Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 History Ch-1 “ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ” (हड़प्पा सभ्यता) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
Mamta Kumari
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक-1 यानी भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग- 1 के अध्याय- 1 “ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ” (हड़प्पा सभ्यता) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 History Book-1 Chapter-1 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 1 “ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ” (हड़प्पा सभ्यता) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- इतिहास
पुस्तक- भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग-1
अध्याय- 1 “ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ” (हड़प्पा सभ्यता)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1: हड़प्पा के स्थलों से प्राप्त जले अनाज के दानों तथा बीजों की खोज से हड़प्पावासियों की आहार संबंधी आदतों के विषय में जानकारी प्राप्त करने में निम्नलिखित विद्वानों का कौन-सा वर्ग सफल रहा?

(क) पुरा-प्राणि विज्ञानियों का वर्ग
(ख) पुरा-मानवजाति विज्ञानियों का वर्ग
(ग) भू-पुरातात्विकविदों का वर्ग
(घ) पुरा-वनस्पतिज्ञों का वर्ग

प्रश्न 2: हाल की पुरातात्विक खोजों से पता चलता है कि ताँबा संभवतः ______________ से लाया गया।

(क) ओमान
(ख) मांडा
(ग) बालाकोटा
(घ) कोटदीजी

प्रश्न 3: निम्न में से किसने लिखा है “यह मुझे एक आत्मघाती और अक्षम्य नीति प्रतीत होती है कि किसी देश की प्राचीन कला के मूल कार्यों को लूटने की अनुमति दी जाए?”

(क) वाल्टेयर इलियट
(ख) जॉन मार्शल
(ग) एच एच कोल
(घ) जेम्स फर्ग्यूशन

प्रश्न 4: निम्न में से कौन-सा स्थल हड़प्पा सभ्यता में शैल वस्तुएँ बनाने के लिए जाना जाता था?

(क) अमरी
(ख) नागेश्वर
(ग) कालीबंगम
(घ) मांडा

प्रश्न 5: निम्न में से कौन-सी पुस्तक अर्नेस्ट मैके द्वारा लिखी गई थी?

(क) इंडस
(ख) एंशिएंट इंडिया
(ग) अर्ली इंडस सिविलाइजेशन
(घ) अर्ली इंडियंस

प्रश्न 6: निम्न में से कौन अकसर भारतीय पुरातत्व के पिता के रूप में जाना जाता है?

(क) दयाराम साहनी
(ख) अलेक्जेंडर कनिंघम
(ग) राखालदास बनर्जी
(घ) आर. ई. एम. व्हीलर

प्रश्न 7: सिंधु घाटी सभ्यता में खोजा गया पहला स्थल निम्न में से कौन-सा था?

(क) कालीबंगम
(ख) मोहनजोदड़ो
(ग) हड़प्पा
(घ) राखीगढ़ी

प्रश्न 8: निम्न में से किस पुरातत्वविद ने सिंधु सभ्यता के हड़प्पा स्थल की खोज की?

(क) दयाराम साहनी
(ख) राखालदास
(ग) बी. बी. लाल
(घ) जॉन मार्शल

प्रश्न 9: हड़प्पा के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस एक को ‘गणेश्वर-जोधपुर संस्कृति’ कहा जाता था?

(क) नागेश्वर
(ख) खेतड़ी
(ग) आमरी
(घ) चनहूदड़ो

प्रश्न 10: रासायनिक विश्लेषणों से पता चला है कि ओमानी ताँबे और हड़प्पा दोनों कलाकृतियों में _________________ के निशान हैं जो एक सामान्य उत्पत्ति का सुझाव देते हैं।

(क) निलिक
(ख) लोहे
(ग) काँसे
(घ) जस्ते

प्रश्न 11: निम्न में से किस परिपक्व हड़प्पा स्थल में अग्नि वेदियाँ पाई गई?

(क) मोहनजोदड़ो और हड़प्पा
(ख) कालीबंगम और लोथल
(ग) कालीबंगम और चनहूदड़ो
(घ) धौलावीरा और बनावली

प्रश्न 12: हड़प्पा लिपि को रहस्यमय क्यों कहा गया है?

(क) यह मिस्र की चित्रात्मक लिपि से मेल खाती है
(ख) इसमें चिह्नों की संख्या कहीं अधिक है (600 से 1000 के बीच)
(ग) यह बाईं से दाईं ओर लिखी गई थी
(घ) इसकी लिखाई आजतक पढ़ी नहीं जा सकी है

प्रश्न13: हड़प्पा संस्कृति में शिल्प उत्पादन केंद्रों की पहचान के संबंध में निम्नलिखित कथनों का अध्ययन कीजिए।

1. पुरातत्वविद कच्चा माल; जैसे- प्रस्तर पिंड, ताँब-अयस्क, शंख आदि को खोजते हैं।

2. वे मुद्रा की संरचना का अध्ययन करते हैं।

3. वे अपूर्ण वस्तुएँ, त्याग दिया गया माल और कूड़ा-करकट पाते हैं।

शिल्प उत्पादन केंद्रों की पहचान के लिए ऊपर दिए गए कारणों में से कौन-से सही हैं?

(क) केवल 1
(ख) 2 और 3
(ग) 1 और 3
(घ) 1 और 2

प्रश्न 14: हड़प्पा की भरण-पोषण नीतियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. पुरातत्त्वविद् जले अनाज के दानों तथा बीजों की खोज से आहार संबंधी आदतों के विषय में जानकारी प्राप्त करने में सफल रहे हैं।

2. प्राचीन वनस्पति के अध्ययन के विशेषज्ञों ने हड़प्पा स्थलों से अनाज के दाने; जैसे-मोटे अनाज, जौ आदि पाए।

3. पुरातत्त्वविदों के अनुसार पशु पाले जाते थे।

सही विकल्प का चयन कीजिए

(क) 1 और 2
(ख) 2 और 3
(ग) 1, 2 और 3
(घ) केवल 2

प्रश्न 15: “जमीनी स्तर पर मोहनजोदड़ो की घरेलू वास्तुकला निवासियों की गोपनीयता के लिए है।” पहचानें कि निम्न में से कौन-सा कथन इसे सिद्ध करता है?

1. घर आँगन पर केंद्रित होते थे।

2. दीवारों में खिड़कियाँ नहीं थीं।

3. मुख्य द्वार से सीधा अवलोकन नहीं होता था।

4. कई घरों में अकसर राहगीरों के कमरे में कुएँ होते थे।

(क) 1 और 2
(ख) 2 और 3
(ग) 3 और 4
(घ) 1 और 4

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16: “इन दशकों में हड़प्पाई पुरातत्त्व में नए प्रश्न महत्त्वपूर्ण हो गए हैं।” कथन को न्यायसंगत ठहराने के लिए दो साक्ष्य लिखिए।

प्रश्न 17: जॉन मार्शल कौन थे? भारतीय पुरातत्त्व में उन्होंने व्यापक परिवर्तन किस प्रकार किया?

प्रश्न 18: भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के डायरेक्टर जनरल के रूप में जॉन मार्शल का कार्यकाल वास्तव में भारतीय पुरातत्त्व में एक व्यापक परिवर्तन का काल था।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 19: कनिंघम कौन थे? हड़प्पा सभ्यता की आरंभिक बस्तियों की पहचान के लिए उन्होंने किस एक वृत्तांत का प्रयोग किया? उसका उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 20: हड़प्पा के महत्त्व को समझने में कनिंघम जिन क्षेत्रों से भ्रमित हुए, उनका विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 21: हड़प्पा स्थलों में कृषि के लिए सिंचाई के विभिन्न तरीकों का किस प्रकार विकास किया गया? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 22: जीव पुरातत्त्वविदों द्वारा किए गए अध्ययन हड़प्पा संस्कृति के विषय में क्या बताते हैं?

प्रश्न 23: पुरातत्त्वविदों के हड़प्पाकालीन संस्कृति में शिल्प उत्पादन के केंद्रों की पहचान के आधार का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 24: हड़प्पावासियों की सामाजिक विभिन्नताओं को पहचानने की दो विधियों को बताइए।

प्रश्न 25: हड़प्पा निवासियों की कब्रों में मिली किन्हीं पाँच वस्तुओं का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 26: हड़प्पा बस्तियों के विभाजित दो भागों के नाम एवं उनकी स्थापत्य संरचना को बताइए।

प्रश्न 27: हड़प्पा सभ्यता के नगरों की दो विशेषताओं का उल्लेख।

प्रश्न 28: भारतीय पुरातत्त्व में जॉन मार्शल के योगदान का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 29: “हड़प्पाई लिपि को एक रहस्यमय लिपि समझा जाता है।” उपयुक्त तर्कों सहित इस कथन को न्यायसंगत ठहराइए।

प्रश्न 30: हड़प्पाई लिपि पर विद्वानों के विचारों का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 31: इतिहासकारों ने हड़प्पा संस्कृति के निर्वाह के तरीकों को किस प्रकार नई दिशा प्रदान की है?

प्रश्न 32: हड़प्पा के लोगों द्वारा निर्वाह के लिए अपनाई गई किन्हीं चार कृषि विधियों को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 33: ऐसे उदाहरणों की प्रस्तुति कीजिए, जो यह पुष्टि करते हैं कि हड़प्पा सभ्यता के लोगों के पश्चिमी एशिया के साथ व्यापारिक संबंध थे।

प्रश्न 34: उदाहरणों की मदद से सिद्ध कीजिए कि हड़प्पाई लोगों ने पुरावस्तुओं को खरीदने/आदान-प्रदान के लिए पश्चिम एशिया के साथ संपर्क स्थापित किया।

प्रश्न 35: “आरंभिक हड़प्पन पुरातत्त्वविदों को कुछ वस्तुएँ जो असामान्य और अपरिचित लगती हैं, वही संभवतः धार्मिक महत्त्व की होती थीं।” प्रमाणों सहित सिद्ध कीजिए।

प्रश्न 36: “पुरातात्विक व्याख्या की समस्याएँ संभवतः सबसे अधिक हड़प्पा की धार्मिक प्रथाओं के पुनर्निर्माण के प्रयासों में सामने आती हैं।” स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 37: पुरातत्त्वविदों द्वारा हड़प्पा की धार्मिक प्रथाओं के स्पष्टीकरण में आने वाली समस्याओं की परख कीजिए।

प्रश्न 38: हड़प्पाकालीन समाज के शासन और शासकों के बारे में किन्हीं दो विचारों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 39: “हड़प्पाई समाज में जटिल फैसले लेने और उन्हें कार्यान्वित करने के संकेत मिलते हैं।” इस कथन के आलोक में स्पष्ट कीजिए कि क्या हड़प्पाई समाज में शासकों का शासन रहा होगा?

प्रश्न 40: मोहनजोदड़ो के सार्वजनिक स्नानागार के विषय में विवरण दीजिए।

प्रश्न 41: मोहनजोदड़ो के दुर्ग में विशाल स्नानागार की अभिन्यास योजना को उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 42: मोहनजोदड़ो के गृह स्थापत्य की विशिष्ट विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 43: “मोहनजोदड़ो का गृह स्थापत्य अनूठा था।” कथन को उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 44: हड़प्पा शहरों की जल निकास प्रणाली का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

प्रश्न 45: 1800 ई. पू. तक हड़प्पा सभ्यता के पतन होने के तीन प्रमाणों का उल्लेख कीजिए। इन हड़प्पा स्थलों/शहरों के परित्याग करने के किन्हीं दो कारणों को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 46: हड़प्पा सभ्यता में 1900 ई. पू. के बाद आए किन्हीं दो बदलावों का उल्लेख कीजिए। ये परिवर्तन कैसे आ सके? स्पष्ट कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 47: हड़प्पा के लोगों के बीच सामाजिक एवं आर्थिक भिन्नताओं को जानने के लिए पुरातत्त्वविदों ने शवाधानों को कैसे प्रयोग किया है? परख कीजिए।

प्रश्न 48: हड़प्पा काल की सामाजिक भिन्नताओं को पहचानने में पुरावस्तुएँ किस प्रकार सहायक होती हैं? संक्षेप में वर्णन कीजिए।

प्रश्न 49: हड़प्पा सभ्यता में शिल्प उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चे माल की सूची बनाइए तथा चर्चा कीजिए कि ये किस प्रकार प्राप्त किए जाते होंगे?

प्रश्न 50: चर्चा कीजिए कि पुरातत्त्वविद किस प्रकार अतीत का पुनर्निर्माण करते हैं?

कक्षा 12 इतिहास के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply