होली पर 10 लाइनें (10 Lines On Holi In Hindi) | Holi 10 Lines in Hindi

होली पर 10 लाइनें (10 Lines On Holi In Hindi)- बुरा ना मानो होली है- यह वाक्य होली के समय बोले जाने वाला वाक्य है। अब जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है वैसे-वैसे होली का परवान भी चढ़ता जा रहा है। होली रंगों का प्यारा सा उत्सव है। अभी से ही लोग रंगे हुए चेहरों में नजर आने लगे हैं। इन सभी लोगों का उत्साह देखते हुए बनता है। हर कोई होली के त्यौहार की तैयारी में लगा है। लोग उल्लासपूर्वक होली के इंतजार में अपनी पलकें बिछाए बैठे हैं। बसंत के आगमन से ही होली की रौनक दिखने लग जाती है। होली पर अग्नि की पूजा होती है।

होली पर 10 लाइनें (10 Lines On Holi In Hindi)

आज हम आपके के लिए इस आर्टिकल के माध्यम से होली पर 10 वाक्य (Holi 10 Lines in Hindi) लेकर आए हैं। होली पर 10 वाक्य के माध्यम से आपको होली के बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। होली की जानकारी भारत के हर नागरिक हो होनी चाहिए। होली की अधिक जानकारी के लिए हमारे द्वारा लिखा आर्टिकल होली पर निबंध भी पढ़ सकते हैं। आइये फिर नीचे होली पर 10 लाइनें हिंदी में (10 Lines On Holi In Hindi) पढ़ें।

होली के बारे में

होली एक बहुत ही खूबसूरत त्यौहार है। यह त्यौहार हमें यह सिखाता है कि हमें कैसे बुराई की जगह अच्छाई को चुनना चाहिए। होली भारत का एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण और प्रमुख त्यौहार माना जाता है। होली रंगों का बहुत ही सुंदर उत्सव है। होली के आगमन से ही दूसरे त्यौहारों की शुरुआत होती है। होली अपने साथ उत्साह और उमंग लाता है। इस साल होली का त्यौहार 07 और 08 मार्च को मनाया जाएगा। 07 तारीख को लोग होलिका का दहन करेंगे और 08 तारीख को होली खेलेंगे। 27 फरवरी से होलाष्टक लग जाएंगे। इस दिन से लेकर होली तक कोई मांगलिक कार्य नहीं होंगे। ऐसा माना जाता है कि होली के त्यौहार को भगवान श्री कृष्ण भी बड़े ही आनंद के साथ खेलते थे। होली मनाने की परंपरा तब से शुरू हुई जब हिरण्यकशिपु की बहन होलिका का दहन हुआ था।

ये भी पढ़ें

होली पर निबंधयहाँ से पढ़ें
होली पर शायरीयहाँ से पढ़ें
होली पर कवितायहाँ से पढ़ें
होली पर 10 लाइनयहाँ से पढ़ें
होली क्यों मनाई जाती है?यहाँ से पढ़ें
होली की हार्दिक शुभकामनाएंयहाँ से पढ़ें

होली पर 10 लाइनें

  1. होली रंगों का एक खूबसूरत त्यौहार है।
  2. होली सभी लोगों के जीवन में नया उत्सव और उमंग लाती है।
  3. होली के त्यौहार को बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के रूप में देखा जाता है।
  4. यह त्यौहार बहुत पुराने त्यौहारों में से एक माना जाता है।
  5. यह त्यौहार नेपाल में भी मनाया जाता है।
  6. होली के बाद धुलंडी मनाई जाती है।
  7. ब्रज के बरसाना में लट्ठमार होली खेलने का रिवाज़ है।
  8. श्री कृष्ण को भी होली खेलने का बहुत शौक था।
  9. बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां पर फूलों की होली खेलने का रिवाज़ है।
  10. होली का त्यौहार हर साल मार्च के महीने में ही मनाया जाता है।

FAQ’S

Q1. हिरण्यकशिपु की बहन का क्या नाम था?

A1. हिरण्यकशिपु की बहन का नाम होलिका था।

Q2. प्रसिद्ध ‘लठमार होली’ किस स्थान पर खेली जाती है?

A2. प्रसिद्ध ‘लठमार होली’ बरसाना शहर में खेली जाती है।

Q3. होली का त्यौहार किस ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है?

A3. होली का त्यौहार बसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है।

हमारे द्वारा लिखी गईं होली पर 10 लाइनें आपको कैसी लगीं? हमें अपना बहमूल्य कमेंट जरूर साझा करें। इसके अलावा आप होली पर कविता भी पढ़ सकते हैं। अन्य विषयों पर 10 लाइनें पढ़ने के लिए नीचे टेबल पर दिए हुए लिंक पर क्लिक करें।

परीक्षाpoint.com की तरफ से हमारे सभी पाठकों को होली 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Holi 2023)।

अन्य किसी विषय पर 10 लाइनें पढ़ने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply