लोहड़ी पर 10 लाइनें (10 lines On Lohri In Hindi)- नया साल नई उमंगें और नए त्यौहार लेकर आता है। साल के सबसे पहले और बड़े त्यौहारों में से एक है लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार। मकर संक्रांति की ही तरह लोहड़ी भी एक ऐसा पर्व है जो सकारात्मकता का प्रतीक है। लोहड़ी शब्द का एक सुंदर अर्थ है ल (लकड़ी) + ओह (सूखे उपले) + ड़ी (रेवड़ी) = लोहड़ी। इस पर्व को लेकर भी लोगों में खूब उत्साह रहता है। छोटे बच्चों में इस पर्व का उत्साह देखते ही बनता है। वह लोहड़ी से थोड़े दिन पहले ही उपले इकट्ठे करने शुरू कर देते हैं। लोहड़ी के इस खास अवसर पर लोग गीत भी गाते हैं। बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि लोहड़ी और मकर संक्रांति एक ही त्यौहार होता है। परंतु ऐसा नहीं है।
लोहड़ी के बारे में
लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले आता है। यह उतर भारतीयों का प्रसिद्ध त्यौहार है। संक्रांति के एक दिन पहले की शाम को लोहड़ी की रौनक देखते ही बनती है। तो आज हम आप सभी विद्यार्थियों के लिए लेकर आए हैं लोहड़ी पर 10 लाइन (Lohri 10 Lines In Hindi), लोहड़ी पर 10 वाक्य (Lohri 10 Sentence In Hindi) और लोहड़ी के बारे (About Lohri In Hindi) में संक्षिप्त जानकारी। आप सभी को उत्सुकता बनी रहती है कि लोहड़ी और मकर संक्रांति के बीच आखिर अंतर क्या है? तो आज हम आपकी इसी उलझन और उत्सुकता को पूरा करने के लिए लेकर आए हैं लोहड़ी पर 10 लाइन, 10 वाक्य और इस पर्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी। आप इस लेख के माध्यम से अपनी स्कूल या काॅलेज की जरूरत के हिसाब से खुद भी एक अच्छा निबंध तैयार कर सकते हैं।
लोहड़ी का पर्व भी भारतवासियों का एक खास त्यौहार है। इस दिन को लाल लोई के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और राजस्थान में मनाया जाता है। एक प्रकार से इसको धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व के तौर पर भी देखा जाता है। लोहड़ी पर लोग लोहड़ी गीत गाते हैं और नाचते-गाते हैं। लोहड़ी वाले दिन लोग दुल्ला भट्टी की बहादुरी को भी याद करते हैं। हरे-भरे खेत देखकर मन प्रफुल्लित हो उठता है। इस दिन गजक, रेवड़ी जैसी चीजें खाने का विधान है। लोहड़ी पर शादीशुदा बेटियों को अपने पीहर बुलाया जाता है और उनसे क्षमा मांगी जाती है। इसके पीछे मान्यता यह है कि राजा दक्ष ने भगवान शिव को यज्ञ के लिए न्यौता ना देकर सबसे बड़ी भूल की थी। इस भूल की कीमत उनको माता सती की जान गंवाकर चुकानी पड़ी। इसी कथा के चलते सभी माता और पिता अपनी बेटी से क्षमा मांग मांगते हैं।
लोहड़ी पर दस लाइन
- लोहड़ी का त्यौहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है।
- यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है।
- पुराने समय में लोहड़ी को तिलोड़ी नाम से जाना जाता था।
- पंजाब में बहुत से लोग इस पर्व को लोही कहकर बुलाते हैं।
- इस त्यौहार को हार्वेस्ट फेस्टिवल के तौर पर भी जाना जाता है।
- इस त्यौहार में भी रोशनी को महत्व दिया जाता है।
- इस दिन गजक, मूँगफली और रेवड़ी खाने का रिवाज है।
- इस दिन लोग आग की परिक्रमा लगाते हैं।
- लोहड़ी उतर भारत का एक प्रमुख त्यौहार है।
- लोहड़ी को लेकर किसान वर्ग भी बहुत उत्साहित रहते हैं।
ये भी पढ़ें
लोहड़ी पर निबंध | यहाँ से पढ़ें |
लोहड़ी का महत्व | यहाँ से पढ़ें |
लोहड़ी पर 10 लाइन | यहाँ से पढ़ें |
लोहड़ी पर शुभकामनाएं संदेश | यहाँ से पढ़ें |
लोहड़ी पर 10 वाक्य
- लोहड़ी पंजाबियों का प्रमुख त्यौहार है।
- लोहड़ी के दिन दुल्ला भट्टी को याद किया जाता है।
- इस पर्व को लाल लोई के नाम से भी जाना जाता है।
- इस दिन खूब नाच और गाना किया जाता है।
- यह पर्व मौसम में बदलाव का संकेत देता है।
- लोहड़ी का पर्व पुराने समय से चला आ रहा है।
- इस दिन घर की बेटियों को उपहार दिए जाते हैं।
- मान्यता है कि जो लोहड़ी की अग्नि के सात फेरे लेते हैं उनके सारे कष्ट खत्म होते हैं।
- यह पर्व नवविवाहित लोगों के लिए भी बहुत खास माना जाता है।
- लोहड़ी का त्यौहार शीतकाल के अंत को दर्शाता है।
हमारे द्वारा लिखी गईं लोहड़ी पर 10 लाइनें आपको कैसी लगीं? हमें अपना बहुमूल्य कमेंट ज़रूर साझा करें। parikshapoint.com की तरफ से आप सभी को “लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं।”
अन्य किसी विषय पर 10 लाइनें पढ़ने के लिए | यहाँ क्लिक करें |