धार्मिक कहानियां | पौराणिक कथाएं | Religious Stories In Hindi

बचपन में मेरी दादी हम सभी बच्चों को धार्मिक कहानियां सुनाया करती थी। मुझे आज भी याद है कि कैसे हमारे दिन की शुरुआत होती थी। सुबह भोर में दादी जब हमको जगाती थी तो एक बार आलस जरूर आता था। पर जब संस्कार टीवी पर जब चल रहे भजनों की आवाज कानों में पड़ती थी तो सुस्ती मानो कहीं दूर भाग जाती थी। फिर जब हम पूरी तरह से स्कूल जाने के लिए तैयार हो जाते थे तो दादी डी डी नेशनल पर कृष्ण लीला देखना शुरू हो जाती थी। सुबह-सुबह घर में जो ऐसा धार्मिक माहौल बनता था उससे पूरा दिन ही सकारात्मक तरीके से बीतता।

धार्मिक कहानियां

रामायण या फिर महाभारत जैसे ग्रंथ इतने ज्यादा प्रचलित है कि इनकी पहुंच विदेशों तक में है। इन ग्रंथों में जो कथाएं बताई गई है वह आज तक भी सभी को प्रेरणा दे रही है। सभी धार्मिक कथाओं के पीछे एक उद्देश्य छुपा हुआ होता है। यह सभी धार्मिक कहानियां हमें समाज में होने वाली हर घटनाओं का आईना दिखाती है। उदाहरण के तौर पर मंथरा द्वारा भड़काएं जाने पर कैसे साफ़ दिल वाली कैकयी भी मंथरा की तरह कुटिल हो गई थी।

इतिहास में हुई यह घटना आज के दौर में पाई जा सकती है। धार्मिक कहानियों के जरिए हमें नाना प्रकार की चीजों का अनुभव मिलता है। आज हमारा अस्तित्व हमारे धर्म की वजह से ही है। आज का जो दौर है वो भागदौड़ भरा है। इस दौर में आपाधापी के चलते आज हर जगह सकारात्मकता की जगह नकारात्मकता ज्यादा है। इसलिए धार्मिक कहानियां ही हमें नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर लेकर जाती है।

बेहतरीन धार्मिक कहानियां पढ़ें
माता सीता और तोते की कहानी
नारद जी की कहानी
गजानन जी की कहानी
राम भक्त शबरी की कहानी
बाबा केदारनाथ के भक्त की कहानी

धर्म क्या है?

हम बचपन से ही धर्म जैसे शब्द से परिचित हैं। इस दुनिया में अनेक प्रकार के धर्म मौजूद है। सभी धर्मों का अपना अलग महत्व है। सभी धर्म हमें जीवन में अच्छे काम करने की शिक्षा देते हैं। तो अब हम जानते है जो आखिर धर्म होता क्या है? सरल शब्दों में धर्म वह है जिस चीज है जो हमें सिखाती है कि हमें अपने जीवन क्या करना चाहिए और क्या नहीं। हमारे पुराणों के अनुसार जिन अच्छी चीजों को हम अपने जीवन में ग्रहण कर सकते हैं वही धर्म कहलाता है।

जीवन में पालन करने को बहुत सी अच्छी चीजें हैं जैसे कि क्षमा, दया, प्रेम, माफ़ी, दानशीलता आदि अच्छी चीजों में आते हैं। इन सभी गुणों को धारण करने से ही हम एक अच्छे इंसान बन सकते हैं। बुरी आदतों को ग्रहण करना धर्म नहीं कहलाता है। यह अधर्म कहलाया जाता है। धर्म का सही पालन करने से हम पूरा जीवन सही रास्ते पर चलते रहते हैं।

धार्मिक कहानियां महत्त्वपूर्ण क्यों है?

धार्मिक कहानियां सदियों से चलती आ रही है। धार्मिक कहानियां हमारे जीवन में बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह धार्मिक कहानियां ही है जो हमें समाज से जोड़े रखती है। धार्मिक कहानियां हमें अच्छे और बुरे के बीच में फर्क़ समझाती है। धार्मिक कहानियां हमें अपने धर्म से जोड़े रखती है।

आज का ज़माना थोड़ा अलग हो चला है। आज बच्चों को कृष्ण लीलाओं को सुनाने की जगह स्मार्टफोन पकड़ा दिया जाता है। लेकिन अगर हम आज से थोड़ा सा पीछे जाकर देखे तो हम यह पाते हैं कि पहले माहौल थोड़ा अलग था। उस समय दूरदर्शन पर कई सारी धार्मिक कहानियों का प्रसारण किया जाता है।

मुझे तो आज भी याद है कि कैसे मैंने भक्त प्रहलाद का एक एपिसोड देखा था। वह एपिसोड मेरे दिमाग इतनी गहराई से बैठ गया कि मुझे लगने लगा कि भगवान विष्णु मेरे पास भी आएंगे। सही में बाल मन पर धार्मिक कहानियों का बहुत गहरा असर पड़ता है। और यही प्रभाव ताउम्र बना रहता है। जीवन में समय समय पर धार्मिक कहानियां पढ़नी बहुत जरूरी है।

FAQs

Q1. धार्मिक कहानियां क्या होती है?

A1. धार्मिक कहानियां का क्रम सदियों से चला आ रहा है। धार्मिक कहानियां हमें ज्ञान प्रदान करती है। धार्मिक कहानियों को हम पवित्र ग्रंथ भी कह सकते हैं। यह कहानियां हमें नैतिक शिक्षा प्रदान करती है। इन कहानियों को पढ़कर एक इंसान धार्मिक बना रहता है।

Q2. भारत को दुनिया का धार्मिक देश क्यों माना जाता है?

A2. भारत को दुनिया का धार्मिक देश इसलिए माना जाता है क्योंकि यही एक देश है जहां पर अनेक प्रकार के धर्म के लोग निवास करते हैं। यहां पर हर समुदाय के लोग मिलजुलकर रहते हैं। हिंदू धर्म को दुनिया का सबसे पुराना धर्म माना गया है। भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर भगवान श्रीकृष्ण और राम ने जन्म लिया था।

Q3. भारत की प्रसिद्ध धार्मिक कहानियां कौन सी है?

A3. 1 ) शिवजी की कहानियां
2 ) गणेश जी की कहानियां
3 ) श्री कृष्ण की कहानियां
4 ) श्री रामचंद्र जी की कहानियां

अन्य विषयों पर कहानियांयहाँ से पढ़ें

Leave a Reply