राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती (Rajasthan Anganwadi Bharti)- राजस्थान सरकार ने नौकरी तलाश कर रहीं युवतिओं के इंतज़ार को अब खत्म कर दिया है। सरकार ने अपने आधिकारिक पोर्टल के मध्यम से राजस्थान आंगनवाड़ी 2023 की भर्ती निकली थी। जिसकी डिटेल में जानकारी आप इसी लेख द्वारा प्राप्त कर सकेंगे। राज्य सरकार ने नौकरी की इच्छुक महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी भर्ती के तहत अच्छी संख्या में भर्ती करने की अधिसूचना जारी की थी, जिसकी भर्ती प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/हेल्पर/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर नियुक्ति की घोषणा की गई। आवेदकों के लिए इसकी योग्यताएं जानना भी बेहद जरूरी है, ताकि आगे आने वाली भर्तियों के लिए वे स्वयं को तैयार कर सकें।
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (Rajasthan Anganwadi Bharti 2023)
राजस्थान सरकार ने अलग-अलग जिलों से विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाल कर रिक्त पदों की पूर्ति कर दी है, एप्लीकेशन में अंतिम तारीख जिलों के हिसाब से अलग-अलग बांटी गई। आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन की अधिसूचना पढ़कर अपनी योग्यता आगे आने वाली भर्तियों के लिए पता कर सकते हैं। इसी लेख में आधिकारिक वेबसाइट का लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। आवेदनकर्ता के लिए आवेदन से पूर्व यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि जिन पदों पर नौकरी पाने के वे इच्छुक हैं, उन्हें उस पद पर कितना वेतन मिलेगा, किस आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी एवं भर्ती की प्रक्रिया क्या होगी, क्या रिजर्व वर्ग को किसी प्रकार की छूट का निर्धारण इन भर्तियों में किया जाता है? इन सभी बातों की जानकारी आपको इसी लेख के माध्यम से दी जाने वाली है।
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (Rajasthan Anganwadi Vacancy 2023)
भर्तियों की सरल तौर पर जानकारी नीचे बनी तालिका में दी गयी है, जिसका विस्तृत विवरण आपको आगे मिलेगा-
राज्य | राजस्थान |
पदों के नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/आशा सहयोगिनी/सहायिका। |
फॉर्म भरने का माध्यम | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | wcd.rajasthan.gov.in |
फॉर्म लिंक | जारी |
फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख | सभी जिलों में भिन्न है |
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 योग्यता मापदंड
- आवेदन करने वाली महिला का जिस ग्राम आंगनवाड़ी केंद्र के लिए चयन किया जा रहा है, उसी क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए, वहीं शहरी क्षेत्र में जिस आंगनवाड़ी केंद्र के लिए चुनाव किया जा रहा है उस वार्ड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- आंगनवाड़ी की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह भी ध्यान दिया जाएगा की शहरी क्षेत्र में आवेदक के घर की आंगनवाड़ी केंद्र से दूरी 5 कि.मी. से अधिक न हो, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ये 3 कि.मी. और जनजातीय क्षेत्र में यह दूरी 1.5 कि.मी.के अधिक न हो।
- आवेदन करने के लिए महिला का वैवाहिक होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता हर राज्य में अलग अलग हो सकती है। राजस्थान में आंगनवाड़ी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदकों की शैक्षिक योग्यताएं कुछ इस तरह हैं-
कार्यकर्ता/मिनीकार्यकर्ता/आशा सहयोगिनी-
- जीव विज्ञान या पोषण विज्ञान से स्नातक या स्नात्तकोत्तर होने पर मेरिट में 3 अंक जुड़ेंगे, स्नातकोत्तर होने पर 2, स्नातक या इसके समान योग्यता पर 1 अंक जुड़ेगा।
- राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट से नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग/डिस्ट्रिक्ट प्राइमरी स्कूल कॉउन्सिल/बी.एड करने पर 2 अंक प्राप्त होंगे।
आंगनबाड़ी सहायिका के लिए-
- 12वीं या इसके समकक्ष कोई और योग्यता।
निर्धारित आयु सीमा
इन सभी भर्तियों में आवेदन करने के लिए केवल 21 से 40 वर्ष की आयु की महिलाएं ही योग्य होंगी। यदि आवेदिका अनुसूचित जाति/जनजाति/तलाकशुदा आदि के लिए 5 साल की छूट का प्रावधान है।
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 पद और वेतन
पदनाम | वेतन |
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | 8000-12000/- |
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | 6000-8000/- |
सहायिका | 3000-5700/- |
आशा सहयोगिनी | 5000-5500/- |
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 फॉर्म कैसे भरें?
राजस्थान आंगनवाड़ी 2023 के फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम में भरे जाएंगे, जैसे-
- ऑनलाइन माध्यम के लिए आप विभागीय वेबसाइट पर जाकर हर स्टेप को फॉलो करते हुए आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- वहीं ऑफलाइन मोड के लिए आपको उपर दिए गए लिंक के माध्यम से फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकलवाकर, साफ़-साफ़ अक्षरों में भरना होगा और दिए गए पते पर भेजना होगा।
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 जरूरी दस्तावेज़
भर्ती प्रक्रिया हेतु अभ्यर्थी को इन डाक्यूमेंट्स की जरूरत अवश्य होगी-
- उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
- मूल निवास का पता- राशन कार्ड/आधार कार्ड
- पहचान पत्र- वोटर आईडी/आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- विधवा प्रमाण पत्र (विधवा उम्मीदवार के लिए)
- विकलांग प्रमाणपत्र (पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए)
- फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया
- आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया में मेरिट का बड़ा योगदान है। राजस्थान में भी ये भर्तियां मेरिट बनाकर ही की जाती हैं। जिसमें अलग अलग पदों के लिए भिन्न मापदंड दिए गए हैं।
- योग्यता के आधार पर आवेदक को अतिरिक्त बिंदु दिए जाते हैं।
- इसी आधार पर सिलेक्शन प्रोसेस पूरा किया जाता है।
FAQs
उत्तर- राजस्थान आंगनवाड़ी की विभागीय वेबसाइट पर नोटिफिकेशन डाले जा चुकें हैं एवं भर्ती प्रक्रिया समाप्त हो गयी है। कृपया अलगी भर्ती निकलने का इंतज़ार करें।
उत्तर- फिलहाल राजस्थान आंगनवाड़ी में कार्यकर्ताओं को 7,800 रुपए प्रतिमाह, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका को 4,000 से 6000 रुपए के बीच वेतन दिया जा रहा है।
उत्तर- राजस्थान के जिला झुंझुनू, सीकर, बूंदी, बारां, नागौर, कोटा, भरतपुर, टोंक आदि में भर्तियां निकाली गईं थी।
उत्तर- राजस्थान में आंगनवाड़ी भर्तियों के लिए एप्लिकेंट की आयु सीमा 21 से 40 के बीच रखी गई है।
उत्तर- हाँ, राजस्थान जिला सीकर के आंगनवाड़ी 2023 के फॉर्म को भरने की आखिरी तारीख निकल गई है, जो 23-07-2023 थी।
उत्तर- नहीं, प्रदेश सरकार इन फॉर्म्स को अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी उम्मीदवारों तक पहुंचती है।
उत्तर- हाँ, बारहवीं पास उम्मीदवार भी राजस्थान आंगनवाड़ी की सहायिका पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट- wcd.rajasthan.gov.in
अन्य राज्यों की आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए | यहां क्लिक करें |