Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 Political Science Book-2 Ch-1 “राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
Navya Aggarwal
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पुस्तक-2 यानी स्वतंत्र भारत में राजनीति के अध्याय- 1 “राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 Political Science Book-2 Chapter-1 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 2 “राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- राजनीति विज्ञान
पुस्तक- स्वतंत्रता भारत में राजनीति
अध्याय- 1 “राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ”

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न1- इनमें से किसने द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को प्रतिपादित किया?

  1. राजा हरिसिंघ
  2. मोहम्मद अली जिन्ना
  3. जवाहर लाल नेहरू
  4. हैदराबाद के निजाम

प्रश्न 2- सबसे पहले किस देशी रियासत ने स्वतंत्र होने की घोषणा की थी?

  1. मैसूर
  2. अजमेर
  3. ग्वालियर
  4. त्रावणकोर

प्रश्न 3- निम्नलिखित में से कौन वर्ष 1947 में ब्रिटीश भारत के विभाजन का कारण नहीं था?

  1. द्वि-राष्ट्र सिद्धांत
  2. मुस्लिम लीग का राजनीतिक उद्देश्य
  3. रियासतों का भारत के साथ एकीकरण
  4. भारत को बांटने की ब्रिटेन की नीति

प्रश्न 4- निम्नलिखित में से कौन-सी चुनौती स्वतंत्रता के बाद भारत के समक्ष खड़ी थी?

  1. विविधता में एकता
  2. लोकतान्त्रिक व्यवसाथ को अपनाना
  3. समाज का विकास
  4. उपरोक्त सभी

प्रश्न 5- मुस्लिम लीग के द्वारा अलग मुस्लिम राष्ट्र बनाने की मांग सबसे पहले किस वर्ष उठाई गई?

  1. वर्ष 1935
  2. वर्ष 1940
  3. वर्ष 1944
  4. वर्ष 1947

प्रश्न 6- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ नाम का भाषण किस राजनेता ने दिया?

  1. महात्मा गांधी
  2. सर्वपल्ली राधा कृष्णन
  3. जवाहरलाल नेहरू
  4. वल्लभभाई पटेल

प्रश्न 7- ______________ आधिकांश रियासतों के शासक भारत संघ का हिस्सा बनने के लिए सहमत हो गए थे।

  1. 15 अगस्त, 1947 के बाद
  2. 26 जनवरी, 1950 से पहले
  3. 15 अगस्त, 1947 से पहले
  4. 26 जनवरी, 1950 के बाद

प्रश्न 8- भाषा के आधार पर बना भारत का पहला राज्य कौन-सा था?

  1. असम
  2. महाराष्ट्र
  3. गुजरात
  4. आंध्र-प्रदेश

प्रश्न 8- निम्नलिखित में से किस नेता ने रजवाड़ों का भारत में विलय कराने अथवा भारतीय संघ के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?

  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. सरदार वल्लभ भाई पटेल
  3. सी. राजगोपालचारी
  4. बी. आर. अंबेडकर

प्रश्न 9- मुस्लिम जनसंख्या के पाकिस्तान चले जाने के बाद भारत में किस वर्ष पहली जनगणना हुई?

  1. 1948
  2. 1950
  3. 1951
  4. 1952

प्रश्न 10- ब्रिटिश अधीनता से आज़ादी के बाद भारत में कुल कितने रजवाड़े थे?

  1. 565
  2. 543
  3. 589
  4. 670

प्रश्न 11- इनमें से किन्हें भारत के ‘लोह पुरुष‘ के रूप में भी जाना जाता है?

  1. महात्मा गांधी
  2. सरदार वल्लभभाई पटेल
  3. सर्वपल्ली राधा कृष्णन
  4. सी राजगोपालाचारी

प्रश्न 12- ‘इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन’ पर हस्ताक्षर क्यों करवाए गए।

  1. भारत में लोकतंत्र की स्थापना के लिए
  2. रजवाड़ों का भारत में विलय करने के लिए
  3. ब्रिटिश राज से मुक्ति के लिए
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 13- सबसे पहले कौन-से रजवाड़े में लोकतान्त्रिक पद्धति से चुनाव करवाए गए?

  1. हैदराबाद
  2. कश्मीर
  3. नेपाल
  4. असम

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 14- भारत ने स्वतंत्रता के समय किन दो चुनौतियों का सामना किया?

प्रश्न 15- रजाकार किसे कहा जाता था? समझाइए।

प्रश्न 16- कौन-से राजनीतिक दल ने एक देश, एक संस्कृति और एक राष्ट्र के विचार पर बल दिया?

प्रश्न 17- ‘इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन’ से क्या अभिप्राय है?

प्रश्न 18- देशी रियासतों को भारत में मिलाने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 19- राष्ट्रीय एकीकरण का क्या अर्थ है? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 20- पूर्वोत्तर भारत में सात छोटे-छोटे राज्य क्यों बनाए गए?

प्रश्न 21- वर्ष 1947 में हुए भारत के विभाजन के किन्हीं दो कारणों का आंकलन कीजिए।

प्रश्न 22- विभाजन की प्रक्रिया से उत्पन्न भारत की किन्हीं तीन समस्याओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 23- भाषा के आधार पर हुए राज्यों के पुनर्गठन का क्या प्रभाव देखने को मिला?

प्रश्न 24 – विभाजन के बाद उत्पन्न हुई अल्पसंख्यकों की समस्याओं को उजागर कीजिए।

प्रश्न 25- राष्ट्र निर्माण में हुई चुनौतियों में से किसी एक चुनौती पर चर्चा कीजिए।

प्रश्न 26- देशी रजवाड़ों का रवैया किस प्रकार का था? इनमें सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात क्या थी?

प्रश्न 27- विभाजन का प्रभाव देश की आम जनता पर कैसे पड़ा?

प्रश्न 28- क्षेत्रीय मांगों को मानना और भाषा के आधार पर नए राज्यों का गठन करना एक लोकतान्त्रिक कदम के रूप में देखा गया। इस कथन को न्यायोचित सिद्ध करने के लिए कोई तीन उपयुक्त तर्क दीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 29- वर्ष 1947 में हुए भारत के विभाजन के किन्हीं छः परिणामों का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 30- देश के विभाजन के समए हुए संसाधनों के बंटवारे को समझाते हुए उत्पन्न हुई समस्याओं पर चर्चा कीजिए।

प्रश्न 31- स्वतंत्रता के बाद से राष्ट्र निर्माण में जवाहरलाल नेहरू ने किस प्रकार का दृष्टिकोण अपनाया? विस्तार से बताइए।

प्रश्न 32- भारत के समक्ष आई राष्ट्र निर्माण की चुनौतियों का वर्णन कीजिए। इन चुनौतियों पर तत्कालीन समय में कैसे नियंत्रण पाया गया?

प्रश्न 33- भाषाई आधार पर अलग राज्यों के निर्माण की मांग को भारत सरकार ने प्रारंभ में क्यों स्वीकार नहीं किया? इस निर्णय के क्या परिणाम निकले।

प्रश्न 34- भारतीय संघ के राज्यों के पुनर्गठन की प्रक्रिया और उनके आधार की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 35- हैदराबाद के भारत में विलय के लिए उत्तरदायी परिस्थितियों को स्पष्ट कीजिए।

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply