इग्नू एडमिशन (IGNOU Admission)- इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) अपने ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन के लिए साल में दो बार जनवरी और जुलाई में एडमिशन प्रक्रिया आयोजित करता है। उम्मीदवारों को बता दें कि इग्नू एडमिशन 2023 जुलाई सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार अपनी योग्यता मानदंड के आधार पर इग्नू एडमिशन 2023 (IGNOU Admission 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आप parikshapoint.com के इस पेज से इग्नू 2023 एडमिशन (IGNOU 2023 Admission) की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
न्यू अपडेट
इग्नू जुलाई 2023 एडमिशन (IGNOU July 2023 Admission) के लिए रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर 2023 तक चलेंगे।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
इग्नू एडमिशन 2023 (IGNOU Admission 2023)
इग्नू एडमिशन एप्लीकेशन फॉर्म 2023 (IGNOU Admission Application Form 2023) आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in या ignouadmission.samarth.edu.in पर उपलब्ध हैं। इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बता दें कि इग्नू एडमिशन के लिए सभी कोर्सों की फीस अलग-अलग होती है। इग्नू एडमिशन फीस (IGNOU Admission Fees) की पूरी जानकारी आप नीचे से पढ़ सकते हैं। अगर आप पहली बार रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, तो आपको सलाह दी जाती है कि इग्नू रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2023 (IGNOU Registration Form 2023) भरने से पहले योग्यता मापदंड, कोर्स फीस, कोर्स की अवधि आदि जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
इग्नू एडमिशन 2023 जरूरी तारीखें
आप नीचे दी गई टेबल से इग्नू एडमिशन जनवरी 2023 सेशन (IGNOU Admission January 2023 Session) और इग्नू एडमिशन जुलाई 2023 सेशन (IGNOU Admission July 2023 Session) से जुड़ी तारीखों के बारे में जान सकते हैं।
इग्नू एडमिशन | जनवरी 2023 सेशन | जुलाई 2023 सेशन |
रजिस्ट्रेशन की पहली तारीख | 1 जनवरी 2023 | 15 मई 2023 |
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख | 14 मार्च 2023 (Certificate/Semester-based Programmes) 31 मार्च 2023 (other programmes) | 30 सितंबर 2023 (Except Certificate Programmes) |
महत्त्वपूर्ण लिंक
इग्नू एडमिशन जुलाई 2023 एप्लीकेशन फॉर्म लिंक | यहाँ से प्राप्त करें |
इग्नू एडमिशन जुलाई 2023 कॉमन प्रॉसपेक्ट्स | यहाँ से डाउनलोड करें |
इग्नू एडमिशन 2023 योग्यता मापदंड
उम्मीदवार इग्नू पीजी, यूजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम (IGNOU PG, UG, Diploma and Certificate Programme) से जुड़ी योग्यता मापदंड की जानकारी नीचे से पढ़ें।
- पीजी प्रोग्राम- सभी पीजी कोर्स के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी की होनी चाहिए।
- यूजी प्रोग्राम- सभी यूजी कोर्स के लिए उम्मीदवारों को 10+2 या किसी भी समकक्ष परीक्षा में पास होना चाहिए।
- डिप्लोमा प्रोग्राम- ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अपनी किसी स्ट्रीम में या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरी कर ली है, वे पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सर्टिफिकेट प्रोग्राम- उम्मीदवारों को 10+2 पास होना चाहिए।
इग्नू एडमिशन 2023 एप्लीकेशन फॉर्म
इग्नू एडमिशन 2023 के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। इग्नू एडमिशन 2023 रजिस्ट्रेशन फॉर्म (IGNOU Admission 2023 Registration Form) आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in या ignouadmission.samarth.edu.in पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म जमा करेंगे उनके पास वैलिड ई-मेल आईडी और फोन नंबर होना जरूरी है।
इग्नू एडमिशन 2023 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म कैसे जमा करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार को अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद इग्नू एडमिशन 2023 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म (IGNOU Admission 2023 Online Application Form) जमा करते समय उम्मीदवारों को अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
- आखिर में एप्लीकेशन फॉर्म के साथ उम्मीदवारों को एडमिशन फीस और एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी।
- उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
इग्नू एडमिशन 2023 एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
डॉक्यूमेंट्स | साइज |
फोटोग्राफ | 100 केबी से कम |
सिग्नेचर | 100 केबी से कम |
आयु प्रमाण पत्र | 200 केबी से कम |
एजुकेशन सर्टिफिकेट | 200 केबी से कम |
एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट | 200 केबी से कम |
केटेगरी सर्टिफिकेट | 200 केबी से कम |
बीपीएल सर्टिफिकेट | 200 केबी से कम |
इग्नू एडमिशन 2023 रजिस्ट्रेशन फीस
रजिस्ट्रेशन फीस | रु. 300/- |
इग्नू एडमिशन 2023 रजिस्ट्रेशन फीस कैसे जमा करें?
- क्रेडिट कार्ड
- डेबिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
इग्नू एडमिशन 2023 कोर्स और फीस
पीजी, यूजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स (PG, UG, Diploma and Certificate Course) और फीस के बारे में जानने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
इग्नू यूनिवर्सिटी के बारे में
इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी (Indira Gandhi National Open University) को इग्नू (IGNOU) के नाम से भी जाना जाता है। इग्नू यूनिवर्सिटी का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी। यह भारत की पहली ओपन यूनिवर्सिटी है जिसे NAAC द्वारा उच्चतम A++ ग्रेड से मान्यता प्राप्त है। इग्नू यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को शिक्षित करके राष्ट्र की सेवा करना है।
इग्नू एडमिशन से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल (IGNOU Admission FAQ’s)
People also ask
प्रश्न- इग्नू में एडमिशन कैसे करें?
उत्तरः इग्नू में एडमिशन के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन करें।
प्रश्न- इग्नू से कौन कौन से कोर्स कर सकते हैं?
उत्तरः इग्नू से आप पीजी, यूजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं।
प्रश्न- इग्नू के फॉर्म कब भरे जाएंगे?
उत्तरः इग्नू के फॉर्म साल में दो बार जनवरी और जुलाई में भरे जाते हैं।
प्रश्न- इग्नू की लास्ट डेट कब है?
उत्तरः इग्नू एडमिशन जनवरी 2023 सेशन की लास्ट डेट 10 फरवरी, 2023 है।
प्रश्न- इग्नू की फीस कितनी है?
उत्तरः इग्नू की रजिस्ट्रेशन फीस 300/- रु. है जबकि एडमिशन फीस सभी कोर्स की अलग-अलग है।
इग्नू की वेबसाइट- www.ignou.ac.in | ignouadmission.samarth.edu.in
अन्य कॉलेज/यूनिवर्सिटी एडमिशन के लिए | यहाँ क्लिक करें |