दशहरा पर कोट्स (Quotes On Dussehra In Hindi)- दशहरा को हम विजयदशमी भी कहते हैं, जो पूरे दस दिनों तक मनाए जाने वाला उत्सव है। दशहरा से ठीक नौ दिन पहले नवरात्रि का शुभारंभ होता है, जिसमें नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यानी कि दसवें दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। हर साल दशहरा वाले दिन काग़ज़ रूपी रावण के पुतले का दहन किया जाता है, जो हमें अपने अंदर की बुराई को खत्म करने का संदेश देता है। दशहरा के दिन लोग एक-दूसरे को Dussehra Quotes In Hindi और Dussehra Status In Hindi के जरिए शुभकामनाएं देते हैं।
दशहरा पर कोट्स (Quotes On Dussehra In Hindi)
अगर आप भी दशहरा पर Vijaya Dashami Quotes In Hindi भेजकर अपने मित्रों और करीबियों को दशहरा की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो आप parikshapoint.com के इस पेज पर दिए Happy Dussehra Quotes In Hindi और Happy Dussehra Status In Hindi देख सकते हैं। दशहरा पर कोट्स हिंदी में (Dussehra Hindi Quotes) के अलावा आप Dussehra Status For Whatsapp In Hindi और Dussehra Slogan In Hindi भी पढ़ सकते हैं। नीचे हमने आपके लिए बेस्ट Vijayadashami Quotes In Hindi के साथ-साथ बेस्ट Dussehra Status in Hindi दिए हुए हैं, जिन्हें आप लोगों को शेयर कर सकते हैं। Vijayadashami Status In Hindi नीचे से पढ़ें।
दशहरा पर कोट्स हिंदी में
Dussehra Quotes In Hindi
दशहरा पर कोट्स
1. “अपने कर्म पर विश्वास रखिए राशियों पर नहीं। राशि तो राम और रावण की भी एक ही थी लेकिन नियती ने उन्हें फल उनके कर्म अनुसार दिया।”
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. “जलाते हो हर साल रावण को, बताओ क्या अधिकार रखते हो। जब बन नहीं सकते हो राम, तुम क्यों राम होने का ढोंग करते हो।”
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ें
दशहरा पर निबंध | यहाँ से पढ़ें |
दुर्गा पूजा पर निबंध | यहाँ से पढ़ें |
दशहरा पर कविताएं | यहाँ से पढ़ें |
दशहरा पर कोट्स | यहाँ से पढ़ें |
दशहरा पर शुभकामनाएं | यहाँ से पढ़ें |
3. “त्याग दी सब ख्वाहिशें कुछ अलग करने के लिए, राम ने खोया बहुत कुछ, श्री राम बनने के लिए।”
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. “राम होने में या रावण में है अंतर इतना, एक दुनिया को ख़ुशी दूसरा गम देता है, हम ने रावण को बरस दर बरस जलाया है, कौन है वो जो इसे फिर से जन्म देता है।”
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. “दशहरा एक उम्मीद जगाता है, बुराई के अंत की याद दिलाता है, जो चलता है सत्य की राह पर, वो विजय का प्रतीक बन जाता है।”
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
6. “राम तुम्हारे युग का रावन अच्छा था, दस के दस चेहरे सब बाहर रखता था।”
विजयदशमी की शुभकामनाएं।
7. “विजयादशमी विजय का, पावन है त्यौहार, जीत हो गयी सत्य की, झूठ गया है हार।”
विजयदशमी की शुभकामनाएं।
8. “पुतलों के ही दहन का, बढ़ने लगा रिवाज, मन का रावण आज तक, जला न सका समाज।”
विजयदशमी की शुभकामनाएं।
9. “अधर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण है, कथा ये श्री राम की बहुत ही महान है।”
विजयदशमी की शुभकामनाएं।
10 “वर्तमान का दशानन यानी भ्रष्टाचार, दशहरा पर करें हम इसका संहार।”
विजयदशमी की शुभकामनाएं।
11. विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम।
विजयदशमी की शुभकामनाएं।
12. जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका, वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया इस दशहरे मिल जाएं आप को, दुनिया भर की सारी खुशियां।
विजयदशमी की शुभकामनाएं।

13. खुशियों का पर्व दशहरा आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आए।
दशहरा की शुभकामनाएं।

14. असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व की शुभकामनाएं।
दशहरा की शुभकामनाएं।

15. पाप पर पुण्य की जय-जयकार, यही है दशहरे का त्यौहार।
विजयदशमी की शुभकामनाएं।
दशहरा पर स्टेटस
Dussehra Whatsapp Status In Hindi
- शांति अमन के इस देश से अब बुराई को मिटाना होगा, आतंकी रावण का दहन करने आज फिर श्री राम को आना होगा।
- दशहरा का तात्पर्य सदा सत्य की जीत, गढ़ टूटेगा झूठ का करें सत्य से प्रीत।
- हम भी राम बनें और रखें मर्यादा और मान, सत्य और सत्कर्म से जीत ले सारा जहान।
- अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, पाप पर पुण्य की विजय।
- होती जीत सत्य की और असत्य की हार, यही सन्देश देता है दशहरा का त्यौहार।
- अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय, बुरे पर अच्छे की जयजयकार, यही है दशहरे का त्यौहार।
- तेरे भीतर रावण ज़िंदा हैं ज़माने से, और तू खुश है फकत पुतला बाहर जलाने से।
- बुराई का नाश हो सुख का आवास हो, राम बसे आपके मन में रावण कभी न आपके आसपास हो।
- काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी, हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी।
- अच्छाई के लिए लंका पर चढ़ाई करूं तो करूं कैसे, खुद रावण हूँ तो रावण से लड़ाई करूं तो करूं कैसे।
parikshapoint.com की तरफ से आप सभी को “दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं” (Happy Dussehra)।
अन्य विषयों पर कोट्स पढ़ने के लिए | यहाँ क्लिक करें |