लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana)- देश की सरकार आम नागरिकों के हित में अनेकों योजनाओं को लागू करती है। केंद्र और राज्य सरकार हजारों अलग-अलग योजनाओं को चलाती है। सभी योजनाओं के अपने खुद के लाभ होते हैं। महिलाओं के हित की बात सभी सरकारें करती हैं। ऐसी ही एक योजना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धीमी ने भी लागू की है। इस योजना का नाम लखपति दीदी योजना है। इस योजना के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्य महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। यह महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। आप इसके नाम से ही समझ सकते हैं कि लखपति दीदी योजना आखिर क्या हो सकती है।
लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana)
आज के समय में महिला सशक्तिकरण बहुत ज्यादा मायने रखता है। आज अगर एक महिला आत्मनिर्भर है, तो ही हमारा देश आगे बढ़ सकता है। महिला को सशक्त बनाना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए लखपति दीदी योजना को लागू किया गया था। इस योजना की शुरुआत 4 नवंबर 2022 को हुई थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड की सरकार महिलाओं को लखपति बनाकर शक्तिशाली बनाएगी। सरकार का यह दावा है कि वह 2025 तक 1 लाख महिलाओं को लखपति बना देगी। जब महिलाओं की आर्थिक स्थिति सही होगी तब वह हर काम करने में सक्षम होगी।
लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana)
लखपति दीदी योजना की संक्षिप्त जानकारी-
योजना का नाम | लखपति दीदी योजना |
इस योजना का लाभ कौन ले सकता है | उत्तराखंड की सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं |
अधिकारिक वेबसाइट | अभी तक कोई बेवसाइट की घोषणा नहीं हुई है |
हेल्पलाइन नंबर | अभी तक जारी नहीं हुआ है |
इस योजना के तहत मिलने वाला लाभ | लोन के हिसाब से 5 लाख तक की सहायता राशि |
राज्य | उत्तराखंड |
लाभार्थी | केवल उत्तराखंड राज्य की महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं। |
लखपति दीदी योजना प्रस्तावना
आज इस दुनिया में हर कोई आत्मनिर्भर होकर जीना चाहता है। आज का दौर बिल्कुल अलग है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले के समय में केवल पुरुष ही कमाते थे और महिलाओं का काम सिर्फ घर-परिवार संभालना होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। आज के समय में महिलाएं भी समाज में सक्रियता से भाग ले रही हैं। आज महिलाएं भी पुरुषों के बराबर ही कमाना चाहती हैं। हमारे देश की सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में प्रतिबद्ध है। देश में अनेकों ऐसी महिलाएं हैं जो खुद का व्यवसाय तो शुरू करना चाहती हैं लेकिन पर्याप्त धन ना हो पाने की वजह से वह अपने कदम पीछे खींच लेती हैं। महिलाओं की यह इच्छा पूरी हो, इसी चीज को देखते हुए सरकार ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की थी। यह योजना उत्तराखंड राज्य की है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाएगी।
लखपति दीदी योजना क्या है?
लखपति दीदी योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से लखपति दीदी योजना की शुरुआत की थी। सरकार का यह लक्ष्य है कि वह स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली 1 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाकर समाज में मजबूत स्थान दिलाएगी। इस योजना को आधिकारिक तौर पर 4 नवंबर 2022 को चालू किया गया था। इस योजना का फायदा उन सभी महिलाओं को मिलेगा जो कि सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। यह वही महिलाएं होंगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं क्योंकि इन महिलाओं की वार्षिक स्थिति आय घर खर्च चलाने जितनी नहीं रहती है। इसी वजह से सरकार इन महिलाओं को सहायता राशि प्रदान करती है। अभी तक इस योजना के तहत 26 हजार महिलाएं लखपति की श्रेणी में आ चुकी हैं।
लखपति दीदी योजना किसके लिए है?
लखपति दीदी योजना उन सभी महिलाओं के लिए है जो कि आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं। महिलाओं का आर्थिक रूप से मजबूत होना बहुत ज्यादा जरूरी है। इस योजना को आजीविका मिशन के तहत चलाया जा रहा है। इस योजना में महिलाओं की आय को 1 लाख से उपर पहुंचाने का मिशन रखा गया है। इस मिशन के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने लघु व्यवसाय को बढ़ावा दे सकेंगी। सरकार से प्राप्त होने वाली राशि से महिलाएं समाज में आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सकेंगी। गरीब महिलाओं का जीवन स्तर इस योजना से बहुत ज्यादा सुधरेगा। कमजोर महिलाएं गरीबी रेखा से बाहर निकलने में कामयाब होंगी। इस योजना से उत्तराखंड की लाखों महिलाएं लाभान्वित होंगी।
लखपति दीदी योजना के फायदे
लखपति दीदी योजना महिलाओं के हित में काम करने वाली योजना है। इस योजना से अनेकों महिलाओं को फायदा पहुंचेगा। वह अपना जीवनयापन सम्मानपूर्वक कर सकेंगी। इस योजना के अनेकों फायदे हैं-
- इस योजना से उत्तराखंड राज्य की लाखों महिलाओं को फायदा पहुंचेगा।
- महिलाएं इस योजना के तहत आत्मनिर्भर बनने में सक्षम होंगी।
- इस योजना के तहत महिलाओं को सरकार की तरफ से लोन लेने की सुविधा भी मिलेगी। लोन लेकर महिलाएं अपने लघु उद्योग को सुचारु रूप से चला सकती हैं।
- इस योजना से महिलाओं को प्रशिक्षण मिलता है। महिलाओं को ट्रेनिंग के दौरान वित्त, विपणन और संचालन सहित व्यवसाय प्रबंधन का कोर्स सिखाया जाता है।
- सरकार का यह दावा है वह 2025 तक सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को लखपति बना देंगे।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की पहल की थी।
- इस योजना के तहत तकरीबन 1 लाख महिलाओं को लखपति बनने का मौका मिलेगा।
- इस योजना से उन लाखों महिलाओं की स्थिति में सुधार आएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
- महिलाएं सरकार की तरफ से मिली राशि से अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगी।
- लखपति दीदी योजना से भारत को कई महिला उद्यमी मिलेगी।
लखपति दीदी योजना का उद्देश्य
- लखपति दीदी योजना से कमजोर वर्ग की महिलाओं की आय में वृद्धि देखने को मिलेगी।
- इस योजना की पात्र महिलाओं को सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- महिलाओं को इस योजना के तहत अनेकों प्रकार के रोजगार मिलने के चांस रहेंगे।
- पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो जाएंगी।
- सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी लाखों महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।
- महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए उचित ज्ञान और ट्रेनिंग दी जाएगी।
- अभी तक में सरकार की तरफ से 26 हजार महिलाओं को लखपति बनने का सुनहरा अवसर मिल चुका है।
लखपति दीदी योजना की पात्रता
- यह योजना केवल उत्तराखंड की महिलाओं के लिए है। किसी दूसरे राज्य की महिला इसका लाभ नहीं उठा सकती हैं।
- सरकार का कहना है कि लखपत दीदी योजना केवल महिलाओं के लिए ही है। पुरुष इसका हिस्सा नहीं बन सकते हैं।
- इस योजना का फायदा सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हर महिला उठा सकती हैं।
लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
लखपति दीदी योजना एक बहुत ही बेहतरीन सरकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना से लाखों महिलाओं का जीवन स्तर सुधरेगा। जब महिलाओं का जीवन स्तर सुधरेगा तो वह समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकेंगी। इस योजना की शुरुआत 4 नवंबर 2022 को हुई थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस योजना का ऐलान किया था। अगर हम बात करें इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट की तो हम आपको बता दें कि फिलहाल इस योजना की वेबसाइट लांच नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस योजना का ऐलान किया था। लेकिन अभी तक इस योजना के लिए वेबसाइट बनकर तैयार नही हुई है। इसलिए अगर कोई आवेदक इस योजना के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे सरकार की तरफ से आदेश आने का इंतजार करना होगा।
लखपति दीदी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदनकर्ता का मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक का विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
FAQs
A1. लखपति दीदी योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से लखपति दीदी योजना की शुरुआत की थी। सरकार का यह लक्ष्य है कि वह स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली 1 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाकर समाज में मजबूत स्थान दिलाएगी।
A2. लखपति दीदी योजना का लाभ केवल उत्तराखंड राज्य की महिलाएं ही उठा सकती हैं। किसी दूसरे राज्य की महिला इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।
A3. उत्तराखंड सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के द्वारा 2025 तक एक लाख पच्चीस हजार महिलाओं को सरकार द्वारा लखपति बनाया जाएगा।
A4. लखपति दीदी योजना उत्तराखंड राज्य में लागू होगी।
लखपति दीदी योजना की आधिकारिक वेबसाइट- जल्द लॉन्च होगी
अन्य योजनाओं के लिए | यहाँ क्लिक करें |