गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनें (10 Lines On Republic Day In Hindi)- इस वर्ष भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस दिवस को लेकर हम सभी बहुत उत्साहित और जोश में रहते हैं। खासकर के स्कूल और काॅलेज के बच्चों में इस दिवस को लेकर बहुत क्रेज रहता है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली सहित देश के हर कोने में झंडा फहराया जाता है। इस दिन की परेड भी बहुत खास होती है। गणतंत्र दिवस पर भारत के राष्ट्रपति भाषण देते हैं। इस खास अवसर पर सभी तरह की सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में छुट्टी रखी जाती है। गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयों के लिए एक राष्ट्रीय पर्व है।
गणतंत्र दिवस के बारे में
गणतंत्र का सही मायने में अर्थ होता है जनता द्वारा चलाए जाने वाला शासन। हम सभी को अपनी स्वतंत्रता पसंद होती है। हम सभी काम अपनी मर्जी के हिसाब से करना पसंद करते हैं। जिस दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी वह हमारे लिए सबसे सुनहरा पल था। उस आजादी के बाद हमें अंग्रेजों के कानून से आजादी मिल गई थी और हमें अपना खुद का संविधान मिल गया था। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू हो गया था। उसी दिन हमारा पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया। और उस दिन से लेकर आज तक हमारा देश गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाता है।
गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनें
1. भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
2. भारत का सबसे पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था।
3. 19 दिसंबर 1929 को ‘पूर्ण स्वराज’ (पूर्ण स्वतंत्रता) प्रस्ताव पारित किया गया था।
4. गणतंत्र दिवस सामान्य तौर पर तीन दिन का उत्सव होता है।
ये भी पढ़ें
गणतंत्र दिवस पर निबंध | यहाँ से पढ़ें |
गणतंत्र दिवस पर भाषण | यहाँ से पढ़ें |
गणतंत्र दिवस पर कविताएं | यहाँ से पढ़ें |
गणतंत्र दिवस पर शायरी | यहाँ से पढ़ें |
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | यहाँ से पढ़ें |
गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनें | यहाँ से पढ़ें |
गणतंत्र दिवस का महत्व | यहाँ से पढ़ें |
भारत का राष्ट्रगान | यहाँ से पढ़ें |
भारत का राष्ट्रगीत | यहाँ से पढ़ें |
5. इस दिन दिल्ली में परेड भी होती है।
6. गणतंत्र दिवस पर हमारे राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।
7. भारत इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।
8. गणतंत्र दिवस पर हमारे राष्ट्रपति भारत के नाम स्पीच देते हैं।
9. इस खास मौके पर किसी अन्य देश को एक खास गेस्ट के रूप में न्योता भेजा जाता है।
10. 1955 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद आमंत्रित गेस्ट के तौर पर शामिल थे।
गणतंत्र दिवस पर 10 वाक्य
- गणतंत्र दिवस पर परेड की शुरुआत से पहले 21 तोपों की सलामी पूरी की जाती है।
- एबाइड विद मी, जो कि गांधीजी का सबसे पसंदीदा गाना था, को हर साल गणतंत्र दिवस पर बजाया जाता है।
- इस दिवस में शामिल होने वाली संख्या करीब करीब लाखों में होती है।
- गणतंत्र दिवस नजदीक आते ही भारत की सुरक्षा और भी अधिक चौकन्नी कर दी जाती है।
- इस दिवस पर स्कूल के बच्चे भी प्रस्तुति देते हैं।
- भारत में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश रखा जाता है।
- हमारे देश का संविधान दुनियाभर के सभी देशों से भी बड़ा संविधान है।
- भारत के पहले राष्ट्रपति डाॅक्टर राजेंद्र प्रसाद थे।
- राजेंद्र प्रसाद ने साल 1950 में पहली बार शपथ ली थी।
- इस खास अवसर पर हमारे वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
FAQ’S
Q1. इस वर्ष (2023) नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कौन ध्वजारोहण करेगा?
A1. इस वर्ष भारत की वर्तमान और 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी।
Q2. गणतंत्र दिवस 2023 समारोह के दौरान मुख्य अतिथि कौन होंगे?
A2. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी इस साल (2023) गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि होंगे।
Q3. संविधान दिवस कब मनाया जाता है?
A3. संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है।
हमारे द्वारा लिखी गईं गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनें आपको कैसी लगीं? हमें अपना बहुमूल्य कमेंट ज़रूर साझा करें। parikshapoint.com की तरफ से आप सभी को “गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
अन्य किसी विषय पर 10 लाइनें पढ़ने के लिए | यहाँ क्लिक करें |