उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना (Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana)- पिछले साल मैं जब वृंदावन गई थी तो मैंने एक हृदय विदारक दृश्य देखा था। मैंने देखा कि वृंदावन की कई सड़कों पर अनेकों ऐसी विधवा महिलाएं बैठी थीं जो कि भीख मांग रही थीं। उन में से बहुत सी महिलाएं ऐसी भी थीं जिनकी मानसिक और शारीरिक हालत भी सही नहीं थी। मैंने उसी पल यह सोचा कि क्या इन महिलाओं के लिए भी कोई सरकारी स्कीम है क्या? इंटरनेट पर जब यह देखा कि एक स्कीम है जो कि विधवा महिलाओं का कल्याण करेगी। उस योजना का नाम है उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना।
यूपी विधवा पेंशन योजना 2023 (UP Vidhwa Pension Yojana 2023)
इस पोस्ट में जिस योजना की बात हो रही है वह योजना उत्तर प्रदेश राज्य की योजना है। यह योजना उत्तर प्रदेश की विधवा महिलाओं के लिए है। उत्तर प्रदेश राज्य की सरकार इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इस शानदार योजना का नाम है उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना। यह योजना विधवा महिलाओं की चोट पर मलहम के समान है। इस योजना की मदद से विधवा महिलाओं को सरकार की तरफ से पेंशन प्रदान की जाएगी। सरकार हर महीने महिलाओं को 1000/- ₹ प्रदान करेगी। सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनती हैं। इस योजना का फायदा 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाओं को मिलता है। मिलने वाली पेंशन से विधवा महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ता है। वह समाज में इज्जत के साथ जीवन व्यतीत कर सकती हैं।
यूपी विधवा पेंशन योजना 2023 (UP Vidhwa Pension Yojana 2023) | UP Widow Pension Scheme 2023
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की जानकारी संक्षिप्त में-
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना |
प्रदेश का नाम | उत्तर प्रदेश |
विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग |
लाभार्थी की योग्यता | केवल विधवा महिलाओं के लिए |
आयु-सीमा | 18 वर्ष से 60 वर्ष तक |
योजना के तहत मिलने वाली राशि | 1000/- रुपये प्रति माह |
योजना का उद्देश्य | विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
टोल फ्री नंबर | 18004190001 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | sspy-up.gov.in |
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना प्रस्तावना
हमारे देश में बहुत पहले एक ऐसा समय भी था जब कोई महिला अगर विधवा हो जाती थी तब उसे सती होने के लिए मजबूर किया जाता था। उसका जीवन नर्क के समान हो जाता था। एक विधवा महिला को कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। उस विधवा महिला को घृणाजनक नजरों से देखा जाता था। सती प्रथा देश के हर राज्य में प्रचलित थी लेकिन समय के साथ यह प्रथा कम होती गई। और आज के समय में ऐसी प्रथा मुश्किल से देखने को मिलती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि विधवा महिलाओं के लिए चुनौती पूरी तरह से खत्म हो गई हैं। हमारे देश में आज भी विधवाओं की इज्जत नहीं की जाती है। आज भी विधवाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई जाती है। देश की गरीब और अशिक्षित विधवा महिला की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। उन्हें वित्तीय कठिनाइयाँ, सामाजिक कलंक और आय सृजन के सीमित अवसर का सामना करना पड़ता है। विधवा महिलाओं की इसी स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने विधवा पेंशन योजना निकाली है। यह योजना उत्तर प्रदेश की विधवा महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी रहेगी। सरकार इस योजना के माध्यम से राज्य में विधवा महिलाओं के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना चाहती है।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत उत्तर प्रदेश की विधवाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। यह योजना सरकार की ओर से शुरू की गई एक शानदार योजना है। इस योजना की मदद से विधवाओं के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सरकार चाहती है कि राज्य की सभी विधवाएं सम्मानपूर्वक जीवन जिएं। 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की सारी विधवा महिलाएं इस योजना का हिस्सा बन सकती हैं। विधवा महिलाओं को वित्तीय कठिनाइयाँ, सामाजिक कलंक और आय सृजन के सीमित अवसर जैसी कठिन चुनौतियो का सामना करना पड़ता है। इस योजना के तहत जो पेंशन प्राप्त होती है उससे एक विधवा महिला अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्चा उठा पाने में सक्षम होती है। वह अपने घर का खर्च भी आसानी से निकाल सकती है। सरकार अपनी इस योजना से विधवाओं का खोया हुआ आत्मसम्मान लौटाना चाहती है।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना किसके लिए है?
यूपी विधवा पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जो उत्तर प्रदेश की विधवाओं का कल्याण करेगी। राज्य में विधवा महिलाओं के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए इस योजना को लागू किया गया था। इस योजना के तहत सरकार यूपी की विधवाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करवाती है। आवेदन करने वाली महिलाओ के लिए यह जरूरी है कि उनकी सालाना आय 2 लाख से ज्यादा ना हो। इस योजना के माध्यम से एक विधवा महिला अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल कर सकेगी। महिलाएं अपने आप को सशक्त महसूस कर सकेंगी। इस योजना से गरीब वर्ग की विधवा महिलाओं को फायदा मिलेगा। विधवा महिलाएं अपना बुढ़ापा भी आराम से काट पाने में समर्थ होंगी। बी पी एल धारक महिलाएं भी इस योजना का हिस्सा बन सकती हैं।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लाभ
- इस योजना को शुरू करने का श्रेय यूपी सरकार को जाता है।
- इस योजना के तहत यूपी राज्य की विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ विधवा बुजुर्ग महिला को और बी पी एल धारक विधवा को मिलेगा।
- जिन विधवा महिलाओं की सालाना आय 2 लाख से कम है वह सभी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- इस योजना ने विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। इसकी मदद से महिलाओं को किसी और पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।
- इस योजना से विधवा महिलाओं के प्रति होने वाले अन्याय पर भी अंकुश लगाने में मदद मिली है।
- इस योजना की मदद से विधवा महिलाएं अपने बच्चों को सुनहरा भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करवा सकती हैं।
- सरकार विधवा पेंशन योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को 1000 ₹ प्रतिमाह देने का वादा करती हैं।
- 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की सभी विधवा महिलाएं इस योजना का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन योगी आदित्यनाथ ने इस योजना के लिए आयु सीमा को हटा दिया है।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना इसलिए चालू की गई थी ताकि राज्य की कोई भी गरीब या निराश्रित विधवा महिला अपना जीवन हताशा के साथ ना जिए। जीवन में हर एक इंसान चाहता है कि वह समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करे। लेकिन हमारे ही समाज में बहुत सी जगहों पर विधवाओं का तिरस्कार किया जाता है। आखिर विधवाएं भी मनुष्य ही होती हैं। उन्हें भी सम्मानपूर्वक जीने का पूरा अधिकार है। विधवा पेंशन योजना से सरकार विधवाओं को 1000 रुपए की आर्थिक धनराशि उपलब्ध करवाती है। इस धनराशि से विधवाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है। वह अपने आप को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर महसूस कर पाती हैं। इस योजना के तहत मिलने वाली पेंशन से वह अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा सकती हैं। और अपने घर के लिए जरूरत के खर्च को वह आराम से वहन कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की पात्रता
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए यह जरूरी है कि आवेदक महिला यूपी राज्य की मूल निवासी हो।
- हर उम्र की विधवा महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है। पहले इस योजना का हिस्सा केवल 18-60 वर्ष तक की उम्र की महिला ही बन सकती थी।
- इस योजना का हिस्सा बनने के लिए यह जरूरी है कि महिला विधवा ही हो और उसने दूसरी शादी ना की हो।
- विधवा महिला कोई भी प्रकार की नौकरी ना करती हो।
- विधवा महिला की वार्षिक आय 2 लाख से ज्यादा ना हो।
- महिला कोई भी अन्य सरकारी योजना का हिस्सा ना हो।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आवेदक को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जब होम पेज खुल जाए तो आपको खूब सारे ऑप्शन नजर आएंगे। उन ऑप्शन में आपको निराश्रित महिला पेंशन नाम के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आगे आप ऑनलाइन आवेदन करें वाले बटन पर क्लिक करें।
- अगले स्टेप में आपके सामने विधवा पेंशन योजना का फाॅर्म आ जाएगा।
- आपको इस फाॅर्म में सारी जानकारी भरनी है। जानकारी भरने के बाद आपको सेव बटन पर क्लिक करना है। ऐसे में आपका आवेदन हो जाएगा।
आवेदन लिंक
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- किसी भी बैंक में एक खाता
- आय का प्रमाण पत्र
- पति की मौत का प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
FAQs
A1. उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत उत्तर प्रदेश की विधवाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। यह योजना सरकार की ओर से शुरू की गई एक शानदार योजना है। इस योजना की मदद से विधवाओं के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सरकार चाहती है कि राज्य की सभी विधवाएं सम्मानपूर्वक जीवन जिएं। 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की सारी विधवा महिलाएं इस योजना का हिस्सा बन सकती हैं।
A3. उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना इसलिए चालू की गई थी ताकि राज्य की कोई भी गरीब या निराश्रित विधवा अपना जीवन हताशा के साथ ना जिएं। जीवन में हर एक इंसान चाहता है कि वह समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करे।
यूपी विधवा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट- sspy-up.gov.in
अन्य योजनाओं के लिए | यहाँ क्लिक करें |