मासिक करेंट अफेयर्स जून 2023 (Monthly Current Affairs June 2023 in Hindi) – जून महीने के करेंट अफेयर्स पढ़ें

मासिक करेंट अफेयर्स जून 2023 (Monthly Current affairs June 2023 in Hindi) – हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए जून 2023 महीने का मासिक करेंट अफेयर्स हिंदी में लेकर आए हैं। जून महीने के करेंट अफेयर्स पढ़कर आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं। साथ ही जून 2023 के मासिक करेंट अफेयर्स से सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। आज कल सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज बहुत ही जरूरी है। जून 2023 महीने का करेंट अफेयर्स पूरी तरह से मुफ्त है। आपसे मासिक करेंट अफेयर्स (this month current affairs in hindi) के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।

मासिक करेंट अफेयर्स जून 2023 (Monthly Current affairs June 2023 in Hindi)

आप मासिक करेंट अफेयर्स के अलावा हमारी वेबसाइट से डेली करेंट अफेयर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप मासिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ हिंदी में (monthly current affairs pdf in hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं। हमने नीचे जून 2023 महीने का करेंट अफेयर्स तारीख अनुसार दिया हुआ है। मासिक करेंट अफेयर्स में जून महीने की महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़ा गया है। ताकि आपकी सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बन सके। आइये फिर नीचे जून 2023 महीने का करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें।

डेली करेंट अफेयर्स जून 2023

30 जून 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में किस राज्य सरकार ने स्कूल में वीर सावरकर की जीवनी पढ़ाने का फैसला लिया है?

उत्तर : मध्य प्रदेश सरकार।

प्रश्न 2 – अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (World Asteroid Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 30 जून।

प्रश्न 3 – ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित हुई?

उत्तर : मैरी कॉम।

प्रश्न 4 – हाल ही में किस राज्य में पहली ‘ड्रोन पुलिस यूनिट’ लॉन्च की गई?

उत्तर : चेन्नई।

प्रश्न 5 – कबड्डी में आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनीं?

उत्तर : भारतीय पुरुष कबड्डी टीम।

29 जून 2023

प्रश्न 1 – केंद्र सरकार ने गन्ने पर कितने रुपये MSP प्रति क्विंटल बढ़ाने का ऐलान किया है?

उत्तर : 10 रुपये MSP प्रति क्विंटल बढ़ाने का ऐलान किया है।

प्रश्न 2 – छत्तीसगढ़ के डिप्‍टी सीएम नियुक्त हुए?

उत्तर : टीएस सिंह देव।

प्रश्न 3 – ‘चंद्रयान 3’ कितनी तारीख को लॉन्च किया जायेगा?

उत्तर : 13 जुलाई।

प्रश्न 4 – राष्‍ट्रीय सांख्यिकी दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 29 जून।

प्रश्न 5 – भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के अनुसार भारत में पिछले वित्त वर्ष में कितने वाहनों का निर्माण हुआ?

उत्तर : 2.7 करोड़।

28 जून 2023

प्रश्न 1 – ‘नेशनल लॉजिस्टिक्स डे’ हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 28 जून।

प्रश्न 2 – सीबीआई में विशेष निदेशक नियुक्त हुए?

उत्तर : आईपीएस अधिकारी अजय भटनागर।

प्रश्न 3 – सड़क नेटवर्क के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचा?

उत्तर : भारत।

प्रश्न 4 – शेयर बाजार में पहली बार सेंसेक्स और निफ्टी पहुंचा?

उत्तर : सेंसेक्स 64,000 के पार और निफ्टी ने 19,000 का आंकड़ा पार किया।

प्रश्न 5 – राहत शिविरों में रह रहे मणिपुर हिंसा पीड़ितों को राज्य सरकार ने कितने रुपये देने की घोषणा की है?

उत्तर : ₹1000 की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

27 जून 2023

प्रश्न 1 – विश्व ड्रग निषेध दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 26 जून।

प्रश्न 2 – केरल के नए DGP नियुक्त हुए?

उत्तर : IPS अधिकारी डॉ शेख दरवेश साहब।

प्रश्न 3 – भारत ने बर्लिन में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2023 में कुल कितने मेडल जीतें?

उत्तर : 200 मेडल।

प्रश्न 4 – ICC ODI World Cup 2023 का फाइनल मैच किस राज्य में खेला जायेगा?

उत्तर : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा।

प्रश्न 5 – ‘सुगम्य सहायक योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?

उत्तर : राजधानी दिल्ली।

26 जून 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में किसे मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : भारत के प्रधानमंत्री मोदी।

प्रश्न 2 – जी20 सम्मेलन के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक 26 जून से 30 जून के बीच किस राज्य आयोजित की जाएगी?

उत्तर : उत्तराखंड।

प्रश्न 3 – ‘वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर टूर्नामेंट’ में विमेंस डबल कैटेगरी का टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई?

उत्तर : सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी।

प्रश्न 4 – भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान नियुक्त हुई?

उत्तर : असम की अपूर्णा नारज़ारी।

प्रश्न 5 – 27 जून को पीएम मोदी द्वारा ‘सिकल सेल एनीमिया मिशन 2047’ का शुभारंभ किस राज्य में किया जायेगा?

उत्तर : मध्य प्रदेश के शहडोल में ‘सिकल सेल एनीमिया मिशन 2047’ का शुभारंभ किया जायेगा।

24 जून 2023

प्रश्न 1 – लगातार दो वनडे पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया दूसरे स्पिनर गेंदबाज बनें?

उत्तर : श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा।

प्रश्न 2 – साहित्य अकादेमी ने युवा पुरस्कार 2023 के तहत हिंदी के लिए किस लेखक को (उपन्यास ‘चाँदपुर की चंदा’) युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : अतुल कुमार राय को उपन्यास ‘चाँदपुर की चंदा’ के लिए युवा पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 3 – विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा?

उत्तर : 596.1 अरब डॉलर।

प्रश्न 4 – हाल ही में ब्रिक्स सीसीआई वी महिला कार्यक्षेत्र की अध्यक्ष नियुक्त हुई?

उत्तर : रूबी सिन्हा।

प्रश्न 5 – आहार अनुदान योजना किस राज्य से जुड़ी हुई है?

उत्तर : मध्य प्रदेश।

23 जून 2023

प्रश्न 1 – वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त हुए?

उत्तर : रॉबर्ट सैमुअल्स।

प्रश्न 2 – अमेरिकी संसद को 2 बार संबोधित करने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले नेता बनें?

उत्तर : प्रधानमंत्री मोदी।

प्रश्न 3 – फिच ने वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान 6 प्रतिशत से बढ़ाकर किया?

उत्तर : 6.3 प्रतिशत।

प्रश्न 4 – हाल ही में अमेरिका ने भारत में कितने नए वाणिज्य दूतावास खोलने फैसला लिया है?

उत्तर : अमेरिका भारत में दो बेंगलुरु और अहमदाबाद में नए वाणिज्य दूतावास खोलेगा।

प्रश्न 5 – अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 23 जून।

22 जून 2023

प्रश्न 1 – तीन घंटे दस मिनट और 12 सेकेंड तक योग की समकोणासन मुद्रा में खड़े होकर हाल ही में किस भारतीय ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है?

उत्तर : बिहार की स्मिता कुमारी ने तीन घंटे दस मिनट और 12 सेकेंड तक योग की समकोणासन मुद्रा में खड़े होकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

प्रश्न 2 – ICC टेस्ट रैंकिंग में लाबुशेन को पछाड़कर नंबर-1 बल्लेबाज बनें?

उत्तर : जो रूट।

प्रश्न 3 – राष्ट्रपति मूर्मु ने सैन्य नर्सिंग सेवा के अंतर्गत कितने लोगों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया है?

उत्तर : कुल 30,

प्रश्न 4 – ओकला स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के अनुसार मोबाइल इंटरनेट स्पीड की रैंकिंग में भारत पहुंचा?

उत्तर : 56वें स्थान पर।

प्रश्न 5 – पाकिस्तान के अगले चीफ जस्टिस होंगे?

उत्तर : काजी फैज ईसा।

21 जून 2023

प्रश्न 1 – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 21 जून।

प्रश्न 2 – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर नियुक्त हुए?

उत्तर : स्वामीनाथन जानकीरमन।

प्रश्न 3 – 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर बनें?

उत्तर : क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

प्रश्न 4 – वूमेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 (Women Emerging Asia Cup 2023) जीता?

उत्तर : भारतीय ए महिला क्रिकेट टीम ने ‘वूमेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023’ का खिताब अपने नाम कर लिया है।

प्रश्न 5 – हाल ही में प्रतिष्ठित जर्मन शांति पुरस्कार 2023 सम्मानित हुए?

उत्तर : सलमान रुश्दी।

20 जून 2023

प्रश्न 1 – विश्व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 20 जून।

प्रश्न 2 – एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार पदक जिताने वाली खिलाड़ी बनीं?

उत्तर : भवानी देवी।

प्रश्न 3 – हाल ही में किस भारतीय एयरलाइंस ने 500 एयरबस ए320 विमानों का ऑर्डर देकर इतिहास रच दिया है?

उत्तर : इंडिगो एयरलाइंस।

प्रश्न 4 – हाल ही में किस प्रेस को वर्ष 2021 का ‘गांधी शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : गोरखपुर स्थित गीता प्रेस को वर्ष 2021 का ‘गांधी शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 5 – हाल ही में भारत ने किस देश को स्वदेश निर्मित मिसाइल ‘आईएनएस किरपान’ उपहार में दिए हैं?

उत्तर : वियतनाम।

19 जून 2023

प्रश्न 1 – इंटरकांटिनेंटल कप 2023 खिताब जीता?

उत्तर : भारत ने दूसरी बार जीता इंटरकोंटिनेंटल कप।

प्रश्न 2 – रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के नए प्रमुख नियुक्त हुए?

उत्तर : आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा।

प्रश्न 3 – हाल ही में किन दो भारतीयों ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है?

उत्तर : बैडमिंटन स्टार जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है।

प्रश्न 4 – जल संरक्षण में सर्वश्रेष्ठ राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार किस राज्य को मिला है?

उत्तर : मध्य प्रदेश।

प्रश्न 5 – विश्व जातीय दिवस (World Ethnic Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 19 जून।

17 जून 2023

प्रश्न 1 – देश में विदेशी मुद्रा भंडार 1.32 अरब डॉलर घटकर पहुंचा?

उत्तर : 593.75 अरब डॉलर।

प्रश्न 2 – अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला संघीय न्यायाधीश नियुक्त हुई?

उत्तर : बांग्लादेश की नुसरत चौधरी।

प्रश्न 3 – अफगानिस्तान को 546 रनों से हराने वाली पहली एकलौती एशियाई टीम बन गई?

उत्तर : बांग्लादेश।

प्रश्न 4 – ‘राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023’ में पहला स्थान हासिल किया?

उत्तर : जम्मू और कश्मीर के ‘वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड’ ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023 में पहला स्थान हासिल किया है।

प्रश्न 5 – ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई हैं?

उत्तर : उत्तर प्रदेश।

16 जून 2023

प्रश्न 1 – पाकिस्तान में ब्रिटेन की पहली महिला ब्रिटिश दूत होंगी?

उत्तर : जेन मैरियट।

प्रश्न 2 – नेशनल कॉलेजिएट टेबल टेनिस एसोसिएशन (एनसीटीटीए) का ‘पुरुष एथलीट ऑफ द ईयर का पुरस्कार’ जितने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनें?

उत्तर : भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी।

प्रश्न 3 – हाल ही किस भारतीय एयरलाइन ने 61.4% मार्केट शेयर हासिल करके इतिहास रच दिया है?

उत्तर : इंडिगो।

प्रश्न 4 – हाल ही में विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार (World’s Best School Awards) लिस्ट में भारत के कितने स्कूल को शामिल किया गया हैं?

उत्तर : कुल 05 स्कूल को शामिल किया गया है।

प्रश्न 5 – जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत साइंस-20 के दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में हो रहा हैं?

उत्तर : भोपाल।

15 जून 2023

प्रश्न 1 – वैश्विक पवन दिवस और विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 15 जून।

प्रश्न 2 – नए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव नियुक्त हुए?

उत्तर : सुधांश पंत।

प्रश्न 3 – स्क्वैश विश्व कप 2023 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

उत्तर : भारत के चेन्नई राज्य में स्क्वैश विश्व कप 2023 का आयोजन हो रहा है।

प्रश्न 4 – हाल ही में किस देश के डॉक्टर ने गुर्दे से 13.372 सेंटीमीटर लंबी और 801 ग्राम वजन की पथरी निकाल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : श्रीलंकाई सेना के डॉक्‍टरों ने गुर्दे से 13.372 सेंटीमीटर लंबी और 801 ग्राम वजन की पथरी निकाल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के नाम था। भारत के डॉक्टरों ने 2004 ये कारनामा किया था।

प्रश्न 5 – हाल ही किस राज्य सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की घोषणा की हैं?

उत्तर : हरियाणा राज्य सरकार।

14 जून 2023

प्रश्न 1 – रक्तदान दिवस (World Blood Donor Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 14 जून।

प्रश्न 2 – अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान, जो आज भारत के जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से 15 जून को टकराएगा, उसका नाम क्या रखा गया है?

उत्तर : ‘बिपरजॉय’

प्रश्न 3 – हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए सहायता राशि 4000 रुपये से बढ़ाकर प्रतिवर्ष कितनी कर दी हैं?

उत्तर : 6000 रुपये प्रति वर्ष कर दी गई हैं।

प्रश्न 4 – दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों की फोर्ब्स लिस्ट में भारत की कितनी कंपनियों को शामिल किया गया हैं?

उत्तर : कुल 12 भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया हैं।

प्रश्न 5 – हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को किस कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है?

उत्तर : एप्सन इंडिया

13 जून 2023

प्रश्न 1 – पीएम मोदी ने आज रोजगार मेले के तहत कितने उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे?

उत्तर : पीएम ने कुल 70,126 सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे।

प्रश्न 2 – भारतीय शेयर मार्केट में 100000 रुपये तक पहुंचने वाला पहला शेयर बन गया?

उत्तर : MRF.

प्रश्न 3 – पहली बार NBA चैंपियनशिप बनें?

उत्तर : डेनवर नगेट्स।

प्रश्न 4 – एशियाई महिला शतरंज चैंपियन बनीं?

उत्तर : दिव्या देशमुख।

प्रश्न 5 – इटली को हराकर अंडर-20 फीफा विश्व कप 2023 का खिताब जीता?

उत्तर : उरुग्वे।

12 जून 2023

प्रश्न 1 – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 12 जून।

प्रश्न 2 – भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सीईओ नियुक्त हुए?

उत्तर : अमित अग्रवाल।

प्रश्न 3 – सभी फॉर्मेट में ICC ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनीं?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया।

प्रश्न 4 – हाल ही में हॉकी में किस देश ने पहली बार ‘जूनियर एशिया कप’ जीता?

उत्तर : भारत ने।

प्रश्न 5 – सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार बनें?

उत्तर : नोवाक जोकोविच।

10 जून 2023

प्रश्न 1 – विदेशी मुद्रा भंडार 5.929 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा?

उत्तर : 595.1 अरब डॉलर।

प्रश्न 2 – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए?

उत्तर : सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल।

प्रश्न 3 – हाल ही में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बन गए?

उत्तर : रवींद्र जडेजा।

प्रश्न 4 – ‘गांव की बेटी योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?

उत्तर : मध्य प्रदेश।

प्रश्न 5 – कांग्रेस ने हाल ही में दिल्ली-हरियाणा का प्रभारी किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : दीपक बाबरिया।

09 जून 2023

प्रश्न 1 – ‘मिस वर्ल्ड 2023’ का 71वां संस्करण किस देश में किया जायेगा?

उत्तर : 27 साल बाद मिस वर्ल्ड 2023 आयोजन भारत में किया जायेगा।

प्रश्न 2 – भारत-फ्रांस और यूएई के बीच पहला समुद्री अभ्यास कहा किया जायेगा?

उत्तर : ओमान की खाड़ी में भारत-फ्रांस और यूएई के बीच पहला समुद्री अभ्यास किया जायेगा?

प्रश्न 3 – विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 09 जून।

प्रश्न 4 – विश्व कप 2023 के क्वालीफायर्स मैच किस देश में खेले जायेंगे?

उत्तर : 18 जून से 9 जुलाई तक जिंबाब्वे में खेले जायेंगे।

प्रश्न 5 – प्रत्‍येक सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी लगाने वाला विश्व का पहला देश है?

उत्तर : कनाडा।

08 जून 2023

प्रश्न 1 – विश्व महासागर दिवस और विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 08 जून।

प्रश्न 2 – वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनें?

उत्तर : ट्रेविस हेड।

प्रश्न 3 – टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बनें?

उत्तर : सुनील नारायण।

प्रश्न 4 – हाल ही में दूरदर्शन की किस मशहूर न्यूज एंकर का निधन हो गया है?

उत्तर : गीतांजलि अय्यर।

प्रश्न 5 – एक बार फिर बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स?

उत्तर : गौतम अडानी।

07 जून 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में भारत और किस देश के बीच पहला क्रूज पोत शुरू किया गया है?

उत्तर : श्रीलंका।

प्रश्न 2 – विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 7 जून।

प्रश्न 3 – डच विज्ञान में सर्वोच्च सम्मान स्पिनोजा पुरस्कार किस भारतीय मूल की वैज्ञानिक को दिया गया है?

उत्तर : भारतीय मूल की वैज्ञानिक जॉयिता गुप्ता।

प्रश्न 4 – हाल ही में ओएनजीसी राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण केंद्र शिलान्यास किस राज्य में किया गया है?

उत्तर : जम्मू कश्मीर।

प्रश्न 5 – हाल ही में न्‍यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को कौन-सा सम्मान दिया गया है?

उत्तर : डेम ग्रैंड चैम्पियनशिप।

06 जून 2023

प्रश्न 1 – महाभारत में शकुनी चरित्र किरदार निभाने वाले किस एक्टर का निधन हो गया?

उत्तर : गुफी पेंटल।

प्रश्न 2 – नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2023 (यूनिवर्सिटी रैंकिंग) में पहला स्थान हासिल किया?

उत्तर : दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज ने।

प्रश्न 3 – भारतीय सेना की पहली महिला बटालियन कमांडर नियुक्त हुई?

उत्तर : कर्नल शुचिता शेखर।

प्रश्न 4 – सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित हुई?

उत्तर : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

प्रश्न 5 – वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल किस देश में खेला जायेगा?

उत्तर : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड में 7 जून से खेला जायेगा।

05 जून 2023

प्रश्न 1 – ‘लाभार्थी उत्सव’ का किस राज्य सरकार द्वारा मनाया जा रहा है?

उत्तर : राजस्थान सरकार।

प्रश्न 2 – विश्व पर्यावरण दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 05 जून।

प्रश्न 3 – भारत ने मई महीने में रूस से रिकॉर्ड तोड़ प्रतिदिन कितने लाख बैरल कच्चा तेल आयत किया?

उत्तर : भारत ने रूस से प्रतिदिन मई महीने में 19.6 लाख बैरल तेल का आयात किया है।

प्रश्न 4 – हार्वर्ड वैश्विक स्वास्थ्य विभाग के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए?

उत्तर : विक्रम पटेल।

प्रश्न 5 – जी20 देशों के स्वास्थ्य कार्य समूह की तीसरी बैठक आयोजन हो रहा हैं?

उत्तर : हैदराबाद और तेलंगाना।

03 जून 2023

प्रश्न 1 – विश्व साइकिल दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 03 जून।

प्रश्न 2 – टेस्ट क्रिकेट में अपने 11,000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज खिलाड़ी बनें?

उत्तर : जो रूट।

प्रश्न 3 – देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर घटकर हुआ?

उत्तर : 589.14 अरब डॉलर।

प्रश्न 4 – मई महीने कुल GST कलेक्शन हुआ?

उत्तर : ₹1.57 लाख करोड़।

प्रश्न 5 – ‘मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?

उत्तर : हरियाणा।

02 जून 2023

प्रश्न 1 – हाल ही में भारत के अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किस राज्य में किया गया है?

उत्तर : ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है।

प्रश्न 2 – आज किस राज्य का 10वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा हैं?

उत्तर : तेलंगाना।

प्रश्न 3 – हाल ही में वेस्टइंडीज टीम के व्हाइट बॉल असिस्टेंट कोच नियुक्त हुए?

उत्तर : कार्ल हूपर और फ्लॉयड रीफर।

प्रश्न 4 – किस देश की पुरुष हॉकी टीम ने ‘जूनियर एशिया कप 2023’ खिताब जीत लिया है?

उत्तर : भारत।

प्रश्न 5 – हाल ही में किस देश द्वारा ‘शेनझोउ-16’ मिशन लॉन्च किया गया है?

उत्तर : चीन।

01 जून 2023

प्रश्न 1 – आईपीएल 2023 में किस टीम को ‘फेयर प्ले अवॉर्ड’ सम्मानित किया गया है?

उत्तर : दिल्ली कैपिटल्स।

प्रश्न 2 – डीआरडीओ की मिसाइलों और रणनीतिक प्रणालियों के महानिदेशक नियुक्त हुए?

उत्तर : राजा बाबू।

प्रश्न 3 – जनवरी-मार्च में शहरी बेरोजगारी दर घटकर हुई?

उत्तर : 6.8 प्रतिशत।

प्रश्न 4 – ‘आईएम शक्ति उड़ान योजना’ किस राज्य से जुड़ी हुई है?

उत्तर : राजस्थान।

प्रश्न 5 – स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना कब हुई?

उत्तर : वर्ष 1951 में पहली जनगणना हुई थी।

करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपने महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर दें। हमने आपके लिए ऊपर सभी लेटेस्ट करंट अफेयर्स दिए हुए हैं। आप हमारी वेबसाइट से सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर भी पढ़ सकते हैं।

आज का करेंट अफेयर्स 2023यहाँ से पढ़ें

Leave a Reply