Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 History Ch-8 “किसान, ज़मींदार और राज्य” (कृषि समाज और मुग़ल साम्राज्य) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
PP Team
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक-2 यानी भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग-2 के अध्याय- 8 “किसान, ज़मींदार और राज्य” (कृषि समाज और मुग़ल साम्राज्य) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 History Book-2 Chapter-8 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 8 “किसान, ज़मींदार और राज्य” (कृषि समाज और मुग़ल साम्राज्य) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- इतिहास
पुस्तक- भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग-2
अध्याय- 8 “किसान, ज़मींदार और राज्य” (कृषि समाज और मुग़ल साम्राज्य)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1: निम्नलिखित कथनों में से आइन-ए-अकबरी के संबंध में कौन-सा कथन उपयुक्त नहीं है?

(क) इसे अबुल फजल द्वारा लिखा गया था
(ख) यह साम्राज्य का एक गजेटियर था
(ग) इसे अकबर द्वारा प्रवर्तित और संसूचित किया गया था
(घ) इसके आँकड़ों को समान रूप से सभी राज्यों से एकत्रित किया गया था

प्रश्न 2: मुगल काल में किसानों को क्या कहा जाता था?

(क) मुकद्दम
(ख) महानायक
(ग) रैयत
(घ) जंगली

प्रश्न 3: जजमानी प्रथा प्रचलित थी?

(क) पंजाब में
(ख) कर्नाटक में
(ग) बंगाल में
(घ) मगध में

प्रश्न 4: पंजाब में शाह नहर का निर्माण मुगलकाल में किसने करवाया था?

(क) अकबर
(ख) औरंगजेब
(ग) शाहजहाँ
(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 5: मुगलकाल के किस शासक ने 1665 ई. में अपने राजस्व कर्मचारियों को गाँव के खेतिहारों की संख्या का सलाना हिसाब रखने को कहा?

(क) हुमायूँ ने
(ख) अकबर ने
(ग) शाहजहाँ ने
(घ) औरंगजेब ने

प्रश्न 6: ‘आइन-ए-अकबरी’ के रचनाकार हैं?  

(क) अबुल फज्ल
(ख) अकबर
(ग) गुलबदन बेगम
(घ) इनायत खान

प्रश्न 7: चंडीमंगल कविता का नायक कौन है?

(क) अबुल फज्ल
(ख) कालकेतु
(ग) मुकुंदराम
(घ) गुलबदन बेगम

प्रश्न 8: ‘आइन-ए-अकबरी’ को कितने भागों में बाँटा गया है?

(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 9: “मुगलकाल में कृषि वर्षा पर निर्भर थी” संक्षिप्त शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 10: मुकद्दम किसे कहा जाता था? उसके दो मुख्य कार्य बताइए।

प्रश्न 11: आइन-ए-अकबरी के तीसरे भाग ‘मुल्क आबादी’ की विषयवस्तु क्या है?

प्रश्न 12: मुगलकाल में जमींदार किस प्रकार शक्ति प्राप्त करते थे? किन्हीं दो तरीकों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 13: जंगल के रहने वाले लोगों को जंगली क्यों कहते थे? कोई दो कारण दीजिए।

प्रश्न 14: पंचायत के मुख्य कार्य लिखिए?

प्रश्न 15: 16वीं और 17वीं शताब्दी में भारत की खेती को जीवन निर्वाह की खेती कहना कहाँ तक उचित है? कोई दो कारण लिखिए।

प्रश्न 16: सोलहवीं और सत्रहवीं सदियों में कृषि समाज में महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 17: भारत में मुगल शासन के दौरान ग्राम पंचायतों के राजस्व के स्त्रोतों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 18: 16वीं और 17वीं शताब्दी के दौरान चाँदी की मुद्रा में स्थिरता लाने वाली दो कारणों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 19: “ग्रामीण भारत में बसे हुए लोगों के पास खेती के अतिरिक्त भी बहुत कुछ था।” इस कथन को मुगलकाल के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 20: मुगलकाल के दौरान कृषि समाज में महिलाओं की भूमिका और स्थिति की परख कीजिए।

प्रश्न 21: 16वीं और 17वीं शताब्दियों में जाति पंचायतों का गठन कैसे किया जाता था? उनके कार्य और अधिकारों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 22: “जमीनों से मिलने वाला कर ही मुगल साम्राज्य की नींव था।” इस कथन से आप क्या समझते है?

प्रश्न 23: “मुगलकाल में महिलाओं को संपत्ति का अधिकार था।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 24: जमींदार और किसानों के पारस्परिक संबंध कैसे थे?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 25: “अपनी सीमाओं के बावजूद ‘आइन-ए-अकबरी’ अपने समय का एक असमान्य व अनोखा दस्तावेज बना हुआ है।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 26: आइन-ए-अकबरी के अनुसार अकबर के शासन के दौरान प्रशासन और सेना के संगठन की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 27: मुगल भारत के जाति और ग्रामीण माहौल का वर्णन कीजिए। मुगलकाल के दौरान ग्रामीण समाज में जाति पंचायतें किस प्रकार ताकतवर थीं? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 28: भारत में मुगलकाल के दौरान कृषि उत्पादन से जुड़े किसानों और भूमिहर संभ्रांतों की भूमिका का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 29: जंगल में रहने वाले लोग मुगलकाल में अपना जीवन कैसे बिताते थे? इसका वर्णन कीजिए।

प्रश्न 30: सोलहवीं और सत्रहवीं सदियों के कृषि इतिहास को समझने में ऐतिहासिक ग्रंथ ‘आइन-ए-अकबरी’ किस प्रकार एक प्रमुख स्त्रोत है? व्याख्या कीजिए। इसके साथ इस काल में प्रयुक्त सिंचाई और तकनीक के तरीकों को भी स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 31: मौसम के दो मुख्य चक्रों के दौरान सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्दियों के दौरान कृषि किस प्रकार की जाती थी? विभिन्न फसलों का उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 32: सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्दियों के दौरान भारत में जंगलवासियों के जीवन जीने के स्वरूप का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 33: ग्रामों में जमींदारों की उत्पत्ति, एकीकरण तथा उनकी भूमिका की व्याख्या कीजिए और बताइए कि क्या यह वर्ग केवल शोषणकर्ता था?

प्रश्न 34: “मुगल साम्राज्य के गाँव की पंचायत ग्रामीण समाज का नियमन करती थी।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 35: कृषि इतिहास लिखने के लिए आइन-ए-अकबरी को स्त्रोत के रूप में प्रयोग करने में कौन-सी समस्याएँ हैं? इतिहासकार इन समस्याओं से कैसे निपटते हैं?

प्रश्न 36: ‘आइन-ए-अकबरी’ की विशेषताओं और त्रुटियों को विस्तार से बताइए।

प्रश्न 37: मुगल शासन के दौरान महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति कैसी थी? वर्णन कीजिए।

प्रश्न 38: मुगलकाल में सरकारी प्रबंध से संबंधित आठ कलाम (खंड) कौन से हैं? उनका वर्णन कीजिए।

कक्षा 12 इतिहास के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply