मासिक करेंट अफेयर्स जुलाई 2022 (Monthly Current affairs July 2022 in Hindi) – हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए जुलाई 2022 महीने का मासिक करेंट अफेयर्स हिंदी में लेकर आए हैं। जुलाई महीने के करेंट अफेयर्स पढ़कर आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं। साथ ही जुलाई 2022 के मासिक करेंट अफेयर्स से सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। आज कल सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज बहुत ही जरूरी है। जुलाई 2022 महीने का करेंट अफेयर्स पूरी तरह से मुफ्त है। आपसे मासिक करेंट अफेयर्स (this month current affairs in hindi) के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।
मासिक करेंट अफेयर्स जुलाई 2022 (Monthly Current affairs July 2022 in Hindi)
आप मासिक करेंट अफेयर्स के अलावा हमारी वेबसाइट से डेली करेंट अफेयर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप मासिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ हिंदी में (monthly current affairs pdf in hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं। हमने नीचे जुलाई 2022 महीने का करेंट अफेयर्स तारीख अनुसार दिया हुआ है। मासिक करेंट अफेयर्स में जुलाई महीने की महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़ा गया है। ताकि आपकी सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बन सके। आइये फिर नीचे जुलाई 2022 महीने का करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें।
जुलाई 2022 का मासिक करेंट अफेयर्स
31 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीता?
उत्तर : गोल्ड।
प्रश्न 2 – भारत का नंबर वन FMCG ब्रांड बना?
उत्तर : Parle g biscuit.
प्रश्न 3 – हाल ही में प्रणय वर्मा किस देश में भारत के नये राजदूत नियुक्त हुए है?
उत्तर : बांग्लादेश।
प्रश्न 4 – विश्व रेंजर दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 31 जुलाई।
प्रश्न 5- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आए हैं?
उत्तरः कुल 19,673 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 45 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।
ये भी पढ़ें –
जुलाई महीने का करेंट अफेयर्स पीडीएफ में | यहाँ से डाउनलोड करें |
सितम्बर 2022 महीने का करेंट अफेयर्स | यहाँ से पढ़ें |
अगस्त 2022 महीने का करेंट अफेयर्स | यहाँ से पढ़ें |
डेली करेंट अफेयर्स 2022 | यहाँ से पढ़ें |
30 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने?
उत्तर : महेन्द्र भट्ट।
प्रश्न 2 – अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस (International Friendship Day) हर साल कब मनाया जाता है?
उत्तर : 30 जुलाई।
प्रश्न 3 – हाल ही में भारत को किस देश द्वारा MH-60R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर मिले हैं?
उत्तर : अमेरिका।
प्रश्न 4 – पहली बार FIDE शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी करी?
उत्तर : तमिलनाडु ने।
प्रश्न 5 – कोर सेक्टर का उत्पादन जून महीने में कितने प्रतिशत बढ़ा?
उत्तर : 12.7% बढ़ा।
29 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक नियुक्त हुए?
उत्तर : हिमांशु पाठक।
प्रश्न 2 – हर साल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 29 जुलाई।
प्रश्न 3 – अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 29 जुलाई।
प्रश्न 4 – हाल ही में किस राज्य ने ऑनलाइन कैब सेवा शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर : केरल राज्य अगस्त महीने में ‘केरल सवारी’ सेवा शुरू करेगा।
प्रश्न 5 – देश के लिए पहला ऑस्कर अवार्ड लाने वाली महिला है?
उत्तर : भानु अथैया।
28 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया?
उत्तर : स्वतंत्र देव सिंह ने।
प्रश्न 2 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नए मुख्यमंत्री बनें?
उत्तर : चौधरी परवेज इलाही।
प्रश्न 3 – हाल ही में किस देश द्वारा 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने की घोषणा की गई है?
उत्तर : रूस।
प्रश्न 4 – आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेजबानी करेगा?
उत्तर : भारत।
प्रश्न 5 – विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 28 जुलाई।
27 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – फिल्म ‘इमरजेंसी’ में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे?
उत्तर : अभिनेता श्रेयस तलपड़े।
प्रश्न 2 – हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग में वर्तमान में दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो तीनों फॉर्मेट में टॉप 3 में मौजूद हैं?
उत्तर : पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam).
प्रश्न 3 – 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक किस देश में आयोजित किया जायेगा?
उत्तर : फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जाएगा।
प्रश्न 4 – भारत में जून महीने में इस्पात उत्पादन बढ़ा?
उत्तर : 6 फीसदी।
प्रश्न 5- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आए हैं?
उत्तरः कुल 18,313 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 57 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।
26 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – इन्दरमीत गिल नियुक्त हुए?
उत्तर : विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री।
प्रश्न 2 – कारगिल विजय दिवस किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 26 जुलाई।
प्रश्न 3 – पंजाब राज्य के महाधिवक्ता नियुक्त हुए?
उत्तर : कए विनोद घई।
प्रश्न 4 – हाल ही में नासा द्वारा किस इंद्रधनुषी ग्रह की तस्वीर साझा की गई थी?
उत्तर : नासा ने प्लूटो की एक बहुरंगी छवि साझा की थी।
प्रश्न 5 – हाल ही में रक्षा मंत्रालय द्वारा कितने करोड़ रुपये के हथियार खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है?
उत्तर : 28,732 करोड़।
25 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – केंद्र सरकार ने किस तारीखों के बीच “हर घर तिरंगा” अभियान शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर : 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022.
प्रश्न 2 – हाल ही में किस देश ने अंतरिक्ष स्टेशन मॉड्यूल वेंटियन लॉन्च किया?
उत्तर : चीन।
प्रश्न 3 – सिद्धू मूसेवाला को पाकिस्तान ने किस अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है?
उत्तर : पाकिस्तान का इंटरनेशनल वारिस शाह अवार्ड।
प्रश्न 4 – टाटा प्रोजेक्ट्स के नए प्रबंध निदेशक नियुक्त हुए?
उत्तर : विनायक पई।
प्रश्न 5 – एशिया अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा?
उत्तर : ओमान में।
24 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के नए हेड कोच नियुक्त हुए?
उत्तर : जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott).
प्रश्न 2 – नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता?
उत्तर : सिल्वर मेडल।
प्रश्न 3 – ‘प्रधानमंत्री वय वंदना योजना’ का लाभ किस नागरिक को मिलेगा?
उत्तर : वरिष्ठ नागरिक।
प्रश्न 4 – कमल हासन को किस देश ने 10 साल का गोल्डन वीजा दिया है?
उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
प्रश्न 5- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आए हैं?
उत्तरः कुल 20,279 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 36 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।
23 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – हाल ही में बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला?
उत्तर : अजय देवगन और साउथ अभिनेता सूर्या को।
प्रश्न 2 – हाल ही में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को किस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है?
उत्तर : वाई श्रेणी।
प्रश्न 3 – भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.5 अरब डॉलर घटकर पहुंचा?
उत्तर : 572.7 अरब डॉलर पर, पिछले 20 महीनों का सबसे निचला स्तर।
प्रश्न 4 – हर साल राष्ट्रीय प्रसारण दिवस किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 23 जुलाई।
प्रश्न 5 – फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज के सीईओ नियुक्त हुए?
उत्तर : अजीत वेंकटरमन।
22 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में किसने किया टॉप?
उत्तर : 10वीं परीक्षा में मयंक और 12वीं की परीक्षा में तान्या सिंह ने टॉप किया है। दोनों ने परीक्षा में 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
प्रश्न 2 – विश्व चैंपियनशिप त्रिकूद फाइनल में जगह बनाने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए?
उत्तर : एल्डोस पाल।
प्रश्न 3 – हर साल राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर : 22 जुलाई।
प्रश्न 4 – रिलायंस रिटेल को पहली तिमाही में हुआ?
उत्तर : 3,897 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, आय 53.7 प्रतिशत बढ़ी।
प्रश्न 5 – श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बनें?
उत्तर : दिनेश गुणवर्धने।
21 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – भारत की नई राष्ट्रपति बनीं?
उत्तर : द्रौपदी मुर्मू।
प्रश्न 2 – हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस कब मनाया गया था?
उत्तर : 20 जुलाई।
प्रश्न 3 – श्रीलंका के 8वें राष्ट्रपति बनें?
उत्तर : रानिल विक्रमसिंघे।
प्रश्न 4 – पेटेंट कानून संबंधी पाठ्यक्रम किस यूनिवर्सिटी ने शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर : दिल्ली यूनिवर्सिटी।
प्रश्न 5- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आए हैं?
उत्तरः कुल 21,566 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 45 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।
20 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day 2022) हर साल कब मनाया जाता है?
उत्तर : 20 जुलाई।
प्रश्न 2 – रुपये के मुकाबले आज डॉलर सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहुंचा?
उत्तर : 80 रूपए से पार।
प्रश्न 3 – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ बने?
उत्तर : आशीष कुमार चौहान।
प्रश्न 4 – इंग्लैंड के किस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने ODI क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?
उत्तर : बेन स्टोक्स।
प्रश्न 5- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आए हैं?
उत्तरः कुल 20,557 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 40 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।
19 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – नरिंदर बत्रा ने किस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया?
उत्तर : अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष पद से।
प्रश्न 2 – केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल नियुक्त हुए?
उत्तर : राज्यसभा में सदन के नेता।
प्रश्न 3 – ISSF World Cup में निशानेबाज मेराज अहमद खान ने जीता?
उत्तर : गोल्ड मेडल।
प्रश्न 4 – रिलायंस जियो ने 5जी की नीलामी के लिए कितने करोड़ रुपये अग्रिम राशि जमा करवाई है?
उत्तर : 14 हजार करोड़।
प्रश्न 5 – आयरलैंड पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
उत्तर : 11 पदक।
18 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस हर साल किस मनाया जाता है?
उत्तर : 18 जुलाई।
प्रश्न 2 – किस भारतीय खिलाड़ी ने चीनी खिलाड़ी को हराकर सिंगापुर ओपन जीतकर इतिहास रच दिया है?
उत्तर : पीवी सिंधु।
प्रश्न 3 – सर्बिया में पैरासिन ओपन शतरंज खिताब जीता?
उत्तर : आर प्रज्ञानानंद।
प्रश्न 4 – हाल ही में किस राज्य द्वारा e-FIR सेवा और एक पुलिस एप्प’ लॉन्च किया गया है?
उत्तर : उत्तराखंड।
प्रश्न 5- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आए हैं?
उत्तरः कुल 16069 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 51 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।
17 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष बने?
उत्तर : मनोज कुमार।
प्रश्न 2 – विश्व इमोजी दिवस (World Emoji Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 17 जुलाई।
प्रश्न 3 – भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में किसे उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है?
उत्तर : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को।
प्रश्न 4 – हाल ही में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में कितने प्रतिशत की कटौती की गई है?
उत्तर : 2.2 प्रतिशत की कटौती की गई है।
प्रश्न 5 – भारत में कोरोना वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पहुंचा?
उत्तर : 200 करोड़ से पार।
16 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – कांग्रेस ने किसे राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर : सुखपाल सिंह खैरा।
प्रश्न 2 – नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2022 के अनुसार AIIMS नई दिल्ली को मिला?
उत्तर : पहला स्थान।
प्रश्न 3 – इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सीए फाइनल परीक्षा में टॉप किया?
उत्तर : मीत अनिल शाह ने।
प्रश्न 4 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया है?
उत्तर : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे।
प्रश्न 5 – शंघाई सहयोग संगठन का नौवां सदस्य देश बन गया?
उत्तर : ईरान।
15 जुलाई 2022
प्रश्न 1- केंद्र सरकार 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कौन-सा राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है?
उत्तरः हर घर तिरंगा अभियान।
प्रश्न 2- हाल ही में किसको जापान सरकार ने आर्डर ऑफ़ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार (Order of the Rising Sun, Gold and Silver Star) अवार्ड दिया है?
उत्तरः नारायण कुमार।
प्रश्न 3- हाल ही में हुए लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (LIFF) में इंडियन फिल्ममेकर्स अपर्णा सेन और नंदिता दास को किस अवार्ड से नवाजा गया है?
उत्तरः आइकॉन अवॉर्ड।
प्रश्न 4- भारत की पहली बस सेवा (Bus Service) कब और कहाँ पर शुरू हुई थी?
उत्तरः 15 जुलाई, 1926 को बंबई (मुंबई) में।
प्रश्न 5- हर साल विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) किस दिन मनाया जाता है?
उत्तरः 15 जुलाई।
14 जुलाई 2022
प्रश्न 1- केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Policy on Education) को प्री प्राइमरी लेवल पर देश के किस राज्य ने सबसे पहले लागू किया है?
उत्तरः उत्तराखंड।
प्रश्न 2- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड राज्य के देवघर में किस चीज़ का उद्घाटन किया है?
उत्तरः देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport)।
प्रश्न 3- आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने किस योजना में दोबारा शामिल होने का फैसला लिया है?
उत्तरः प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।
प्रश्न 4- फ्रांस में 14 जुलाई को हर साल कौन-सा डे मनाया जाता है?
उत्तरः बैस्टिल डे (Bastille Day)।
प्रश्न 5- हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार मदन मोहन का निधन कब हुआ था?
उत्तरः 14 जुलाई, 1975।
13 जुलाई 2022
प्रश्न 1- दुनिया के सबसे ताकतवर टेलिस्कोप से ली गई ब्रह्मांड की पहली रंगीन तस्वीर किस स्पेस एजेंसी ने ली है?
उत्तर- अमेरिकी स्पेज एजेंसी नासा।
प्रश्न 2- हाल ही में फिनलैंड में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 94 साल की भगवानी देवी ने किस खेल में गोल्ड मेडल जीता है?
उत्तरः 100 मीटर दौड़।
प्रश्न 3- किस एक्सप्रेसवे को भारत में पहले ‘एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे’ के रूप में तैयार किया जा रहा है?
उत्तरः द्वारका एक्सप्रेसवे।
प्रश्न 4- प्रसार भारती का नया लोगो किसने लांच किया है?
उत्तरः अपूर्व चंद्रा।
प्रश्न 5- हाल ही में मीनाक्षी लेखी द्वारा लांच की गई किताब का शीर्षक क्या है?
उत्तरः स्वाधीनता संग्राम ना सुरविरो।
12 जुलाई 2022
प्रश्न 1- हाल ही में नए संसद भवन की छत पर लगे राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किसने किया है?
उत्तरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
प्रश्न 2- हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत की पहली किस चीज़ का शुभारंभ किया है?
उत्तरः आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस संगोष्ठी और प्रदर्शनी।
प्रश्न 3- नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का एमडी किसे बनाया गया है?
उत्तरः राजेन्द्र प्रसाद।
प्रश्न 4- हर साल राष्ट्रीय सादगी दिवस (National Simplicity Day) किस दिन मनाया जाता है?
उत्तरः 12 जुलाई।
प्रश्न 5- अगरतला से ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा की शुरुआत कब हुई थी।
उत्तरः 12 जुलाई, वर्ष 2001।
11 जुलाई 2022
प्रश्न 1- हाल ही में किसे उपचुनाव आयुक्त (Deputy Election Commissioner) नियुक्त किया गया है?
उत्तरः आर के गुप्ता।
प्रश्न 2- इंडोनेशिया के मेडन में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन किस समूह ने शुरू किया है?
उत्तरः भारत के GMR समूह।
प्रश्न 3- हाल ही में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने कौन-सा प्लान लांच किया है?
उत्तरः जनरल साइबर वाल्टएज इंश्योरेंस प्लान (General Cyber VaultEdge Insurance Plan)।
प्रश्न 4- हर साल विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) किस दिन मनाया जाता है?
उत्तरः 11 जुलाई।
प्रश्न 5- किस शहर की लोकल रेलगाड़ियों में आज के दिन यानी कि 11 जुलाई, 2006 को बम धमाके हुए थे?
उत्तरः मुंबई।
10 जुलाई 2022
प्रश्न 1- 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कब और कहाँ पर किया जाएगा?
उत्तरः 27 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 के बीच गुजरात में।
प्रश्न 2- हाल ही में त्रिपुरा में कौन-सा उत्सव शुरू हुआ है?
उत्तरः खारची उत्सव।
प्रश्न 3- कौन-सा राज्य 13 एक्सप्रेसवे बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
उत्तरः उत्तर प्रदेश।
प्रश्न 4- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर का जन्म कब हुआ था?
उत्तरः 10 जुलाई, 1949।
प्रश्न 5- महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कॉलेज कब और कहाँ खुला था?
उत्तरः 10 जुलाई, 1965 को ग्वालियर में।
09 जुलाई 2022
प्रश्न 1- जापान के किस पूर्व पीएम की गोली मारकर हत्या कर दी गई?
उत्तरः शिंजो आबे (Shinzo Abe)।
प्रश्न 2- हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) ने किस योजना को लागू किया है?
उत्तरः ‘मिशन वात्सल्य योजना’।
प्रश्न 3- भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली का जन्म कब हुआ था?
उत्तरः 8 जुलाई, 1972।
प्रश्न 4- भारतीय सिनेमा जगत के किस बहतरीन अभिनेता और निर्देशक का जन्म 9 जुलाई, 1925 को यानी कि आज ही के दिन हुआ था।
उत्तरः गुरुदत्त (Guru Dutt)।
प्रश्न 5- देश में पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) को कब प्रकाशित किया गया था?
उत्तरः 9 जुलाई, सन् 1951।
08 जुलाई 2022
प्रश्न 1- यूनेस्को ने पहला विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस कब मनाया?
उत्तरः 7 जुलाई, 2022।
प्रश्न 2- हाल ही में स्मृति ईरानी को किस अतिरिक्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है?
उत्तरः अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार।
प्रश्न 3- यूपी के लखनऊ में ‘मैंगो महोत्सव-2022’ का आयोजन कब से कब तक किया गया?
उत्तरः 04 जुलाई से 07 जुलाई 2022 तक।
प्रश्न 4- कौन-सी कंपनी ने ‘Startup School India (SSI)’ की शुरुआत की है?
उत्तरः गूगल (Google)।
प्रश्न 5- फ़्रांस के सिनेमैटोग्राफर ल्युमिर भाइयों ने भारतीय सिनेमा की नींव कब और कहाँ रखी थी?
उत्तरः 7 जुलाई, 1896 को बम्बई (मुंबई) के वाटसन होटल में।
07 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – भारत सरकार ने बूस्टर डोज की अवधि घटाकर 9 महीने से की?
उत्तर : 6 महीने।
प्रश्न 2 – आईसीसी ने हाल ही में नई टेस्ट रैंकिंग अनुसार पिछले 6 साल में पहली बार टॉप 10 से बाहर हुए?
उत्तर : विराट कोहली।
प्रश्न 3 – विश्व चॉकलेट दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 07 जुलाई।
प्रश्न 4 – EIU Global Liveability Index 2022 के अनुसार भारत के किस राज्य को पहला स्थान मिला है?
उत्तर : राजधानी दिल्ली।
प्रश्न 5- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आए हैं?
उत्तरः कुल 18930 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 35 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।
06 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – सीबीएसई ने हाल ही कौन-सा पोर्टल लॉन्च किया है?
उत्तर : परीक्षा संगम।
प्रश्न 2 – जूनियर फर्डिनेंड मार्कोस किस देश के 17वें राष्ट्रपति बन गए?
उत्तर : फिलीपींस।
प्रश्न 3 – “ऑपरेशन नारकोस” किस सुरक्षा बल से जुड़ा है?
उत्तर : रेलवे सुरक्षा बल।
प्रश्न 4 – विश्व जूनोज दिवस (World Zoonoses) कब मनाया जाता है?
उत्तर : 06 जुलाई।
प्रश्न 5- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आए हैं?
उत्तरः कुल 16159 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 28 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।
05 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – हाल ही में किस राज्य ने शॉपिंग फेस्टिवल का ऐलान किया है?
उत्तर : दिल्ली। (दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल)
प्रश्न 2 – 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के कितने रूपये दाम बढ़ गए?
उत्तर : 50 रुपये।
प्रश्न 3 – भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने किस देश के वित्त मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया?
उत्तर : ब्रिटिश।
प्रश्न 4 – डिजिटल इंडिया सप्ताह 2022” का उद्घाटन किया?
उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने।
प्रश्न 5 – एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने किसे चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है?
उत्तर : शिल्पी कपूर को।
04 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – जून 2022 में कुल GST राजस्व एकत्र हुआ?
उत्तर : 1.45 लाख करोड़ रुपये।
प्रश्न 2 – हाल ही में ‘नारी को नमन’ योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई है?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
प्रश्न 3 – मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ख़िताब अपने नाम किया?
उत्तर : कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने।
प्रश्न 4 – NTPC द्वारा किस राज्य में सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू किया गया है?
उत्तर : तेलंगाना।
प्रश्न 5- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आए हैं?
उत्तरः कुल 16,135 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 24 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।
03 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान (नियमन) अधिनियम (FCRA) के अनुसार बिना कोई सूचित किए अब से विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से भारतीय एक साल में कितने रुपये ले सकेंगे?
उत्तर : 10 लाख रुपए।
प्रश्न 2 – अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 03 जुलाई।
प्रश्न 3 – अमेरिका में किस अश्वेत महिला को पहली बार कनेक्टिकट का मुख्य लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है?
उत्तर : ताशुन बोडेन-लुइस।
प्रश्न 4 – हाल ही में दिग्गज क्रिकेटर ब्रायल लारा का टेस्ट मैच में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन मारने का रिकॉर्ड किस भारतीय क्रिकेटर ने तोड़ दिया?
उत्तर : जसप्रीत बुमराह।
प्रश्न 5- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आए हैं?
उत्तरः कुल 16,103 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 31 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।
02 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर : 02 जुलाई।
प्रश्न 2 – 2008 के बाद पहली बार ओलिम्पिक में पहुंची?
उत्तर : अमरीकी फुटबॉल टीम।
प्रश्न 3 – विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022 में भारत का स्थान रहा?
उत्तर : 150वां।
प्रश्न 4 – भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त हुए?
उत्तर : अनिल खन्ना।
प्रश्न 5 – हाल ही में डायमंड लीग (Diamond League) में किस भारतीय खिलाड़ी ने रजत पदक अपने नाम किया?
उत्तर : नीरज चोपड़ा।
01 जुलाई 2022
प्रश्न 1 – महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने?
उत्तर : एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस।
प्रश्न 2 – राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर : 01 जुलाई।
प्रश्न 3 – हाल ही में इसरो (ISRO) ने किस देश के 3 सैटेलाइट लॉन्च किए?
उत्तर : सिंगापुर।
प्रश्न 4 – जम्मू कश्मीर के किस खिलाड़ी ने साइकिलिंग में खेलो इंडिया में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है?
उत्तर : आदिल अल्ताफ।
प्रश्न 5 – केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए?
उत्तर : नितिन गुप्ता।
करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपने महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर दें। हमने आपके लिए ऊपर सभी लेटेस्ट करंट अफेयर्स दिए हुए हैं। आप हमारी वेबसाइट से सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर भी पढ़ सकते हैं।
आज का करेंट अफेयर्स 2022 | यहाँ से पढ़ें |