मासिक करेंट अफेयर्स जुलाई 2023 (Monthly Current affairs July 2023 in Hindi) – हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए जुलाई 2023 महीने का मासिक करेंट अफेयर्स हिंदी में लेकर आए हैं। जुलाई महीने के करेंट अफेयर्स पढ़कर आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं। साथ ही जुलाई 2023 के मासिक करेंट अफेयर्स से सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। आज कल सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज बहुत ही जरूरी है। जुलाई 2023 महीने का करेंट अफेयर्स पूरी तरह से मुफ्त है। आपसे मासिक करेंट अफेयर्स (this month current affairs in hindi) के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।
मासिक करेंट अफेयर्स जुलाई 2023 (Monthly Current affairs July 2023 in Hindi)
आप मासिक करेंट अफेयर्स के अलावा हमारी वेबसाइट से डेली करेंट अफेयर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप मासिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ हिंदी में (monthly current affairs pdf in hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं। हमने नीचे जुलाई 2023 महीने का करेंट अफेयर्स तारीख अनुसार दिया हुआ है। मासिक करेंट अफेयर्स में जुलाई महीने की महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़ा गया है। ताकि आपकी सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बन सके। आइये फिर नीचे जुलाई 2023 महीने का करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें।
डेली करेंट अफेयर्स जुलाई 2023
31 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने किस देश के लिए सात सैटेलाइट लॉन्च किए हैं?
उत्तर : सिंगापुर।
प्रश्न 2 – फुटबॉल विश्व कप में हिजाब पहनकर खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं?
उत्तर : मोरक्को की डिफेंडर नोहेला बेनजिना।
प्रश्न 3 – हाल ही में किस भारतीय मूल के नागरिक ने संयुक्त अरब अमीरात में नया मेगा पुरस्कार जीता है?
उत्तर : भारतीय मूल के वास्तुकार मोहम्मद आदिल खान ने संयुक्त अरब अमीरात में नया मेगा पुरस्कार जीता है। जिसके के लिए उन्हें 25 वर्ष तक हर महीनें 5.5 लाख रुपये दिए जायेंगे।
प्रश्न 4 – विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 31 जुलाई।
प्रश्न 5 – हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘खेत सुरक्षा योजना’ लाने की घोषणा की है?
उत्तर : उत्तर प्रदेश सरकार।
29 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 29 जुलाई।
प्रश्न 2 – ‘दिल्ली पुस्तक मेला’ में कितनी भाषाओं में पुस्तकों का लोकार्पण किया जायेगा?
उत्तर : कुल 22 भाषाओं में पुस्तकों का लोकार्पण किया जायेगा।
प्रश्न 3 – एशेज टेस्ट सीरीज में 150 विकेट लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज बनें?
उत्तर : स्टुअर्ट ब्रॉड।
प्रश्न 4 – भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में नियुक्त हुए?
उत्तर : संजय बंदी और राधामोहन अग्रवार।
प्रश्न 5 – संयुक्त राष्ट्र के 62वें सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्षता संभालेंगी?
उत्तर : रुचिरा कंबोज। (भारत को 50 सालों में पहली बार मौका मिला)
28 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 28 जुलाई।
प्रश्न 2 – हाल ही में किन दो लेफ्ट आर्म स्पिनर खिलाड़ियों ने एक वनडे मैच में 7 विकेट लेटर इतिहास रच दिया है?
उत्तर : रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव।
प्रश्न 3 – ‘जीवन किरण योजना’ किस बीमा कंपनी द्वारा शुरू की गई है?
उत्तर : भारतीय जीवन बीमा निगम।
प्रश्न 4 – देश में पहली बार भारतीय वेटलिफ्टर के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किस चैंपियनशिप का उद्घाटन किया?
उत्तर : एशियाई युवा और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किया।
प्रश्न 5 – महाराष्ट्र सरकार ने किसे पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार देने का फैसला किया है?
उत्तर : उद्योगपति रतन टाटा।
27 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – अपने पहले 7 टेस्ट मैचों में 7 अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनें?
उत्तर : पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज सऊद शकील।
प्रश्न 2 – सीरिया में भारत के अगले राजदूत नियुक्त हुए?
उत्तर : इरशाद अहमद।
प्रश्न 3 – भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनें?
उत्तर : आदित्य सामंत।
प्रश्न 4 – हाल ही में ‘राष्ट्रीय युवा भू-वैज्ञानिक पुरस्कार 2022’ से सम्मानित हुए?
उत्तर : अमिय कुमार सामल।
प्रश्न 5 – शहीदों के सम्मान में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान कब से शुरू होगा?
उत्तर : 09 अगस्त से 15 अगस्त 2023 के बीच ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चलेगा।
26 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली नगालैंड की पहली महिला सदस्य बनीं?
उत्तर : फांगनोन कोन्याक।
प्रश्न 2 – विश्व के सबसे कम उम्र के चेस प्लेयर बनें?
उत्तर : तेजस तिवारी।
प्रश्न 3 – हर साल ‘कारगिल विजय दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 26 जुलाई।
प्रश्न 4 – टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सात विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनें?
उत्तर : मलेशियाई तेज गेंदबाज सयाजरुल इदरस।
प्रश्न 5 – हाल ही में किस अभिनेता को 14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ‘द राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार ऑफ इंडियन सिनेमा’ पुरस्कार सम्मानित किया गया है?
उत्तर : कार्तिक आर्यन।
25 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – हाल ही में किस राज्य द्वारा देश का पहला गिग वर्कर्स बिल पेश किया गया है?
उत्तर : राजस्थान सरकार।
प्रश्न 2 – विश्व आईवीएफ दिवस (World IVF Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 25 जुलाई।
प्रश्न 3 – इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बनें?
उत्तर : क्रिस्टियानो रोनाल्डो (एक पोस्ट के लिए लेते हैं 20 करोड़ रुपये)
प्रश्न 4 – अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने फिर से किसे राष्ट्रीय महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है?
उत्तर : थॉमस डेननरबी।
प्रश्न 5 – सिंगापुर के सात सैटेलाइट लॉन्च करेगा?
उत्तर : इसरो।
24 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनें?
उत्तर : आलोक अराधे।
प्रश्न 2 – इमर्जिंग एशिया कप 2023 का खिताब जीता?
उत्तर : पाकिस्तान (ए).
प्रश्न 3 – हाल ही में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी ने कौन-सा खिताब जीता है?
उत्तर : कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट।
प्रश्न 4 – हाल ही में किस राज्य में मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना शुरू की गई है?
उत्तर : उत्तर प्रदेश।
प्रश्न 5 – भारत का पहला निजी हिल स्टेशन किस राज्य में है?
उत्तर : महाराष्ट्र।
22 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – न्यूनतम गारंटी आय विधेयक लाने वाला पहला राज्य बना?
उत्तर : राजस्थान।
प्रश्न 2 – देश में पहली बार 2022-23 में रक्षा उत्पादन का मूल्य पहुंचा?
उत्तर : एक लाख करोड़ रुपये से पार।
प्रश्न 3 – विदेश मंत्री एस जयशंकर के अनुसार इस साल जून तक कितने लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी हैं?
उत्तर : 87 हजार लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी हैं।
प्रश्न 4 – किस राज्य ने ‘वृक्षारोपण जन अभियान 2023’ के अनुसार आज 30 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा हैं?
उत्तर : उत्तर प्रदेश।
प्रश्न 5 – विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 22 जुलाई।
21 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – विश्व शतरंज दिवस (World Chess Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 20 जुलाई को हर साल विश्व शतरंज दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न 2 – हाल ही में किस राज्य सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को फ्री चीनी देने की घोषणा की है?
उत्तर : दिल्ली सरकार।
प्रश्न 3 – हाल ही में Jio Financial ने किसे चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है?
उत्तर : एसबीआई के पूर्व CFO चरणजीत अत्रा को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है।
प्रश्न 4 – हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने हंगरी में सुपर जीएम शतरंज टूर्नामेंट जीता है?
उत्तर : भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रागनानंदा।
प्रश्न 5 – टेस्ट मैच में 500वां मुकाबला पूरा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनें?
उत्तर : विराट कोहली।
20 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस (National Moon Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 20 जुलाई।
प्रश्न 2 – भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक नियुक्त हुए?
उत्तर : राकेश पाल।
प्रश्न 3 – फेस्टिवल ऑफ लाइब्रेरीज का आयोजन किस राज्य में हो रहा हैं?
उत्तर : दिल्ली के प्रगति मैदान में फेस्टिवल ऑफ लाइब्रेरीज का आयोजन हो रहा हैं।
प्रश्न 4 – 2022-23 के लिए अब तक कितने आयकर रिटर्न दाखिल हुए?
उत्तर : 3 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल हुए हैं।
प्रश्न 5 – हाल ही में आरबीआई ने किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है?
उत्तर : यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड।
19 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – हाल ही में केरल के किस पूर्व मुख्यमंत्री का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : ओमान चांडी।
प्रश्न 2 – फीफा महिला विश्व कप 2023 का आयोजन किन दो देशों में किया जायेगा?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड।
प्रश्न 3 – हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने सबसे तेज बैडमिंटन शॉट मारकर ‘गिनीज विश्व रिकॉर्ड’ अपने नाम कर लिया है?
उत्तर : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी।
प्रश्न 4 – भारतीय-अमेरिकी सांसद डॉ एमी बेरा किस पुरस्कार सम्मानित किया गया है?
उत्तर : ‘चैंपियन ऑफ हेल्थकेयर इनोवेशन अवार्ड’
प्रश्न 5 – देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य भूमि सम्मान पुरस्कार से सम्मानित हुआ?
उत्तर : ओडिशा।
18 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – नीति आयोग की एक रिपोर्ट अनुसार पांच साल में कितने करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं?
उत्तर : 3.5 करोड़ लोग।
प्रश्न 2 – महिला क्रिकेट में भारत को पहली बार वनडे मैच में हराया?
उत्तर : बांग्लादेश महिला टीम ने।
प्रश्न 3 – 26वीं एशियन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में भारत ने कुल कितने पदक जीतें?
उत्तर : 27 पदक।
प्रश्न 4 – आज पीएम मोदी ने किस राज्य में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है?
उत्तर : अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया गया है।
प्रश्न 5 -हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री द्वारा ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया गया है?
उत्तर : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह।
17 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – हाल ही में किस खिलाड़ी ने विम्बल्डन 2023 (Wimbledon 2023) अपना पहला खिताब जीता है?
उत्तर : कार्लोस अलकाराज।
प्रश्न 2 -छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जायेगा?
उत्तर : 17 जुलाई से 27 सितम्बर के बीच।
प्रश्न 3 – विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day of Social Justice) किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 17 जुलाई।
प्रश्न 4 – 100 अरब डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन और ग्लोबल लेवल पर सातवां सबसे बड़ा बैंक बन गया?
उत्तर : एचडीएफसी बैंक (HDFC).
प्रश्न 5 – दस साल बाद दिलीप ट्रॉफी 2023 पर कब्जा किया?
उत्तर : दक्षिण क्षेत्र ने।
16 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – हाल ही में किस शहर में ड्रोन उड़ाने पर 30 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर : मुंबई।
प्रश्न 2 – ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 15 जुलाई।
प्रश्न 3 – हाल ही में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता?
उत्तर : मार्केटा वोंद्रोसोवा ने।
प्रश्न 4 – टी-20 इंटरनेशनल मैच में चार गेंदों में लगातार चार विकेट लेने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर बनीं?
उत्तर : थाईलैंड के बाएं हाथ की स्पिनर थिपाचा पुथावोंग।
प्रश्न 5 – हाल ही में भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय विद्युत परियोजना की शुरुआत किस भारतीय कंपनी द्वारा की गई है?
उत्तर : अदाणी समूह।
14 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित हुए?
उत्तर : पीएम मोदी।
प्रश्न 2 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किस रॉकेट से तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण किया?
उत्तर : एलवीएम3-एम4 रॉकेट।
प्रश्न 3 – हाल ही में विश्व कप जीतने पर महिला और पुरुष टीमों को मिलेगी समान पुरस्कार राशि घोषणा की?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने।
प्रश्न 4 – नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO) दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष नियुक्त हुए?
उत्तर : हर्षवर्धन बंसल।
प्रश्न 5 – अपने पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय ओपनर बनें?
उत्तर : यशस्वी जायसवाल।
13 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – हाल ही में Byju’s ने किसे इंटरनेशनल बिजनेस का CEO नियुक्त किया है?
उत्तर : अर्जुन मोहन।
प्रश्न 2 – मेजर लीग क्रिकेट 2023 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर : अमेरिका।
प्रश्न 3 – हाल ही में किस भारतीय कंपनी ने ‘गोल्डन पीकॉक’ पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार 2023 जीता है?
उत्तर : अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड।
प्रश्न 4 – हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी-एम) के निदेशक वी कामकोटि को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : सर जेसी बोस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार।
प्रश्न 5 – ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?
उत्तर : उत्तर प्रदेश।
12 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – जीएसटी परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग पर कितने फीसदी जीएसटी कर दिया हैं?
उत्तर : 28 फीसदी जीएसटी टैक्स।
प्रश्न 2 – गुजरात में आयुष्मान कार्ड की लिमिट 5 लाख से बढ़कर हुई?
उत्तर : 10 लाख।
प्रश्न 3 – चेन्नई सुपर किंग की ब्रांड वैल्यू बढ़कर हुई?
उत्तर : 212 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1747 करोड़ रुपये) हो गई हैं।
प्रश्न 4 – विश्व पेपर बैग दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 12 जुलाई।
प्रश्न 5 – मालदीव में उथिमू महल के संरक्षण के लिए काम करेगा?
उत्तर : भारत।
11 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) हर साल किस दिन मनाया जाता?
उत्तर : 11 जुलाई।
प्रश्न 2 – इस साल के ‘लोकमान्य तिलक पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे?
उत्तर : पीएम मोदी।
प्रश्न 3 – 5वीं बार राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियन बनीं?
उत्तर : पद्मिनी राऊत।
प्रश्न 4 – संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 15 वर्षों के दौरान भारत कितने लोग गरीबी से बाहर निकले हैं?
उत्तर : 41.5 करोड़ लोग।
प्रश्न 5 – एसबीआई कार्ड के सीईओ नियुक्त हुए?
उत्तर : अभिजीत चक्रवर्ती।
10 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए?
उत्तर : के. राजारमन।
प्रश्न 2 – तीरंदाजी में विश्व अंडर-21 चैंपियन बनें?
उत्तर : भारतीय तीरंदाजी खिलाड़ी प्रियांश कम्पांउड।
प्रश्न 3 – दिल्ली के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर हुआ?
उत्तर : मिलेनियम सिटी सेंटर।
प्रश्न 4 – G-20 संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक किस राज्य में आयोजित हो रही हैं?
उत्तर : कर्नाटक के हम्पी में।
प्रश्न 5 – विदेशी मुद्रा भंडार 1.9 बिलियन डॉलर की बढ़त के साथ पहुंचा?
उत्तर : 595.1 अरब डॉलर।
08 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – भारतीय नौसेना का मार्चिंग दस्ता फ्रांस में 14 जुलाई 2023 को होने वाली किस परेड में भाग लेने पहुंचा?
उत्तर : भारतीय नौसेना का मार्चिंग दस्ता ‘बैस्टिल डे परेड’ में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचा है।
प्रश्न 2 – हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेट संचालन को डिजिटल बनाने किस सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया है?
उत्तर : एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर।
प्रश्न 3 – इंस्टाग्राम और फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में किस माइक्रोब्लॉगिंग ऐप को लॉन्च किया है?
उत्तर : माइक्रोब्लॉगिंग ऐप थ्रेड्स।
प्रश्न 4 – हाल ही में किस राज्य मुख्यमंत्री ने ‘गारंटी बजट’ पेश किया है?
उत्तर : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया।
प्रश्न 5 – ‘बाढ़ राहत सहायता योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?
उत्तर : बिहार।
07 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – फिल्म ‘व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट’ के लिए ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हुए?
उत्तर : शेखर कपूर।
प्रश्न 2 – विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 07 जुलाई।
प्रश्न 3 – RBI के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त हुए?
उत्तर : पी वासुदेवन।
प्रश्न 4 – छत्तीसगढ़ और राजस्थान की राज्य सरकारों ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए कितने फीसदी महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है?
उत्तर : 5 फीसदी।
प्रश्न 5 – किस दिन Chandrayaan-3 मिशन लॉन्च किया जायेगा?
उत्तर : 14 जुलाई।
06 जुलाई 2023
प्रश्न 1 – विश्व जूनोज दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 06 जुलाई।
प्रश्न 2 – NSUI के प्रभारी नियुक्त हुए?
उत्तर : कांग्रेस ने कन्हैया कुमार।
प्रश्न 3 – देश का पहला टेली-एमएएनएएस ‘चैट-बॉट’ कहा शुरू किया गया है?
उत्तर : जम्मू और कश्मीर।
प्रश्न 4 – किस देश में IIT का पहला कैंपस खुलने जा रहा है?
उत्तर : तंजानिया।
प्रश्न 5 – ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 के अनुसार दुनिया के सबसे शांत देश में पहला स्थान हासिल किया?
उत्तर : आइसलैंड।
05 जुलाई 2023
प्रश्न 1- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का नौवां सदस्य कौन-सा देश बना है?
उत्तरः ईरान।
प्रश्न 2- आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाली पहली श्रीलंकाई महिला क्रिकेटर कौन हैं?
उत्तरः चामरी अटापट्टू।
प्रश्न 3- जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रोफेसरों की सेवानिवृति की आयु बढ़ाकर कितने वर्ष कर दी है?
उत्तरः 65 वर्ष।
प्रश्न 4- हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का डिप्टी गवर्नर किसे बनाया गया है?
उत्तरः स्वामीनाथन जानकीरमन।
प्रश्न 5- हाल ही में महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?
उत्तरः अजित पवार।
04 जुलाई 2023
प्रश्न 1- हाल ही में आयोजित होने वाले ‘ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ की मेजबानी कौन सा शहर करेगा?
उत्तरः नई दिल्ली।
प्रश्न 2- हाल ही में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने कौन सी ऐप लॉन्च की है?
उत्तरः Report Fish Disease (RFD) ऐप।
प्रश्न 3- हरियाणा के गुरुग्राम में येलो लाइन पर बने हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम दूसरी बार बदलकर DMRC ने क्या रखने का फैसला लिया है?
उत्तरः मिलेनियम सिटी सेंटर (Millennium City Center)।
प्रश्न 4- 04 जुलाई को कौन सा देश अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है?
उत्तरः अमेरिका।
प्रश्न 5- आज किस आध्यात्मिक गुरु की पुण्यतिथि है, जिनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था?
उत्तरः स्वामी विवेकानंद।
03 जुलाई 2023
प्रश्न 1- हाल ही में हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) का नया MD और CEO किसे चुना गया है?
उत्तरः रोहित जावा।
प्रश्न 2- हाल ही में पशु चिकित्सा दवाओं के लिये एनओसी देने के लिये नंदी पोर्टल किसके द्वारा लांच किया गया है?
उत्तरः भारत सरकार।
प्रश्न 3- हरियाणा के गुरुग्राम में येलो लाइन पर बने हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर DMRC ने क्या रखने का फैसला लिया है?
उत्तरः गुरुग्राम सिटी सेंटर (Gurugram City Centre)।
प्रश्न 4- आज 03 जुलाई 2023 को पूरे भारत में कौन-सी पूर्णिमा मनाई जा रही है?
उत्तरः गुरु पूर्णिमा।
प्रश्न 5- हरियाणा के किस शहर में दो दिवसीय स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है?
उत्तरः गुरुग्राम।
01 जुलाई 2023
प्रश्न 1- किस शहर की मेट्रो कॉर्पोरेशन ने मोबाइल आधारित QR कोड टिकटिंग सिस्टम लागू कर दिया है?
उत्तर- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)।
प्रश्न 2- दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के शताब्दी समारोह का समापन कब हुआ है?
उत्तरः 30 जून 2023 को।
प्रश्न 3- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर- 01 जुलाई।
प्रश्न 4- हाल ही में किस भारतीय अभिनेता की फिल्म गिद्ध को ऑस्कर की शॉर्ट फिल्म कैटेगरी के लिए क्वालिफाई किया गया है?
उत्तरः संजय मिश्रा।
प्रश्न 5- हाल ही में फिलीपींस देश ने किस देश के साथ नवीनीकृत हवाई सेवा समझौते को मंजूरी दी है?
उत्तरः भारत।
करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपने महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर दें। हमने आपके लिए ऊपर सभी लेटेस्ट करंट अफेयर्स दिए हुए हैं। आप हमारी वेबसाइट से सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर भी पढ़ सकते हैं।
आज का करेंट अफेयर्स 2023 | यहाँ से पढ़ें |