यूपी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023 (UP Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2023) | mksy.up.gov.in

Photo of author
Ekta Ranga

यूपी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (UP Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana)- लड़कियां हमारे देश का भविष्य हैं। कन्याओं के बिना सब कुछ अधूरा है। नारी को जगत जननी के उपाधि दी गई है। आज के दौर में हमारे देश की लड़कियां देश के लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। हमारे देश की सरकार भी महिलाओं के हित में अनेकों योजनाओं का शुभारंभ करती है। इन्हीं योजनाओं में से एक है कन्या सुमंगला योजना। यह योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई थी। यह योजना इसलिए शुरू की गई थी ताकि महिलाओं को हर प्रकार से सशक्त बनाया जा सके।

यूपी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023 (UP Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2023)

हमारे देश की महिलाएं हमारी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आज वह भी डाॅक्टर और इंजीनियर जैसे बड़े पोस्ट हासिल करके बैठी हैं। लड़कियों से ही यह संसार है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग के परिवार की दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। उत्तर प्रदेश की सरकार इस योजना के तहत लड़कियों को किश्तों में 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना से गरीब वर्ग की कन्याओं के हौसलों को उड़ान मिलेगी। लड़कियां अपना जीवन सम्मानपूर्वक तरीके से जी सकेंगी। वह आत्मनिर्भर बनकर सशक्त बन सकेंगी। बालिका के जन्म से लेकर बालिका की शादी तक की सारी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की सरकार उठाएगी। तो आइए हम जानते हैं कि आखिर कन्या सुमंगला योजना क्या है?

यूपी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023 (UP Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2023) | MKSY

कन्या सुमंगला योजना की जानकारी संक्षिप्त में-

योजना का नामकन्या सुमंगला योजना
किसने लॉन्च कियाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
लाभार्थीयूपी की बालिकाएं
उद्देश्यउत्तर प्रदेश की बालिकाओं को पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करवाना
आधिकारिक वेबसाइटmksy.up.gov.in
किस राज्य की योजना हैउत्तर प्रदेश राज्य की
किश्ते 6
साल2023
आर्थिक सहायता₹ 15000/-
बजट1200/- करोड़ रुपए
ऑनलाइन आवेदन लिंकनीचे से प्राप्त करें

कन्या सुमंगला योजना प्रस्तावना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, CBSE उड़ान योजना, बालिका समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री लाडली योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना आदि योजनाएं महिलाओं के उत्थान हेतु तैयार की गई योजनाएं हैं। इन योजनाओं से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश राज्य की एक शानदार योजना है। इस योजना के तहत सरकार चाहती है कि बालिकाओं का कल्याण हो और उनका आत्मसम्मान बढ़े। इस योजना की शुरुआत अक्टूबर 2019 में हुई थी। उत्तर प्रदेश की सरकार महिलाओं को लेकर होने वाली कई समस्या और चुनौतियों को खत्म करना चाहती है। यह योजना सरकार की एक शानदार पहल है। इस योजना से कन्याओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी और महिलाओं का उत्थान होगा। इस योजना से लिंग असमानता खत्म होगी। इस योजना से महिलाओं का कल्याण होगा।

कन्या सुमंगला योजना क्या है?

कन्या सुमंगला योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत उत्तर प्रदेश की सरकार कन्याओं के हित में खूब सारे काम करती है। यह योजना इसलिए तैयार की गई थी ताकि महिलाओं का उत्थान हो सके। हमारे देश में आज भी ऐसे कई लोग रहते हैं जिनकी पिछड़ी मानसिकता है। ऐसे लोग आज भी लड़कियों को बोझ समझते हैं। अगर ऐसे लोगों के घर लड़की पैदा होती है, तो वह दुख प्रकट करते हैं। वह समझते हैं कि लड़की घर का खर्च बढ़ा देगी। इसी सोच के साथ ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो कन्या भ्रूण हत्या को बढ़ावा देते हैं। कन्या भ्रूण हत्या से लिंग अनुपात पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। इसी चीज को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने कन्या सुमंगला योजना साल 2019 में शुरू की थी। सरकार ने इस योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया है। इस योजना के तहत बालिकाओं को 15000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से सरकार बालिकाओं का कल्याण, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहती है। इस योजना से महिला अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस कर पाएगी। इस योजना से लिंग अनुपात भी संतुलित हो जाएगा।

कन्या सुमंगला योजना किसके लिए है?

कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश की सभी कन्याओं के लिए है जिनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। यूपी सरकार चाहती है महिलाओं का भविष्य सुनहरा बनें। इस योजना के तहत सरकार बालिकाओं को वित्तीय प्रोत्साहन, स्वास्थ्य देखभाल प्रावधान और शैक्षिक सहायता प्रदान करती है। उत्तर प्रदेश की सरकार चाहती है कि महिलाओं का भविष्य उज्जवल बनें। आज के समय में महिलाएं भी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि हम हमारे देश की लड़कियों के भविष्य में निवेश करें। इस योजना से लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण में इजाफा होता है।

कन्या सुमंगला योजना के लाभ

  • कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक शानदार योजना है।
  • इस योजना के तहत यूपी की बालिकाओं को 15000/- ₹ की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • बालिका के जन्म से लेकर उसकी शादी तक आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाएगी।
  • इस योजना के चलते ही शिशु मृत्यु दर में भी अच्छी खासी गिरावट आई है।
  • इस योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल और पोषण पर भी फोकस किया जाता है।
  • इस योजना के तहत यूपी राज्य में लड़कियों के बीच उच्च साक्षरता दर में बढ़ोतरी देखी गई।
  • महिलाओं और बालिकाओं में आत्मसम्मान बढ़ा है। वह और भी ज्यादा स्वावलंबी बन गई हैं।
  • इस योजना से महिलाओं के कौशल में बढ़ोत्तरी हुई है।
  • इस योजना से पारंपरिक लिंग पूर्वाग्रह जैसी कुरीति को तोड़ने में भी मदद मिली है।

कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का हर रूप से कल्याणकारी उत्थान करना है। महिलाएं भी देश के लिए एक मजबूत हाथ की तरह है। उत्तर प्रदेश की सरकार चाहती है कि वह राज्य की महिलाओं के लिए उनकी शिक्षा से लेकर उनके विवाह तक का सारा खर्च उठाए। ऐसा होने से वह खुद को बहुत मजबूत महसूस कर पाएगी। इस योजना से लोगों में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर जागरूकता फैलेगी। इस योजना के तहत एक ही परिवार की दो कन्याओं को इस योजना का फायदा मिल सकता है।

कन्या सुमंगला योजना की पात्रता

  • यह यूपी सरकार के द्वारा शुरुआत की गई योजना है।
  • इस योजना का फायदा यूपी राज्य की बालिकाएं और युवा महिलाएं ही उठा सकती हैं।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए यह जरूरी है कि बालिकाएं यूपी राज्य की ही हों।
  • यह योजना उन सभी बालिकाओं के लिए है जो 1 वर्ष से लेकर 22 वर्ष तक की हैं।
  • आवेदक के लिए यह जरूरी है कि वह बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) या विशिष्ट सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता हो।
  • कुछ दस्तावेज़, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र का होना बहुत जरूरी है।
  • इस योजना के तहत एक ही परिवार की दो लड़कियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।

कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • जो कोई भी महिला कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन करना चाहती है वह सबसे पहले इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
  • इसके बाद Citizen Service Portal ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
  • आगे जो पेज खुलकर आएगा उस पेज पर आवेदक को रजिस्ट्रेशन पेज में जानकारी भरनी होगी। इसी पेज पर मैं सहमत हूं वाला ऑप्शन क्लिक करना होगा।
  • अब आगे आवेदक को नाम पता ,मोबाइल नंबर ,माता-पिता का आधार नंबर आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी।
  • अगले स्टेप में आवेदक जब OTP डाल देगा तो उसका पूर्ण रूप से रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आवेदक को यूज़र आईडी प्राप्त होगी। इसी यूजर आईडी से MKSY Portal पर Login करना होगा।
  • जब आवेदक का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो उसे कन्या पंजीकरण फॉर्म प्राप्त होगा। इस पंजीकरण फाॅर्म में पूछी गई सारी जानकारी भरनी होगी। महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करने होंगे। अंतिम में सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन क्लिक करना होगा। अब आवेदन प्रकिया पूरी हो जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023 पंजीकरण

कन्या सुमंगला योजना पंजीकरण के लिए दस्तावेज

  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • यदि बेटी गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र

FAQs

Q1. कन्या सुमंगला योजना क्या है?

A1. कन्या सुमंगला योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत उत्तर प्रदेश की सरकार कन्याओं के हित में खूब सारे काम करती है। यह योजना इसलिए तैयार की गई थी ताकि महिलाओं का उत्थान हो सके। सरकार ने इस योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया है। इस योजना के तहत बालिकाओं को 15000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से सरकार बालिकाओं का कल्याण, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहती है। इस योजना से महिला अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस कर पाएगी।

Q2. कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य क्या है?

A2. कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का हर रूप से कल्याणकारी उत्थान करना है। महिलाएं भी देश के लिए एक मजबूत हाथ की तरह है। उत्तर प्रदेश की सरकार चाहती है कि वह राज्य की महिलाओं के लिए उनकी शिक्षा से लेकर उनके विवाह तक का सारा खर्च उठाए। ऐसा होने से वह खुद को बहुत मजबूत महसूस कर पाएगी।

Q3. कन्या सुमंगला योजना के लिए बालिकाओं को कितने रुपए दिए जाते हैं?

A3. कन्या सुमंगला योजना के तहत जन्म से स्नातक के लिए 15000 रुपये दिए जाएंगे।

कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट- mksy.up.gov.in

अन्य योजनाओं के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply