सुविचार हिंदी में (thought in hindi) – एक सुविचार आपका जीवन बदल सकता है। सुविचार मन के अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। जिससे दूसरे व्यक्ति के मुकाबले आपका जीवन बहुत ही अच्छा हो जाता है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके बीच महापुरुषों के सुविचार लेकर आए हैं। इन सुविचारों को पढ़कर आपके मन में ताजगी और एक अच्छी सोच भर जाएंगी। अगर हमारी सुबह एक अच्छे सुविचार के साथ हो, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। आप इस पेज से हिंदी में जीवन के लिए सुविचार (suvichar for life in Hindi) पढ़ सकते हैं।
सुविचार हिंदी में (Suvichar in Hindi)
आज के दौर में नकारात्मक सोच तेजी से बढ़ रही है। नकारात्मक सोच से हम दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं, साथ ही अपने आपको भी नुकसान पहुंचाते हैं। हमें रोजाना एक अच्छा सा सुविचार पढ़ना चाहिए। जिससे हम अपने जीवन में सकारात्मक सोच ला सके। यदि जीवन शांति भरा है तो, हम दुनिया का हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। हमारे द्वारा दिए गए, सबसे शानदार सुविचार जरूर पसंद आएंगे। तो आइये नीचे हिंदी में सुविचार (hindi mein suvichar) पढ़ें।
ये भी देखें-
आज का सुविचार (thought of the day in hindi) | यहाँ से पढ़ें |
डेली करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs In Hindi) | यहाँ से पढ़ें |
सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर (GK Questions Answers In Hindi) | यहाँ से पढ़ें |
महान व्यक्तियों के विचार
(Mahapurushon ke vichar)
ज्यादातर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी असफलता से सिर्फ एक कदम आगे जाकर हासिल की है।
नेपोलियन हिल
सपने सच हो इसके लिए सपने देखना जरूरी है।
डॉक्टर अब्दुल कलाम
“हम दबाव से अनुशासन कभी नहीं सीख सकते।”
महात्मा गाँधी
महान कार्य करने का एकमात्र तरीका यह है कि आप अपने काम से प्यार करें।
स्टीव जॉब्स
ईमानदारी बहुत महंगा उपहार है। इसकी घटिया लोगों से उम्मीद मत करो।
वॉरेन बफेट
जो लोग अपने समय का सबसे अधिक दुरुपयोग करते हैं, वे ही सबसे पहले इसके अभाव की शिकायत भी करते हैं।
कोरी टेन
लोगों के गुणावगुण को देखते रहेंगे तो आपके पास उनसे स्नेह करने का समय ही नहीं रह जाएगा।
मदर टैरेसा
कला कभी ख़त्म नहीं होती, उसे बस त्याग दिया जाता है।
लिओनार्दो दा विंची
श्रेष्ठ होना कोई कार्य नहीं बल्कि हमारी आदत है जिन्हें हम बार बार करते हैं।
अरस्तू
“भक्ति वह है जो ज्ञान उत्पन्न करती है; ज्ञान वह है जो स्वतंत्रता को गढ़ता है।”
तुलसीदास
असफलता वह मसाला है जो सफलता का स्वाद देता है।
ट्रूमैन कैपोट
प्रत्येक अनुभव से शक्ति, साहस और आत्मविश्वास मिलता है जिसमें आपके चेहरे पर डर का आना बंद हो जाता है।
एलेनोर रोसवैल्ट
यदि आप अपनी याददाश्त का परीक्षण करना चाहते हैं तो, याद करें की आज आप एक साल पहले क्या चिंता कर रहे थे।
ई. जोसेफ कॉसमैन
बार बार पराजित होना केवल एक अस्थायी स्थिति है, परित्याग ही इसे स्थायी बनाता है।
मर्लिन वोसंत
जीवन में आने वाली बाधा हमारे कदमों के बीच आने वाली वो पत्थर है, जो हमे रोकती तो है और आगे आने वाली खतरों से भी अवगत कराती है।
प्रेस्कॉट
यदि आप अपने सपनों को सच करना चाहते हो, तो उन्हें करने के लिए खुद को जगाना होगा।
जे एम पावर
अनुभव वह है जिसे आप प्राप्त करते हैं और अनुभव तभी प्राप्त होता है जो आप चाहते हैं, लेकिन वह आपको नहीं प्राप्त होता है।
डैन स्टैनफोर्ड
अच्छी किताबें और अच्छे लोग तुरंत समझ में नहीं आते हैं, उन्हें पढ़ना पड़ता है।
गुलजार
जीने का सबसे बड़ा गौरव कभी न गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठने में है।
नेल्सन मंडेला
कुछ लोग सफल होते हैं क्योंकि उनकी नियत है और कुछ लोग इसलिए भी सफल होते हैं क्योंकि वे निर्धारित होते हैं।
अनजान सूक्ति
गलत तरीकों से सफ़ल होने से कई गुना बेहतर है, सही तरीके अपनाकर असफ़ल हो जाना।
अज्ञात
प्यार हर मौसम में होने वाला फल है और हर व्यक्ति के पहुंच के अन्दर है।
मदर टेरेसा
आप के द्वारा किया गया कर्म ही आपकी पहचान है, वरना एक ही नाम के हजारों इंसान है।
अज्ञात
वहां प्रेम नहीं है जहां इच्छा नहीं है।
इंदिरा गांधी
अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो।
डाॅ. भीमराव अंबेडकर
जीवन में सदैव सुख ही मिले यह बहुत दुर्लभ है।
महर्षि वाल्मीकि
केवल यश और नाम वाले की कोई प्रतिभा नहीं होती।
यजुर्वेद
जो आत्म अनुशासन नहीं रख सकता, वह दूसरों को अनुशासन का पाठ कैसे पढ़ा सकता है।
सूत्रकृतांग
पहले आपको खुद बदलना होगा, जैसा कि आप दुनिया को देखना चाहते हैं।
महात्मा गाँधी
मैं हर कदम पर हारा हूँ, पर जन्मा केवल जीत के लिए हूँ।
एमर्सन
अतिसंघर्ष से चंदन में भी आग प्रकट हो जाती है, उसी प्रकार बहुत अवज्ञा किए जाने पर ज्ञानी के भी हृदय में भी क्रोध उपज जाता है।-
महर्षि वाल्मीकि
जितनी बार गिरो उतनी बार उठो, कभी भी हार मत मानो।
कहावत
चिड़चिड़ेपन को हमें हीनता की भावना का लक्षण समझना चाहिए।
एल्फ्रेड एडलर
अभिव्यक्ति की कुशल शक्ति ही तो कला है।
मैथिलीशरण गुप्त
बिना विश्वास के कोई काम हो ही नहीं सकता।
नारायणदास
याद रखें अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना, सबसे बड़ा अपराध है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
आदमी का भीतरी खालीपन केवल दो चीजो से भरा जा सकता है, प्रेम से और त्याग से।
मोरारी बापू
अनजान होना इतने शर्म की बात नहीं, जितना सीखने के लिए तैयार ना होना।
पुराण
अगर व्यक्ति अपनी पूरी लग्न के साथ कोई भी काम करता है, तब उसे कभी हार का मुँह देखना नहीं पड़ता है!
अज्ञात
मेहनत एक नशा है, जिसका घाटा तो कुछ नहीं है। लेकिन फायदा बहुत ज्यादा है।
एलन मस्क
मैं कर सकता हूँ, यह विश्वास है. केवल मैं ही कर सकता हूँ, यह अंधविश्वास है!
अज्ञात
जब भी कोई हंसने का अवसर मिले तो, “हंसे” यह एक सुलभ दवा है!
लार्ड ब्रायन
लोगों के लिए उदाहरण स्थापित करना, दूसरों को प्रभावित करने का एक मात्र साधन है।
अल्बर्ट आइंस्टीन
हम सोचते बहुत हैं और महसूस बहुत कम करते हैं।
चार्ली चैप्लिन
इससे पहले कि सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
अच्छे शब्दों के प्रयोग से बुरे लोगों का भी दिल जीता जा सकता है।
बुद्ध
तुम्हें अगर कुछ हानिकारक करना हो तभी ताक़त की ज़रूरत पड़ेगी वरना तो प्रेम पर्याप्त है।
ओशो
अपने सपनों को साकार करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है कि आप जाग जाएं!
पॉल वैलेरी
अभागों के मित्र नहीं होते!
एमर्सन
आपका लक्ष्य किसी जादू से नहीं पूरा होगा, बल्कि आपको ही अपना लक्ष्य प्राप्त करना पड़ेगा।।
बाल गंगाधर तिलक
डर के ऊपर उम्मीद का होना ही साहस है।
मार्क ज़ुकेरबर्ग
जो सभी का मित्र होता है वो किसी का मित्र नहीं होता।
ओशो
क्रोध ऐसी आँधी है जो विवेक को नष्ट कर देती है।
अज्ञात
कठिनाईयों से भरी इस दुनिया में जिसे अपने आप पर भरोसा होता है, वही विजेता कहलाता है।
गुरु नानक देव
पिता की सेवा अथवा उनकी आज्ञा का पालन करने से बढ़कर और कोई धर्माचरण नहीं है।
वाल्मीकि
कला प्रकृति की सहायता करती है और अनुभव कला की।
टामस फुलर
जो काम पड़ने पर सहायक होता है, वही मित्र है
दीर्घनिकाय
किताब एक ऐसा उपहार है जिसे आप बार-बार खोल सकते हैं।
गैरीसन केलर
“प्यार और दया जरुरी है, न की विलास (समृद्धि)। क्योकि इनके बिना मानवता का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता।
दलाई लामा
वन की अग्नि चंदन की लकड़ी को भी जला देती है अर्थात दुष्ट व्यक्ति किसी का भी अहित कर सकता है।
चाणक्य
मनुष्य का सबसे बड़ा यदि कोई शत्रु है तो वह है उसका अज्ञान।
चाणक्य
“मनुष्य को ठंडा रहना चाहिए, क्रोध नहीं करना चाहिए. लोहा भले ही गर्म हो जाए, हथौड़े को तो ठंडा ही रहना चाहिए अन्यथा वह स्वयं अपना हत्था जला डालेगा। कोई भी राज्य प्रजा पर कितना ही गर्म क्यों न हो जाये, अंत में तो उसे ठंडा होना ही पड़ेगा।”
सरदार वल्लभ भाई पटेल
जिस प्रकार जल कमल के पत्ते पर नहीं ठहरता है, उसी प्रकार मुक्त आत्मा के कर्म उससे नहीं चिपकते हैं।
छांदोग्य उपनिषद
मित्रों का चुनाव सावधानी से करें क्योंकि हमारे व्यक्तित्व की झलक हमारे उन मित्रों से भी मिलती हैं जिनकी संगत से हम दूर रहते हैं!
कहावत
सफलता कर्म से जुड़ी है। सफल लोग आगे बढ़ते रहते हैं, वे गलतियां करते हैं लेकिन उसे करना नहीं छोड़ते।
कॉनराड हिल्टन
संसार को जीतने से पहले स्वयं अपने विकारों पर विजय पाना अति आवश्यक है।
श्री गुरू नानक देव
श्रद्धा की कमी ही सारे कष्टों और दुखों की जड़ है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
अगर आपके पास आत्मविश्वास और क्षमता हैं, तो आप एक बेहतर दुनिया का निर्माण कर सकते हैं।
दलाई लामा
जीवन एक साइकिल चलाने की तरह है। अपना संतुलन बनाये रखने के लिए आपको चलते रहना होगा।
अल्बर्ट आइंस्टाईन
क्रोध से आप अपने-आप को नुकसान पहुंचाते हैं।
शिव खेड़ा
जब-जब दबाव बढ़ता है, तब-तब प्रभाव घटता है।
डॉ. विवेक बिंद्रा
सारा जगत स्वतंत्रता के लिए लालायित रहता है फिर भी प्रत्येक जीव अपने बंधनो को प्यार करता है।
श्री अरविंद
निराशा एक ऐसी बीमारी है जो संभव काम को भी असंभव बना देती है।
मुंशी प्रेमचंद
जब मन में सच जानने की जिज्ञासा पैदा हो जाए तो दुनिया की चीज़े अर्थहीन लगती हैं।
शंकराचार्य
उदासीनता लोगों को प्रभावित करने वाली सबसे खराब किस्म की बीमारी है।
भीमराव अम्बेडकर
हमे हमेशा यह याद रखना चाहिए कि ख़ुशी जीवन की यात्रा का एक तरीका है, न की जीवन की मंजिल।
रॉय गुडमैन
दूसरों के बारे में उतना ही बोलो, जितना खुद के बारे में सुन सको
अरस्तु
जैसे सूर्य आकाश में छुप कर नहीं विचर सकता, उसी प्रकार महापुरुष भी संसार में गुप्त नहीं रह सकते।
व्यास
अपने लिए दूसरों से मदद की उम्मीद रखना ही सारी बुराईयों का जड़ है।
विलियम शेक्सपीयर
आप दोस्त तो बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं।
अटल बिहारी वाजपेयी
अहंकार मनुष्य का बहुत बड़ा दुश्मन है। वह सोने के हार को भी मिट्टी का बना देता है।
महर्षि वाल्मीकि
इस बात का विचार मत करो कि तुम मरने के बाद क्या होंगे, समझना तो यह है कि तुम इस समय क्या हो।
श्री रमण महर्षि
गलतियां हमेशा क्षमा की जा सकती हैं, यदि आपके पास उन्हें स्वीकारने का साहस हो।
ब्रूस ली
खाने और सोने का नाम जीवन नहीं है, जीवन नाम है- आगे बढ़ते रहने की लगन।
मुंशी प्रेमचंद
क्रोध में उत्तर मत दीजिए, आनंद में वचन मत दीजिए, दुख में निर्णय मत लीजिए।
चाणक्य
अच्छी किताबों को पढ़ना, पिछली सदियों के बेहतरीन व्यक्तियों के साथ बातचीत करने के समान है।
डेसकार्टेस
यदि आप केवल उन पुस्तकों को पढ़ते हैं जो हर कोई पढ़ रहा है, तो आप भी केवल वही सोच सकते हैं जो बाकी सब लोग सोच रहे हैं।
हारुकी मुराकामी
पाँव खोलो तो धरती अपनी है, पंख खोलो तो आसमान!
अमृता प्रीतम
जिस प्रकार बिना जल के धान नहीं उगता, उसी प्रकार बिना विनय के प्राप्त की गई विद्या फलदायी नहीं होती।
भगवान महावीर
ज़िंदगी छोटी नहीं होती, बस हम ही इसे देरी से जीना शुरू करते हैं।
अज्ञात
कोई विश्वास तोड़े तो दिल से उसका धन्यवाद करो क्योंकि वही लोग सिखाते हैं कि विश्वास सोच समझ कर करो!
ब्रिश लीन
बुद्धि के सिवाय विचार प्रचार का कोई दूसरा शस्त्र नहीं है, क्योंकि ज्ञान ही अन्याय को मिटा सकता है।
शंकराचार्य
अकर्मण्यता के जीवन से यशस्वी जीवन और यशस्वी मृत्यु श्रेष्ठ होती है।
चंद्रशेखर वेंकट रमण
असफलताएं कभी-कभी सफलता की स्तम्भ होती हैं।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
वाणी के बजाय कार्य से दिए गए उदाहरण कहीं ज्यादा प्रभावी होते हैं।
अज्ञात
मैं अपने दुश्मनों को हराने के लिए उन्हें अपना दोस्त बना लेता हूं।
दलाई लामा
परिवर्तन तुम्हारी सच्ची सीख का अंतिम परिणाम है।
स्वामी विवेकानंद
सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते।
रवींद्रनाथ टैगोर
सफलता की खुशी मनाना अच्छा है, पर उससे जरूरी है अपनी असफलता से सीख लेना।
बिल गेट्स
सफलता में दोषों को मिटाने की विलक्षण शक्ति है।
मुंशी प्रेमचंद
डर हमेशा आपको एक कैदी बना के रखेगा, जबकि खुले विचार आपको एक बादशाह बनाके रखेंगे!
अज्ञात
कभी भी उनसे मित्रता मत कीजिये जो आपसे कम या ज्यादा प्रतिष्ठा के हों, ऐसी मित्रता कभी आपको ख़ुशी नहीं देगी।
चाणक्य
अपने को संकट में डाल कर कार्य संपन्न करने वालों की विजय होती है, कायरों की नहीं|
जवाहरलाल नेहरू
कायर आदमी अपनी मौत से पहले न जाने कितनी बार मरता है।
अज्ञात
संसार में ऐसे लोग थोड़े ही होते हैं, जो कठोर किंतु हित की बात कहने वाले होते हैं।
महर्षि वाल्मीकि
परमात्मा के प्रत्येक रूप के अनुरूप अपना रूप बना लो!
ऋग्वेद
बुद्धिमत्ता की पुस्तक में ईमानदारी सबसे पहला अध्याय है।
अज्ञात
कभी ना मत कहो, कभी न कहो कि ‘मैं नहीं कर सकता’, क्योंकि आप अनंत हैं। सभी शक्ति आप के भीतर है। आप कुछ भी कर सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद
अविश्वसनीय चीजें आसानी से की जा सकती हैं यदि हम उन्हें करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सद्गुरु जग्गी वासुदेव
अच्छे शब्दों के प्रयोग से बुरे लोगों का भी दिल जीता जा सकता है।
भगवान बुद्ध
एक बेहतरीन किताब 100 अच्छे दोस्त के बराबर है, लेकिन एक सर्वश्रेष्ठ दोस्त पुस्तकालय के बराबर है।
-अब्दुल कलाम
यदि दूसरों से अपने प्रतिकूल नहीं चाहते हो तो अपने मन को दूसरों के प्रतिकूल कामों से हटा लो।
अज्ञात
प्राण देकर भी मित्र के प्राण की रक्षा करनी चाहिए!
बाणभट्ट
सफलताओं की खुशियां हमेशा मनाओ, लेकिन हमेशा अपने बुरे वक्त को याद रखो।
बिल गेट्स
खूबसूरत लोग हमेशा अच्छे नहीं होते। लेकिन अच्छे लोग हमेशा खुबसूरत होते हैं।
मदर टेरेसा
सबसे उत्तम तीर्थ अपना मन है जो विशेष रूप से शुद्ध किया हुआ हो।
स्वामी शंकराचार्य
जब आप अपने अन्दर बैठे अहंकार को मिटा देंगे तभी आपको वास्तविक शांति की प्राप्त होगी।
गुरु गोबिंद सिंह
“तुम्हे अन्दर से बाहर की तरफ विकसित होना है। कोई तुम्हे पढ़ा नहीं सकता, कोई तुम्हे आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुम्हारी आत्मा के आलावा कोई और गुरु नहीं है।”
स्वामी विवेकानंद
जब सोच को बीमारी लग जाए तो इंसान होश में आकर भी बेहोश ही रहता है!
रामधारी सिंह दिनकर
मैं हर कदम पर हारा हूँ, पर जन्मा केवल जीत के लिए हूँ!
एमर्सन
भाग्य में नहीं, अपनी शक्ति में विश्वास रखो।
डॉ.भीमराव अम्बेडकर
‘गलतियों’ से सीखकर आगे बढ़ने का प्रयास ही आपको ‘सफलता’ दिलाता है।
अज्ञात
हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
विश्वास वह पक्षी है जो प्रभात के पूर्व अंधकार में ही प्रकाश का अनुभव करता है और गाने लगता है।
रवींद्रनाथ ठाकुर
क़ानून की पवित्रता तभी तक बनी रह सकती है जब तक कि वो लोगों की इच्छा की अभिव्यक्ति करें।
भगत सिंह
नर हो, न निराश करो मन को कुछ काम करो, कुछ काम करो जग में रह कर कुछ नाम करो।
मैथिलीशरण गुप्त
प्राण देकर भी मित्र के प्राण की रक्षा करनी चाहिए।
बाणभट्ट
जब तक काम खत्म ना हो जाये, उसे करना असंभव लगता है।
नेल्सन मंडेला
कला का सत्य जीवन की परिधि में सौंदर्य के माध्यम द्वारा व्यक्त अखंड सत्य है।
महादेवी वर्मा
मन एक भीरु शत्रु है जो सदैव पीठ के पीछे से वार करता है।
मुंशी प्रेमचंद
मेहनत करने से दरिद्रता नहीं रहती, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से कलह नहीं होता।
चाणक्य
मनुष्य का असली चरित्र तब सामने आता है, जब वो नशे में होता है फिर नशा चाहे धन का हो, पद का हो, रूप का हो, या शराब का।
महाभारत
लोग तुम्हारे स्वाभिमान की तब तक परवाह नहीं करेंगे जब तक कि तुम खुद को साबित करके नहीं दिखा देते।
रतन टाटा
बड़ा सोचो, जल्दी सोचो, आगे की सोचो क्योंकि विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है।
धीरुभाई अम्बानी
कविता केवल उसी दिन निरस्त हो सकती है, जिस दिन किसी विस्फोटक से मानव-मन से भाषा को उड़ा दिया जाएगा।
केदारनाथ सिंह
महात्मा गांधी के सुविचार
व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है. वह जो सोचता है, वह बन जाता है.
आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों।
उफनते तूफ़ान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा।
क्रोध, अहिंसा और गौरव का दुश्मन है। यह एक राक्षस हैं, जो इन्हे निगल जाता है।
आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।
कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है. क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है.
स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है खुद को औरों की सेवा में लगा देना.
शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।
हम जो करते हैं और हम जो कर सकते हैं, इसके बीच का अंतर दुनिया की ज्यादातर समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त होगा।
कोई कायर प्यार नहीं कर सकता है; यह तो बहादुर की निशानी है.
भगत सिंह के सुविचार
क्रांति में सदैव संघर्ष हो यह जरुरी नहीं, यह बम और पिस्तौल की राह नहीं है।
कठोरता एवं आजाद सोच ये दो क्रांतिकारी होने के गुण है।
कानून की पवित्रता तभी बनी रह सकती है जब तक की वो लोगों की इच्छा की अभिव्यक्ति करें।
प्रेमी, पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं।
जो भी व्यक्ति विकास के लिए खड़ा है, उसे हर एक रुढ़िवादी चीज की आलोचना करनी होगी, उसमें अविश्वास करना होगा, तथा उसे चुनौती देनी होगी।
वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन वे मेरे विचारों को नहीं मार सकते। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं, लेकिन वे मेरी आत्मा को कुचलने में सक्षम नहीं होंगे।
जिंदगी तो अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।
मैं इस बात पर ज़ोर देता हूं कि मैं महत्वाकांक्षा, आशा और जीवन के प्रति आकर्षण से भरा हुआ हूं। पर मैं ज़रूरत पड़ने पर ये सब त्याग सकता हूं और वही सच्चा बलिदान है।
अगर हमें सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो किसी के पास प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं मिलेगी।
राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है। मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है।
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार
जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।
उठो और जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।
जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिये, नहीं तो लोगो का विश्वास उठ जाता है।
तुम्हें अंदर से सीखना है सबकुछ। तुम्हें कोई नहीं पढ़ा सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। अगर यह सब कोई सिखा सकता है तो यह केवल आपकी आत्मा है।
सच्चाई के लिए कुछ भी छोड़ देना चाहिए, पर किसी के लिए भी सच्चाई नहीं छोड़ना चाहिए।
अगर कोई पाप है, तो वो सिर्फ और सिर्फ अपने आपको या दूसरों को कमजोर मानना है।
सोच भले ही नयी रखो मगर संस्कार हमेशा पुराने होने चहिये।
सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना। स्वयं पर विश्वास करो।
स्वतंत्र होने का साहस करो। जहां तक तुम्हारे विचार जाते हैं वहां तक जाने का साहस करो, और उन्हें अपने जीवन में उतारने का साहस करो।
गौतम बुद्ध के विचार
जो लोग चतुराई से जीते हैं उन्हें मौत से डरने की जरूरत नहीं होती है।
आप चाहे कितने भी पवित्र शब्दों को पढ़ या बोल लें, लेकिन जब तक उन पर अमल नहीं करते उसका कोई फायदा नहीं है।
घृणा को घृणा से खत्म नहीं किया जा सकता है बल्कि इसे प्रेम से ही खत्म किया जा सकता है जो की एक प्राकृतिक सत्य है।
वह व्यक्ति जो 50 लोगों को प्यार करता है, 50 दुखों से घिरा होता है, जो किसी से भी प्यार नहीं करता है उसे कोई संकट नहीं है।
आप चाहे कितने भी पवित्र शब्दों को पढ़ या बोल लें लेकिन जब तक उन पर अमल नहीं करते उसका कोई फायदा नहीं है।
सभी गलत कार्य मन से ही उपजते हैं। अगर मन परिवर्तित हो जाए तो क्या गलत कार्य रह सकता है।
जैसे बिना आग के मोमबत्ती नही जल सकती है ठीक उसी तरह बिना आध्यात्मिक ज्ञान के इन्सान नहीं रह सकता है।
तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, तुम अपने क्रोध द्वारा दंड पाओगे।
हम जो सोचते हैं, वही बन जाते हैं।
अपनी मुक्ति के लिए काम करो. दूसरों पर निर्भर मत रहो।
चाणक्य के विचार
ऋण, शत्रु और रोग को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए. इन्हें जल्द से जल्द चुका देना चाहिए।
दूसरों की गलतियों से सीखो, अगर अपने ही ऊपर प्रयोग करके सीखने का प्रयास करोगे तो आयु कम पड़ जाएगी।
कोई भी व्यक्ति ऊंचे स्थान पर बैठकर ऊंचा नहीं हो जाता बल्कि हमेशा अपने गुणों से ऊंचा होता है।
भगवान मूर्तियों मे नहीं बसता. आपकी अनुभूति ही आपका ईश्वर है और आत्मा आपका मंदिर।
मूर्ख लोगों से कभी वाद-विवाद नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हम अपना ही समय नष्ट करते है.
आपको हमारे द्वारा दिए गए विद्वानों के सुविचार कैसे लगे?, हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। parikshapoint.com हमेशा एक बेहतर ज्ञान देने की कोशिश करता है। आपको एक महान व्यक्ति बनने के लिए ऊपर दिए गए, सुविचार को अपने जीवन में लागू करना होगा। तभी आप एक प्रेरणादायक व्यक्ति बन सकते हो।
ज्ञान बढ़ाने के लिए अन्य आर्टिकल | यहाँ से पढ़ें |