यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (UP Anganwadi Bharti 2023) | UP Anganwadi Vacancy 2023

Photo of author
PP Team

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती (UP Anganwadi Bharti)- भारत सरकार द्वारा समय-समय पर अगल-अलग राज्यों में आंगनवाड़ी भर्तियां निकाली जाती हैं, जो मुख्य तौर पर महिलाओं को आगे बढ़ने का सुअवसर प्रदान करती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार भी इसी तरह के अवसर से महिलाओं को लाभान्वित कर रही है। सरकार ने कई रिक्त पदों पर भर्ती करने का काम शुरू कर दिया है। इन रिक्त पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायक जैसी कई पोस्ट्स शामिल हैं। उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन फॉर्म भरकर इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (UP Anganwadi Bharti 2023)

अपने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में सरकार ने बंपर भर्तियां निकाली हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया बेहद सरल होने वाली है। इसमें फॉर्म अप्लाई करने के लिए आपको नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ना होगा, जिसकी पूरी जानकारी आपको इसी लेख में मिलेगी। सरकार इन सभी पोस्ट्स के लिए योग्य अभियार्थियों को प्रति माह उचित मानदेय भी दे रही है। उत्तर प्रदेश में काफी समय से इन आंगनवाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों को भरने की मांग की जा रही थी, जिसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी अब उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी वेबसाइट पर साझा कर दिया है। महिलाओं के लिए ये मौका बेहद सुनेहरा रहने वाला है। यदि आप भी इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आपको उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती का आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म भरने का प्रोसेस भी हम इसी लेख में आगे आपको बताएंगे। 

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (UP Anganwadi Vacancy 2023)

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023 नोटिफिकेशन से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीच बनी टेबल को ध्यान से पढ़ें-

राज्य उत्तर प्रदेश 
पोस्ट का नाम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/आंगनवाड़ी सहायक/आंगनवाड़ी सुपरवाइज़र/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/आंगनवाड़ी शिक्षिका
फॉर्म भरने का मोड ऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइट लिंक balvikasup.gov.in
फॉर्म जमा करने की तारीख 

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2023 योग्यता मापदंड 

सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत निकाली गयी आंगनवाडी की भर्तियों में अप्लाई करने से पूर्व आपके लिए अपनी योग्यता जान लेना भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है-

  1. उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी 2023 में अप्लाई करने वाला अभ्यर्थी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। 
  2. आरक्षित वर्गों को छोड़कर अभ्यर्थियों की आयु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए इसमें छूट का प्रावधान है। 
  3. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/आंगनवाड़ी मिनी कार्यकर्ता के पद के लिए अभियार्थी की शिक्षा दिक्षा आठवीं /दसवीं तक भारत सरकार से मान्यता प्राप्त किसी विद्यालय से होना अनिवार्य है। 
  4. आंगनवाड़ी सहायिका के लिए बेसिक शिक्षा पांचवीं तक होना अनिवार्य है। 
  5. यदि किसी अभ्यर्थी ने ग्रेजुएशन के बाद कोई और डिग्री ली है जैसे पोस्ट ग्रेजुएशन / एमबीए, तो उसका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता है। 

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2023 रिक्तियों/पदों के नाम 

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में निकाले अपने आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में आंगनवाड़ी में महिलाओं की भर्ती की बात की है, जिसमें सरकार ने अनेकों पोस्ट्स पर भर्तियां निकाली हैं। इन पोस्ट्स का सैलरी के साथ ब्योरा नीचे टेबल में दिया गया है-

पदों के नाम वेतन 
आंगनवाड़ी सहायिका 2000 – 4000 
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 4000 – 8000 
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 3000 – 6000 
आंगनवाड़ी सुपरवाइज़र 5200 – 20000 

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2023 आवेदन पत्र 

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी के भर्ती पत्र ऑनलाइन निकले जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरने से पूर्व अपनी योग्यता अवश्य जान लें। अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी का भर्ती फॉर्म ऑनलाइन ही भरना होगा, त्रुटिपूर्ण एवं अधूरा भरा फॉर्म मान्य नहीं होगा। इस लेख के माध्यम से आप फॉर्म को पूरा भरने के सभी पड़ावों को जान सकते हैं। 

आवेदन फॉर्म कैसे भरें-

  1. अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी 2023 के आधिकारिक पेज पर जाना होगा। 
  2. वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार को आवेदन से सम्बंधित सारी जानकारी पढ़ने को कहा जायेगा, जानकारी पढ़कर आवेदक ‘येस’ के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ सकते हैं। 
  3. अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा, यह एप्लीकेशन 4 भागों में विभाजित होगा। 
  4. भाग 1 में उम्मीदवार को आपना व्यक्तिगत विवरण दर्ज करना होगा। विवरण डालने से पूर्व अपने सभी दस्तावेज़ों को साथ ले लें एवं सारी जानकारी ध्यान पूर्वक दें।  
  5. जानकारी देने के बाद आपकी पंजीकरण संख्या बना कर भेजी जाएगी। इसे आपको अपने पास ही रखना होगा। 
  6. पंजीकरण के भाग 2  में आवेदक को अपना शैक्षिक ब्योरा देना होगा, ग्रेड/सीजीपीए/प्रतिशत की गणना स्वचालित रूप से ही होगी। 
  7. इसके बाद पंजीकरण भाग 3 में आवेदक की फोटोग्राफ और साइन की फोटो अपलोड होगी। ये दोनों ही जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी फॉर्मेट में होनी अनिवार्य है। 
  8. फोटो का डिजिटल आकार 20 केबी से अधिक और साइन का आकार 10 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए। 
  9. भाग 4 में आवेदक कुछ सहमतियों पर क्लिक करके फाइनल सबमिट पर क्लिक कर दें, उसके पश्चात आप अपने फॉर्म में कोई बदलाव नहीं कर सकते। फॉर्म भरने की सूचना आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको मिलेगी। 
  10. अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर आवेदक दिए गए जीमेल के द्वारा अपने सवाल अथवा परेशानी बता सकता हैं। icdsaww1234@gmail.com

ऑनलाइन आवेदन लिंक (New Registration)

UP Anganwadi Recruitment 2023 Online Application Form

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2023 प्रोसेस

आंगनवाड़ी की भर्ती मेरिट लिस्ट के आधार पर ही होती है, जिसमें उम्मीदवारों के अलग-अलग अंक जुड़ते हैं। जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है-

  1. पदों के आधार पर तय की गई योग्यता के हिसाब से आपको 10 अंक दिए जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई योग्यता पर 7 अंक और ग्रेजुएशन के लिए 2 अंक जोड़े जाते हैं। 
  2. पर्सनल इंटरव्यू के लिए 3 अंक। 
  3. जिस अभ्यर्थी महिला के घर में 2 बेटियां हैं उसे 2 अंक और दिए जाते हैं। 
  4. रिजर्व्ड केटेगरी के लिए 2 अंक, तालाकशुदा एवं पति से 7 साल से दूर रह रही महिला को 2 अंक दिए जाते हैं। 
  5. नर्स अथवा बाल सेविका के रूप में 10 महीनों के एक्सपीरियन्स के साथ महिला को 3 अंक प्रदान किए जाते हैं। 

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2023 जरूरी दस्तावेज़ 

आवेदन के समय पर आवेदक का स्कैन किया हुआ फोटो एवं साइन माँगा जायेगा, जोकि जेपीजी/जेपीईजी/पीएनजी फॉर्मेट में होना अनिवार्य है। 

आवेदन शुल्क 

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी 2023 की भर्तियों के लिए सरकार किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लेती, यह पूर्ण रूप से सभी महिलाओं के लिए नि:शुल्क है। 

यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2023 लिस्ट

अलीगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती
अयोध्या आंगनवाड़ी भर्ती
आगरा आंगनवाड़ी भर्ती
अंबेडकर नगर आंगनवाड़ी भर्ती
आजमगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती
अमेठी आंगनवाड़ी भर्ती
अमरोहा आंगनवाड़ी भर्ती
औरैया आंगनवाड़ी भर्ती
बिजनौर आंगनवाड़ी भर्ती
बलिया आंगनवाड़ी भर्ती
बलरामपुर आंगनवाड़ी भर्ती
भदोही आंगनवाड़ी भर्ती
बदायूं आंगनवाड़ी भर्ती
बाराबंकी आंगनवाड़ी भर्ती
बस्ती आंगनवाड़ी भर्ती
बरेली आंगनवाड़ी भर्ती
बहराइच आंगनवाड़ी भर्ती
बागपत आंगनवाड़ी भर्ती
बुलंदशहर आंगनवाड़ी भर्ती
बांदा आंगनवाड़ी भर्ती
चित्रकूट आंगनवाड़ी भर्ती
चंदौली आंगनवाड़ी भर्ती
देवरिया आंगनवाड़ी भर्ती
इटावा आंगनवाड़ी भर्ती
एटा आंगनवाड़ी भर्ती
फर्रुखाबाद आंगनवाड़ी भर्ती
फतेहपुर आंगनवाड़ी भर्ती
फिरोजाबाद आंगनवाड़ी भर्ती
गाजियाबाद आंगनवाड़ी भर्ती
गोरखपुर आंगनवाड़ी भर्ती
गौतम बुद्ध नगर आंगनवाड़ी भर्ती
गोंडा आंगनवाड़ी भर्ती
गाजीपुर आंगनवाड़ी भर्ती
हाथरस आंगनवाड़ी भर्ती
हमीरपुर आंगनवाड़ी भर्ती
हरदोई आंगनवाड़ी भर्ती
हापुड़ आंगनवाड़ी भर्ती
जौनपुर आंगनवाड़ी भर्ती
जालौन आंगनवाड़ी भर्ती
झांसी आंगनवाड़ी भर्ती
कानपुर देहात आंगनवाड़ी भर्ती
कुशीनगर आंगनवाड़ी भर्ती
कानपुर नगर आंगनवाड़ी भर्ती
कन्नौज आंगनवाड़ी भर्ती
कौशांबी आंगनवाड़ी भर्ती
कासगंज आंगनवाड़ी भर्ती
लखीमपुर खेरी आंगनवाड़ी भर्ती
लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती
ललितपुर आंगनवाड़ी भर्ती
मुज़फ्फरनगर आंगनवाड़ी भर्ती
महोबा आंगनवाड़ी भर्ती
मिर्जापुर आंगनवाड़ी भर्ती
मुरादाबाद आंगनवाड़ी भर्ती
मेरठ आंगनवाड़ी भर्ती
मऊ आंगनवाड़ी भर्ती
महाराजगंज आंगनवाड़ी भर्ती
मथुरा आंगनवाड़ी भर्ती
मैनपुरी आंगनवाड़ी भर्ती
प्रयागराज आंगनवाड़ी भर्ती
पीलीभीत आंगनवाड़ी भर्ती
प्रतापगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती
रायबरेली आंगनवाड़ी भर्ती
रामपुर आंगनवाड़ी भर्ती
सोनभद्र आंगनवाड़ी भर्ती
शामली आंगनवाड़ी भर्ती
सहारनपुर आंगनवाड़ी भर्ती
सम्भल आंगनवाड़ी भर्ती
सुल्तानपुर आंगनवाड़ी भर्ती
सीतापुर आंगनवाड़ी भर्ती
संत कबीर नगर आंगनवाड़ी भर्ती
सिद्धार्थ नगर आंगनवाड़ी भर्ती
शाहजहाँपुर आंगनवाड़ी भर्ती
श्रावस्ती आंगनवाड़ी भर्ती
उन्नाव आंगनवाड़ी भर्ती
वाराणसी आंगनवाड़ी भर्ती

FAQs 

प्रश्न– उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी 2023 की सैलरी कितनी है?

उत्तर- उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी में काम कर रहीं महिलाओं की सैलरी में बढ़ोतरी के बाद अब आंगनवाड़ी सहायिका को 2000-4000 के बीच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 4000 से 8000 के बीच, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 3000 से 6000 के बीच तक का वेतन निर्धारित किया गया है। 

प्रश्न- उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी फॉर्म कौन सी तिथि को भरे जायेंगे ?

उत्तर- उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के फॉर्म सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्थ हैं, अंतिम तिथि आने का इंतज़ार न करें।

प्रश्न– उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?

उत्तर- आंगनवाड़ी में भर्ती पाने के लिए उम्मीदवार को किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पांचवीं, दसवीं, बारवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। 

प्रश्न– आंगनवाड़ी भर्ती की प्रक्रिया क्या है?

उत्तर- उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट निकाली जाती है, जिसके आधार पर जिन अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है उनका सिलेक्शन किया जाता है। 

प्रश्न- उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के फॉर्म का क्या शुल्क है?

उत्तर- आंगनवाड़ी भर्ती के लिए सरकार ने कोई शुल्क नहीं लगाया है। ये सभी योग्य महिलाओं के लिए पूर्णरूप से निःशुल्क है। 

प्रश्न- आवेदन के समय कौन कौन से दस्तावेजों की फोटो अपलोड करनी होगी ?

उत्तर- आवेदन के समय आवेदक की फोटो और उसके साइन की फोटो अपलोड की जानी अनिवार्य है। 

प्रश्न- उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी 2023 की भर्तियां कितने पदों पर की जाएँगी ?

उत्तर- सरकार ने आंगनवाड़ी की भर्तियों की संख्या 85 हज़ार की है, जिन पर भर्तियां जल्द ही शुरू की जाएँगी। 

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट- balvikasup.gov.in

अन्य राज्यों की आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Comment