हरियाणा डीएलएड रिजल्ट 2023 (Haryana D.El.Ed Result 2023)

Photo of author
PP Team

हरियाणा डीएलएड रिजल्ट (Haryana D.El.Ed Result)- स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (State Council of Education Research and Training) द्वारा हरियाणा डीएलएड रिजल्ट 2023 (Haryana D.El.Ed Result 2023) की घोषणा की जाएगी। बता दें कि रिजल्ट हरियाणा डीएलएड मेरिट लिस्ट 2023 (Haryana D.El.Ed Merit List 2023) के रूप में जारी किए जाएंगे। हरियाणा डीएलएड 2023 रिजल्ट (Haryana D.El.Ed 2023 Result) की अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त करें।

हरियाणा डीएलएड रिजल्ट 2023 (Haryana D.El.Ed Result 2023)

हरियाणा डीएलएड एडमिशन 2023 आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट www.dedharyana.org पर जारी होगी। जिन उम्मीदवारों का नाम हरियाणा डीएलएड 2023 मेरिट लिस्ट (Haryana D.El.Ed 2023 Merit List) में होगा, उन्हें काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें कि छात्रों का एडमिशन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा केवल उन्हीं छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं और 12वीं कक्षा के अंकों व स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce & Vocational) के आधार पर तैयार की जाएगी। 

हरियाणा डीएलएड मेरिट लिस्ट 2023 की जरूरी तारीखें

हरियाणा डीएलएड रिजल्ट 2023 से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें-

हरियाणा डीएलएड 2023 मेरिट लिस्ट जरूरी तारीख
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीखघोषित होगी
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीखघोषित होगी
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीखघोषित होगी

हरियाणा डीएलएड मेरिट लिस्ट 2023 कैसे देखें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपको सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  4. जानकारी सही होने पर मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी।
  5. जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें डीएलएड कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।

हरियाणा डीएलएड एडमिशन 2023 और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

उम्मीदवारों को हरियाणा डीएलएड 2023 एडमिशन के लिए निम्नलिखित ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे, जैसे-

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आईडी प्रूफ
  • फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • एडमिशन फीस स्लिप

हरियाणा डीएलएड काउंसलिंग 2023

हरियाणा डीएलएड 2023 मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को कांउसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली कांउसलिंग में आएगा उन उम्मीदवारों को निर्धारित कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना है। काउंसलिंग ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट- dedharyana.org 

हरियाणा डीएलएड 2023 एडमिशन के मुख्य पेज के लिएयहाँ क्लिक करें

Leave a Reply