Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 History Ch-10 “विद्रोही और राज” (1857 का आंदोलन और उसके व्याख्यान) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
Mamta Kumari
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक-3 यानी भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग-3 के अध्याय- 10 “विद्रोही और राज” (1857 का आंदोलन और उसके व्याख्यान) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 History Book-3 Chapter-10 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 10 “विद्रोही और राज” (1857 का आंदोलन और उसके व्याख्यान) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- इतिहास
पुस्तक- भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग-3
अध्याय- 10 “विद्रोही और राज” (1857 का आंदोलन और उसके व्याख्यान)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1: मेरठ छावनी में 10 मई 1857 की दोपहर को सिपाहियों ने विद्रोह बुलंद किया जिसे भारत में __________________ के नाम से जाना जाता है।

(क) प्रथम अहिंसक विद्रोह
(ख) प्रथम स्वतंत्रा संग्राम
(ग) प्रथम क्रांति
(घ) प्रथम आजादी दिवस

प्रश्न 2: गवर्नर जनरल के प्रतिनिधि को क्या कहा जाता है?

(क) आर्मी
(ख) रेजीडेंट
(ग) नायक
(घ) ताल्लुकदार

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से किसने ‘रिलीफ ऑफ लखनऊ’ (लखनऊ की राहत) को चित्रित किया था?

(क) टॉमस जोन्स बार्कर
(ख) हेनरी हैवलॉक
(ग) जोजेफ नोएल
(घ) कॉलिन कैंपबेल

प्रश्न 4: सहायक संधि के निम्नलिखित में से कौन-सा एक अवध पर 1801 में लागू नहीं था?

(क) अंग्रेज अपने सहयोग और पक्ष की आंतरिक और बाहरी चुनौतियों से रक्षा के लिए उत्तरदाई होंगे
(ख) सहयोगी पक्ष के भूक्षेत्र में ब्रिटिश सैनिक टुकड़ी तैनात रहेगी
(ग) सहयोगी पक्ष को उस ब्रिटिश सैनिक टुकड़ी के रखरखाव की व्यवस्था करनी होगी
(घ) अंग्रेजों की अनुमति के बिना सहयोगी पक्ष किन्हीं अन्य शासकों के साथ संधि कर सकेगा

प्रश्न 5: दी गई जानकारी को पढ़िए और निम्नलिखित विकल्पों में से 1857 के नेता को पहचानिए

  • अवध का नवाब।
  • उसको गद्दी से उतारकर कलकत्ता निर्वासित कर दिया गया।
  • अंग्रेजों ने उसे अलोकप्रिय शासक माना जो गलत था।

(क) बिरजिस कद्र
(ख) शाह आलम
(ग) वाजिद अली शाह
(घ) बहादुर शाह

प्रश्न 6: अंग्रेज अफसर के बंगले को शाह मल ने क्या नाम दिया था?

(क) न्याय भवन
(ख) क्रांति भवन
(ग) अन्याय भवन
(घ) विद्रोह भवन

प्रश्न 7: ‘बंगाल आर्मी की पौधशाला’ किसे कहा जाता है?

(क) दिल्ली को
(ख) कलकत्ता को
(ग) मेरठ को
(घ) अवध को

प्रश्न 8: विद्रोहियों ने 1857 के विद्रोह के समय दिल्ली पर कब आक्रमण किया?

(क) 9 मार्च को
(ख) 10 मई को
(ग) 11 मई को
(घ) 12 मई को

प्रश्न 9: अवध में वेलेजली द्वारा सहायक संधि कब लागू की गई?

(क) 1801 में
(ख) 1802 में
(ग) 1806 में
(घ) 1808 में

प्रश्न 10: विद्रोह के दो साल बाद ‘इन मेमोरील’ नामक चित्र किसने बनाया था?

(क) रवि वर्मा
(ख) टॉमस जोंस बार्कर
(ग) कैनिंग
(घ) जोजेफ नोएल पेटन

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11: बंगाल आर्मी की पौधशाला किसे कहा जाता है? डलहौजी की विलय नीति को समझाइए।

प्रश्न 12: विद्रोही क्या चाहते थे? किन्हीं चार मुख्य बिंदुओं को लिखिए।

प्रश्न 13: “1857 के विद्रोह का दमन करना अंग्रेजों के लिए आसान नहीं था” इस कथन को सत्यापित कीजिए।

प्रश्न 14: विद्रोह के दौरान हिंदुओं और मुसलमानों में धार्मिक भेद के लक्षण दिखाई देते हैं? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 15: 1857 के विद्रोह ने एकता पर कैसे बल दिया? उदाहरण के साथ बताइए।

प्रश्न 16: कला और साहित्य ने रानी लक्ष्मीबाई को 1857 के विद्रोह के नायक के रूप में कैसे पेश किया है? संक्षेप में बताइए।

प्रश्न 17: “कला ने झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति को जीवित रखने में सहायता की” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 18: किन्हीं चार स्रोतों के बारे में बताइए जो 1857 के विद्रोह को जानने में सहायक साबित हुई।

प्रश्न 19: 1857 के विद्रोह में बहादुरशाह जफर की भूमिका को बताते हुए उसके योगदान से होने वाले परिवर्तनों को लिखिए।

प्रश्न 20: विद्रोह के दौरान विद्रोहियों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ कैसा रुख अपनाया था?

प्रश्न 21: विद्रोह से पहले अंग्रेजी शासन से सैनिकों की क्या-क्या शिकायतें थीं? उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 22: ताल्लुकदारों और ग्रामीणों के आपसी संबंध कैसे थे? वर्णन कीजिए।

प्रश्न 23: अवध विलय के मुख्य घटक कौन-कौन से हैं? लिखिए।

प्रश्न 24: 1856 में अंग्रेजों ने अवध पर कब्जा क्यों किया? उस मुख्य बिंदु की चर्चा कीजिए जिसका सहारा उन्होंने लिया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 25: “केवल अफवाहें ही नहीं थीं बल्कि उनका दृढ़ आधार भी था जिसके कारण लोगों ने 1857 में विद्रोह किया।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 26: क्यों 1857 के विद्रोह को एक लोकप्रिय आंदोलन कहा जाता है? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 27: “ताल्लुकदारों और किसानों की विभिन्न प्रकार की पीड़ाओं ने उन्हें 1857 के विद्रोह से जोड़ दिया था।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 28: लार्ड डलहौजी द्वारा अवध के अधिग्रहन से तमाम इलाकों और रियासतों में गहरा असंतोष था। स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 29: 1801 ई. के बाद से अंग्रेजों द्वारा अवध के अधिग्रहण किए जाने के चरणों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 30: “अलग-अलग स्थानों पर 1857 के विद्रोह के ढर्रे में समानता की वजह आशंकित रूप से उसकी योजना और समन्वय में निहित था।” कथन की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 31: विद्रोही क्या चाहते थे? अंग्रेजों द्वारा विद्रोह को समाप्त करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए गए।

प्रश्न 32: “1857 के विद्रोह के दौरान विभिन्न छावनियों में सिपाहियों के पास एक व्यवस्थित संचार व्यवस्था थी।” इस कथन को स्पष्ट करते हुए विद्रोहियों से जुड़ी अफवाहों और भविष्यवाणियों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 33: अवध में विद्रोह क्यों हुआ? अवध में फैले विद्रोह के कारण कौन-सा सकारात्मक लाभ हुआ? वर्णन कीजिए।

प्रश्न 34: “1857 की घटनाओं से 20वीं सदी के राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरणा मिली थी।” इस कथन के पक्ष या विपक्ष में अपनी राय को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 35: विद्रोह और विद्रोहियों की गतिविधियों को जानने हेतु मुख्य स्त्रोत कौन से हैं? उनका वर्णन कीजिए।

प्रश्न 36: मुख्य केंद्रों को ध्यान में रखते हुए 1857 के विद्रोह को विस्तार से समझाइए।

प्रश्न 37: विद्रोह के मुख्य कारकों का विस्तृत वर्णन कीजिए।

प्रश्न 38: विद्रोह के दौरान अफवाहों के फैलने के मुख्य कारण क्या थे? सभी का विस्तृत वर्णन कीजिए।

प्रश्न 39: 1857 के विद्रोह के समय अखबारों में कौन सी त्रुटियाँ थीं? ‘इन मेमोरियल’ नामक चित्र का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

प्रश्न 40: विद्रोहियों ने वैकल्पिक सत्ता को बनाए रखने के लिए कौन-कौन से प्रयास किए? इस सत्ता का मुख्य उद्देश्य क्या था?

कक्षा 12 इतिहास के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply