Class 7 Sanskrit Chapter 1 Question Answer वन्दे भारतमातरम्

Updated on

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 संस्कृत अध्याय 1 (NCERT Solutions Class 7 Sanskrit Chapter 1) प्राप्त कर सकते हैं। इस अध्याय का नाम ‘वन्दे भारतमातरम्’ है। यहां पुस्तक में दिए गए सभी अभ्यास प्रश्नों के उत्तर सरल भाषा में उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को संस्कृत के प्रश्न समझने और उनके उत्तर लिखने में आसानी हो।

कक्षा 7 संस्कृत के प्रश्न उत्तर (Class 7 Sanskrit Question Answers) पढ़कर विद्यार्थी अपने पाठ का अभ्यास कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी में मदद ले सकते हैं। इस पेज पर एकपदेन उत्तर, पूर्ण वाक्य में उत्तर, प्रश्न निर्माण, शब्द रूप, अनुवाद और क्रिया रूप से संबंधित सभी अभ्यासों के समाधान दिए गए हैं। आइए, अब वन्दे भारतमातरम् पाठ के प्रश्न-उत्तर देखते हैं।

कक्षा 7 संस्कृत अध्याय 1 – वन्दे भारतमातरम्

विवरणजानकारी
पुस्तक का नामदीपकम् (Deepakam)
कक्षा7वीं
विषयसंस्कृत
अध्याय संख्या1
अध्याय का नामवन्दे भारतमातरम्
पुस्तकNCERT

वन्दे भारतमातरम् पाठ का परिचय

इस पाठ में भारत माता की सुंदरता और देश की महानता बताई गई है। इसमें हिमालय, भारत की पवित्र नदियों, पर्वतों और प्रसिद्ध तीर्थस्थलों का उल्लेख है।

इस पाठ में राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों और अशोक चक्र का मतलब बताया गया है। केसरिया रंग त्याग और वीरता, सफेद रंग शांति और सत्य, और हरा रंग हरियाली और समृद्धि का संकेत देता है। इस पाठ में सैनिकों, किसानों और वैज्ञानिकों के योगदान को भी सराहा गया है।

Class 7 Sanskrit Chapter 1 Question Answers

नीचे वन्दे भारतमातरम् अध्याय के सभी अभ्यास प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं। छात्र प्रश्नों को पढ़कर उनके उत्तर अपनी कॉपी में भी लिख सकते हैं।

प्रश्न 1. अधः प्रदत्तानां प्रश्नानाम् एकपदेन पदद्वयेन वा उत्तरं लिखन्तु।

(क) पर्वतराजः कः?

उत्तर: हिमालयः।

(ख) समुद्रः कस्याः चरणौ प्रक्षालयति?

उत्तर: भारतमातुः।

(ग) त्रिवर्णयुतः ध्वजः कुत्र विलसति?

उत्तर: भारतमातुः हस्ते।

(घ) ध्वजस्थितः केशरवर्णः अस्मान् किं वक्तुं प्रेरयति?

उत्तर: जयतु सैनिकः।

(ङ) कृषकबान्धवाः भारतभूमिं कैः सिञ्चन्ति?

उत्तर: स्वेदबिन्दुभिः।

(च) केषां धवलं यशः राष्ट्रध्वजस्य मध्ये विलसति?

उत्तर: वैज्ञानिकानाम्।

(छ) सूर्यः कं विना नित्यं सञ्चरति?

उत्तर: विरामं विना।

प्रश्न 2. अधः प्रदत्तानां प्रश्नानां पूर्णवाक्येन उत्तरं लिखन्तु।

(क) पवित्राः नद्यः काः?

उत्तर: गङ्गा, यमुना, सरस्वती, सिन्धुः, ब्रह्मपुत्रः, गण्डकी, महानदी, नर्मदा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी इत्यादयः पवित्राः नद्यः सन्ति।

हिंदी अर्थ: गंगा, यमुना, सरस्वती, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, गंडकी, महानदी, नर्मदा, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी आदि पवित्र नदियां हैं।

(ख) विविधेभ्यः प्रदेशेभ्यः जनाः किमर्थम् आगच्छन्ति?

उत्तर: तीर्थक्षेत्राणां धूलिं ललाटे स्थापयितुं विविधेभ्यः प्रदेशेभ्यः जनाः आगच्छन्ति।

हिंदी अर्थ: तीर्थस्थलों की धूल को माथे पर लगाने के लिए अलग-अलग प्रदेशों से लोग आते हैं।

(ग) धर्मचक्रं कं भावं बोधयति?

उत्तर: धर्मचक्रं सततं कर्तव्यपथे चलितुं तथा आलस्यस्य प्रमादस्य च त्यागं कर्तुं भावं बोधयति।

हिंदी अर्थ: धर्मचक्र हमें अपने कर्तव्य के रास्ते पर लगातार चलने को कहता है और आलस्य या लापरवाही छोड़ने को भी कहता है।

(घ) कृषकबान्धवानां परिश्रमेण भारतभूमिः कथं सञ्जाता?

उत्तर: कृषकबान्धवानां परिश्रमेण भारतभूमिः हरितवर्णमयी, समृद्धा, सस्यश्यामला च सञ्जाता।

हिंदी अर्थ: किसानों की मेहनत से भारतभूमि हरी-भरी, समृद्ध और फसलों से भरपूर हुई है।

(ङ) विज्ञानस्य केषु क्षेत्रेषु भारतीयैः यशः प्राप्तम्?

उत्तर: अणुशास्त्रे, सङ्गणकशास्त्रे, चिकित्साशास्त्रे, अन्तरिक्षशास्त्रे, आयुधशास्त्रे इत्यादिषु क्षेत्रेषु भारतीयैः यशः प्राप्तम्।

हिंदी अर्थ: भारतीयों ने परमाणु विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान और आयुध विज्ञान आदि क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की है।

(च) अन्ते सर्वे किं गीतं गायन्ति?

उत्तर: अन्ते सर्वे वयं बालका भारतभक्ताः, वयं बालिका भारतभक्ताः इति गीतं गायन्ति।

हिंदी अर्थ: अंत में, सभी बच्चे भारतभक्ति के गीत गाते हैं।

प्रश्न 3. रेखाङ्कितानि पदानि आश्रित्य उदाहरणानुसारं प्रश्ननिर्माणं कुर्वन्तु।

(क) समुद्रः भारतमातुः चरणौ प्रक्षालयति।

उत्तर: समुद्रः कस्याः चरणौ प्रक्षालयति?

(ख) जनाः तीर्थक्षेत्राणां धूलिं ललाटे स्थापयन्ति।

उत्तर: जनाः कासां धूलिं ललाटे स्थापयन्ति?

(ग) वीराः भारतमातुः सर्वदा सेवां कृतवन्तः।

उत्तर: के भारतमातुः सर्वदा सेवां कृतवन्तः?

(घ) ‘जयतु कृषकः’ इति वक्तुम् अस्मान् प्रेरयति।

उत्तर: किम् इति वक्तुम् अस्मान् प्रेरयति?

(ङ) नदी कष्टानि सहमाना प्रवहति।

उत्तर: नदी कानि सहमाना प्रवहति?

(च) वयं गौरववर्धनार्थं प्रयत्नं कुर्मः।

उत्तर: वयं किमर्थं प्रयत्नं कुर्मः?

प्रश्न 4. अधः प्रदत्तानां शब्दानाम् उदाहरणानुसारं रिक्तस्थानेषु रूपाणि लिखन्तु।

शब्दएकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
चरणम् (द्वितीया)चरणम्चरणौचरणान्
नदी (प्रथमा)नदीनद्यौनद्यः
ललाटे (सप्तमी)ललाटेललाटयोःललाटेषु
देशाय (चतुर्थी)देशायदेशाभ्याम्देशेभ्यः
चक्रम् (प्रथमा)चक्रम्चक्रेचक्राणि
वैज्ञानिकैः (तृतीया)वैज्ञानिकेनवैज्ञानिकाभ्याम्वैज्ञानिकैः
अहम् (प्रथमा)अहम्आवाम्वयम्
विज्ञानस्य (षष्ठी)विज्ञानस्यविज्ञानयोःविज्ञानानाम्

प्रश्न 5. अधः प्रदत्तानि वाक्यानि पठित्वा मातृभाषायां अनुवादं कुर्वन्तु।

(क) भारतभूमौ पवित्राः नद्यः प्रवहन्ति।

उत्तर: भारतभूमि में पवित्र नदियां बहती हैं।

(ख) भारतस्य मस्तके हिमालयः मुकुटरूपेण शोभते।

उत्तर: भारत के मस्तक पर हिमालय मुकुट के समान सुशोभित है।

(ग) भारतभूमौ श्रेष्ठाः पर्वताः विराजन्ते।

उत्तर: भारतभूमि में श्रेष्ठ पर्वत सुशोभित हैं।

(घ) राष्ट्रध्वजे केशरः, श्वेतः, हरितः च वर्णाः सन्ति।

उत्तर: राष्ट्रीय ध्वज में केसरिया, सफेद और हरे रंग हैं।

(ङ) वयं भारते जन्म प्राप्तवन्तः।

उत्तर: हमने भारत में जन्म लिया है।

प्रश्न 6. अधः प्रदत्तानां शब्दानाम् उदाहरणानुसारं विभक्तिं वचनं च लिखन्तु।

शब्दःविभक्तिःवचनम्
भारतमाताप्रथमा विभक्तिःएकवचनम्
नद्यःप्रथमा विभक्तिःबहुवचनम्
ललाटेसप्तमी विभक्तिःएकवचनम्
तीर्थक्षेत्राणाम्षष्ठी विभक्तिःबहुवचनम्
देशस्यषष्ठी विभक्तिःएकवचनम्
बलिदानम्द्वितीया विभक्तिःएकवचनम्
कृषीवलबान्धवाःप्रथमा विभक्तिःबहुवचनम्
अस्मान्द्वितीया विभक्तिःबहुवचनम्
क्षेत्रेषुसप्तमी विभक्तिःबहुवचनम्

प्रश्न 7. पाठे प्रयुक्तानि क्रियापदानि रिक्तस्थानेषु लिखन्तु।

पाठ में प्रयोग किए गए क्रियापदों के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं:

  1. शृणुमः
  2. जानीमः
  3. लिखितवान्
  4. वर्तते
  5. अस्ति
  6. इच्छावः
  7. भवामः
  8. शोभते
  9. प्रक्षालयति
  10. विराजन्ते
  11. प्रवहन्ति
  12. आगच्छन्ति
  13. सिञ्चन्ति
  14. प्रेरयति
  15. सञ्चरति
  16. कुर्मः

प्रश्न 8. अधः प्रदत्तानां क्रियापदानां त्रिषु पुरुषेषु त्रिषु वचनेषु च लट्-लकारस्य रूपाणि लिखन्तु।

इस अभ्यास में दिए गए क्रियापदों के वर्तमान काल (लट् लकार) के रूप लिखने हैं।

(क) भवति

पुरुषःएकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथम पुरुषभवतिभवतःभवन्ति
मध्यम पुरुषभवसिभवथःभवथ
उत्तम पुरुषभवामिभवावःभवामः

(ख) अस्ति

पुरुषःएकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथम पुरुषअस्तिस्तःसन्ति
मध्यम पुरुषअसिस्थःस्थ
उत्तम पुरुषअस्मिस्वःस्मः

(ग) इच्छामः

पुरुषःएकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथम पुरुषइच्छतिइच्छतःइच्छन्ति
मध्यम पुरुषइच्छसिइच्छथःइच्छथ
उत्तम पुरुषइच्छामिइच्छावःइच्छामः

(घ) आगच्छन्ति

पुरुषःएकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथम पुरुषआगच्छतिआगच्छतःआगच्छन्ति
मध्यम पुरुषआगच्छसिआगच्छथःआगच्छथ
उत्तम पुरुषआगच्छामिआगच्छावःआगच्छामः

वन्दे भारतमातरम् पाठ के महत्वपूर्ण शब्दार्थ

इस अध्याय में कई संस्कृत शब्दों का प्रयोग हुआ है। उनके सरल हिंदी अर्थ नीचे दिए गए हैं।

संस्कृत शब्दहिंदी अर्थ
वन्देप्रणाम करता/करती हूं
बहुत्रअनेक स्थानों पर
जिज्ञासाजानने की इच्छा
उपन्यासम्उपन्यास
रम्यम्सुंदर
वत्सलास्नेहमयी
माहात्म्यम्महिमा
पर्वतराजःपर्वतों का राजा
रत्नाकरःसमुद्र
तीर्थक्षेत्राणितीर्थस्थल
ललाटेमाथे पर
केशरवर्णःकेसरिया रंग
कृषकबान्धवाःकिसान भाई
स्वेदबिन्दुभिःपसीने की बूंदों से
सस्यश्यामलाफसलों से हरी-भरी
धवलम्सफेद
अराःपहिए की तीलियां
कर्तव्यपथेकर्तव्य के मार्ग पर
श्रान्तेःथकान
प्रमादस्यलापरवाही
जेतुम्जीतने के लिए

वन्दे भारतमातरम् पाठ का सारांश

इस पाठ में भारत माता की महिमा का वर्णन किया गया है। हिमालय को भारत माता के मस्तक का मुकुट बताया गया है और समुद्र को उनके चरण धोने वाला कहा गया है। भारत में अनेक पवित्र नदियां, सुंदर पर्वत और प्रसिद्ध तीर्थस्थल हैं।

इस पाठ में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों का महत्व भी बताया गया है। केसरिया रंग त्याग और वीरता, सफेद रंग शांति और सत्य तथा हरा रंग हरियाली और समृद्धि का संदेश देता है। ध्वज के बीच में स्थित अशोक चक्र हमें हमेशा अपने कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है।

पाठ में किसानों, सैनिकों और वैज्ञानिकों के योगदान को भी महत्व दिया गया है। अंत में सभी बच्चों को भारत के प्रति प्रेम और सम्मान रखने का संदेश दिया गया है।

कक्षा 7 संस्कृत के अन्य विषयों के समाधान देखें

पाठ की संख्यापाठ के नाम
पाठ 1वन्दे भारतमातरम्
पाठ 2नित्यं पिबामः सुभाषितरसम्
पाठ 3मित्राय नमः
पाठ 4न लभ्यते चेत् आम्लं द्राक्षाफलम्
पाठ 5सेवा हि परमो धर्मः
पाठ 6क्रीडाम वयं श्लोकान्त्याक्षरीम्
पाठ 7ईशावास्यम् इदं सर्वम्
पाठ 8हितं मनोहारि च दुर्लभं वचः
पाठ 9अन्नाद् भवन्ति भूतानि
पाठ 10दशमः कः?
पाठ 11द्वीपेषु रम्यः द्वीपोऽण्डमानः
पाठ 12वीराङ्गना पन्नाधाया
कक्षा 7 संस्कृत की पुस्तक के लिए यहां क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!