मासिक करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2022 (Monthly Current Affairs October 2022 in Hindi) – अक्टूबर महीने का करेंट अफेयर्स पढ़ें

Photo of author
PP Team

मासिक करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2022 (Monthly Current affairs October 2022 in Hindi) – हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए अक्टूबर 2022 महीने का मासिक करेंट अफेयर्स हिंदी में लेकर आए हैं। अक्टूबर महीने के करेंट अफेयर्स पढ़कर आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं। साथ ही अक्टूबर 2022 के मासिक करेंट अफेयर्स से सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर सकते हैं। आज कल सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज बहुत ही जरूरी है। अक्टूबर 2022 महीने का करेंट अफेयर्स पूरी तरह से मुफ्त है। आपसे मासिक करेंट अफेयर्स (this month current affairs in hindi) के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।

मासिक करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2022 (Monthly Current affairs October 2022 in Hindi)

आप मासिक करेंट अफेयर्स के अलावा हमारी वेबसाइट से डेली करेंट अफेयर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप मासिक करेंट अफेयर्स पीडीएफ हिंदी में (monthly current affairs pdf in hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं। हमने नीचे अक्टूबर 2022 महीने का करेंट अफेयर्स तारीख अनुसार दिया हुआ है। मासिक करेंट अफेयर्स में अक्टूबर महीने की महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़ा गया है। ताकि आपकी सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बन सके। आइये फिर नीचे अक्टूबर 2022 महीने का करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें।

डेली करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2022

31 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कब मनाई जाती है?

उत्तर : 31 अक्टूबर।

प्रश्न 2 – राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 31 अक्टूबर।

प्रश्न 3 – भारतीय फुटबॉल महासंघ ने किसे अंडर-20 पुरूष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : पूर्व भारतीय डिफेंडर महेश गवली।

प्रश्न 4 – हाल ही में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण किस राज्य में किया गया है?

उत्तर : राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

प्रश्न 5 – हाल ही में किस कंपनी द्वारा AAI के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये गए है?

उत्तर : भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल)

30 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – हाल ही में किस राज्य में आयुष उत्सव का शुभारंभ किया गया है?

उत्तर : जम्मू-कश्मीर।

प्रश्न 2 – भारत ने किस टीम को शूटआउट में हराकर तीसरी बार ‘सुल्तान जोहोर कप’ जीता लिया है?

उत्तर : आस्ट्रेलिया।

प्रश्न 3 – विश्व बचत दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 30 अक्टूबर।

प्रश्न 4 – किस मशहूर अमेरिकी गायक एवं गीतकार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

उत्तर : जेरी ली लेविस।

प्रश्न 5 – 12वें विश्व हिंदी सम्मलेन की मेजबानी करेगा?

उत्तर : फिजी।

29 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – हाल ही में किस राज्य सरकार ने ऑटो का किराया 9 रुपये प्रति किलोमीटर से 11 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया है?

उत्तर : दिल्ली सरकार।

प्रश्न 2 – हाल ही में ‘कोटि कांटा गायन’ कार्यक्रम किस राज्य में आयोजित किया गया है?

उत्तर : कर्नाटक।

प्रश्न 3 – विश्व स्ट्रोक दिवस (World Stroke Day 2022) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 29 अक्टूबर।

प्रश्न 4 – भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 साल के निचले स्तर पर, 24.7 करोड़ डॉलर घटकर पहुंचा?

उत्तर : 37,206 अरब डॉलर पर।

प्रश्न 5 – रूस व बेलारूस के बाद किस देश को हाल ही में नोबेल पुरस्कार समारोह से बाहर कर दिया गया है?

उत्तर : ईरान।

28 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – वायुसेना का एयरक्राफ्ट C-295 का निर्माण किस राज्य में किया जायेगा?

उत्तर : गुजरात के वडोदरा।

प्रश्न 2 – ‘इनहेलेबल वैक्सीन’ लॉन्च करने वाला पहला देश बन गया?

उत्तर : चीन।

प्रश्न 3 – दुनिया का 10वां सबसे बिजी एयरपोट बना?

उत्तर : दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।

प्रश्न 4 – TDS विवरण दाखिल करने की समय सीमा बढ़ी?

उत्तर : 30 नवंबर तक।

प्रश्न 5 – भारत में एक अरब डॉलर का ब्रांड बना?

उत्तर : स्प्राइट।

27 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – हाल ही में सोनी और ज़ी ने किन तीन हिंदी चैनल को बेचने पर सहमति व्यक्त की है?

उत्तर : बिग मैजिक, ज़ी एक्शन और ज़ी क्लासिक।

प्रश्न 2 – किस देश में पगड़ी बांधने वाली पहली सिख महिला पार्षद बन गई है?

उत्तर : कनाडा। (नवजीत कौर बराड़)

प्रश्न 3 – ब्रिटेन में उप प्रधानमंत्री नियुक्त हुए?

उत्तर : डोमिनिक राब।

प्रश्न 4 – हाल ही में किस प्रसिद्ध फ्रांसीसी चित्रकार का निधन हो गया?

उत्तर : पियरे सोलेजेस।

प्रश्न 5 – भारतीय सेना ‘इन्फैंट्री डे’ के रूप में किस दिन मनाती है?

उत्तर : 27 अक्टूबर।

26 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष नियुक्त हुए?

उत्तर : अमित यादव।

प्रश्न 2 – प्रतिस्पर्धा आयोग की कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त हुई?

उत्तर : संगीता वर्मा।

प्रश्न 3 – किस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बंगाली निर्देशक का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : पिनाकी चौधरी।

प्रश्न 4 – हाल ही में ‘टाइगर ट्रम्प’ सेना अभ्यास किन दो देशों के बीच हुआ है?

उत्तर : भारत और अमेरिका।

प्रश्न 5 – ईएसआईसी योजना से अगस्त में कितने लाख नये अंशधारक जुड़े?

उत्तर : 14.62 लाख।

25 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 –  नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में प्रभारी राजदूत नियुक्त हुई?

उत्तर : एलिजाबेथ जोन्स।

प्रश्न 2 – ब्रिटेन के पहले अश्वेत प्रधानमंत्री बनेंगे?

उत्तर : ऋषि सुनक।

प्रश्न 3 – विश्व वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के कितने शहर शामिल गए है?

उत्तर : 8 शहर।

प्रश्न 4 – अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 25 अक्टूबर।

प्रश्न 5 – हाल ही में किस देश के मेयर ने 2023 से दिवाली पर पब्लिक स्कूल की छुट्टी की घोषणा की है?

उत्तर : न्यू यॉर्क।

24 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – विश्व विकास सूचना और विश्व पोलियो दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 24 अक्टूबर।

प्रश्न 2 – संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सप्ताह मना रहा है?

उत्तर : 24 से 30 अक्टूबर के बीच।

प्रश्न 3 – कर्नाटक के राज्यपाल ने राज्य में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षण कितने प्रतिशत बढ़ाने वाले अध्यादेश को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : अनुसूचित जातियों के लिए15% प्रतिशत से बढ़कर 17% हो जाएगा, और अनुसूचित जनजातियों के लिए 3% से 7% हो जाएगा।

प्रश्न 4 – उत्तर प्रदेश हैपकिडो संघ के अध्यक्ष बनें?

उत्तर : मनीष सिंह।

प्रश्न 5 – 2022 टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनें?

उत्तर : विराट कोहली।

23 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – इसरो ने सबसे भारी रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास, उसका नाम क्या है?

उत्तर : LVM3-M2.

प्रश्न 2 – देश में 384 इंफ्रा प्रोजेक्ट्स की लागत बढ़कर हुई?

उत्तर : 4.52 लाख करोड़ रुपये।

प्रश्न 3 – 7वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया?

उत्तर : 23 अक्टूबर को।

प्रश्न 4 – हाल ही में कर्नाटक विधानसभा के किस डिप्टी स्पीकर का 56 साल की आयु में निधन हो गया?

उत्तर : आनंद मनानी।

प्रश्न 5 -इटली की पहली महिला पीएम के रूप में पदभार ग्रहण किया?

उत्तर : जियोर्जिया मेलोनी ने।

22 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – हाल ही में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने किस देश को अपनी ग्रे-लिस्ट से बाहर कर दिया है?

उत्तर : पाकिस्तान।

प्रश्न 2 – रिलायंस कंपनी को सितंबर तिमाही में कितने करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है?

उत्तर : 13,656 करोड़।

प्रश्न 3 – भारत ने हाल ही में किस का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल।

प्रश्न 4 – हाल ही में किस राज्य सरकार ने लगभग 36,000 मेधावी छात्रों को स्कूटर देने की घोषणा की है?

उत्तर : असम सरकार।

प्रश्न 5 – पीएम मोदी ने रोजगार मेला के दौरान कितने नव-नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं?

उत्तर : 75 हजार।

21 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – दो बार की विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज़ किस टीम से हार कर टी-20 विश्व कप से बहार हो गई है?

उत्तर : आयरलैंड।

प्रश्न 2 – यूनिटेक बोर्ड में नामित निदेशक नियुक्त किया गया?

उत्तर : उमा शंकर को।

प्रश्न 3 – पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 21 अक्टूबर।

प्रश्न 4 – जेपी मॉर्गन इंडिया के प्रमुख बनें?

उत्तर : कौस्तुभ कुलकर्णी।

प्रश्न 5 – पांचवें ‘खेलो इंडिया युवा खेल’ का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?

उत्तर : मध्य प्रदेश।

20 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – ब्रिटेन के किस प्रधानमंत्री ने 44 दिनों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

उत्तर : लिज़ ट्रस (Liz Truss).

प्रश्न 2 – विश्व साख्यिकी दिवस (World Statistics Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 20 अक्टूबर।

प्रश्न 3 – भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बनें?

उत्तर : प्रदीप सिंह खरोला।

प्रश्न 4 – हाल ही में एशिया के सबसे बड़े कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?

उत्तर : पंजाब।

प्रश्न 5 – भारत के अगले नए रक्षा सचिव होंगे?

उत्तर : अरमाने गिरिधर।

19 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – बीसीसीआई के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए?

उत्तर : रोजर बिन्नी।

प्रश्न 2 – कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए?

उत्तर : मल्लिकार्जुन खड़गे।

प्रश्न 3 – आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने अगले पांच साल में गुजरात में कितने लोगों को नियुक्त करने की घोषणा की है?

उत्तर : 3000.

प्रश्न 4 – हाल ही में किस ने महालेखा नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाला है?

उत्तर : वरिष्ठ आईसीएएस अधिकारी भारती दास।

प्रश्न 5 – T20 विश्व कप में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए?

उत्तर : अयान अफजल खान।

18 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त हुए?

उत्तर : सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़।

प्रश्न 2 – ‘पॉन्ड मैन’ के नाम से मशहूर किस व्यक्ति का 82 वर्ष में निधन हो गया?

उत्तर : कलमाने कामेगौड़ा।

प्रश्न 3 – स्वीडन के नए प्रधानमंत्री बनें?

उत्तर : उल्फ क्रिस्टर्सन।

प्रश्न 4 – हाल ही में पीएम मोदी द्वारा उर्वरकों पर किस ई-पत्रिका का शुभारंभ किया गया है?

उत्तर : ई-पत्रिका ‘इंडियन एज’.

प्रश्न 5 – हाल ही में किस श्रीलंकाई लेखक ने ‘बुकर प्राइज 2022’ पुरुस्कार जीता है?

उत्तर : शेहान करुणातिलका।

17 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – किस मशहूर जादूगर का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

उत्तर : ओपी शर्मा।

प्रश्न 2 – अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 17 अक्टूबर।

प्रश्न 3 – हाल ही में किन भारतीयों खिलाड़ियों ने फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप खिताब जीत लिया है?

उत्तर : मनीष सुरेशकुमार और वैदेही चौधरी।

प्रश्न 4 – जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट जीता?

उत्तर : गगनजीत भुल्लर।

प्रश्न 5 – हाल ही में किस शहर को ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : हैदराबाद शहर को ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022’ सम्मानित किया गया है।

16 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 2 – एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में कराने वाला पहला राज्य बन गया है?

उत्तर : मध्य प्रदेश।

प्रश्न 3 – वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022 में भारत पहुंचा?

उत्तर : 107वें स्थान पर।

प्रश्न 4 – अमूल और मदर डेयरी का दूध फिर से कितने रुपये महंगा हुआ?

उत्तर : 2 रु।

प्रश्न 5 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कितने बार जीता एशिया कप का खिताब?

उत्तर : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 7वीं बार एशिया कप अपने नाम किया।

15 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – हिमाचल प्रदेश में किस तारीख को विधानसभा चुनाव आयोजित किये जायेंगे?

उत्तर : 12 नवंबर 2022.

प्रश्न 2 – हाल ही में नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने किस योजना का शुभारंभ किया है?

उत्तर : सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा योजना।

प्रश्न 3 – ‘UN काउंटर टेरर पैनल’ की मेजबानी किस देश को दी गई है?

उत्तर : भारत।

प्रश्न 4 – बंधन बैंक ने किसे अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है?

उत्तर : सौरव गांगुली।

प्रश्न 5 – हाल ही में 6वीं राष्ट्रीय महिला मैराथन 2022 आयोजन किस राज्य में किया गया था?

उत्तर : मध्य प्रदेश।

14 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – इस साल विश्व अंडा दिवस किस दिन मनाया जा रहा है?

उत्तर : इस साल 14 अक्टूबर को विश्व अंडा दिवस मनाया जा रहा है।

प्रश्न 2 – पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनका नाम क्या है?

उत्तर : गुलजार इंदर सिंह चहल।

प्रश्न 3 – महिला एशिया कप के फाइनल में 8वीं बार पहुंचने का रिकॉर्ड किस टीम ने बनाया है?

उत्तर : भारत।

प्रश्न 4 – 36वें राष्ट्रीय खेल में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार मिला?

उत्तर : साजन प्रकाश और हाशिका रामचंद्र को सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 5 -हाल ही में किसे संसद की रसायन और उर्वरक मामलों की स्थायी समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है?

उत्तर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर।

13 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – देश के टॉप 10 स्कूल में किस राज्य के 5 सरकारी स्कूल शामिल हो गए हैं?

उत्तर : राजधानी दिल्ली के 5 सरकारी स्कूल देश के टॉप 10 स्कूल में शामिल हो गए हैं।

प्रश्न 2 – कुवैत में भारत के नए राजदूत होंगे?

उत्तर : आदर्श स्विका।

प्रश्न 3 – विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 13 अक्टूबर।

प्रश्न 4 – हाल ही किस राज्य में भारत के पहले ‘कडावुर स्लेंडर लोरिस अभयारण्य’ की घोषणा हुई है?

उत्तर : तमिलनाडु।

प्रश्न 5 – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनें?

उत्तर : जस्टिस अली मोहम्मद माग्रे।

12 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – हर साल विश्व गठिया दिवस किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 12 अक्टूबर।

प्रश्न 2 – हाल ही में महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने (उद्धव-बालासाहेब ठाकरे) नाम किस राजनीति पार्टी गुट को दिया है?

उत्तर : ठाकरे गुट।

प्रश्न 3 – आईएमएफ ने 2022 के लिए भारत के वृद्धि दर अनुमान को घटाकर किया?

उत्तर : 6.8 प्रतिशत।

प्रश्न 4 – हाल ही में ऑस्कर के लिए गई ‘छेल्लो शो’ के किस चाइल्ड आर्टिस्ट का निधन हो गया?

उत्तर : राहुल कोली।

प्रश्न 5 – भारत को छह रैंक के सुधार के साथ असमानता सूचकांक में मिला?

उत्तर : 123वां स्थान।

11 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – पीएम मोदी आज किस मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे?

उत्तर : बाबा महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे।

प्रश्न 2 – अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 11 अक्टूबर।

प्रश्न 3 -2022 के लिए अर्थशास्‍त्र का नोबेल पुरस्‍कार मिला?

उत्तर : बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो को।

प्रश्न 4 – देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे?

उत्तर : जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़।

प्रश्न 5 -एफआईएच ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ बनें?

उत्तर : भारत के हॉकी स्टार हरमनप्रीत सिंह।

10 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – राजनीति पार्टी सपा के किस दिग्गज नेता का 82 साल की उम्र में निधन हो गया?

उत्तर : मुलायम सिंह यादव।

प्रश्न 2 – विश्व मानसिक सेहत दिवस (World Mental Health day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 10 अक्टूबर।

प्रश्न 3 – बीकानेर ग्रैंडमास्टर शतरंज का खिताब जीता?

उत्तर : अभिजीत गुप्ता।

प्रश्न 4 – हाल ही में बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड के सीईओ नियुक्त हुए?

उत्तर : मोहित भाटिया।

प्रश्न 5 – किस देश में ‘सुल्‍तान ऑफ जोहोर कप 2022’ का आयोजन किया जायेगा?

उत्तर : मलेशिया।

09 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1- हर साल विश्व डाक दिवस (World Post Day) किस दिन मनाया जाता है?

उत्तरः 09 अक्टूबर को।

प्रश्न 2- मध्य प्रदेश के कुनो नेशलन पार्क में नमिबिया से लाए गए 8 चीतों की देख रेख के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने किस फोर्स का गठन किया है?

उत्तरः चीता टास्क फोर्स।

प्रश्न 3- मलेशिया में होने वाले सुल्तान जौहर कप 2022 के लिए इंडिया की किस टीम की घोषणा की गई है?

उत्तरः भारतीय हॉकी के 18-सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष टीम की।

प्रश्न 4- एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?

उत्तरः श्री ए बालासुब्रमण्यम।

प्रश्न 5- भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक कांशीराम तथा भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार और गायक रवीन्द्र जैन का निधन कब हुआ था?

उत्तरः कांशीराम 09 अक्टूबर 2006 और रवीन्द्र जैन 09 अक्टूबर 2015

08 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1- हाल ही में अंतराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पांचवीं सभा किस शहर में आयोजित होगी?

उत्तरः नई दिल्ली।

प्रश्न 2- हाल ही में कौन-से टेनिस खिलाड़ी ने 2022 में तेल अवीव ओपन का ख़िताब अपने नाम किया है?

उत्तरः नोवाक जोकोविच।

प्रश्न 3- स्पेसएक्स (SpaceX) ने कौन-सा मिशन लॉन्च किया है?

उत्तरः क्रू-5 मिशन।

प्रश्न 4- हाल ही में फिल्म और टीवी जगत के किस दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया है?

उत्तरः अरुण बाली।

प्रश्न 5- मुंशी प्रेमचंद का निधन किस दिन हुआ था?

उत्तरः 08 अक्टूबर 1936

07 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – वर्ल्ड स्माइल डे (World Smile Day 2022) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 07 अक्टूबर।

प्रश्न 2 – हाल ही में किस एयरलाइंस ने पालतू कुत्ते और बिल्ली के साथ यात्रा करने की अनुमति दी है?

उत्तर : अकासा एयरलाइंस।

प्रश्न 3 – अभी तक किन 8 शहरों में एयरटेल की 5जी सेवा शुरू की गई हैं?

उत्तर : दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में शुरू हो गई हैं।

प्रश्न 4 – साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022 जीता?

उत्तर : फ्रेंच लेखिका एनी एनॉक्स ने।

प्रश्न 5 – भारत का विदेश मुद्रा भंडार इस साल की शुरुआत से अब तक 96 बिलियन डॉलर गिरकर पहुंचा?

उत्तर : 538 बिलियन डॉलर।

06 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – हाल ही में किस शहर में स्टार्टअप प्लेटफॉर्म ‘herSTART लॉन्च किया गया?

उत्तर : अहमदाबाद।

प्रश्न 2 – हाल ही में संयुक्त राष्ट्र नानसेन शरणार्थी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर : पूर्व जर्मन चांसलर मर्केल।

प्रश्न 3 – हाल ही में किसे भौतिक विज्ञान 2022 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है?

उत्तर : एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर।

प्रश्न 4 – सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी के आंकड़ों के अनुशार देश में सबसे कम बेरोजगारी दर किस राज्य में है?

उत्तर : छत्तीसगढ़ (0.1 प्रतिशत)

प्रश्न 5 – इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की अपनी पहली यात्रा के साथ अमेरिका की पहली अमेरिकी मूल की महिला बन गई है?

उत्तर : कर्नल निकोल मान (Nicole Mann).

05 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – विश्व शिक्षक दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 5 अक्टूबर।

प्रश्न 2 – हाल ही में किस राज्य में पीएम मोदी द्वारा ‘मेडिकल डिवाइस पार्क’ की आधारशिला रखी गई है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश।

प्रश्न 3 – हाल ही में मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया है?

उत्तर : बी.डी मिश्रा।

प्रश्न 4 – हाल ही में भारत के चुनाव आयोग ने किसे नेशनल आइकॉन बनाया है?

उत्तर : पंकज त्रिपाठी।

प्रश्न 5 – तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर रखा गया?

उत्तर : ‘भारत राष्ट्र समिति’ (बीआरएस).

04 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – सीडीएस अनिल चौहान को हाल ही में किस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है?

उत्तर : जेड Z+ श्रेणी की सुरक्षा।

प्रश्न 2 – गूगल ने किस देश में ‘गूगल ट्रांसलेट” सेवा बंद कर दी है?

उत्तर : चीन।

प्रश्न 3 – उत्तर प्रदेश में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का नाम बदल कर हुआ?

उत्तर : राज्य विशेष अनुसंधान दल (एसएसआइटी)

प्रश्न 4 – विश्व पशु दिवस 2022 हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 04 अक्टूबर।

प्रश्न 5 – हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने 400 टी-20 मैच खेलने रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : रोहित शर्मा।

03 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – हाल ही में ‘मानव के क्रमिक विकास’ पर खोज के लिए किसे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो (Svante Paabo) को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 2 – विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 03 अक्टूबर।

प्रश्न 3 – किस शहर को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : इंदौर।

प्रश्न 4 – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किस राज्य में ‘पोषण उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर : नई दिल्ली।

प्रश्न 5 – तेलंगाना सरकार ने ST आरक्षण को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर किया?

उत्तर :10 प्रतिशत।

02 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – 02 अक्टूबर के दिन किन दो महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है?

उत्तर : महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री।

प्रश्न 2 – राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 01 अक्टूबर।

प्रश्न 3 – हाल ही में किसे सीआरपीएफ और आईटीबीपी का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सुजॉय लाल थाउसेन और अनीश दयाल सिंह।

प्रश्न 4 – सितंबर महीने में जीएसटी कलेक्शन पहुंचा?

उत्तर : 1,47,686 करोड़ रुपये।

प्रश्न 5 – रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 लगातार दूसरी बार जीती?

उत्तर : इंडिया लीजेंड्स।

01 अक्टूबर 2022

प्रश्न 1 – बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : अभिनेता अजय देवगन और सूर्या को।

प्रश्न 2 – किन राज्यों को आपदा समस्या के लिए 488 करोड़ रुपए दिए गए हैं?

उत्तर : उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा।

प्रश्न 3 – आरबीआई ने जीडीपी वृद्धि दर अनुमान घटाकर 7.2 प्रतिशत से किया?

उत्तर : 7 प्रतिशत।

प्रश्न 4 – अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस (International Music Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 01 अक्टूबर।

प्रश्न 5 – विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर : 01 अक्टूबर।

करंट अफेयर्स प्रश्नावली प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपने महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर दें। हमने आपके लिए ऊपर सभी लेटेस्ट करंट अफेयर्स दिए हुए हैं। आप हमारी वेबसाइट से सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर भी पढ़ सकते हैं।

आज का करेंट अफेयर्स 2022यहाँ से पढ़ें

Leave a Reply