मकर संक्रांति पर 10 लाइनें (Makar Sankranti 10 Lines In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

मकर संक्रांति पर 10 लाइनें (10 lines on makar sankranti in hindi) – यह विश्व बहुत ही बड़ा है। इस दुनिया में अनेकों प्रकार के लोग निवास करते हैं। यहां हर दिन अलग-अलग त्यौहार सेलीब्रेट किए जाते हैं। लेकिन त्यौहारों का जितना मजा भारत देश में है वह और कहीं भी देखने को नहीं मिल सकता है। मकर संक्रांति का पर्व हर वर्ष 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। हिंदुओं के पर्वों की शुरुआत मकर संक्रांति से ही होती है। आज इस आर्टिकल में आपके लिए मकर संक्रांति पर 10 लाइनें (makar sankranti 10 sentence in hindi) लेकर आए हैं। इन मकर संक्रांति पर 10 वाक्य से आप मकर संक्रांति के बारे में अहम जानकारी प्राप्त करेंगे। तो आइये आर्टिकल नीचे पढ़ना शुरू करें।

10 Lines On Makar Sankranti In Hindi

मकर संक्रांति के बारे में
(about makar sankranti in hindi)

भारत में हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार पूरे भारत में अलग-अलग नामों से विख्यात है। इस त्यौहार के प्रमुख नाम है – उत्तरायण, संक्रांति, तिल सकरैत, माघ, मोकोर संक्रांति, मेला, माघी, घुघुति, भोगी, सकरात और पोंगल। यह त्यौहार एक प्रकार से धार्मिक, सांस्कृतिक और फसल उत्सव को दर्शाता है। इस दिन अनेक प्रकार के समारोह आयोजित किए जाते हैं। इन सभी समारोह में प्रमुख है – पतंगबाजी, अलाव, मेले, नदी में सूर्य पूजा, दावत, कला, नृत्य, समाजीकरण और गाय पूजा आदि। यह हिंदुओं का मुख्य त्यौहार माना जाता है।

संक्रांति पर लोग काइट फेस्टिवल का भी आयोजन करते हैं। लोग चाव से पतंग उड़ाते हैं। इस दिन लोग जल्दी उठकर गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। किसी को दान देने का महात्म भी इसी दिन ही होता है। किसान वर्ग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। किसानों की भाषा में यह फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह भी कहा जाता है कि अगर इस दिन आप भगवान से क्षमा मांगें तो वह आपको अवश्य ही क्षमा प्रदान करते हैं। लोगों के अनुसार यह क्षमा मांगने का भी दिन है। इस दिन खिचड़ी भी खाई जाती है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद रहती है। हिंदू धर्म के अनुसार सूर्य देव को बहुत तेज ग्रह के तौर पर जाना जाता है। इसलिए जो मनुष्य संक्रांति के पावन पर्व पर जल्दी उठकर सूर्य देव की पूजा अर्चना करते हैं उसपर सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं।

मकर संक्रांति पर 10 लाइन

  1. मकर संक्रांति को हर साल हम 14 जनवरी को मनाते हैं।
  2. मकर संक्रांति को भारत के अलावा नेपाल में भी मनाया जाता है।
  3. इस दिन दान-पुण्य करने को अच्छा माना जाता है।
  4. मकर संक्रांति को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है।
  5. हम भारतवासी लगभग 100 सालों से मकर संक्रांति का त्यौहार मना रहा है।
  6. मकर संक्रांति हमारे अंदर नई उर्जा और उमंग का संचार करती है।
  7. इस त्यौहार को दक्षिण भारत में सब पोंगल नाम से जानते हैं।
  8. मकर संक्रांति को माघ मेले के नाम से भी जाना जाता है।
  9. भहाभारत महाकाव्य में माघ मेले का वर्णन आता है।
  10. आर्यभट्ट के समय में मकर संक्रांति का संयोग अस्तित्व में आ गया था।

ये भी पढ़े

मकर संक्रांति पर निबंधयहाँ से पढ़ें
मकर संक्रांति पर शुभकामनाएं संदेशयहाँ से पढ़ें
मकर संक्रांति का महत्व यहाँ से पढ़ें
मकर संक्रांति पर 10 लाइनें यहाँ से पढ़ें

मकर संक्रांति पर 10 वाक्य

  1. हमारा हिंदु कैलेंडर यह मानता है कि मकर संक्रांति के पर्व पर अशुभ महीने का अंत हो जाता है।
  2. इस दिन सूर्य की किरणें सकारात्मकता की किरणें फेंकती है।
  3. संक्रांति पर बंगाल के गंगासागर में मेला भरता है।
  4. संक्रांति पर तिल खाना अच्छा माना जाता है।
  5. इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है।
  6. संक्रांति को फसल उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।
  7. यह त्यौहार सौर चक्र पर आधारित है।
  8. इस दिन लोग तिल के अलावा गुड़ और चावल का भी सेवन करते हैं।
  9. इस दिन लोग गंगा नदी में स्नान करते हैं।
  10. यह माना जाता है कि भीष्म पितामह ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपना देह त्यागा था।

हमारे द्वारा लिखी गईं मकर संक्रांति पर 10 लाइनें आपको कैसी लगीं? हमें अपना बहुमूल्य कमेंट ज़रूर साझा करें। parikshapoint.com की तरफ से आप सभी को “मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं”

अन्य किसी विषय पर 10 लाइनें पढ़ने के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply