मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023 (MP Nari Samman Yojana 2023)

Photo of author
Ekta Ranga

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना (MP Nari Samman Yojana)- नारी शक्ति है। नारी घर को संवारती है। आज नारी है तो हम हैं। नारी जगत को सशक्त बनाने के लिए हर कोई जागरूक रहता है। ऐसी ही एक अनोखी पहल देखने को मिली मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया नगर में। इस नगर में 9 मई 2023 को महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा हुई। इसी शुभ दिन मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का ऐलान हुआ। इस योजना से महिलाओं को बहुत लाभ होने वाला है। यह योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने में मदद करेगी। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 18000 की धनराशि प्रतिवर्ष मिलेगी।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023 (MP Nari Samman Yojana 2023)

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना एक बहुत ही शानदार योजना है। इस योजना से महिलाओं के जीवन की दशा बदल जाएगी। महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर बड़े ही स्वाभिमान तरीके से अपना जीवन व्यतीत करेंगी। इस योजना का ऐलान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके कमलनाथ ने किया था। इस योजना में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की थी कि मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं को सरकार की तरफ से महीने की 2000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन सभी महिलाओं को 2000 रुपए में से 500 रुपए गैस सिलेंडर खरीदने के लिए दिए जाएंगे। बाकी के बचे पैसों से वह अपने घर का खर्च चला पाएंगी। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महिलाओं में आत्मनिर्भरता आएगी। तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे कि आखिर मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है?

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023 (Madhya Pradesh Nari Samman Yojana 2023)

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना की जानकारी संक्षिप्त में-

योजना का नाम नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojana)
राज्य का नाममध्य प्रदेश
किसने घोषणा कीकांग्रेस सरकार ने
रजिस्ट्रेशन शुरू9 मई 2023
कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी 1500 रुपए प्रतिमाह और 500 रुपए में गैस सिलेंडर के लिए
लाभ कब से मिलेगाअभी तक इसकी घोषणा नहीं हुई है
रजिस्ट्रेशन लक्ष्य50,000 महिलाओं के फॉर्म भरवाना है
योजना की पात्रता18 साल से लेकर 60 साल तक की हर महिला 
आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करें

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना प्रस्तावना

आज के दौर में महिलाएं भी पुरुष के समान पढ़ना लिखना चाहती हैं और पढ़ाई लिखाई के साथ वह पुरुष के बराबर कमाना भी चाहती हैंं। आज शहर में अधिकांश महिलाएं कमाई कर रही हैं। लेकिन आज भी हमारे देश में ऐसी कई महिलाएं हैं जो कि केवल गृहणी होने की भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में कांग्रेस की सरकार ने यह तय किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो वह मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना से कांग्रेस की सरकार एमपी की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए घर के खर्च के लिए उपलब्ध करवाएगी और 500 रुपए हर महीने गैस सिलेंडर खरीदने के लिए दिए जाएंगे। महिलाओं के पास प्रति महीने 2000 रुपए आएंगे। इसके चलते वह आत्मनिर्भर बनने में सक्षम होंगी। उन्हें किसी और से रुपयों की सहायता नहीं लेनी पड़ेगी। ऐसे में भारत की नारी भी पुरुष के बराबर कदम से कदम मिला सकेगी।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है?

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश की महिलाओं को 2000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। एमपी की महिलाओं को 500 रुपए गैस सिलेंडर के लिए भी मिलेंगे। महिलाएं इस योजना के चलते सम्मानपूर्वक जीवन बिताने की हकदार होंगी। महिलाओं को किसी पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वह खुद ही अपना खर्चा उठाने में समर्थ होंगी। इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। इस योजना की नींव कांग्रेस सरकार के सदस्य और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रखी है। 9 मई 2023 को इस योजना की घोषणा की गई थी। कांग्रेस सरकार ने यह दावा किया कि अगर एमपी में कांग्रेस की सत्ता आती है, तो फिर कांग्रेस सरकार सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने का मौका देगी। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में सरकार सीधे ही 2000 रुपए ट्रांसफर कर देगी।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना किसके लिए है?

यह योजना एमपी की हर एक नारी के लिए होगी। इस योजना से किसी भी महिला को वंचित नहीं रखा जाएगा। यह योजना केवल मध्य प्रदेश की बहनों के लिए ही होगी। दूसरे राज्य की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगी। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 2000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना से एमपी की हजारों महिलाओं की जिंदगी सुधरेगी। उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा होगा। वह अपना जीवन खुलकर जी पाएंगी। सरकार का यह भी दावा है कि वह 2000 रुपए में से ही 500 रुपए गैस सिलेंडर खरीदने के लिए उपलब्ध करवाएगी। महिलाओं का जीवन स्तर बहुत ज्यादा सुधरेगा। इस योजना की नींव 9 मई 2023 को रख दी गई थी। यह योजना तब लागू होगी जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आ जाएगी।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लाभ

  • इस योजना की नींव कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ ने साल 2023 में की थी।
  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाओं को 2000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जो 2000 रूपए महिलाओं को प्राप्त होंगे उनमें से 1500 रुपए महिलाएं अपने जरूरत के समान के लिए रख लेंगी और 500 रुपए से वह गैस सिलेंडर खरीदने के लिए रख लेंगी।
  • सरकार का यह दावा है कि वह इस योजना के तहत मिलने वाले 2000 रुपयों को महिलाओं के बैंक खाते में सीधे जमा करवा देगी।
  • 9 मई 2023 से इस योजना के फॉर्म भरे जाने लगे थे।
  • सरकार का दावा है कि वह तकरीबन 50,000 महिलाओं को इस योजना का फायदा पहुंचाएगी।
  • एमपी नारी सम्मान योजना से महिलाएं समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी पाने में समर्थ होंगी।
  • इस योजना से सरकार एमपी की महिलाओं को मज़बूत और आत्मनिर्भर बनाना चाहती है।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का उद्देश्य

एमपी मध्य प्रदेश सम्मान योजना एक बहुत ही शानदार योजना है। इस योजना को शुरू का श्रेय एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जाता है। इस योजना का उद्देश्य यह है कि एमपी की सभी महिलाओं को 2000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाए। इस योजना में सभी वर्ग की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इससे महिलाओं के स्वाभिमान में बढ़ावा होगा। महिलाएं 2000 रुपए की धनराशि प्राप्त करके आत्मनिर्भर बन पाएंगी। महिलाओं को घर का खर्च चलाने के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 500 रुपए वह सिलेंडर खरीदने के लिए रखेंगी। महिलाओं का जीवन स्तर बहुत हद तक सुधरेगा। यह योजना आत्मनिर्भर भारत के लिहाज से बहुत अच्छी योजना है।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आवेदन करने वाली महिला मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी हो।
  • किसी अन्य राज्य की महिला इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएगी। अगर वह गलती से आवेदन कर भी देगी तो आवेदन अमान्य होगा।
  • अगर बात करें महिला की उम्र की, तो इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18-60 के बीच ही होनी चाहिए।
  • महिला का खुद का बैंक अकाउंट भी होना जरूरी है।
  • आवेदन करने वाली महिला के पास सभी दस्तावेज होने चाहिए।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना की शुरुआत 9 मई 2023 को ही शुरू हो गई थी। इस योजना की घोषणा परासिया गांव में हुई थी। इस योजना में 9 मई 2023 को एमपी राज्य में ऑफलाइन माध्यम से फाॅर्म भरने शुरू हो गए थे। आवेदन करने वाली महिला से उसका नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, वर्ग, विधानसभा क्षेत्र, ग्राम पंचायत, वार्ड, पंजीयन करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। जब कार्यकर्ता को यह जरूरी दस्तावेज मिल जाएंगे तब महिलाओं के फॉर्म भी भरे जाएंगे और ऐसे में आवेदन की प्रकिया पूरी हो जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म

पीडीएफ डाउनलोड करें

FAQs

Q1. मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है?

A1. मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश की महिलाओं को 2000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। एमपी की महिलाओं को 500 रुपए गैस सिलेंडर के लिए भी मिलेंगे। महिलाएं इस योजना के चलते सम्मानपूर्वक जीवन बिताने की हकदार होंगी। महिलाओं को किसी पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Q2. मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए क्या दस्तावेज जरूरी है?

A2. आवेदनकर्ता का नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, वर्ग, विधानसभा क्षेत्र, ग्राम पंचायत, वार्ड, पंजीयन करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज हैं।

Q3. मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का उद्देश्य क्या है?

A3. इस योजना का उद्देश्य यह है कि एमपी की सभी महिलाओं को 2000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाए। इस योजना में सभी वर्ग की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इससे महिलाओं के स्वाभिमान में बढ़ावा होगा। महिलाएं 2000 रुपए की धनराशि प्राप्त करके आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

Q4. मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना को कब शुरू किया था?

A4. इस योजना की शुरुआत 9 मई 2023 को हुई थी। यह एक शानदार योजना है।

अन्य योजनाओं के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Comment