Children’s Day 2024 : जानिए बाल दिवस कब मनाया जाता है?

Photo of author
PP Team
Last Updated on

बाल दिवस बच्चों के लिए सबसे खास दिन है। 14 नवंबर को भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है। भारत में पहला बाल दिवस 1956 में मनाया गया था। हालांकि पहले बाल दिवस को 20 नवंबर को मनाया जाता था। लेकिन जवाहरलाल नेहरू निधन के बाद बाल दिवस को हर साल 14 नवंबर को मनाया जाने लगा। जवाहरलाल नेहरू को छोटे बच्चे चाचा नेहरू भी यार से बोला करते हैं।

बाल दिवस क्यों मनाया जाता है

चाचा नेहरू कि हमेशा से बच्चों की शिक्षा उनकी पहली प्राथमिकता थी। प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने बच्चों और युवाओं के लिए काम करना शुरू कर दिया था। भारत को आजादी मिले कुछ ही समय हुआ था लेकिन चाचा नेहरू ने शिक्षा के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना कर दी। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि उनको बच्चों की शिक्षा को लेकर कितनी चिंता थी।

चाचा नेहरू ने अच्छी शिक्षा के साथ-साथ एक अच्छा स्वस्थ उपलब्ध कराने के लिए मुफ्त भोजन जैसे कार्यक्रम भी शुरू किये थे। उस समय भारत अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद हुआ था। इसलिए काफी बच्चे कुपोषण के शिकार भी थे। कुपोषण बचाव के लिए उन्होंने दूध, मुफ्त भोजन जैसे कार्यक्रम चलाएं। जवाहर लाल नेहरू का कहना था कि केवल सही शिक्षा, देखभाल और प्रगति से हम उन्हें एक नया जीवन दे सकते हैं। इसलिए उनके जन्मदिन के मौके पर हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।

बाल दिवस का महत्व

बाल दिवस का महत्व बच्चों के लिए सबसे ज्यादा माना जाता है। क्योंकि बाल दिवस खासकर बच्चों के लिए मनाया जाता है। साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा, बच्चों को जागरूक और बच्चों को एक अच्छा विचार सिखाने के लिए बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस भारत के सभी स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान बच्चों के लिए बहुत अच्छे-अच्छे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बाल दिवस के दिन बच्चों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। चाचा नेहरू ने कहा था कि ‘आज के बच्चे कल का भविष्य बनाएंगे’, उन्हीं बच्चों से देश का भविष्य तय होगा। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि पुरे भारत वर्ष में बाल दिवस का बहुत ही महत्व है।

बाल दिवस का इतिहास जवाहरलाल नेहरू से जुड़ा हुआ है। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में उत्तर प्रदेश के इलाहबाद में हुआ था। उनका शुरू से बच्चों के साथ बहुत लगाव था। हम आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवंबर की तारीख बाल दिवस के तौर पर तय की थी।

भारत में भी आज़ादी के बाद बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। लेकिन इसकी तस्वीर जल्द ही बदल गई। 1964 में नेहरू के निधन के बाद, भारत में बाल दिवस 20 नवंबर की जगह 14 नवंबर को मनाया जाने लगा। चाचा नेहरू नाम से मशहूर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का बच्चों से लगाव होने कारण, उनके जन्मदिन के मौके पर हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें
बाल दिवस पर निबंध
बाल दिवस पर भाषण
बाल दिवस पर 10 लाइनें

बाल दिवस पर आधारित FAQs

14 नवंबर को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?

जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।

सर्वप्रथम बाल दिवस कब मनाया गया?

विश्व बाल दिवस को पहली बार 1954 में मनाया गया था।

बाल दिवस पर किसका जन्म हुआ था?

जवाहरलाल नेहरू जन्म हुआ था।

अंतर्राष्ट्रीय बाल वर्ष कब मनाया जाता है?

20 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस मनाया जाता है?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!