पंडित जवाहरलाल नेहरू कोट्स (Pandit Jawaharlal Nehru Quotes In Hindi): 14 नवंबर चिल्ड्रंस डे पर पढ़ें चाचा नेहरू के 14 प्रेरक सुविचार

Photo of author
PP Team

पंडित जवाहरलाल नेहरू कोट्स (Pandit Jawaharlal Nehru Quotes In Hindi)- हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर सन् 1889 को हुआ था और उनके जन्मदिवस को हम हर साल बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाते हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से काफी लगाव था और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर संबोधित करते थे। इसीलिए उनकी जयंती को चिल्ड्रंस डे के तौर पर मनाया जाता है। इस साल बाल दिवस 2023 (Children’s Day 2023) मंगलवार को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा।

पंडित जवाहरलाल नेहरू कोट्स (Pandit Jawaharlal Nehru Quotes In Hindi)

बाल दिवस को पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन सभी चाचा नेहरू को याद कर उनके प्रेरक विचार पढ़ना पसंद करते हैं। इसलिए 14 नवंबर बाल दिवस (14 November Children’s Day) और पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती (Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti) के अवसर पर इस पेज पर हम आपके लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के 14 फेमस अनमोल सुविचार (14 Famous Pandit Jawaharlal Nehru Quotes In Hindi) लेकर आए हैं। जवाहरलाल नेहरू के विचार (Jawaharlal Nehru Quotes In Hindi) पढ़कर आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। हम सभी को और खासकर बच्चों को चाचा नेहरू के अनमोल विचार ज़रूर पढ़ने चाहिए।

14 नवंबर बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के 14 विचार

पंडित जवाहरलाल नेहरू कोट्स हिंदी में
(Pandit Jawaharlal Nehru Quotes In Hindi)

1. “सत्य हमेशा सत्य ही रहता है, चाहे आप पसंद करें या ना करें।”
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

2. “बिना शांति के सभी सपने टूट जाते हैं और राख में मिल जाते हैं।”
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

3. “जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अच्छी सहायक हैं।
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

ये भी पढ़ें

पंडित जवाहरलाल नेहरू कोट्सयहाँ से पढ़ें
पंडित जवाहरलाल नेहरू पर कवितायहाँ से पढ़ें
पंडित जवाहरलाल नेहरू पर स्लोगनयहाँ से पढ़ें
पंडित जवाहरलाल नेहरू पर 10 लाइन यहाँ से पढ़ें

4. “हम एक अद्भुत दुनिया में रहते हैं जो सौंदर्य, आकर्षण और रोमांच से भरी हुई है। यदि हम खुली आँखों से खोजें, तो यहाँ रोमांच का कोई अंत नहीं है।”
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

5. “शायद जीवन में डर से बुरा और खतरनाक कुछ भी नहीं है।”
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

6. “जब तक आपके पास संयम और धैर्य नहीं है, तब तक आपके सपने राख में मिलते रहेंगे।”
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

ये भी पढ़ें

बाल दिवस पर निबंधयहाँ से पढ़ें
बाल दिवस कब मनाया जाता है?यहाँ से पढ़ें
बाल दिवस पर भाषणयहाँ से पढ़ें
बाल दिवस पर कोट्सयहाँ से पढ़ें
बाल दिवस पर कवितायहाँ से पढ़ें
बाल दिवस पर शायरीयहाँ से पढ़ें
बाल दिवस पर 10 लाइनयहाँ से पढ़ें

7. “लोगों की कला उनके दिमाग का सही दर्पण है।”
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

8. “बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका ध्यान से और प्यार से लालन पालन किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं।”
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

9. “हमारी सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि हम चीजों के बारे में बातें ज्यादा करते हैं और काम बहुत कम।”
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

10. “अज्ञानता बदलाव से हमेशा डरती है।”
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

11. “संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।”
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

12. “संस्कृति मतलब दिमाग और आत्मा का विस्तार करना है।”
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

13. “हमें थोड़ा विनम्र रहना चाहिए, हम ये सोचें कि शायद सत्य पूर्ण रूप से हमारे साथ ना हो।”
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

14. “विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।
– पंडित जवाहरलाल नेहरू

parikshapoint.com की तरफ से आप सभी को “पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती 2023” (Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti 2023) और “बाल दिवस 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं” (Happy Children’s Day 2023)।

अन्य किसी विषय पर कोट्स पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply