Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 History Ch-12 “संविधान का निर्माण” (एक नए युग की शुरुआत) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
Mamta Kumari
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक-3 यानी भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग- 3 के अध्याय- 12 “संविधान का निर्माण” (एक नए युग की शुरुआत) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 History Book-3 Chapter-12 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 12 “संविधान का निर्माण” (एक नए युग की शुरुआत) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- इतिहास
पुस्तक- भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग-3
अध्याय- 12 “संविधान का निर्माण” (एक नए युग की शुरुआत)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1: वर्ष 1946 में संपन्न हुए चुनाव के आधार पर किसका गठन किया गया था?

(क) लोक सभा का
(ख) राज्य सभा का
(ग) संविधान सभा का
(घ) विश्व व्यापार संठन का

प्रश्न 2: वर्ष 1937 में हुए चुनाव के मुताबिक 11 में से कितने प्रांतों में कांग्रेस की सरकार बनी थी?

(क) सात
(ख) आठ
(ग) नौ
(घ) छः

प्रश्न 3: 1947 में 12 सितंबर को भाषा समिति के रिपोर्ट के अनुसार देवनागरी लिपि में लिखी कौन-सी भाषा को राजकीय भाषा बताया गया?

(क) संस्कृत
(ख) मराठी
(ग) हिंदी
(घ) नेपाली

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से संविधान सभा में से किसने प्रस्तावित किया था कि ‘भारत का राष्ट्रीय ध्वज समान अनुपात में केसरिया, सफेद और गहरे हरे रंग का क्षैतिज तिरंगा’ होगा?’

(क) जवाहरलाल नेहरू
(ख) राजेंद्र प्रसाद
(ग) महात्मा गाँधी
(घ) के. एम. मुंशी

प्रश्न 5: भारतीय संविधान लागू किया गया था?

(क) 26 जनवरी 1941 को
(ख) 26 जनवरी 1947 को
(ग) 26 जनवरी 1948 को
(घ) 26 जनवरी 1950 को

प्रश्न 6: सांस्कृतिक/शैक्षिक अधिकार किस अनुच्छेद का हिस्सा हैं?

(क) अनुच्छेद 26 और 30
(ख) अनुच्छेद 27 और 30
(ग) अनुच्छेद 29 और 30
(घ) अनुच्छेद 36 और 37

प्रश्न 7: केंद्र और राज्य को ध्यान में रखते हुए शक्ति विभाजन के लिए कितनी सूचियाँ तैयार की गईं?

(क) छः
(ख) पाँच
(ग) दो
(घ) तीन

प्रश्न 8: संविधान पर हस्ताक्षर किस वर्ष हुआ था?

(क) वर्ष 1947
(ख) वर्ष 1949
(ग) वर्ष 1950
(घ) वर्ष 1952

प्रश्न 9: निम्नलिखित में से किसने सांविधान सभा में महिलाओं के लिए न आरक्षण और न पृथक निर्वाचन बल्कि न्याय की माँग की?

(क) राजकुमारी अमृत कौर
(ख) मालती चौधरी
(ग) हंसा मेहता
(घ) बेगम एजाज रसूल

प्रश्न 10: कैबिनेट मिशन ने अपनी संवैधानिक योजना की घोषणा कब की?

(क) वर्ष 1946 में
(ख) वर्ष 1947 में
(ग) वर्ष 1950 में
(घ) वर्ष 1956 में

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11: “लोगों की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का साधन संविधान सभा थी।” इस कथन की समीक्षा कीजिए।

प्रश्न 12: संविधान सभा में शक्तिशाली केंद्र की आवश्यकता क्यों महसूस की जाने लगी थी? संक्षेप में बताइए।

प्रश्न 13: ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया था? इसे एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव क्यों कहा जाता है? कारण बताइए।

प्रश्न 14: जयपाल सिंह ने संविधान सभा में आदिवासियों की सुरक्षा के लिए दलील क्यों दी? कोई दो कारण स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 15: हिंदुस्तानी को राष्ट्र भाषा बनाने पर गाँधी जी ने सबसे अधिक जोर क्यों दिया?

प्रश्न 16: संविधान निर्माण में मुख्य पाँच व्यक्तियों के योगदान को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 17: संविधान सभा में अल्पसंख्यक शब्द की व्याख्या आर्थिक स्तर पर किए जाने का आह्वान एन जी रंगा ने क्यों किया? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 18: संविधान सभा में होने वाली चर्चाएँ जनमत से प्रभावित होती थीं। इस कथन को सत्यापित कीजिए।

प्रश्न 19: संविधान सभा में ‘एकीकृत राष्ट्र’ पर गोविंद वल्लभ पंत की भूमिका की परख कीजिए।

प्रश्न 20: “संविधान सभा ने 19वीं सदी के समाज सुधारकों की आकांक्षाओ को व्यक्त किया।” इसका वर्णन कीजिए।

प्रश्न 21: संविधान सभा के प्रारंभिक सत्र में हिंदी को संविधान निर्माण की भाषा के रूप में स्वीकार करने पर बल क्यों दिया जा रहा था। स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 22: आप आदर्श भाषा किसे मानते हैं? आदर्श भाषा की मुख्य तीन विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न 23: संविधान सभा में आदिवासियों के लिए आवाज उठाते हुए किन-किन समस्याओं पर प्रकाश डाला गया?

प्रश्न 24: प्रारूप समिति का गठन कब किया गया? इस समिति के तीन सदस्यों के नाम लिखिए।

प्रश्न 25: केंद्र और राज्य को ध्यान में रखते हुए शक्ति विभाजन के लिए कितनी सूचियाँ तैयार की गईं? नाम के साथ उनकी शक्तियों को बताइए।

प्रश्न 26: “संविधान निर्माण से पूर्व का समय काफी उथल-पुथल वाला था।” ऐसा क्यों कहा गया है? स्पष्ट कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 27: पृथक निर्वाचिका से आप क्या समझते हैं? इसकी प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 28: संविधान से आप क्या समझते हैं? इसे कब और क्यों लागू किया गया? विस्तृत वर्णन कीजिए।

प्रश्न 29: संविधान सभा के गठन में कांग्रेस पार्टी की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 30: “विभिन्न समूहों ने अपनी इच्छाएँ भिन्न तरीकों से व्यक्त की और भिन्न माँगे प्रस्तुत कीं।” पृथक निर्वाचित की समस्या के संदर्भ में इस कथन की पुष्टि कीजिए।

प्रश्न 31: संविधान सभा में शक्तिशाली केंद्र के पक्ष में दिए गए विभिन्न तर्कों का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 32: भाषा के विषय में संविधान सभा में दी गई विभिन्न सदस्यों द्वारा दी गई दलीलों की परख कीजिए।

प्रश्न 33: “भारतीय संविधान नागरिकों और उनके अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करता है।” इस कथन के आधार पर इसकी मुख्य विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न 34: “केंद्र और राज्य स्तर पर संविधान सभा में शक्ति विभाजन को लेकर बहुत बहस हुई।” उदाहरण के साथ इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 35: ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ को ऐतिहासिक प्रस्ताव क्यों माना गया है? इसके महत्वपूर्ण होने के कारण कौन-से हैं?

प्रश्न 36: संविधान सभा में मजबूत केंद्र के पक्ष में दिए गए तर्कों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 37: “राष्ट्रभाषा किसे बनाया जाए? इस विषय पर बड़ी गहराई से बहस और खींचातानी हुई।” इस कथन को उदाहरण के साथ समझाइए।

प्रश्न 38: संविधान के कुछ महत्वपूर्ण अभिलक्षणों की व्याख्या कीजिए?

प्रश्न 39: उन ऐतिहासिक ताकतों का वर्णन कीजिए जिन्होंने संविधान के स्वरूप को तय किया।

प्रश्न 40: संविधान सभा में अधिकारों का निर्धारण किस आधार पर किया गया? सभा द्वारा नागरिकों को कौन-कौन से मुख्य अधिकार प्रदान किए गए हैं और उन मुख्य अधिकारों को किस अनुच्छेद में रखा गया है?

कक्षा 12 इतिहास के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply