इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना (Indira Gandhi Free Smartphone Yojana)- केंद्र सरकार और राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत कुछ करती है। यही एक वजह है कि यह दोनों ही सरकारें हर साल अनेकों योजनाएं निकालती हैं। सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी को सोचते हुए ही राजस्थान सरकार ने इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन जैसी शानदार योजना चालू की है। इस योजना की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी। इस योजना की शुरुआत 10 अगस्त 2023 से ही हो गई थी। राजस्थान की सरकार यह चाहती है कि इस राज्य की महिलाएं साक्षर और आत्मनिर्भर बने। फिलहाल इस योजना का प्रथम चरण चल रहा है।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना (Indira Gandhi Free Smartphone Yojana)
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना एक बहुत ही शानदार योजना है। इस योजना के तहत 1.35 करोड़ महिलाओं को फायदा मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाकर राजस्थान की महिलाएं साक्षर और आत्मनिर्भर बनेगी। इस योजना में राज्य सरकार महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन बांटेगी। इस योजना का पहला चरण चालू हो गया है। सरकार के मुताबिक इस योजना का दूसरा चरण भी जल्दी ही चालू होने वाला है। जो महिलाएं चिरंजीवी योजना की सदस्य हैं उनको सरकार मुफ्त में स्मार्टफोन उपलब्ध करवाएगी। महिलाओं को मुफ्त में इंटरनेट कनेक्शन भी मिलेगा। इस योजना से महिलाएं डिजिटल साक्षरता का लाभ उठा पाएंगी। सरकार का यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना (Indira Gandhi Smartphone Yojana) | IGSY
योजना का नाम | इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना |
विभाग | राजस्थान सरकार |
आवश्यक दस्तावेज | जन आधार (अनिवार्य) आधार कार्ड, चिरंजीवी योजना से जुड़ा दस्तावेज |
योजना का ऑफिशियल नाम | इंदिरा गांधी स्मार्टफ़ोन योजना |
योजना की घोषणा | राजस्थान बजट 2022-23 |
आधिकारिक वेबसाइट | igsy.rajasthan.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 181 |
योजना शुरू हुई | 10 अगस्त 2023 से |
पात्रता | राजस्थान का स्थाई और मूल निवासी, चिरंजीवी योजना से जुड़े परिवार, जनआधार कार्ड धारक |
योजना का लाभ | चिरंजीवी परिवारों की मुखिया महिला को Free Mobile और इन्टरनेट कनेक्शन |
योजना शुरू की | अशोक गहलोत ने |
योजना शाॅर्ट नाम | IGSY |
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना प्रस्तावना
आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत का हिस्सा बन गया है। आज सभी काम स्मार्टफोन की मदद से आसानी से हो जाते हैं। इंटरनेट ने लोगों के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। आज के समय में डिजिटल रूप से साक्षर होना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है। लेकिन आज भी भारत में ऐसी कई जगह हैं जहां पर महिलाओं को फोन चलाने का उचित ज्ञान ही नहीं है। पिछड़े क्षेत्रों में महिलाओं की डिजिटल साक्षरता बहुत ज्यादा कम है। इंटरनेट का ज्ञान न होने से महिलाएं बैंकिंग कार्य संबंधी चीजों को भी पूरा नहीं कर पाती हैं। डिजिटल असाक्षरता से इन महिलाओं का भविष्य अंधकार की ओर चला जाता है। ऐसी महिलाएं साक्षर लोगों पर पूर्ण रूप से निर्भर हो जाती हैं। आज मोबाइल पढ़ाई का भी माध्यम बन गया है। आज के समय में सभी बच्चे इंटरनेट की मदद से पढ़ाई करते हैं। लेकिन बहुत सी ऐसी बेटियां हैं जिन्हें स्मार्टफोन का ज्ञान न होने की वजह से खामियाज़ा भुगतना पड़ता है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना चालू की है।
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना क्या है?
इंदिरा गांधी स्मार्टफ़ोन योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत एक महिला या एक बालिका को मुफ्त में स्मार्टफोन मिलेगा। राजस्थान एक बहुत बड़ा राज्य है। इसी राज्य में आज भी ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां की साक्षरता दर बहुत कम है। खासकर कि राजस्थान की अनेक क्षेत्रों की महिलाएं और बालिकाएं इस दायरे में आती हैं। आज के दौर में स्मार्टफोन जरूरत का हिस्सा बन गया है। लेकिन सही रूप से साक्षर न हो पाने की वजह से कई महिलाएं और बालिकाएं स्मार्टफोन को चलाना ही नहीं जानती हैं। ऐसा होने से वह आत्मनिर्भर और सशक्त होने की बजाए कमजोर होती जाती हैं। उनकी इसी कमजोरी का फायदा उठाया जाता है। महिलाओं की ऐसी दशा को देखकर गहलोत सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने यह तय किया है कि वह राज्य की 1.35 करोड़ महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाएगी। योजना को नाम दिया गया है इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना। इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन के साथ इंटरनेट कनेक्शन भी मिलेगा। जब महिलाएं स्मार्टफोन को अच्छे से चलाना सीख जाएंगी तब वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन जाएंगी।
योजना से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक
IGSY योजना की पात्रता जांचे | यहां से देखें |
हेल्प लाइन नंबर | यहाँ से प्राप्त करें |
नियंत्रण कक्ष की जानकारी | यहाँ से प्राप्त करें |
आदेश एवं दिशा निर्देश / सूची | यहां से देखें |
फोन पाने के लिए योजना की पात्रता कैसे जांचे?
स्टेप 1 – आप ऊपर दिए हुए लिंक से डायरेक्ट पात्रता की जांच कर सकते हैं या आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
स्टेप 2 – सबसे पहले आप https://igsy.rajasthan.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 3 – फिर आपके सामने योजना की पात्रता की जांच करने वाला दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। (नीचे दी गई फोटो जैसा)
स्टेप 4 – फिर आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
स्टेप 5 – फिर आपको अपना आधार नंबर और योजना का चुनाव करके सबमिट का बटन दबाना होगा।
स्टेप 6 – फिर आपके सामने सभी जानकारी खुल जाएगी।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना किसके लिए है?
यह योजना राजस्थान की उन तमाम महिलाओं के लिए है जिन्हें स्मार्टफ़ोन चलाना नहीं आता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना को अपने बजट घोषणा में लागू किया था। इस योजना के तहत चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके साथ ही साथ स्कूल और काॅलेज में पढ़ने वाली महिलाओं को भी मुफ्त में स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। स्मार्टफोन के साथ तीन साल के फ्री इंटरनेट की भी सुविधा मिलेगी। इस योजना को सरकार ने 10 अगस्त से शुरू कर दिया है। इस योजना के शुरू होने से महिलाओं और बालिकाओं का आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ेगा। आज के दौर में ऑनलाइन पढ़ाई का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है। तो ऐसे में स्मार्टफोन होने से स्कूली छात्राओं की पढ़ाई बहुत ज्यादा आसान हो जाएगी। उन छात्राओं को इंटरनेट पर ही पढ़ाई की सारी साम्रगी प्राप्त हो जाएगी। महिलाएं स्मार्टफोन चलाना सीखकर आत्मनिर्भर बन जाएंगी। वह ऑनलाइन शॉपिंग कर सकेंगी। ऑनलाइन बिल भर सकेंगी। कुल मिलाकर यह योजना राजस्थान की सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बना देगी।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के फायदे
- इंदिरा गांधी स्मार्टफ़ोन योजना के तहत राजस्थान की महिलाएं और बालिकाओं को बहुत फायदा मिलेगा।
- इस योजना के दो चरण होंगे। पहले चरण में सभी महिलाओं को स्मार्टफ़ोन भी दिया जाएगा और साथ ही साथ तीन साल तक का मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन भी उनको स्मार्टफ़ोन के साथ मिलेगा।
- इस योजना के चलते उन लाखों बच्चियों का भविष्य सुधरेगा जो स्मार्टफ़ोन के न होते हुए इंटरनेट का लाभ नहीं उठा सकतीं। जब इन बच्चियों के पास स्मार्टफ़ोन उपलब्ध होगा तो वह अपनी पढ़ाई भी आसानी से स्मार्टफ़ोन कर पाएंगी।
- राजस्थान की 1 करोड़ 30 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएंगी।
- स्मार्टफ़ोन सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।
- इस योजना के चलते वह ऑनलाइन पढ़ाई, शॉपिंग और ऑनलाइन पेमेंट करना सीख जाएंगी।
- मोबाइल के होते हुए महिलाएं पूरी दुनिया से जुड़ी हुई रहेंगी। उन्हें देश-विदेश में होने वाली घटनाओं की पूरी जानकारी रहेगी।
- यह योजना महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बना देगी।
- विधवा महिलाओं को इस योजना से बहुत ज्यादा फायदा पहुंचेगा।
- सभी लाभार्थियों को इस योजना का फायदा मिले इसके लिए राजस्थान में अनेकों शिविर लगाए जाएंगे।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना का उद्देश्य
हमारे देश की केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार देश की महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत कुछ करती है। वह हर साल एक के बाद एक योजनाएं निकालती रहती है। सरकार महिलाओं को लेकर ज्यादा जागरूक रहती है। यही एक वजह है कि राजस्थान की सरकार ने इसी साल ही एक शानदार योजना का शुभारंभ किया है जिसका नाम है इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफ़ोन योजना। यह योजना इसलिए चालू की गई है ताकि महिलाओं को डिजिटल दुनिया का विस्तृत ज्ञान हो। इस योजना के माध्यम से महिलाएं डिजिटल दुनिया से जुड़ने में कामयाब होंगी। आज के दौर में वैसे भी मोबाइल का बोलबाला है। आज के समय में जिसको स्मार्टफ़ोन का उपयोग करना नहीं आता वह विकास की दौड़ में कदम से कदम मिलाकर नहीं चल सकता है। यह योजना महिलाओं को समाज में मजबूत होकर चलना सिखाएगी। इस योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना की पात्रता
- इस योजना का फायदा उठाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आवेदन करने वाली महिला राजस्थान राज्य की ही हो।
- केवल चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया ही इस योजना के लिए आवेदन करे।
- अगर हम बात करें बालिकाओं की तो कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक की छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- विधवा महिला और MGNREGA की सक्रिय महिला मुखिया भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
- आवेदन करने से पहले महिलाएं यह याद रखें कि उनके पास सभी प्रकार के जरूरी दस्तावेज हों। दस्तावेज न होने पर वह अयोग्य घोषित कर दी जाएंगी।
- यह योजना केवल राजस्थान की महिलाओं के लिए ही है। पुरूष इस योजना का हिस्सा नहीं बन सकते हैं।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को नजदीकी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित शिविरों में पहुंचना होगा।
- शिविर पहुंचकर आवेदनकर्ता को वहां पर मौजूद अधिकारियों को आवेदन में काम आने वाली हर तरह की जानकारी मुहैया करवानी होगी।
- जब अधिकारी आपके द्वारा दी गई जानकारी से पूर्ण रूप से आश्वस्त हो जाएंगे तो वह दस्तावेज की जानकारी लेना चाहेंगे।
- अधिकारी आपसे दस्तावेज लेकर कुछ अतिरिक्त जानकारी भी प्राप्त करना चाहेंगे।
- इसके बाद आपको एक फाॅर्म दिया जाएगा। आपसे वह फाॅर्म भरने को कहा जाएगा।
- जब आप फाॅर्म भर देंगे तो अधिकारी आपको कुछ रुपए देंगे। इन रुपयों से आप स्मार्टफ़ोन खरीद सकती हैं।
- अंतिम में आपकी आवेदन प्रकिया पूरी हो जाएगी।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफ़ोन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- एसएसओ आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- जॉब कार्ड
- पहचान प्रमाण पत्र (पैन कार्ड, डीएल)
- आवेदक का आधार कार्ड
- पेंशन का पीपीओ नंबर
- जन आधार कार्ड
- राशन कार्ड
FAQs
A1. इंदिरा गांधी स्मार्टफ़ोन योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत एक महिला या एक बालिका को मुफ्त में स्मार्टफोन मिलेगा। योजना को नाम दिया गया है इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना। इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन के साथ इंटरनेट कनेक्शन भी मिलेगा। जब महिलाएं स्मार्टफोन को अच्छे से चलाना सीख जाएंगी तब वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन जाएंगी।
A2. यह योजना इसलिए चालू की गई है ताकि महिलाओं को डिजिटल दुनिया का विस्तृत ज्ञान हो। इस योजना के माध्यम से महिलाएं डिजिटल दुनिया से जुड़ने में कामयाब होंगी। आज के दौर में वैसे भी मोबाइल का बोलबाला है। आज के समय में जिसको स्मार्टफ़ोन का उपयोग करना नहीं आता वह विकास की दौड़ में कदम से कदम मिलाकर नहीं चल सकता है। यह योजना महिलाओं को समाज में मजबूत होकर चलना सीखाएगी। इस योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
A3. इंदिरा गांधी स्मार्टफ़ोन योजना से महिलाओं और बालिकाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना से वह आत्मनिर्भर बनेंगी।
A4. इस योजना के तहत 1.35 करोड़ महिलाओं को फायदा मिलेगा। यह सारी महिलाएं स्मार्टफ़ोन चलाना सीखकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएंगी।
इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफ़ोन योजना की आधिकारिक वेबसाइट – igsy.rajasthan.gov.in
अन्य योजनाओं के लिए | यहाँ क्लिक करें |