मासिक करेंट अफेयर्स जनवरी 2023 (Monthly Current affairs January 2023 in Hindi) – हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए जनवरी 2023 महीने का मासिक करेंट अफेयर्स हिंदी में लेकर आए हैं। जनवरी महीने के करेंट अफेयर्स पढ़कर आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं। साथ ही जनवरी 2023 के मासिक करेंट अफेयर्स से सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। आज कल सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज बहुत ही जरूरी है। जनवरी 2023 महीने का करेंट अफेयर्स पूरी तरह से मुफ्त है। आपसे मासिक करेंट अफेयर्स (this month current affairs in hindi) के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।
मासिक करेंट अफेयर्स जनवरी 2023 (Monthly Current affairs January 2023 in Hindi)
आप मासिक करेंट अफेयर्स के अलावा हमारी वेबसाइट से डेली करेंट अफेयर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप मासिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ हिंदी में (monthly current affairs pdf in hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं। हमने नीचे जनवरी 2023 महीने का करेंट अफेयर्स तारीख अनुसार दिया हुआ है। मासिक करेंट अफेयर्स में जनवरी महीने की महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़ा गया है। ताकि आपकी सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बन सके। आइये फिर नीचे जनवरी 2023 महीने का करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें।
31 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर : बेंगलुरु।
प्रश्न 2 – गणतंत्र दिवस परेड 2023 में किस राज्य की झांकी को प्रथम स्थान मिला है?
उत्तर : उत्तराखंड की झांकी को प्रथम स्थान मिला है।
प्रश्न 3 – सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों पर किस कार्यक्रम को कम से कम 30 मिनट दिखाने का निर्देश दिए है?
उत्तर : राष्ट्रीय महत्व और जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर कंटेंट दिखाने का निर्देश दिया है।
प्रश्न 4 – टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज 2023 के विजेता बनें?
उत्तर : नीदरलैंड के अनीश गिरि।
प्रश्न 5 – इस साल का बजट सत्र कब से कब तक चलेगा?
उत्तर : बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 23 फरवरी को समाप्त होगा।
ये भी पढ़ें :-
डेली करेंट अफेयर्स 2023 | यहाँ से पढ़ें |
सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर (GK) | यहाँ से प्राप्त करें |
30 जनवरी 2023
प्रश्न 1- अब राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन को किस नाम से जाना जाएगा?
उत्तरः अमृत उद्यान।
प्रश्न 2- किस महिला क्रिकेटर को ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 चुना गया है?
उत्तरः नैट साइवर को।
प्रश्न 3- हाल ही में लॉन्च हुई भारत की पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन का नाम क्या है?
उत्तरः इनकोवैक।
प्रश्न 4- भारत ने पाकिस्तान को किस संधि में संशोधन के लिए नोटिस जारी किया है?
उत्तरः सिंधु जल संधि।
प्रश्न 5- महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी?
उत्तरः आज ही के दिन यानी कि 30 जनवरी वर्ष 1948 को।
29 जनवरी 2023
प्रश्न 1- हाल ही में भारत ने मिस्र (Egypt) के साथ किस विषय पर पांच साल के लिए समझौता किया है?
उत्तरः सांस्कृतिक सहयोग पर।
प्रश्न 2- भगवान देव नारायण जी के 111वें अवतरण मोहोत्सव पर राजस्थान को कौन संबोधित करेगा?
उत्तरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
प्रश्न 3- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार किस महोत्सव के सातवें संस्करण की मेजबानी करेगी?
उत्तरः प्रकृति और पक्षी महोत्सव।
प्रश्न 4- एयरो इंडिया शो 2023 (Aero India Show 2023) का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तरः बेंगलुरु।
प्रश्न 5- भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) कब और कहाँ चली थी?
उत्तरः 29 जनवरी वर्ष 1979 को तमिलनाडु एक्सप्रेस, नयी दिल्ली से मद्रास (अब चेन्नई) के बीच।
28 जनवरी 2023
प्रश्न 1- टोयोटा ने नये सीईओ के लिए किसे नामित किया है?
उत्तरः कोजी सातो को।
प्रश्न 2- इन्वेस्टर्स समिट 2023 (Investors Summit 2023) में निवेश आकर्षित करने में कौन-सा शहर टॉप पर रहा?
उत्तरः झांसी।
प्रश्न 3- हाल ही में आयोजित वीर गार्जियन 2023 (Veer Guardian 2023) संयुक्त अभ्यास किन दो देशों के बीच पूरा हुआ है?
उत्तरः भारत और जापान।
प्रश्न 4- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म कब हुआ था?
उत्तरः आज ही दिन यानी कि 28 जनवरी सन् 1865 को।
प्रश्न 5- डेटा संरक्षण दिवस (Data Protection Day) कब मनाया जाता है?
उत्तरः 28 जनवरी को।
27 जनवरी 2023
प्रश्न 1- 26 जनवरी 2023 को भारत में कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाया गया?
उत्तरः 74वां।
प्रश्न 2- इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में कितने लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तरः 106 लोगों को।
प्रश्न 3- हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को ICC मेंस T20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2022 से नामित किया गया है?
उत्तरः सूर्य कुमार यादव।
प्रश्न 4- दो साल बाद भारत पर्व की शुरुआत कहाँ पर हुई है?
उत्तरः लाल किला, दिल्ली।
प्रश्न 5- भारत में अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया था।
उत्तरः 26 जनवरी 1950 को।
26 जनवरी 2023
प्रश्न 1- हाल ही में ममानी महोत्सव का आयोजन कहां पर किया गया?
उत्तरः लद्दाख।
प्रश्न 2- 25 जनवरी को किस राज्य ने अपना स्थापना दिवस मनाया?
उत्तरः हिमाचल प्रदेश।
प्रश्न 3- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कहाँ पर किया जाएगा?
उत्तरः मुंबई।
प्रश्न 4- भारत का संविधान कब लागू हुआ था?
उत्तरः आज ही दिन यानी कि 26 जनवरी वर्ष 1950 को।
प्रश्न 5- दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति का अनावरण कब हुआ था?
उत्तरः 26 जनवरी 1972 को।
25 जनवरी 2023
प्रश्न 1- अमूल का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
उत्तरः शामलभाई बी पटेल।
प्रश्न 2- उत्तर प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस कब मनाया गया?
उत्तरः 24 जनवरी को।
प्रश्न 3- किस शहर में 100 डेज टू बीट प्लास्टिक (100 Days To Beat Plastic) अभियान शुरू किया गया है?
उत्तरः दिल्ली।
प्रश्न 4- मदर टेरेसा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से कब सम्मानित किया गया था?
उत्तरः आज ही के दिन यानी कि 25 जनवरी वर्ष 1980 को।
प्रश्न 5- हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day) कब मनाया जाता है?
उत्तरः 25 जनवरी।
24 जनवरी 2023
प्रश्न 1- किसको शूटिंग विश्वकप 2023 का प्रशासक नियुक्त किया गया है?
उत्तरः ए. के. सीकरी।
प्रश्न 2- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया गया है?
उत्तरः अंडमान निकोबार द्वीप समूह।
प्रश्न 3- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कितने बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान किए हैं?
उत्तरः 11 बच्चों को।
प्रश्न 4- जन गण मन को राष्ट्रगान और वंदे मातरम् को राष्ट्रगीत कब घोषित किया गया था?
उत्तरः आज ही के दिन यानी कि 24 जनवरी वर्ष 1950 को।
प्रश्न 5- राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) कब मनाया जाता है?
उत्तरः 24 जनवरी को।
23 जनवरी 2023
प्रश्न 1- भारत के किस राज्य के पुलिस स्टेशन को 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के रूप में चुना गया है?
उत्तरः अस्का पुलिस स्टेशन, ओडिसा।
प्रश्न 2- ढाका मैराथन 2023 का चैंपियन कौन बना है?
उत्तरः स्टेनली क्रिप्रोटिच बेट।
प्रश्न 3- देश की किस प्रदेश की सरकार अपने पहले सरस मेले 2023 की मेजबानी करेगी?
उत्तरः जम्मू कश्मीर।
प्रश्न 4- हाल ही में जारी हुए ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2023 (Global Fire Power Index 2023) में भारत को कौन-सा स्थान मिला?
उत्तरः चौथा।
प्रश्न 5- आज किस क्रांतिकारी का जन्मदिवस पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तरः नेताजी सुभाष चन्द्र बोस।
22 जनवरी 2023
प्रश्न 1- साउथ अफ्रीका के किस क्रिकेटर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तरः हाशिम अमला ने।
प्रश्न 2- ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2023 (Brand Guardianship Index 2023) में किस भारतीय को ग्लोबल लेवल पर दूसरी रैंक प्राप्त हुई है?
उत्तरः मुकेश अंबानी।
प्रश्न 3- किस भारतीय युवा क्रिकेटर ने वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक लगाया है?
उत्तरः शुभमन गिल।
प्रश्न 4- केरल के किस जिले को देश का पहला संविधान साक्षर जिला घोषित किया गया है?
उत्तरः कोल्लम।
प्रश्न 5- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तरः आज ही के दिन यानी कि 22 जनवरी वर्ष 2015 को।
21 जनवरी 2023
प्रश्न 1- आईआईटी मद्रास ने कौन सा स्वदेशी आत्मनिर्भर मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित किया है?
उत्तरः BharOS
प्रश्न 2- हाल ही में एक दिवसीय इंडिया कोल्ड चेन कॉन्क्लेव का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तरः नई दिल्ली में।
प्रश्न 3- किस राज्य की सरकार ने छात्राओं को 60 दिन का मातृत्व अवकाश देने की अनुमति दी है?
उत्तरः केरल।
प्रश्न 4- आज के दिन भारत के किस राज्य की स्थापना हुई थी?
उत्तरः मणिपुर और त्रिपुरा (21 जनवरी 1972)।
प्रश्न 5- भारत में इस वर्ष होने वाले आठवें अंतराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किस शहर में होगा?
उत्तरः भोपाल।
20 जनवरी 2023
प्रश्न 1- नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) ने कब अपना स्थापना दिवस मनाया है?
उत्तरः 19 जनवरी को।
प्रश्न 2- हाल ही में किस देश की प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है?
उत्तरः न्यूजीलैंड।
प्रश्न 3- पूरी दुनिया में सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन सा बना है?
उत्तरः एमाज़ॉन (Amazon)।
प्रश्न 4- भारत रत्न से सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान का निधन कब हुआ था?
उत्तरः आज ही के दिन यानी कि 20 जनवरी वर्ष 1988 को।
प्रश्न 5- किस भारतीय बैंक ने बेस्ट स्मॉल बैंक अवॉर्ड 2022 का खिताब अपने नाम किया है?
उत्तरः तमिलनाडु मार्केटाइल बैंक ने।
19 जनवरी 2023
प्रश्न 1- हाल ही में भारत का पहला रसद, जलमार्ग और संचार स्कूल कहाँ पर लॉन्च किया गया है?
उत्तरः त्रिपुरा।
प्रश्न 2- देश का उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किसको बनाया गया है?
उत्तरः डीजी पंकज कुमार सिंह को।
प्रश्न 3- भारत का कौन सा राज्य सबसे ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाला राज्य बन गया है?
उत्तरः उत्तर प्रदेश।
प्रश्न 4- इंदिरा गांधी को भारत का प्रधानमंत्री कब बनाया गया था।
उत्तर- आज ही के दिन यानी कि 19 जनवरी वर्ष 1966 को।
प्रश्न 5- मेवाड़ के किस राजा की आज पुण्य तिथि मनाई जा रही है?
उत्तरः महाराणा प्रताप (19 जनवरी 1597 को निधन)।
18 जनवरी 2023
प्रश्न 1- किसने मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम किया?
उत्तरः अमेरिका की आर बोनी गेब्रियल ने।
प्रश्न 2- श्रीलंका अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर किसके चित्र वाला डाक टिकट जारी करेगा?
उत्तरः पंडित जवाहरलाल नेहरू के।
प्रश्न 3- माघी मेला उत्सव किस शहर में मनाया जा रहा है?
उत्तरः पंजाब में।
प्रश्न 4- मशहूर लेखक और नाटककार सआदत हसन मंटो का निधन कब हुआ था?
उत्तरः आज ही के दिन यानी कि 18 जनवरी वर्ष 1995 को।
प्रश्न 5- हाल ही में जारी हुई सबसे अमीर एक्टर्स की सूची में कौन प्रथम स्थान पर रहा?
उत्तरः जेरी सीनफेल्ड।
17 जनवरी 2023
प्रश्न 1- जल्लीकट्टू खेल उत्सव 2023 की शुरुआत कहाँ पर हुई है?
उत्तरः तमिलनाडु।
प्रश्न 2- विश्व आर्थिक मंच 2023 (World Economic Forum 2023) शिखर सम्मेलन की बैठक किस देश में आयोजित की जा रही है?
उत्तरः स्विट्जरलैंड।
प्रश्न 3- जी 20 (G20) के तहत ‘थिंक 20’ की बैठक की शुरुआत भारत के किस शहर में हुई है?
उत्तरः भोपाल।
प्रश्न 4- आज हिन्दी फ़िल्मों के किस मशहूर गीतकार एवं पटकथा लेखक का जन्मदिवस है?
उत्तरः जावेद अख़्तर।
प्रश्न 5- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक कब हुई थी?
उत्तरः आज ही के दिन यानी कि 17 जनवरी वर्ष 1946 को।
16 जनवरी 2023
प्रश्न 1- हाल ही में पीयूष गोयल ने स्टार्टअप मेंटोरशिप के लिए कौन सा पोर्टल लॉन्च किया है?
उत्तरः MAARG (Mentorship, Advisory, Assistance, Resilience and Growth)।
प्रश्न 2- किस देश के साथ भारत ने अपना व्यापार साल 2022 में पहली बार सौ अरब डॉलर के पार पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज किया है?
उत्तरः चीन।
प्रश्न 3- श्रीलंका ने वर्ष 2023 तक किसको आधा करने की योजना बनाई है?
उत्तरः अपनी सेना को।
प्रश्न 4- भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर कब रवाना हुई थीं?
उत्तरः आज ही के दिन यानी कि 16 जनवरी वर्ष 2003 को।
प्रश्न 5- भारत सरकार ने 16 जनवरी को किस दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है?
उत्तरः राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस।
15 जनवरी 2023
प्रश्न 1- हाल की में 15वें हॉकी विश्वकप का उद्घाटन कहां पर हुआ है?
उत्तरः कटक।
प्रश्न 2- ऑनलाइन गेमिंग के क्षेत्र में भारत के पहले उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना किस शहर में होगी?
उत्तरः शिलांग।
प्रश्न 3- फलक मुमताज ने 23वीं नेशनल स्के चैंपियनशिप (National Ski Championships) में कौन सा मेडल जीता है?
उत्तरः गोल्ड मेडल।
प्रश्न 4- किसने अपनी नई पुस्तक “इरफान खान: ए लाइफ इन मूवीज” की घोषणा की है?
उत्तरः शुभ्रा गुप्ता।
प्रश्न 5- भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) कब मनाया जाता है?
उत्तरः 15 जनवरी को।
14 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – सातवां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस बनाया जा रहा है?
उत्तर : 14 जनवरी को।
प्रश्न 2 – भारत ने हॉकी विश्व कप में किस टीम को हराकर धमाकेदार शुरुआत की है?
उत्तर : स्पेन।
प्रश्न 3 – विप्रो को तीसरी तिमाही में कितने करोड़ का मुनाफा हुआ है?
उत्तर : 3,053 करोड़।
प्रश्न 4 – फीडे सर्किट लीडरबोर्ड में पहले लीडर बनें?
उत्तर : एम प्रणेश।
प्रश्न 5 – विदेशी मुद्रा घटकर हुआ?
उत्तर : 561.583 अरब डॉलर।
13 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – हाल ही में किस राज्य में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली की गई है?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
प्रश्न 2 – कॉग्निजेंट आईटी प्रमुख ने किसे अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है?
उत्तर : रवि कुमार एस।
प्रश्न 3 – बिहार के एडवोकेट जनरल नियुक्त हुए?
उत्तर : सीनियर एडवोकेट प्रशांत कुमार शाही।
प्रश्न 4 – ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के किस फेम एक्टर का 40 साल की आयु में निधन हो गया?
उत्तर : सुनील होलकर।
प्रश्न 5 – किस कंपनी ने VLCC की 70 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है?
उत्तर : वैश्विक निवेश कंपनी कार्लाइल (Carlyle).
12 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – किस देश ने साल 2030 तक अपनी सेना को आधा करने की घोषणा की है?
उत्तर : श्रीलंका।
प्रश्न 2 – अमेरिका में कंसास राज्य की सीनेटर किस भारतीय मूल की महिला को बनाया गया है?
उत्तर : उषा रेड्डी।
प्रश्न 3 – ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’ मनाया जायेगा?
उत्तर : 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच।
प्रश्न 4 – हाल ही में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार किस देश का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है?
उत्तर : जापान।
प्रश्न 5 – ’26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर : कर्नाटक (12 से 16 जनवरी तक).
11 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट मध्य प्रदेश का आयोजन किया जायेगा?
उत्तर : 11 जनवरी से 12 जनवरी।
प्रश्न 2 – उपन्यास ‘चंद्रगिरि थीराडल्ली’ से मशहूर हुई किस साहित्यकार का निधन हो गया है?
उत्तर : प्रख्यात साहित्यकार सारा अबूबकर।
प्रश्न 3 – हाल ही में शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफल किस राज्य में किया गया है?
उत्तर : ओडिशा।
प्रश्न 4 – अग्निवीरों की भर्ती अब से साल में कितनी बार होगी?
उत्तर : 2 बार।
प्रश्न 5 – सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में किन कक्षाओं में समग्र रिपोर्ट कार्ड जारी होंगी?
उत्तर : कक्षा 1 से 3 तक।
10 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – फिर से रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर नियुक्त हुए?
उत्तर : डॉ. माइकल देवव्रत पात्रा।
प्रश्न 2 – इंग्लैंड ने किसे एलीट तेज़ गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है?
उत्तर : नील किलीन।
प्रश्न 3 – विश्व हिंदी दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 10 जनवरी।
प्रश्न 4 – हाल ही में किस राज्य ने जाति आधारित जनगणना शुरू की है?
उत्तर : बिहार।
प्रश्न 5 – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय किन तारीखों के बीच सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाएगा?
उत्तर : 11 से 17 जनवरी।
09 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – 13 जनवरी को भारत में दुनिया का सबसे लंबे रिवर क्रूज लॉन्च किया जायेगा, उसका नाम क्या है?
उत्तर : एमवी गंगा विलास।
प्रश्न 2 – किस राज्य के मुख्यमंत्री ने हाल ही में उपहार पोर्टल शुरू किया है?
उत्तर : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर।
प्रश्न 3 – हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ ने किसे अपना ग्लोबल पार्टनर बनाया है?
उत्तर : JSW (एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह है)
प्रश्न 4 – पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त हुए?
उत्तर : अनुभवी बैंकर सुरिंदर चावला।
प्रश्न 5 – देश के सबसे बड़ा ऋण मेला कहां आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर : राजस्थान के कोटा में।
07 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन (एनएसओ) अनुसार 2022-23 में आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
उत्तर : सात प्रतिशत।
प्रश्न 2 – 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर : मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
प्रश्न 3 – हाल ही में किन दो राज्यों में 1352 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर नागालैंड और मणिपुर।
प्रश्न 4 – सार्वजनिक क्षेत्र की ‘एनएलसी इंडिया लि’ के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त हुए?
उत्तर : प्रसन्न कुमार मोतुपल्ली।
प्रश्न 5 – भारत के 79वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनें?
उत्तर : एम प्राणेश।
06 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बनें?
उत्तर : कुलदीप सिंह पठानिया।
प्रश्न 2 – किस राज्य सरकार ने दूसरी बेटी होने पर 6 हजार रुपए देने की घोषणा की है?
उत्तर : एमपी सरकार।
प्रश्न 3 – किस राज्य सरकार ने मिड डे मील में बच्चों के लिए चिकन और फल देने का फैसला लिया है?
उत्तर : पश्चिम बंगाल।
प्रश्न 4 – हाल ही में किस देश ने ‘पोखरा रीजनल इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ का उद्घाटन किया है?
उत्तर : नेपाल।
प्रश्न 5 – किस राज्य सरकार ने 306 करोड़ रुपये की 26 योजनाओं का उद्घाटन किया?
उत्तर : उत्तराखंड।
05 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – ‘नेशनल स्काउट एंड गाइड जंबोरी’ की मेजबानी करेगा?
उत्तर : राजस्थान।
प्रश्न 2 – हाल ही में किस बैंक ने अपने ब्रांड कैंपेन-‘जहां बंधन, वहां ट्रस्ट’ का अनावरण किया?
उत्तर : बंधन बैंक।
प्रश्न 3 – हाल ही में किस देश ने मधुमक्खियों के लिए दुनिया के पहले टीके के उपयोग को मंजूरी दी है?
उत्तर : अमेरिका।
प्रश्न 4 – किस देश ने एशियाई प्रशांत डाक संघ का नेतृत्व संभाला है?
उत्तर : भारत।
प्रश्न 5 – वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बना?
उत्तर : जापान।
04 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – भारत के सबसे तेज गेंदबाज बनें?
उत्तर : उमरान मलिक।
प्रश्न 2 – भारत की पहली हरित हाइड्रोजन सम्मिश्रण परियोजना किस कंपनी ने शुरू की?
उत्तर : राष्ट्रीय तापविद्युत निगम (NTPC).
प्रश्न 3 – केंद्र सरकार ने डीजल पर निर्यात टैक्स को 5 रुपये से बढ़ाकर किया?
उत्तर : 7.5 रुपये प्रति लीटर।
प्रश्न 4 – 59वां राष्ट्रीय सीनियर शतरंज खिताब जीता?
उत्तर : कार्तिक वेंकटरमन।
प्रश्न 5 – विश्व ब्रेल दिवस (World Braille Day) हर साल कब मनाया जाता है?
उत्तर : 04 जनवरी।
03 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – डीडीए के नये उपाध्यक्ष बनें?
उत्तर : शुभाशीष पांडा।
प्रश्न 2 – राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप के विजेता बनें?
उत्तर : माधवेंद्र प्रताप शर्मा और प्रतीती।
प्रश्न 3 – तीसरी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बनें?
उत्तर : लूला डा सिल्वा।
प्रश्न 4 – 03 जनवरी सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर : राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस।
प्रश्न 5 – विश्व अंतर्मुखी दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 02 दिसंबर।
02 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – वैश्विक परिवार दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर : 01 जनवरी।
प्रश्न 2 -इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी एवं सीईओ नियुक्त हुए?
उत्तर : अजय कुमार श्रीवास्तव।
प्रश्न 3 – रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त हुए?
उत्तर : अनिल कुमार लाहोटी।
प्रश्न 4 – हाल ही में नेटवर्क विस्तार के लिए किस स्पेस ने 54 स्टारलिंक उपग्रह लॉन्च किये है?
उत्तर : SpaceX .
प्रश्न 5 – आधिकारिक तौर पर यूरो (euro) को अपनी करेंसी के रूप में अपनाने वाला 20वां देश बना?
उत्तर : क्रोएशिया।
01 जनवरी 2023
प्रश्न 1 – विदेशी निवेशकों ने दिसंबर में भारतीय शेयर बाजार में किया?
उत्तर : 11,119 करोड़ रुपये का निवेश।
प्रश्न 2 – भारतीय रुपये का भाव अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2022 में गिरा?
उत्तर :11 प्रतिशत।
प्रश्न 3 – वर्ष 2022 में यात्री वाहनों की बिक्री कितने प्रतिशत बढ़ी? 23 प्रतिशत बढ़कर हुई?
उत्तर : 23 प्रतिशत बढ़ी (37.93 लाख वाहन बिके)
प्रश्न 4 – दिसंबर 2022 के दौरान ग्रॉस जीएसटी राजस्व रहा?
उत्तर : 15 प्रतिशत बढ़कर पहुंचा 1,49,507 करोड़ रुपये। जिसमें से केंद्रीय जीएसटी 26,711 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 33,357 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 78,434 करोड़ रुपये हैं।
प्रश्न 5 – हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव नियुक्त हुए?
उत्तर : प्रबोध सक्सेना।
करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपने महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर दें। हमने आपके लिए ऊपर सभी लेटेस्ट करंट अफेयर्स दिए हुए हैं। आप हमारी वेबसाइट से सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर भी पढ़ सकते हैं।
आज का करेंट अफेयर्स 2023 | यहाँ से पढ़ें |