई है।
- सरकार ने इस योजना को सफल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया है।
- बालिकाओं के उत्थान के हेतु सरकार ₹5000 से लेकर ₹11000 तक की धनराशि उपलब्ध करवाएगी।
दिल्ली लाडली योजना का उद्देश्य
दिल्ली लाडली योजना एक शानदार योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार दिल्ली की महिलाओं को ₹5000 – ₹11000 तक की सहायता धनराशि उपलब्ध करवाएगी। समाज में अक्सर यह देखा गया है कि लड़का और लड़की को लेकर भेदभाव किया जाता है। इस योजना से इस तरह के भेदभाव में कमी आएगी। इस योजना ने कन्याओं का उत्थान किया है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। सरकार लड़कियों के जन्म से लेकर उनकी स्कूल और कॉलेज तक की पढ़ाई का सारा खर्च खुद उठाती है।
दिल्ली लाडली योजना की राशि
- किसी संस्था में प्रसव करवाने हेतु- 11000 रुपए
- अगर प्रसव घर में हो रहा हो तो- 10,000 रुपए
- जब लड़की का पहली क्लास में दाखिला हो तो- 5000 रुपए
- जब लड़की का छठी क्लास में दाखिला हो तो- 5000 रुपए
- 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर- 5000 रुपए
- 10वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर- 5000 रुपए
- जब लड़की 12वीं क्लास में दाखिला ले तो- 5000 रुपए
दिल्ली लाडली योजना की पात्रता
- जो कोई भी लड़की इस योजना के लिए आवेदन कर रही है उसके लिए यह बेहद जरूरी है कि उसका परिवार दिल्ली का नागरिक हो।
- आवेदन करने वाली बालिका के परिवार की वार्षिक आय 1,00,000 रूपये हो, तो ही वह इस योजना की पात्रता रखती है।
- सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं।
दिल्ली लाडली योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको Delhi Ladli Scheme – Application Form दिखाई देगा। इसी ऑप्शन के सामने Download का ऑप्शन भी दिखाई देगा। आप Download ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आगे आपके सामने एप्लीकेशन पीडीएफ फाॅर्मेट में आ जाएगी।
- आपको इस एप्लीकेशन की एक प्रिंट काॅपी निकालनी होगी।
- प्रिंट काॅपी निकालने के बाद आपको उस एप्लीकेशन में बालिका का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, श्रेणी आदि जानकारी भरनी है।
- जब आप एप्लीकेशन में पूरी जानकारी भर दें तो आपको यह फाॅर्म जरूरी दस्तावेज के साथ जिला कार्यालय में देना होगा।
- ऐसे में आपका आवेदन इस योजना के लिए हो जाएगा।
आवेदन लिंक
दिल्ली लाडली योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदक बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- प्रमाण के तौर पर बालिका के साथ माता-पिता की फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक की पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- पिछले तीन वर्षों का निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
FAQs
A1. दिल्ली लाडली योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत दिल्ली सरकार दिल्ली की बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी बारहवीं कक्षा तक का सारा खर्च खुद उठाएगी। बालिकाओं के उत्थान के हेतु सरकार ₹5000 से लेकर ₹11000 तक की धनराशि उपलब्ध करवाएगी। यह योजना इसलिए शुरू की गई थी ताकि कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसे अपराध पर लगाम लगाई जा सके।
A2. जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है, दिल्ली लाडली योजना दिल्ली सरकार की योजना है।
A3. बालिकाओं के उत्थान के हेतु सरकार ₹5000 से लेकर ₹11000 तक की धनराशि उपलब्ध करवाएगी।
A4. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावकों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर, बैंक की पासबुक, प्रमाण के तौर पर बालिका के साथ माता-पिता की फोटो आदि दस्तावेज होने जरूरी हैं।
A5. इस योजना के माध्यम से सरकार दिल्ली की महिलाओं को ₹ 5000 से ₹11000 तक की सहायता धनराशि उपलब्ध करवाएगी। समाज में अक्सर यह देखा गया है कि लड़का और लड़की को लेकर भेदभाव किया जाता है। इस योजना की मदद से यह भेदभाव खत्म हो जाएगा।
दिल्ली लाडली योजना की आधिकारिक वेबसाइट- wcddel.in
अन्य योजनाओं के लिए | यहाँ क्लिक करें |