कृषि सामान्य ज्ञान प्रश्न (Agriculture GK Questions In Hindi)

Photo of author
Anjana Yadav

कृषि सामान्य ज्ञान (Agriculture General Knowledge)- कृषि का नाम तो हम सब ने सुना ही होगा। ऐसा माना जाता है कि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है जहां का मुख्य काम ही कृषि करना होता है। कृषि एक प्रकार की कला है जिसके अंतर्गत फसलें, फल, सब्जियां, फूल आदि को शामिल किया गया है। कृषि का संबंध गांव से है और वहां के लोग अपना जीवन यापन कृषि करके निर्वाह करते हैं। एक किसान को खेती करने के लिए उसके पास अच्छे बीज, पानी, कीटनाशक दवाएं आदि का होना आवश्यक है। अगर ये चीजें नहीं होंगी तो कृषि पूरी तरह से नष्ट हो जाती है। इसलिए कृषि को एक तंत्र के रूप में देखा जाता है।

कृषि सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Agriculture General Knowledge)

कृषि को अंग्रेजी में Agriculture कहा जाता है जिसे लैटिन से लिया गया है जिसका अर्थ होता है खेती। विश्व के 60% लोग आज भी कृषि पर निर्भर हैं। इसलिए कृषि को कई सारे भागों में बांट गया है ताकि अगल-अलग समय पर अलग-अलग तरह की खेती करके लोग अपना जीवन अच्छे से जी सकें। आज के समय में कृषि एक व्यवसाय बन चुका है जिसके कारण किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है और खेती को लेकर उनका मनोबल बढ़ा है।

कृषि से जुड़े सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न उत्तर (Agriculture 100 GK Questions Answers In Hindi)

कृषि से संबंधित नॉर्मल जानकारी आप ऊपर पढ़ चुके हैं। यहां पर आपको कृषि से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर (Agriculture GK Questions Answers In Hindi) दिए जा रहे हैं जिनको पढ़ने के लिए नीचे देखें।

सामान्य ज्ञान “कृषि”

प्रश्न 1. उस पौधे का नाम बताएं जो फल तो नहीं देता लेकिन बीज देता है?
उत्तर- साइकैस।

प्रश्न 2. नारियल, मूंगफली और सूरजमुखी में क्या सामान होता है नाम बताइए?
उत्तर- खाद्य तेल देते हैं।

प्रश्न 3. आलू की आंखें को किस काम के लिए उपयोग में लाया जाता है?
उत्तर- कायिक प्रवर्धन के लिए।

प्रश्न 4. सबसे न्यूनतम ज्वलनशील रेश का नाम बताइए?
उत्तर- कपास सूत।

प्रश्न 5. गन्ना को कायिक प्रवर्धन के द्वारा क्यों बोया जाता है?
उत्तर- क्योंकि इनमें बीज पैदा नहीं होते हैं।

प्रश्न 6. प्याज के कौन से भाग में खाद्य जमा होता है नाम लिखें?
उत्तर- शल्क पत्र।

प्रश्न 7. उस फल का नाम बताइए जिसका विकास पुष्प क्रम में होता है?
उत्तर- अनन्नास।

प्रश्न 8. गेहूं किस तरह के जड़ वाला पौधा माना जाता है नाम बताइए?
उत्तर- झकड़ा रेशेदार जड़।

प्रश्न 9. किस भाग के द्वारा पुष्प का प्रकाश संश्लेषण किया जाता है?
उत्तर- बाह्यदलपुंज।

प्रश्न 10. अदरक क्या है?
उत्तर- रूपांतरित तना।

प्रश्न 11. पौधे के किस भाग से हमें हल्दी मिलती है?
उत्तर- तना से।

प्रश्न 12. कपास के उस भाग का नाम बताइए जहां से रेशा निकाला जाता है?
उत्तर- बीज से।

प्रश्न 13. किस माध्यम के द्वारा ब्रायोफिलम में कायिक प्रवर्धन किया जाता है?
उत्तर- पत्ता।

प्रश्न 14. प्याज विकसित रूप किसका है नाम बताइए?
उत्तर- तना का।

प्रश्न 15. उस पौधे का नाम बताइए जिसका फल नीचे जमीन में पाया जाता है?
उत्तर- मूंगफली का।

प्रश्न 16. पौधे के उस भाग का नाम बताइए जहां से हशीश मिलता है?
उत्तर- पत्तों और मादा पुष्प क्रम के निस्त्राव।

प्रश्न 17. जीवो में सबसे अधिक विविधता किन कारणों से पाई जाती है नाम बताइए?
उत्तर- उत्परिवर्तन के कारण।

प्रश्न 18. संयुक्त बहुवर्षी एवं एकबीजपत्री वाले पौधा का नाम बताइए?
उत्तर- नारियल।

प्रश्न 19. कासनी कहां से निकाली जाती है नाम बताइए?
उत्तर- जड़ों से।

प्रश्न 20. प्याज में खाने योग्य फूला हुआ अंश को क्या कहते हैं?
उत्तर- वायव तना।

प्रश्न 21. पानी का संवहन पौधे में कौन सा ऊतक करता है नाम बताइए?
उत्तर- जाइलेम ऊतक।

प्रश्न 22. उस माध्यम का नाम बताइए जिसके द्वारा पौधों में रस आरोहन होता है?
उत्तर- जाइलेम।

प्रश्न 23. किसी पौधे के खाद्य चालन ऊतक को क्या कहा जाता है?
उत्तर- पोषवाह।

प्रश्न 24. पादपो में मूल रोमों द्वारा जल जिस प्रक्रिया से अवशोषित किया जाता है उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- परासरण।

प्रश्न 25. किसी पौधे को सबसे अधिक हानि कब पहुंचती है?
उत्तर- जब सभी पत्तियों का नाश हो जाता है।

प्रश्न 26. चुकंदर और गन्ने से रस निकालने के बाद बचे हुए अवशेष को क्या कहा जाता है?
उत्तर- खोई।

प्रश्न 27. पौधे के उस भाग का नाम बताइए जिसे ‘कसर’ के रूप में प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- वार्तिक।

प्रश्न 28. भारत में सबसे अधिक फसल कौन सी उगाई जाती है?
उत्तर- धान।

प्रश्न 29. कृषि के रूप में चावल किस क्षेत्र में वाणिज्यिक कृषि फसल है नाम बताइए?
उत्तर- हरियाणा और पंजाब।

प्रश्न 30. किस फसल पर सबसे अधिक हरित क्रांति उपयोग रही?
उत्तर- गेहूं और चावल।

प्रश्न 31. उस जगह का नाम बताइए जहां पर राष्ट्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र स्थित है?
उत्तर- झांसी।

प्रश्न 32. किस सन् में भारत में हरित क्रांति की शुरुआत हुई थी?
उत्तर- 1967 और 1968 में।

प्रश्न 33. उस व्यक्ति का नाम बताइए जिसे भारत में श्वेत क्रांति का जनक कहा जाता है?
उत्तर- डॉक्टर. वी कुरियन।

प्रश्न 34. उस व्यक्ति का नाम बताइए जिसे भारत में हरित क्रांति का जनक कहा जाता है?
उत्तर- डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन।

प्रश्न 35. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में किस फसल का उत्पादन सबसे अधिक किया गया?
उत्तर- गेहूं।

प्रश्न 36. किससे संबंधित है ब्लू बॉक्स नाम बताइए?
उत्तर- कृषि सब्सिडी।

प्रश्न 37. भारत का कौन-सा स्थान है फल उत्पादन में नाम बताइए?
उत्तर- दूसरा।

प्रश्न 38. किसान का ‘मित्र और प्रकृति’ का हल चलाने वाला किसे कहा जाता है?
उत्तर- केंचुआ को।

प्रश्न 39. कहवा उत्पादन में भारत का कौन सा राज्य सबसे आगे है?
उत्तर- कर्नाटक।

प्रश्न 40. कितना प्रतिशत सोयाबीन में प्रोटीन पाया जाता है?
उत्तर- 42 प्रतिशत।

प्रश्न 41. स्वर्ण कांति का संबंध किस फसल से है नाम बताइए?
उत्तर- बागवानी और शहद।

प्रश्न 42. कितना प्रतिशत हिस्सा भारत में कुल कामकाजी आबादी का कृषि में लगा है?
उत्तर- 64.5%

प्रश्न 43. उस राज्य का नाम बताइए जहां पर गेहूं की कृषि नहीं की जाती है?
उत्तर- तमिलनाडु।

प्रश्न 44. चावल को उगाने के लिए कौन सी मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?
उत्तर- जलोढ़ मिट्टी।

प्रश्न 45. किस प्रकार की कृषि का चावल उपज है?
उत्तर- जीवन निर्वाह कृषि का उपज है।

प्रश्न 46. किस मौसम में मक्का की खेती की जाती है?
उत्तर- खरीफ के मौसम में।

प्रश्न 47. विश्व का सबसे बड़ा कृषि उत्पाद निर्यातक राष्ट्र का नाम बताइए?
उत्तर- अमेरिका।

प्रश्न 48. भारत के उस राज्य का नाम बताइए जहां पर 70% से अधिक कॉफी का उत्पादन किया जाता है।
उत्तर- कर्नाटक।

प्रश्न 49. टमाटर किसकी उपस्थिति के कारण पकने पर लाल हो जाता है?
उत्तर- लाइकोपिन।

प्रश्न 50. उस देश का नाम बताइए जहां पर सबसे पहले कपास के संकर बीज का उत्पादन किया गया था?
उत्तर- भारत।

प्रश्न 51. सबसे अधिक किस फल का उत्पादन किया जाता है विश्व में नाम बताइए?
उत्तर- अंगूर।

प्रश्न 52. चावल को उगाने के लिए कितना तापमान होना चाहिए?
उत्तर- 25° सेल्सियस से ऊपर।

प्रश्न 53. सबसे ज्यादा भारत में किस जगह पर चाय उगाई जाती है नाम बताइए?
उत्तर- दार्जिलिंग।

प्रश्न 54. किस चीज से संबंधित है शांति निकट नाम बताइए?
उत्तर- कृषि समझौता।

प्रश्न 55. उस जगह का नाम बताइए जहां पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद स्थित है?
उत्तर- नई दिल्ली।

प्रश्न 56. उस राज्य का नाम बताइए जिसे भारतीय राज्य को चाय का उत्पादन राज्य नहीं माना जाता है?
उत्तर- छत्तीसगढ़।

प्रश्न 57. कपास की खेती के लिए कौन सी मिट्टी का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- काली मिट्टी।

प्रश्न 58. किस क्षेत्र को ‘चावल का कटोरा’ कहा जाता है?
उत्तर- कृष्णा और गोदावरी।

प्रश्न 59. किस प्रकार की कॉफी भारत में उगाई जाती है?
उत्तर- अरेबिका।

प्रश्न 60. उस फसल का नाम बताइए जिसके लिए पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है लेकिन जमाव की नहीं?
उत्तर- चाय।

प्रश्न 61. गेहूं की बुवाई किस महीने में की जाती है?
उत्तर- अक्टूबर और नवंबर में।

प्रश्न 62. उस जगह का नाम बताइए जहां पर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान स्थित है?
उत्तर- वाराणसी।

प्रश्न 63. हरित क्रांति क्या है?

उत्तर- हरित क्रान्ति का आशय कृषि उत्पादन में तीव्र वृद्धि से है।

प्रश्न 64. भारत में किस विधि के द्वारा सबसे ज्यादा सिंचाई की जाती है?
उत्तर- कुआ और नलकूप।

प्रश्न 65. भारत की सिंचाई क्षमता का 48% किससे पूरा किया जाता है?
उत्तर- लघु और बड़ी परियोजनाओं के द्वारा।

प्रश्न 66. रेशे वाली फसलों का नाम बताइए?
उत्तर- जूट, सन, कपास आदि।

प्रश्न 67. भारत के कितने प्रतिशत क्षेत्र में दो बार फसलें उगाई जाती हैं?
उत्तर- 15 प्रतिशत।

प्रश्न 68. उस देश का नाम बताइए जो सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादक देश माना जाता है?
उत्तर- भारत।

प्रश्न 69. कब मनाया जाता है विश्व वन दिवस?
उत्तर- 21 मार्च।

प्रश्न 70. भारत कितना प्रतिशत यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर है?
उत्तर- 100 प्रतिशत।

प्रश्न 71. सबसे ज्यादा काजू का उत्पादक कौन सा राज्य माना जाता है?
उत्तर- केरल।

प्रश्न 72. उस राज्य का नाम बताइए जिसे भारत का नारियल राज्य कहा जाता है?
उत्तर- केरल।

प्रश्न 73. किस कृषि का पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- कार्बनिक।

प्रश्न 74. मिजोरम, मेघालय, असम आदि राज्यों में अपरोपड़ कृषि को क्या कहा जाता है?
उत्तर- झूम कृषि प्रणाली।

प्रश्न 75. लंबे रेशे का कपास का आयात भारत में मुख्यता कहां से होता है?
उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका।

प्रश्न 76. उस फसल का नाम बताइए जिसे अनाज की रानी कहा जाता है?
उत्तर- मक्का।

प्रश्न 77. सबसे पुराने फल का नाम बताइए?
उत्तर- खजूर।

प्रश्न 78. फल किस कारण से मीठा होता है?
उत्तर- फ्रुक्टोज।

प्रश्न 79. उस राज्य का नाम बताइए जिसे ‘मसालों का बगीचा’ कहा जाता है?
उत्तर- केरल।

प्रश्न 80. किससे संबंधित है रजत क्रांति नाम बताइए?
उत्तर- अंडा उत्पादन से।

प्रश्न 81. किससे संबंधित है पीली क्रांति नाम बताइए?
उत्तर- तिलहन उत्पादन से।

प्रश्न 82. उस राज्य का नाम बताइए जिसे सबसे ज्यादा तंबाकू उत्पादक राज्य कहा जाता है?
उत्तर- आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को।

प्रश्न 83. केंद्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान कहां पर स्थित है?
उत्तर- हैदराबाद में।

प्रश्न 84. कितना प्रतिशत मूंगफली के दाने का औसत है?
उत्तर- 70 प्रतिशत।

प्रश्न 85. भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि और संबद्ध क्षेत्र का वर्तमान समय में कितना प्रतिशत योगदान है?
उत्तर- 13.67%

प्रश्न 86. किस सन् में तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना की गई थी?
उत्तर- 1986

प्रश्न 87. किससे संबंधित है लाल सड़न फसल?
उत्तर- गन्ने की फसल से।

प्रश्न 88. उस फसल का नाम बताइए जिसे ‘मसालों की रानी’ कहा जाता है?
उत्तर- इलायची।

प्रश्न 89. खरीफ की फसलों के अंतर्गत क्या-क्या आता है?
उत्तर- चावल, मक्का, बाजरा, ज्वार, तिल।

प्रश्न 90. रबी की फसलों के अंतर्गत क्या-क्या आता है?
उत्तर- चावल, मटर, सरसों, चना, गेहूं, आलू।

प्रश्न 91. उस जगह का नाम बताइए जहां पर भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान स्थित है?
उत्तर- कानपुर।

प्रश्न 92. उस जगह का नाम बताइए जहां पर वन अनुसंधान संस्थान स्थित है?
उत्तर- देहरादून।

प्रश्न 93. पौधों की वृद्धि के लिए कितना आवश्यक तत्वों की आवश्यकता होती है?
उत्तर- 16

प्रश्न 94. किस सन् में देश का पहला केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थापित किया गया था?
उत्तर- 1993

प्रश्न 95. गेहूं का वानस्पतिक नाम बताइए?
उत्तर- ट्रिटिकम एस्टीवम (Triticum Aestivum)।

प्रश्न 96. उस देश का नाम बताइए जहां से आवंटन कृषि का आरंभ हुआ है?
उत्तर- थाईलैंड।

प्रश्न 97. सबसे अधिक संघन खेती किस देश से प्रचलित है?
उत्तर- जापान से।

प्रश्न 98. उस देश का नाम बताइए जो सबसे ज्यादा निर्माता देश माना जाता है?
उत्तर- थाईलैंड को।

प्रश्न 99. दुनिया में सबसे बेहतरीन स्वाद वाला कहवा किसे कहा जाता है?
उत्तर- मोचा कहवा को।

प्रश्न 100. उलटी चाय विश्व की सबसे प्रसिद्ध मानी जानी वाली चाय का उत्पादन किस देश में किया जाता है?
उत्तर- ताइवान में।

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply