कहानियां कई प्रकार की होती। लोगों को भी अलग अलग तरह की कहानियां पढ़नी पसंद आती है। कहानियां होती है इतनी मजेदार है कि उनको पढ़ते समय हमें आनंद की अनुभूति होती है। प्यार की कहानियां हमें रोमांस की अनुभूति करवाती है तो, भूतों की कहानियां हमें डराती है। दुखद कहानियाँ हमें रोने को मजबूर कर देती है तो, सच्ची कहानियां हमें किसी के जीवन से रुबरु करवाती हैं। कहानियां हमें जोड़े रखने का काम करती है। कहानियों को पढ़कर हमें अच्छा महसूस होता है।
महान लोगों की सच्ची कहानियां
बचपन से ही मेरा एक बहुत बड़ा शौक था। वह शौक था खूब सारी कहानियां पढ़ना। मेरा यह अनोखा शौक आज तक भी बरकरार है। अभी हाल ही में मुझे कई ऐसी कहानियां पढ़ने का मौका मिला जो कि महान लोगों के जीवन में घटी सच्ची घटनाओं से प्रेरित थे। मैंने बहुत सी महान हस्तियों की कहानियां पढ़ी जैसे कि चन्द्रगुप्त मौर्य, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी आदि। महान लोगों के जीवन से जुड़ी सच्ची कहानियों से हमें उन सभी लोगों के जीवन को गहराई से जानने का मौका मिलता है। उन कहानियों से हमें प्रेरणा मिलती है कि उन सभी महान लोगों ने अपने जीवन में कितने महान काम किए हैं। सच्ची कहानियां पढ़ने से हमें किरदारों से जुड़ने का मौका मिलता है। सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियां हमें जीवन में अच्छी सीख देती है। महान लोगों की कहानियों को पढ़कर ही हम इतिहास से जुड़ पाते हैं। हमें अपने इतिहास में गोता लगाने का मौका मिलता है।
महान लोग कौन होते हैं?
महान लोग वह होते हैं जो अपने जीवन में कोई प्रकार का महान कार्य करे। ऐसे लोग अपने समस्त जीवन में समाज में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे लोग अपने महान कार्यों द्वारा पूरे समाज में एक अलग और विशेष पहचान बना लेते हैं। आम जनता उनको उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहती है। पूरी दुनिया उन लोगों का सम्मान करती है। लोगों को उनके जीवन से जुड़ी हर तरह की जानकारी जुटानी अच्छी लगती है। यह नहीं है कि जिनके पास धन दौलत है वही लोग महान है। महान कार्य करके कोई भी इंसान महान बन सकता है।
सच्ची कहानी का अर्थ क्या होता है?
सच्ची कहानी से मतलब उन कहानियों से है जो सटीक और वास्तविक होती है। यह ऐसी कहानियां होती है जो कि इतिहास में घट चुकी होती है। ऐसी कहानियां या ऐसे प्रसंग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचते हैं और फिर ऐसे करते हुए वह सब तक पहुंच जाते हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियां हमें महान लोगों के जीवन से रुबरु करवाती हैं। एक लेखक को ऐसी कहानियां लिखते समय यह ध्यान में रखना चाहिए कि वह कहानियां मौलिक हो। उन कहानियों में कोई भी प्रकार की तोड़ मरोड़ नहीं होनी चाहिए। कहानी को इस अंदाज में लिखा हुआ होना चाहिए कि पढ़ने वाले को उन सभी महान लोगों के जीवन से प्रेरणा मिल सके।
महान लोगों की सच्ची कहानियां पढ़ें
सुभाषचंद्र बोस के जीवन का प्रेरक प्रसंग / कहानियां |
वीर शिवाजी की प्रेरणादायक कहानियां |
स्वामी विवेकानंद जी की प्रेरणादायक कहानियां |
महान लोगों की सच्ची कहानियों के कुछ उदाहरण
1) स्वामी विवेकानंद की कहानियां
2) दयानंद सरस्वती की कहानियां
3) सुभाष चंद्र बोस की कहानियां
4) महात्मा गांधी की कहानियां
5) राणा सांगा की कहानियां
6) महाराणा प्रताप की कहानियां
7) वीर शिवाजी की कहानियां
8) गौतम बुद्ध की कहानियां
FAQs
A1. जीवन की सच्ची कहानियां एक प्रकार से सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियां होती है। यह कहानियां किसी भी रूप में हो सकती है जैसे कि एक छोटी कहानी के रूप में, आत्मकथा के रूप में या फिर निबंध के रूप में। ऐसी कहानियों में सत्यता अधिक और काल्पनिकता नहीं के बराबर होती है। इन कहानियों से हमें प्रेरणा मिलती है। ऐसी कहानियां हमें इतिहास में दोबारा प्रवेश करने का मौका देती है। यह कहानियां पढ़ने पर हमें आनंद की एक अलग अनुभूति होती है।
A2. सच्ची कहानियों को पढ़ना बहुत महत्त्वपूर्ण होता है। सच्ची कहानियां आपको एक व्यक्ति के जीवन से रुबरु करवाती है। इन कहानियों को पढ़कर हम कहानियों के किरदारों से भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। यह हमें याद दिलाते हैं कि इतिहास में भी कई शानदार नायक रहे हैं।
ऐसे ही अन्य विषयों पर कहानियां | यहाँ से पढ़ें |