Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 History Ch-4 “विचारक, विश्वास और इमारतें” (सांस्कृतिक विकास) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
Mamta Kumari
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक-1 यानी भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग- 1 के अध्याय- 4 “विचारक, विश्वास और इमारतें” (सांस्कृतिक विकास) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 History Book-1 Chapter-4 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 4 “विचारक, विश्वास और इमारतें” (सांस्कृतिक विकास) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- इतिहास
पुस्तक- भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग-1
अध्याय- 4 “विचारक, विश्वास और इमारतें” (सांस्कृतिक विकास)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1: निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रंथ महावीर या जैन की शिक्षाओं को समाहित किए हुए है?

(क) महावंश
(ख) उत्तराध्ययन सूत्र
(ग) दीपवंश
(घ) सुत्तपिटक

प्रश्न 2: बुद्ध की शिक्षाओं को कहानियों के रूप में मुख्यतः त्रिपिटक के एक ग्रंथ _______________ में से पुनिर्मित किया गया है।

(क) विनयपिटक
(ख) सुत्तपिटक
(ग) महावंश
(घ) अभिधम्मपिटक

प्रश्न 3: ईसा पूर्व प्रथम सहस्त्राब्दि के मध्य का काल इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है।

(क) विश्व के विद्वानों ने इंसानों और विश्व व्यवस्था के बीच संबंधों को समझने की कोशिश की
(ख) लोग जीवन और पुनर्जन्म का अर्थ समझने के बारे में भली प्रकार जिज्ञासु थे
(ग) वेदों के प्रभुत्व पर बुद्ध और महावीर ने सवालिया निशान उठाए
(घ) महाजनपदों का आविर्भाव और लोहे का उपयोग हुआ

प्रश्न 4: वैदिक परंपरा के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(क) प्रारंभिक वैदिक परंपरा को 1000 ई. पू. से 1600 ई. के बीच संकलित किया गया।
(ख) ऋग्वेद में अग्नि, इंद्र और सोम की स्तुति में भजन शामिल है।
(ग) राजसूय और अश्वमेध यज्ञ राजाओं द्वारा करवाए जाते थे।
(घ) उपनिषद के कई वैदिक विचार मिलते हैं।

प्रश्न 5: बौद्ध धर्म के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कीजिए।

  1. बुद्ध के जीवनकाल में और उनके मृत्यु के बाद भी बुद्ध धर्म तेजी से फैला।
  2. बौद्ध धर्म ने आचरण और मूल्यों को अधिक महत्व नहीं दिया।
  3. जो लोग समकालीन धार्मिक प्रथाओं से असंतुष्ट थे, ऐसे बहुत से लोगों को बौद्ध धर्म ने आग्रह किया।
  4. बौद्ध धर्म ने जन्म के आधार पर श्रेष्ठता को अधिक बल दिया।

उपरोक्त कथन में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(क) केवल 1
(ख) 2 और 4
(ग) 1 और 3
(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 6: प्राचीनकाल में यूनान की कला के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. यूनान के मॉडलों के आधार पर बुद्ध और बौधिसत्व की मूर्तियों की खोज की गई।
  2. तक्षशिला और पेशावर जैसे नगरों में मूर्तियाँ मिली थीं।
  3. भारतीय-यूनानी शासकों ने उत्तर-पश्चिम भारत में शासन किया।

उपरोक्त कथन में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(क) केवल 1
(ख) केवल 3
(ग) 2 और 3
(घ) ये सभी

प्रश्न 7: प्राचीन अवशेषों में सबसे अद्भुत साँची अंखेड़ा की इमारते किस शहर में हैं?

(क) देहरादून
(ख) आजमगढ़
(ग) भोपाल
(घ) इनमें से कोई नहीं

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 8: वैदिक धर्म और जैन धर्म में मुख्य भिन्नताएँ क्या हैं?

प्रश्न 9: बौद्ध धर्म का उदय कैसे हुआ? बुद्ध ने संसार को नश्वर क्यों कहा है?

प्रश्न 10: जैन मान्यता के अनुसार कर्म से मुक्ति किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है? उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 11: जातकों की विषय-वस्तु का उल्लेख कीजिए। यह क्या दर्शाते हैं?

प्रश्न 12: बौद्ध संघों की आंतरिक संचालन पद्धति का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 13: “ईसा पूर्व प्रथम मध्य सहस्त्राब्दि का काल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जाता है।” इस कथन का औचित्य निर्धारित कीजिए।

प्रश्न 14: वर्णन कीजिए की बुद्ध की शिक्षाएँ सुत्तपिटक की कहानियों के आधार पर कैसे पुनर्निर्मित की गई हैं?

प्रश्न 15: छठी शताब्दी ईसा पूर्व में भारत में पौराणिक हिंदू धर्म के उदय के कारणों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 16: स्तूप क्यों बनाए जाते थे? साँची के स्तूप की संरचना के बारे में संक्षेप में बताइए?

प्रश्न 17: साँची का स्तूप बच गया, जबकि अमरावती का स्तूप नष्ट हो गया? इस कथन की आलोचनात्मक समीक्षा कीजिए।

प्रश्न 18: देवी-देवताओं के मंदिर और मूर्तियाँ बनाने की सबसे प्राचीन शैली का उल्लेख कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 19: अमरावती और साँची के स्तूप पर विस्तृत टिपण्णी लिखिए?

प्रश्न 20: “मुक्तिदाता की कल्पना सिर्फ बौद्ध धर्म तक ही सीमित नहीं रही।” इस कथन से आप क्या समझते हैं? अनुयायी कौन थे और बौद्ध धर्म का विभाजन क्यों हुआ?

प्रश्न 21: सुत्तपिटक ने बौद्ध दर्शन की पुनर्रचना किस प्रकार की है? बौद्ध त्रिपिटक के बारे में उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 22: साँची स्तूप की भव्य मूर्तिकला की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 23: अमरावती स्तूप की नियति साँची स्तूप से कैसे भिन्न थी? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 24: कैसे जैन धर्म की तरह ही बौद्ध धर्म का उदय हुआ? जैन धर्म का खंडन क्यों किया गया?

प्रश्न 25: बौद्ध ग्रंथों को कैसे तैयार किया गया और उन्हें कैसे सुरक्षित किया गया?

प्रश्न 26: बौद्ध धर्म की पृष्ठभूमि को समझाइए?

प्रश्न 27: “प्राचीन समय में लोग कुछ जगहों को सबसे अधिक पवित्र मानते थे जिसमें कुछ जगह और चट्टानें मुख्य रूप से शामिल थीं।” इस कथन के संदर्भ में इमारतों की संरचना और स्थापत्य कला का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 28: “भोपाल की बेगमों ने साँची के स्तूप के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।” इस कथन की पुष्टि कीजिए।

प्रश्न 29: हिंदू धर्मों के इमारतों की संरचना और स्थापत्य कला बौद्ध धर्म के स्तूप से कैसे भिन्न थी? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न30: बौद्ध दर्शन के मूल को स्पष्ट करते हुए महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं का वर्णन कीजिए?

प्रश्न 31: जैन धर्म की महत्वपूर्ण शिक्षाओं का उल्लेख कीजिए?

कक्षा 12 इतिहास के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply