दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 29 मार्च से दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। साथ ही डीजी यानि वंचित समूहों के लिए भी आवेदन पत्र जारी कर दिए गए है। यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) या वंचित समूहों (DG) वर्ग की श्रेणी में आते हो तो आप भी Delhi EWS DG Admission 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। ews प्रवेश 2022 23 दिल्ली ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन दिया जायेगा। बच्चे के अभिभावक आवेदन करने के लिए EWS Admission 2022 की आधिकारिक वेबसाइट http://edustud.nic.in/ पर जा सकते हैं।
बता दें कि हर साल कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूहों (DG) वर्ग की श्रेणी और सीडब्ल्यूएसएन श्रेणियों के लिए निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीट आरक्षित की जाती है। इस श्रेणी में एडमिशन लेने के लिए लाखों आवेदन पत्र भरे जाते हैं। फिर उन सीटों का कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ निकाला जाता है। उसके बाद स्कूलों ews श्रेणी की सूची में अपना नाम चेक करना होता है। इस श्रेणी में पढ़ाई के दौरान कोई भी स्कूल शुल्क नहीं लगता है। अगर आप इन श्रेणी में आते हो तो आप भी ews online form 2022 भर सकते हैं। ews admission 2022-23 से जुड़ी जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
एडमिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन | 29 मार्च 2022 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 12 अप्रैल 2022 |
पहला कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ | 19 अप्रैल 2022 |
आवेदन करने का सीधा लिंक
दिल्ली ईडब्ल्यूएस / डीजी के लिए आवेदन | यहां से करें |
ews dg admission की आधिकारिक वेबसाइट | edustud.nic.in |
दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन के लिए आयु सीमा
नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए अलग अलग प्रकार की आयु सीमा दी गई है। आप कक्षा के अनुसार आयु सीमा देख सकते हैं। ews dg admission 2022-23 delhi online form के लिए आयु सीमा नीचे टेबल से देखें।
कक्षा | 31 मार्च 2022 के अनुसार आयु |
प्री-स्कूल / नर्सरी | 3 से 5 साल |
प्री-प्राइमरी / केजी | 4 से 6 साल |
कक्षा 1 के लिए | 5 से 7 साल |
Disabilities Category
कक्षा | 31 मार्च 2022 के अनुसार आयु |
प्री-स्कूल / नर्सरी | 3 से 9 साल |
प्री-प्राइमरी / केजी | 4 से 9 साल |
कक्षा 1 के लिए | 5 से 9 साल |
दिल्ली ईडब्ल्यूएस / डीजी एडमिशन के लिए जरुरी दस्तावेज
- दिल्ली में स्थाई निवास का प्रमाण पत्र (बीपीएल, एएवाई, राशन कार्ड)
- एक लाख से कम वार्षिक आय का प्रमाण पत्र।
- डीजी श्रेणी के अंतर्गत आने वालों को आय प्रमाण पत्र दिखाने की आवश्यकता नहीं है।
जन्मतिथि के लिए दस्तावेज (birth proof)
- बच्चे का जन्मतिथि का प्रमाण पत्र।
- अस्पताल/सहायक नर्स और दाई (एएनएम) का रजिस्टर रिकॉर्ड।
- आंगनवाड़ी रिकॉर्ड सूची।
पता प्रमाण दस्तावेज (Address Proof)
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- बिजली का बिल या पानी का बिल
ये भी पढ़ें – दिल्ली नर्सरी एडमिशन
दिल्ली ईडब्ल्यूएस / डीजी एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन
ews admission last date से पहले आवेदन पत्र पूरी तरह भर दें। आवेदन करते समय ध्यान रखना है कि किसी भी प्रकार की जानकारी गलत न हो। यदि किसी भी प्रकार की जानकारी गलत होती है तो उसका आवेदन पत्र रद्द कर दिया जायेगा। आप नीचे दिए हुए निर्देश के अनुसार ews nursery admission 2022-23 delhi forms भर सकते हैं।
स्टेप 1 – आवेदन करने के लिए सबसे पहले http://edustud.nic.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2 – आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद EWS / DG Admission वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3 – सेक्शन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जायेगा।
स्टेप 4 – फिर आपको नए आवेदनकर्ता के लिए पंजीकरण वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5 – फिर सभी पूछी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 6 – फिर आपको लॉगिन आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर लॉगिन का बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 7 – इसके बाद रजिस्ट्रेशन भरी हुई जानकारी वाला पेज खुल जायेगा। पहले से भरी हुई जानकारी में कुछ भी बदलाव नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा आपको दिए हुए नए कॉलम को भरना होगा।
स्टेप 8 – फिर आप एक बार भरी हुई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें और उसके बाद सबमिट का बटन दबा दें। इसी के साथ पहला स्टेप पूरा हो जाता है।
बाकी सभी स्टेप देखने के लिए यहां क्लिक करें।
दिल्ली ईडब्ल्यूएस / डीजी एडमिशन 2022 पर FAQ
दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन के लिए आवेदन पत्र 29 मार्च को जारी हो चुके हैं।
अगर पहली सूची में कुछ एडमिशन रह जाते है तो उनकी छात्रों की दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी।
सभी निजी स्कूल में ईडब्ल्यूएस / डीजी के लिए 25 फीसदी सीट आरक्षित रहती हैं।
आवेदन करने के लिए आपको http://edustud.nic.in/ पर जाना होगा।
कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूहों (DG) वर्ग एक श्रेणी है। इस श्रेणियों के लिए निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीट आरक्षित की जाती है। इस श्रेणी में एडमिशन लेने के लिए लाखों आवेदन पत्र भरे जाते हैं। फिर उन सीटों का कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ निकाला जाता है। इस श्रेणी में पढ़ाई के दौरान कोई भी स्कूल शुल्क नहीं लगता है।