एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 विज्ञान पाठ 6 ऊतक (Ncert Solutions for Class 9 Science Chapter 6 in Hindi)

Photo of author
Anjana Yadav

आप इस आर्टिकल के माध्यम से ऊतक के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। हमने आपके लिए आसान भाषा में कक्षा 9 विज्ञान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर तैयार किए हैं। आपके लिए हिंदी में एनसीईआरटी समाधान विज्ञान कक्षा 9 पाठ 6 (ncert solutions for class 9 science chapter 6 in hindi) सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आप इस कक्षा 9 विज्ञान नोट्स अध्याय 6 प्रश्न और उत्तर से परीक्षा तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। विज्ञान कक्षा 9 पाठ 6 प्रश्न उत्तर (class 9 science chapter 6 question answer in hindi) के लिए आपके किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 विज्ञान पाठ 6 ऊतक

कक्षा 9 विज्ञान पाठ 6 के एनसीईआरटी समाधान (ncert solutions for class 9 science in chapter 6 hindi medium) के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी रुपए खर्च कर देते हैं। फिर उन्हें रखरखाव करने में भी काफी दिक्कत होती है। लेकिन आप इस आर्टिकल से ऑनलाइन माध्यम से कक्षा 9 विज्ञान के प्रश्न उत्तर और कक्षा 9 विज्ञान की पुस्तक भी प्राप्त कर सकते सकते हैं। आइये फिर नीचे हिंदी में कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 6 के प्रश्न उत्तर देखें।

पाठ 6 – ऊतक

पाठ के बीच में पूछे जाने वाले सवाल (पेज 77)

प्रश्न 1 – ऊतक क्या है?

उत्तर :- शरीर के अंदर एक निश्चित कार्य एक निश्चित स्थान पर कोशिकाओं के एक विशिष्ट समूह द्वारा संपन्न किया जाता है। कोशिकाओं का यह समूह ऊतक कहलाता है।

प्रश्न 2 – बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है?

उत्तर :- बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का उपयोग विशिष्ट कार्यों को ही संपन्न कराने में होता है ये ऊतक पेड़ – पौधे स्थिर बनाने में सहायता प्रदान करते हैं। बहुकोशिक जीवों में को लाखों कोशिकाएं होती हैं इनमें से अधिकतर कोशिकाएं कुछ विशिष्ट कार्यों को ही संपन्न कराने में समक्ष होते हैं। प्रत्येक विशेष कार्य कोशिकाओं के विभिन्न समूह द्वारा किया जाता है। जैसे-पौधों को भोजन और पानी देना।

पाठ के बीच में पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1 – सरल ऊतकों के कितने प्रकार हैं?

उत्तर :- सरल ऊतकों के तीन प्रकार हैं –

1. मृदूतक

2. स्थूलकोण ऊतक

3. दृढ़ ऊतक

प्रश्न 2 – प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक कहाँ पाया जाता है?

उत्तर :- प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक जड़, तना, और शाखाओं के ऊपर पाया जाता है।

प्रश्न 3 – नारियल का रेशा किस ऊतक का बना होता है?

उत्तर :- नारियल का रेशा स्क्लेरेन्काइमा (दृढ़ ऊतक) ऊतक का बना होता है।

प्रश्न 4 – फ्लोएम के संघटक कौन-कौन से हैं?

उत्तर :- फ्लोएम के संघटक निम्नलिखित हैं -चालनी नलिकाएं, सहायक कोशिकाएं, फ्लोएम पैरेन्काइमा, फ्लोएम रेशे।

पाठ के बीच में पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1 – उस ऊतक का नाम बताएँ जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है।

उत्तर :- पेशीय ऊतक जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है। पेशीय ऊतक लंबी कोशिकाओं का बना होता है जिसे पेशीय रेशा भी कहा जाता है। यह हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है। पेशियों में एक विशेष प्रकार की प्रोटीन होती है, जिसे सिकुड़ने वाला प्रोटीन कहते हैं, जिसके संकुचन एवं प्रसार के कारण गति होती है।

प्रश्न 2 – न्यूरॉन देखने में कैसा लगता है?

उत्तर :- न्यूरॉन देखने में लंबी धागे जैसे लगता है। तंत्रिका उत्तक की कोशिकाओं को तंत्रिका कोशिका या न्यूरॉन कहा जाता है।

प्रश्न 3 – हृदय पेशी के तीन लक्षणों को बताएं।

उत्तर :- हृदय की पेशियाँ जीवन भर लयबद्ध होकर प्रसार एवं संकुचन करती रहती हैं। इन अनैच्छिक पेशियों को काडिक पेशी कहा जाता है। ह्रदय की पेशी कोशिकाएं बेलनाकार, शाखाओ और एक-केंद्रकीय होती हैं।

प्रश्न 4 – एरिओलर ऊतक के क्या कार्य है?

उत्तर :- एरिओलर ऊतक के कार्य निम्नलिखित हैं –

ये अंगो के बीच के स्थान को भरने का काम करता है।

एरिओलर ऊतक आंतरिक अंगों को सहारा देने का कार्य करता है।

एरिओलर ऊतक ही ऊतक को मरम्मत करने में सहयता प्रदान करता है।

अभ्यास प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 – ऊतक को परिभाषित करें।

उत्तर :- प्रत्येक विशेष कार्य कोशिकाओं के विभिन्न समूह द्वारा किया जाता है। कोशिकाओं के ये समूह एक विशिष्ट कार्य को ही अति दक्षता पूर्वक संपन्न करने के लिए समक्ष होते हैं। मनुष्यों में, पेशिय कोशिका फैलाती और सिकुड़ती हैं, जिससे गति होती है, तांत्रिक कोशिकाएं संदेशों की वाहक होती हैं।

रक्त, ऑक्सीजन, भोजन, हार्मोन, और अपशिष्ट पदार्थों का वहन करता है। पौधों में, वाहक नालियों से संबंधित कोशिकाएं भोजन और पानी को एक जगह से दूसरी जगह ले जाती हैं। अतः बहुकोशिक जीवों में श्रम विभाजन होता है। शरीर के अंदर ऐसी कोशिकाएं जो एक तरह के कार्य को संपन्न करने में दक्ष होती हैं, सदैव एक समूह में होती हैं।

इससे ज्ञात होता है कि शरीर के अंदर एक निश्चित कार्य एक निश्चित स्थान पर कोशिकाओं के विशिष्ट समूह द्वारा संपन्न किया जाता है। कोशिकाओं का यह समूह ऊतक कहलाता है। ये ऊतक अधिकतम दक्षता के साथ कार्य कर रखने के लिए एक विशिष्ट क्रम में व्यवस्थित होते हैं। उदाहरण के लिए- रक्त और पेशी आदि।

प्रश्न 2 – कितने प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम उत्तक का निर्माण करते हैं? उनके नाम बताएं।

उत्तर :- चार प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम उत्तक का निर्माण करते हैं, उनके नाम निम्नलिखित हैं –

वाहिनिकाएं, वाहिकाएं, जाइलम तंतु , जाइलम पैरेन्काइमा।

प्रश्न 3 – पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं?

उत्तर :- सरल ऊतक –

ये ऊतक प्राय: भोजन का भण्डार करती हैं। कुछ पैरेन्काइमा ऊतको में क्लोरोफिल पाया जाता है। जिसके कारण प्रकाश संश्लेषण की क्रिया संपन्न होती है। जलीय पौधों में पैरेन्काइमा की कोशिकाओं के मध्य हवा की बड़ी गुहाकाएं होती हैं, जिसके कारण ये जल में उतराती हैं।

जटिल ऊतक –

एक ही प्रकार की कोशिकाओं से बने हुए भिन्न-भिन्न प्रकार के ऐसे ऊतको को साधारण स्थाई ऊतक कहते हैं। अन्य प्रकार के स्थाई ऊतक को जटिल ऊतक कहते हैं। जटिल ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं और यह सभी एक साथ मिलकर एक इकाई की तरह कार्य करते हैं।वाहिनिकाएं, वाहिकाएं, जाइलम तंतु, जाइलम पैरेन्काइमा से मिलकर बना होता है। फ्लोएम पत्तियों से भोजन को पौधे के भिन्न भागों तक पहुंचाता है।

प्रश्न 4 – कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेन्काइमा, कॉलेन्काइमा और स्क्लेरेन्काइमा के बीच भेद स्पष्ट करें।

उत्तर :- पैरेन्काइमा – ये जीवित कोशिका होता है, ये कोशिका पेकिंटन और सेल्यूलोज से बना हुआ है।

कॉलेन्काइमा – ये बहुभूजी कोशिका से बनता है।

स्क्लेरेन्काइमा – यह निर्जीव कोशिका से बनता है। ये काफी मोटी कोशिका होती है।

प्रश्न 5 – रंध्र के क्या कार्य हैं?

उत्तर :- बाह्य त्वचा पर छोटे-छोटे छिंद् पाए जाते हैं जिसको रंध्र कहा जाता है।

प्रश्न 6 – तीन प्रकार के पेशीय रेशों के चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर :- छात्र स्वयं करें ।

प्रश्न 7 – कार्डिक (हृदयक) पेशी का विशेष कार्य क्या है?

उत्तर :- कार्डिक (हृदयक) पेशी का विशेष कार्य निम्नलिखित हैं –

हृदयक पेशी मनुष्यों में बिना थके पेशियों कोशिका फैलती और सिकुड़ती हैं, जिससे गति होती हैं। ये रक्त को शरीर में पम्प करने का भी काम करती हैं।

प्रश्न 8 – रेखित, अरेखित तथा कार्डिक (हृदयक) पेशियों में शरीर में स्थित कार्य और स्थान के आधार पर अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर :- रेखित – ये हाथ, पैर, से जुड़ी होती हैं, ये शरीर के अनुसार काम करती हैं, इनमें गहरे तथा हल्के रंग की पट्टियां होती हैं जिनको रेखित पेशियां कहते हैं।

अरेखित – ये आंख की पलकों और मूत्र वाहिनी में होता है, ये स्वय की गति के अनुसार काम करता है। ये अनैच्छिक होती हैं इनमें गहरे तथा हल्के रंग की पट्टियां नहीं होती।

कार्डिक – ये हृदय में पाया जाता है। हृदयक पेशी मनुष्यों में बिना थके पेशिय कोशिका फैलाती और सिकुड़ती हैं, जिससे गति होती हैं। ये रक्त को शरीर में पम्प करने का भी काम करती हैं।

प्रश्न 9 – न्यूरॉन का एक चिह्नित चित्र बनाएं।

उत्तर : छात्र स्वयं करें ।

प्रश्न 10 – निम्नलिखित के नाम लिखें :

(a) ऊतक जो मुँह के भीतरी अस्तर का निर्माण करता है।

(b) ऊतक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थि से जोड़ता है।

(c) ऊतक जो पौधों में भोजन का संवहन करता है।

(d) ऊतक जो हमारे शरीर में वसा का संचय करता है।

(e) तरल आधात्री सहित संयोजी ऊतक।

(f) मस्तिष्क में स्थित ऊतक।

उत्तर :- a. शल्की एपिथीलियम

b. कंडरा

c. फ्लोएम

d. वसामय ऊतक

e. रक्त

f. न्यूरॉन

प्रश्न 11 – निम्नलिखित में ऊतक के प्रकार की पहचान करें:
त्वचा, पौधे का वल्क, अस्थि, वृक्कीय नलिका अस्तर, संवहन बंडल।

उत्तर :- 1. शल्की एपिथीलियम ऊतक

2. विभाज्योतक

3. अस्थि संयोजी ऊतक

4. घनाकार एपिथीलियम

5. जटिल ऊतक

प्रश्न 12 – पैरेन्काइमा ऊतक किस क्षेत्र में स्थित होते हैं?

उत्तर :- पैरेन्काइमा ऊतक तनों, जड़, पत्तियों, फूल, फल और पौधों की कोमल भागों में स्थित होते हैं।

प्रश्न 13 – पौधों में एपिडर्मिस की क्या भूमिका है?

उत्तर :- ये पौधों के आंतरिक ऊतको को सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है।

पौधों में एपिडर्मिस ऊतक हमेशा सुरक्षा देने का काम करता है।

पौधों में एपिडर्मिस ऊतक बाहरी आवारण बनाने का काम करता है।

प्रश्न 14 – छाल (कॉर्क) किस प्रकार सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य करता है?

उत्तर :- छाल (कॉर्क) पौधों के अन्दर की कोशिका को सुरक्षा देने का कार्य करता है तथा ये मृत कोशिकाओं की बनी होती है। जब पेड़ की आयु बढ़ती है तो उस पर विभाज्योतक की पट्टी आ जाती है जो ऊतक के रूप में कार्य करता है।

प्रश्न 15 – निम्न दी गई तालिका को पूर्ण करें:

उत्तर :- पैरेन्काइमा, स्क्लेरेन्काइमा, फ्लोएम।

ऊतक प्रश्न उत्तर (utak prashn uttar) प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपना बहुमूल्य कमेंट जरूर करें। आप हमारी वेबसाइट से अन्य कक्षाओं के एनसीईआरटी समाधान और एनसीईआरटी पुस्तक भी प्राप्त कर सकते हैं।

अन्य अध्यायों के एनसीईआरटी समाधानयहाँ से प्राप्त करें

1 thought on “एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 विज्ञान पाठ 6 ऊतक (Ncert Solutions for Class 9 Science Chapter 6 in Hindi)”

Leave a Reply