जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2023 कक्षा 9 (JNV Admission Form 2023 Class 9): ऑनलाइन आवेदन समाप्त

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म कक्षा 9 (JNV Admission Form Class 9)- जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNVS) नवोदय विद्यालय एडमिशन के लिए आवेदन पत्र जारी करती है। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 कक्षा 9 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2022 है। नवोदय विद्यालय फॉर्म ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जेएनवीएसटी 2023 कक्षा 9 का आयोजन 11 फरवरी, 2023 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने JNV Admission 2023 Class 9 Application Form भरा होगा, वो जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2023 कक्षा 9 (JNVST 2023 Class 9) में शामिल हो सकेंगे।

न्यू अपडेट

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट कक्षा 9 एडमिशन 2023 (JNVST Class 9 Admission 2023) के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 27 अक्टूबर तक ही खुली रहेगी।

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2023 कक्षा 9 (JNV Admission Form 2023 Class 9)

छात्रों को बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले सभी विवरणों जैसे कि आवेदन पत्र को कैसे भरना है और पात्रता मानदंड को ध्यान से देखना आवश्यक है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज पर दिए जवाहर नवोदय विद्यालय आवेदन पत्र 2023 (JNVST Class 9 Application Form 2023) के सीधे लिंक से आवेदन कर सकते हैं। Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission Form 2023 Class 9th से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त करें।

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2023 कक्षा 9 जरूरी तारीखें

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 कक्षा 9 आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया काफी सरल है। navodaya.gov.in से जुड़े NVS के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से नि: शुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों के लिए निवास, आयु, पात्रता आदि प्रमाणों का सत्यापन किया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 आवेदन पत्र 2023 से संबंधित महत्त्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी नीचे टेबल से दखें।

JNVST कक्षा 9 कार्यक्रम तारीख 
आवेदन शुरू होने की तारीखजारी
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख25 अक्टूबर 2022
करेक्शन विंडो की तारीख26 और 27 अक्टूबर 2022

महत्त्वपूर्ण लिंक

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2023 कक्षा 9 ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन 2023 कक्षा 9 योग्यता मापदंड

कक्षा 9 JNV लेटरल एंट्री टेस्ट 2023 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को दिए गए मानदंडों को पूरा करने की आवश्यकता है।

  • शैक्षिक योग्यता
    • उम्मीदवार को कक्षा 8वीं में सरकारी स्कूल या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से पास होना चाहिए।
  • आयु सीमा
    • उम्मीदवार का जन्म 1 मई, 2008 से 30 अप्रैल, 2010 के बीच में होना चाहिए।

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2023 कक्षा 9 कैसे भरें?

उम्मीदवारों को जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा IX में एडमिशन के लिए आवेदन पत्र स्वयं ही भरना होगा। हालांकि, जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म भरते समय छात्रों और उनके माता-पिता/अभिभावकों द्वारा सभी दिशानिर्देशों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाना चाहिए। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 ऑनलाइन फॉर्म 2023 भरने के चरण निम्नलिखित हैं-

  1. उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर या फिर इस आर्टिकल पर दिए हुए लिंक पर क्लिक करना होगा 
  2. लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुल जायेगा।
  3. इसके बाद उम्मीदवार सही जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। 
  4. ऑनलाइन फॉर्म पूरा होने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
  5. उम्मीदवार अपने जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2023 कक्षा 9

कक्षा 9 में प्रवेश हेतु नवोदय विद्यालय फॉर्म ऑनलाइन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, पात्र उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिट कार्ड 2023 Class 9 के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) Jawahar Navodaya Vidyalaya Admit Card ऑनलाइन navodaya.gov.in पर जारी करती है। वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन पत्र संख्या का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट– navodaya.gov.in

JNV एडमिशन कक्षा 9वीं के मुख्य पेज के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply